BEML Vacancy 2026 Advt. No L&D/01/2026 Release: बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू बीईएमएल में 1,346 पदों पर सीधी नियुक्ति, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल लिमिटेड में नौकरी का शानदार मौका आया है। कंपनी ने भारी वाहनों और रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए अप्रेंटिस के कुल 1,346 पदों पर BEML Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

BEML Vacancy 2026 Advt. No L&D012026 Release
BEML Vacancy 2026

यह नियुक्तियां बैंगलोर, मैसूर, केजीएफ और पलक्कड़ की अलग-अलग यूनिट्स में की जाएंगी। अगर आप अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा अवसर है। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, सामान्य स्नातक, डिप्लोमा धारक या आईटीआई पास कर चुके हैं, वे इस मौके का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

इस आर्टिकल में BEML Apprentice Recruitment 2026 के लिए पात्रता, सभी लेटेस्ट अपडेट्स, फॉर्म डेट, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। आपके पास आवेदन के लिए लास्ट डेट 8 सितंबर तक का ही समय है।

BEML Vacancy 2026 Highlight

Organization NameBEML Limited (A Govt of India Undertaking under Ministry of Defence)
Advt. NoL&D/01/2026
Post NameGraduate Apprentice, Diploma Apprentice and Trade Apprentice (ITI)
Total Posts1,346
Job/Training LocationBangalore, Mysore, KGF, and Palakkad (Karnataka & Kerala)
Form Start Date18 August 2026
Mode of ApplyOnline
CategoryLatest Jobs Update 2026

BEML Vacancy 2026 Form Date

बीईएमएल अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 18 अगस्त को जारी हो चुकी है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 सितंबर 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक)

Vacancy Details

बीईएमएल लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप भर्ती का आयोजन विभिन्न ट्रेड्स के कुल 1346 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है:

  • बैंगलोर कॉम्प्लेक्स: 400 पद
  • मैसूर कॉम्प्लेक्स: 227 पद
  • केजीएफ कॉम्प्लेक्स: 608 पद
  • पलक्कड़ कॉम्प्लेक्स: 111 पद
  • कुल ट्रेनी स्लॉट: 1,346 पद
BEML Apprentice Notification
BEML Apprentice Notification

BEML Vacancy 2026 Qualification

बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए युवाओं के पास पद अनुसार निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • Graduate Apprentice (Engineering): संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 4 साल की फुल टाइम BE/B.Tech डिग्री।
  • General Graduate Apprentice: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc, B.Com, BCA, BBA या अन्य समकक्ष 3 साल की फुल टाइम ग्रेजुएशन डिग्री।
  • Diploma Apprentice: संबंधित क्षेत्र में 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा।
  • Trade Apprentice (ITI): संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त 1 या 2 साल का आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट।

Note: फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आवेदन की अंतिम तिथि से पिछले 3 वर्षों के भीतर जारी होना आवश्यक है। डिस्टेंस, कॉरेस्पोंडेंस या पार्ट-टाइम मोड से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

BEML Apprentice Vacancy Age Limit

इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष रखी गई है।

अधिकतम आयु सीमा और आयु में छूट की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

BEML Apprentice Bharti Application Fees

बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती में आरक्षित और अनारक्षित किसी भी श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। ऐसे में सभी वर्ग के उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के अपना फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

BEML Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदकों का चयन बिना किसी परीक्षा और बिना किसी इंटरव्यू के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

इसके बाद कुल पद संख्या के डेढ़ गुणा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके पश्चात मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल एंगेजमेंट लेटर जारी किया जाएगा।

BEML Apprentice Salary /Stipend

BEML Apprentice Vacancy 2026 में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान नियमानुसार हर महीने योग्यता अनुसार स्टाइपेंड यानी गुजारा भत्ता दिया जाएगा, जो इस प्रकार रहेगा:

  • Graduate Apprentice (Engineering/General): ₹12,300/- प्रतिमाह
  • Diploma Apprentice: ₹10,900/- प्रतिमाह
  • ITI Trade Apprentice: ₹9,600/- से ₹10,560/- प्रतिमाह (ट्रेड अनुसार निर्धारित)

Read Also…रेलवे जूनियर इंजीनियर और DMS के 3,993 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 13 सितंबर तक

BEML Apprentice Bharti Required Documents

बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने अनिवार्य हैं:

  • योग्यता अनुसार NATS अथवा NAPS पोर्टल का रजिस्ट्रेशन/एनरोलमेंट नंबर
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएट मार्कशीट
  • संबंधित डिग्री/डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC-NCL, यदि लागू हो)
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (खाता आधार कार्ड से सीडेड और DBT एनेबल होना चाहिए, साथ ही बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी या कैंसिल्ड चेक)
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How To Apply for BEML Vacancy 2026

BEML Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

Step 1: Portal Registration

  • सबसे पहले आईटीआई (ITI) के छात्र NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
apprenticeship india portal
apprenticeship india portal
  • होमपेज पर राइट साइड में थ्री लाइन पर क्लिक करके ओरेंज कलर में लिखें “Login/Register” पर क्लिक करें।
Login Register
Login Register
  • अब विभिन्न विकल्पों में से “Candidate” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, यहां पर ऊपर की साइड दो ऑप्शन में से “Login as a Candidate” पर क्लिक करें।
Login as a Candidate
Login as a Candidate
  • मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी को सही सही भरें, इसके बाद ओटीपी वेरिफाई करते हुए अपना पंजीकरण पूरा करें।

 

  • वहीं इंजीनियरिंग अथवा जनरल ग्रेजुएट/डिप्लोमा धारक उम्मीदवार NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं।
NATS Student
NATS Student
  • होमपेज पर “Students” ऑप्शन सलेक्ट करके यदि आप वर्तमान में अध्ययनरत है और पढ़ाई के साथ साथ ट्रेनिंग भी करना चाहते है तो पहला ऑप्शन “Sandwich / AEDP Student” सलेक्ट करें।
Student
Student
  • यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके है और यह ट्रेनिंग करना चाहते है तो दूसरा ऑप्शन “Regular Student” सलेक्ट करें।
  • अब आप अपनी मेल आईडी अथवा आधार कार्ड के जरिए आवश्यक जानकारी सही सही भरते हुए ओटीपी वेरिफाई करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Note: रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर नेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को संभालकर रखें, ताकि आप मुख्य पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन कर सकें।

Step 2 Login BEML Portal & Apply Online

  • रजिस्ट्रेशन/एनरोलमेंट नंबर प्राप्त करने के बाद BEML की आधिकारिक रिक्रूटमेंट वेबसाइट recruitment.bemlindia.in पर जाएं।
  • होमपेज को स्क्रोल करके नीचे ही नीचे पंजीकरण के बाद मिले आपके रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद बॉक्स में दिख रहा कैप्चा कोड हूबहू खाली बॉक्स में भरकर Login पर क्लिक करें।
Login BEML Portal
Login BEML Portal
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

BEML Important Links

BEML Apprentice Notification PDF Download BEML Apprentice Notification PDF Download
NAPS पोर्टल रजिस्ट्रेशन (ITI Candidates)Online Registration
NATS पोर्टल रजिस्ट्रेशन (Degree/Diploma)Online Registration
BEML Apprentice Apply OnlineBEML Apply Now
Official WebsiteBEML Portal
Daily Latest  Jobs UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: BEML Vacancy 2026 उन सभी तकनीकी और सामान्य शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो भारत सरकार के रक्षा उपक्रम के साथ काम करके व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। चूंकि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं है, कोई इंटरव्यू नहीं है, इसलिए अच्छे मार्क्स वाले अभ्यर्थियों के लिए सिलेक्शन के अवसर काफी अधिक हैं। लास्ट डेट 08 सितंबर 2026 से पहले अपना आवेदन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन जमा कर लें।

यदि आवेदन में किसी प्रकार की समस्या आती है या अन्य कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके बताएं, हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करेगी। इस जानकारी को अधिक से अधिक अभ्यर्थियों के साथ शेयर करें।

BEML Recruitment 2026 FAQs

BEML Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

BEML में अप्रेंटिसशिप को कितनी सैलरी मिलेगी?

BEML Limited Apprentice Recruitment 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को योग्यता अनुसार 9,600 से 12,300 रूपये तक मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

बीईएमएल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग कितने टाइम तक चलेगी?

यह ट्रेनिंग प्रोग्राम कुल 1 वर्ष तक चलेगी।

क्या बीईएमएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई परीक्षा देनी होगी?

नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है, सिलेक्शन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment