UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 UPSSSC Advt No.17-Exam Release पशुपालन विभाग में LEO के 1251 पदों पर सीधी भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति No.17-Exam/2026 पोर्टल पर 10 अगस्त को जारी किया जा चुका है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के पशुपालन विभाग में कुल 1251 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की सीधी नियुक्ति की जाएगी।

UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 UPSSSC Advt No.17-Exam Release
UP Livestock Extension Officer Bharti 2026

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जा रहे है, आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर 2026 से शुरू की गई है।योग्य अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार आवेदन की लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपका प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी UPSSSC PET-2025 में उतीर्ण होना अनिवार्य है।

पशुधन क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने के साथ करियर बनाने के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है। इस लेख में उत्तर प्रदेश लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती के लिए फॉर्म डेट, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। आवेदन से पहले पात्रता संबंधित सभी मानदंडों का पालन अवश्य करें।

UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 Overview

Recruiting OrganizationUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Department NameDirectorate of Animal Husbandry, Uttar Pradesh
Post NameLivestock Extension Officer (पशुधन प्रसार अधिकारी)
Total Vacancies1251 Posts
Form Start Date09 Sep 2026
Job LocationUttar Pradesh
Mode of ApplyOnline
CategoryUP Latest Govt Jobs 2026
Official WebsiteUPSSSC Portal

UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 Form Date

यूपी पशुपालन विभाग भर्ती के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी पदो के लिए विज्ञप्ति 10 अगस्त को जारी हो चुकी है, आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 09 सितंबर 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 29 सितंबर 2026
  • शुल्क समायोजन एवं करेक्शन की लास्ट डेट: 06 अक्टूबर 2026

UPSSSC LEO Vacancy Details

यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती का आयोजन कुल 1251 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • पशुधन प्रसार अधिकारी (सामान्य चयन): 1248 पद
  • पशुधन प्रसार अधिकारी (विशेष चयन): 03 पद
  • कुल पद: 1251
UP Livestock Extension Officer Notification
UP Livestock Extension Officer Notification

UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 Qualification

  • यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती में आवेदन के लिए आपका माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश से जीव विज्ञान समूह विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा कोर्स होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान होना भी आवश्यक है।
  • PET 2025: आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण होना भी अति आवश्यक है।

UP Livestock Extension Officer Age Limit

आयु की गणना उस कैलेंडर वर्ष की 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित केटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

UP LEO Application Fees

यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए केवल 25 रूपये शुल्क देना होगा। इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • GEN/OBC/EWS: ₹25/-
  • SC/ST: ₹25/-

Note: मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले अभ्यर्थियों द्वारा अलग से करना होगा।

UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 Selection Process

उत्तर प्रदेश लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

UP Livestock Extension Officer Exam Pattern 2026

  • परीक्षा मोड: यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एग्जाम ऑफलाइन होगा।
  • प्रश्नों का प्रकार: सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय के होंगे।
  • कुल प्रश्न: विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न दिए जाएंगे।
  • कुल अंक: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि पूरा पेपर 100 अंकों का होगा।
  • परीक्षा अवधि: पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
भागविषयप्रश्नअंक
भाग-1विषयगत ज्ञान – पशुपालन (13 उप-विषयों से)55 प्रश्न55 अंक
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी15 प्रश्न15 अंक
भाग-3उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान20 प्रश्न20 अंक
कुल100100

UPSSSC LEO Vacancy Required Documents

यूपी पशुधन प्रसार अधिकारी वैकेंसी में आवेदन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जरूरी है:

  • UPSSSC PET-2025 स्कोरकार्ड
  • पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं (जीव विज्ञान) कक्षा की मार्कशीट
  • 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाणपत्र
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, निर्धारित तिथि के भीतर जारी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also….12वीं पास हेतु यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जिलेवार शुरू

UP Livestock Extension Officer Salary

यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के आधार पर न्यूनतम ₹29,900 से अधिकतम ₹92,300 तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा। साथ ही किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता सहित विभिन्न भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

How To Apply for UP Livestock Extension Officer Bharti 2026

UP LEO Online Form भरने के लिए आप इन सभी चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
UPSSSC Portal
UPSSSC Portal
  • होमपेज पर दिए गए ‘Live Advertisement‘ सेक्शन में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • अब UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026 के लिए Apply Now पर क्लिक करते हुए Register ऑप्शन पर क्लिक करें।
UPSSSC Apply Now
UPSSSC Apply Now
  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर Login करें।
  • अपनी आवश्यक जानकारी वेरिफाई करके संबंधित पद सलेक्ट करें।
  • आवश्यक बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • भरी गई जानकारी को चेक करके Submit पर क्लिक कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Links

UPSSSC LEO Notification UPSSSC LEO Notification PDF Download
UPSSSC LEO Apply Online UPSSSC LEO Apply Online
Official Website UPSSSC Official Portal
Daily New Job UpdatesJoin Telegram ChannelJoin WhasApp Group

निष्कर्ष: UP Livestock Extension Officer Bharti 2026 पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। चूंकि परीक्षा में विषयगत ज्ञान के साथ कंप्यूटर और यूपी सामान्य ज्ञान का भी वेटेज है, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी व्यवस्थित तरीके से करनी चाहिए। लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 से पहले समय पर फॉर्म जमा कर लें।

UP Livestock Extension Officer Vacancy 2026 FAQs

उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की लास्ट डेट कब है?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितम्बर से शुरू की गई है, जबकि आवेदन लास्ट डेट 29 सितंबर 2026 तक आमन्त्रित किए गए हैं।

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में कौन फॉर्म भर सकता है?

मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण और 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा धारी कोई भी किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

क्या यूपी लाइवस्टॉक एक्सटेंशन ऑफिसर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment