भारतीय नौसेना और रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए SBC Group C Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह भर्ती शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम द्वारा जनरल सेंट्रल सर्विस ग्रुप ‘C’ के तहत टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल के विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल sbcrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिप बिल्डिंग सेंटर विशाखापत्तनम भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा अवसर है जो 10वीं पास हैं और साथ ही उनके पास आईटीआई (ITI) या संबंधित ट्रेड में योग्यता और अनुभव है। इस आर्टिकल में SBC Group C Recruitment 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया एवं सैलरी सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। फॉर्म भरने के लिए आपके पास लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 तक का समय है।
SBC Group C Vacancy 2026 Quick Overview
| Recruitment Organization | Ship Building Centre (SBC), Visakhapatnam |
| Ministry Name | Ministry of Defence (R&D), Govt. of India |
| Post Name | Group ‘C’ (Technical / Non-Technical) |
| Total Vacancies | Various Posts (Check Notification) |
| Job Location | Visakhapatnam, Andhra Pradesh |
| Application Mode | Online |
| Form Start Date | 22 August 2026 |
| Category | 10th Pass Latest Jobs 2026 |
SBC Group C Vacancy 2026 Last Date
एसबीसी ग्रुप सी भर्ती के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति पोर्टल पर 22 अगस्त को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 14 सितंबर 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक)
- आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 14 सितंबर 2026
- कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT): अक्टूबर 2026 (संभावित)
Vacancy Details & Post Wise Breakdown
शिप बिल्डिंग सेंटर विशाखापत्तनम द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती में निर्धारित पद संख्या विवरण इस प्रकार है:
- Construction Assistant A (CA’A’ – Fitter): 03
- Construction Handler (CH – Electrician): 02
- Fire Engine Driver Ordinary Grade (FED OG): 03
- Civilian Motor Transport Driver Ordinary Grade (CMTD OG): 01
- Grand Total: 09

SBC Group C Vacancy 2026 Qualification
एसबीसी ग्रुप सी भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- Construction Assistant A (Fitter): मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) या नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (NAC) और संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव।
- Construction Handler (Electrician): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड में मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- Fire Engine Driver (FED OG): 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं साथ ही भारी मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान, भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।
- Civilian Motor Transport Driver (CMTD OG): 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, मोटर कार और हल्के मोटर वाहनों (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान और कम से कम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव।
SBC Group C Vacancy Age Limit
एसबीसी ग्रुप सी भर्ती में आयु सीमा की गणना अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
सरकारी नियम अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
SBC Group C Application Fees
इस भर्ती में शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:
- General, OBC & EWS Candidates: ₹350/-
- SC, ST, PWD & Women: निःशुल्क
SBC Group C Vacancy 2026 Selection Process
एसबीसी ग्रुप सी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, पद अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा:
- Computer Based Test (CBT): सबसे पहले सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी.
- Endurance / Skill Test: फायर इंजन ड्राइवर (FED) और ड्राइवर (CMTD) पदों के लिए सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का फिजिकल एंड्यूरेंस और ड्राइविंग स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
- Document Verification: अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग की जाएगी।
- Medical Exam: अंत में मेडिकल फिटनेस परीक्षण के बाद नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी के बंपर पदों पर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
Required Documents
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- 10वीं की मार्कशीट
- ITI सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर (सफेद कागज पर काले पेन से)
- जाति प्रमाणपत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)
- ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर पदों के लिए)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पद अनुसार अन्य दस्तावेज यदि आवश्यक हो।
SBC Group C Staff Salary
शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) विशाखापत्तनम ग्रुप सी भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत मिलने वाला मूल वेतनमान इस प्रकार है:
- Construction Handler (Electrician): लेवल 1 के आधार पर ₹18,000 से ₹56,900 तक प्रतिमाह
- CA’A’ (Fitter) & CMTD (OG): लेवल 2 के आधार पर ₹19,900 से ₹63,200 तक प्रतिमाह
- Fire Engine Driver (FED OG): पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर ₹21,700 से ₹69,100 तक हर महीने
इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
How To Apply for SBC Group C Vacancy 2026
SBC Group C Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट sbcrecruitment.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘SBC Group C Recruitment 2026 के लिए Click Here पर क्लिक करें।

- नए पेज में Register ऑप्शन पर क्लिक करके जरूरी जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।

- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।

- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
SBC Group C Bharti 2026 Apply Online
| SBC Notification | SBC Group C Notification PDF Download |
| SBC Group C Apply Online | SBC Group C Apply Now |
| Official Website | SBC Recruitment Portal |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: SBC Group C Vacancy 2026 रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक बेहतरीन और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी है जो आपके करियर को एक नई उड़ान दे सकती है। 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए यह भर्ती बहुत अच्छा मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा करें। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें, और इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।
SBC Group C Vacancy 2026 FAQs
SBC Group C Vacancy 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब हैं?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं, आवेदन की लास्ट डेट 14 सितंबर 2026 है।
एसबीसी ग्रुप सी स्टाफ को कितनी सैलरी मिलती है?
SBC Group C Staff Recruitment के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनतम 18,000 से अधिकतम 69,100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
SBC Group C भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।