SSC JE Vacancy 2026 Notification Release: एसएससी जूनियर इंजीनियर सीधी भर्ती के 1748 पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप Diploma या B.Tech करने के बाद लंबे समय से केंद्र सरकार के विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने आपके लिए SSC JE Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन 2 सितंबर को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से ही आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से SSC JE Exam 2026 का फॉर्म जमा कर सकते है।

SSC JE Vacancy 2026 Notification Release for 1748 Posts
SSC JE Vacancy

एसएससी जेई भर्ती में सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD), बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO), सेंट्रल वाटर कमीशन (CWC) और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों के रिक्त पद शामिल है। आवेदन की लास्ट डेट 25 सितंबर 2026 तक किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। अगर आप भी एसएससी जेई परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां आपको फॉर्म डेट्स, क्वालिफिकेशन, इन-हैंड सैलरी, एग्जाम पैटर्न, पास्ट कट-ऑफ ट्रेंड्स एवं कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी मिल जाएगी।

SSC JE Vacancy 2026 Highlight

Name of CommissionStaff Selection Commission (SSC)
Posts NameJunior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical, Telecom) & Scientific Assistant (IMD)
Total Posts1,748
Form Start Date02 Sep 2026
Apply ModeOnline
Selection ProcessPaper-1 (CBE), Paper-2 (CBE) + DV
Salary₹35,400 – ₹1,12,400 (Pay Level-6)
Job CategorySSC Vacancy 2026 / Central Govt Jobs
Job LocationAll India

SSC JE Vacancy 2026 Form Date

कर्मचारी चयन आयोग भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 2 सितंबर को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • नोटिफिकेशन जारी: 02 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 02 सितंबर 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 22 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की लास्ट डेट: 23 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन: 28 से 30 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • एसएससी जेई पेपर-1 (CBE) एग्जाम डेट: अक्टूबर / नवंबर 2026
  • एसएससी जेई पेपर-2 (CBE) एग्जाम डेट: दिसंबर 2026
  • एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट डेट: फरवरी 2027
SSC JE Notification
SSC JE Notification

SSC JE Recruitment 2026 Vacancy Details

इस बार SSC JE Vacancy का आयोजन कुल 1,748 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। जिसमें अलग अलग विभागों के लिए पद अनुसार एवं श्रेणी अनुसार रिक्तियां निर्धारित की गई है:

1 Department & Post-Wise Vacancy Details

विभाग का नामपद का नामपद संख्या
Central Public Works Department (CPWD)JE (Civil)640
Central Public Works Department (CPWD)JE (Electrical)224
Border Roads Organization (BRO) – केवल पुरुषJE (Civil)410
Border Roads Organization (BRO) – केवल पुरुषJE (Electrical & Mechanical)120
Central Water Commission (CWC)JE (Civil)110
Central Water Commission (CWC)JE (Mechanical)45
Military Engineer Services (MES)JE (Civil)80
India Meteorological Department (IMD)Scientific Assistant / JE (Telecom)45
अन्य विभाग (CWPRS, Farakka, DGQA, NTRO, DOT)Civil / Mechanical / Electrical34
Military Engineer Services (MES)JE (Electrical & Mechanical)40
कुल पद संख्या1,748

Category-Wise Vacancy Details

कैटेगरीपद संख्या
UR712
OBC468
SC260
ST132
EWS176

Note: प्रत्येक विभाग जैसे CPWD, BRO इत्यादि सहित कैटेगरी-अनुसार विस्तृत जानकारी आप नीचे दिए गए SSC JE Official Notification में देख सकते है। दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण सरकारी नियम अनुसार लागू रहेगा।

SSC JE Vacancy 2026 Qualification

एसएससी जेई भर्ती में विभाग अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

  • Civil, Electrical, Mechanical, Telecom: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से संबंधित ब्रांच में B.E./B.Tech की डिग्री या 3 वर्ष तक का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
  • Work Experience: B.E./B.Tech डिग्री धारकों के लिए किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। केवल डिप्लोमा धारकों को कुछ चुनिंदा विभागों जैसे BRO और MES में 2 वर्ष का प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस दिखाना जरूरी होगा।
  • Scientific Assistant (IMD): फिजिक्स या कंप्यूटर साइंस या आईटी अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Sc डिग्री या संबंधित विषय में डिप्लोमा होना आवश्यक है।

Read Also….रेलवे एनटीपीसी ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क सहित 1688 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास

SSC JE Age Limit

आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

जबकि ऊपरी आयु सीमा अधिकतर पदों के लिए 30 वर्ष रखी गई है। वहीं CPWD और कुछ विशिष्ट पदों के लिए ऊपरी आयु 32 वर्ष रखी गई है।

Age Relaxation

  • OBC: 3 साल
  • SC / ST: 5 साल
  • PwBD (UR/EWS): 10 साल
  • Ex-Servicemen (ESM): सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 साल

SSC JE Vacancy Application Fees

SSC JE Vacancy आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा:

  • General/OBC/EWS (Male): ₹100/-
  • All Categories Female: ₹0/-
  • SC/ST/PwBD/ESM: ₹0/-

SSC JE Vacancy 2026 Selection Process

एसएससी जेई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख 4 चरण निम्नानुसार है:

  • Paper-I (CBE): यह बहुविकल्पीय स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।
  • Paper-II (CBE): Paper-1 में सफल अभ्यर्थी इस कोर-टेक्निकल टेस्ट में बैठ पाएंगे, इसी में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • Document Verification (DV): मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन संबंधित अलॉटेड डिपार्टमेंट द्वारा किया जाएगा।
  • Physical Standard Test (PST) & Medical (BRO Only): BRO पद का चुनाव करने वाले केवल पुरुष अभ्यर्थियों को फिनिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास करना अनिवार्य है। इसमें न्यूनतम लंबाई क्षेत्रानुसार 157 से 162 सेमी (चेस्ट विस्तार 5 सेमी) तथा 10 मिनट में 1 मील यानी 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, अन्य विभाग के किसी पद के लिए फिजिकल नहीं होगा।

SSC JE Exam Pattern 2026 In Hindi

एसएससी जेई एग्जाम दो चरणों में होगा और दोनों ही चरण में यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBE) होगा:

SSC JE Paper-I Exam Pattern in Hindi

विषयप्रश्नअंक
General Intelligence & Reasoning5050
General Awareness5050
General Engineering100100
Total200200
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

SSC JE Paper-II Exam Pattern 2026

विषयप्रश्नअंक
उम्मीदवार की चुनी हुई इंजीनियरिंग ट्रेड (Civil / Electrical / Mechanical या अन्य)100300
  • यह पेपर करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • इस पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सीधा 1.00 अंक काटा जाएगा, ऐसे में उत्तर करने से पहले अच्छे से सोचें।
  • Note: पेपर-2 परीक्षा के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर ही वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति मिलेगी।

SSC JE Exam Minimum Qualifying Marks 2026 Category Wise

एसएससी द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थी को Paper-1 (CBE) और Paper-2 (CBE) में केवल क्वालिफाई होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि कट-ऑफ लिस्ट में जगह बनाने और फाइनल सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को इस न्यूनतम अंक से अधिक स्कोर प्राप्त करना होता है।

दोनों पेपरों Paper-I और Paper-II के लिए कैटेगरी अनुसार निर्धारित न्यूनतम पासिंग मार्क्स एवं प्रतिशत नीचे टेबल में दिए गए हैं:

Category Wise Minimum Passing Marks % & Marks

कैटेगरीन्यूनतम क्वालीफाइंग %Paper-I में न्यूनतम पासिंग अंक (Out of 200)Paper-II में न्यूनतम पासिंग अंक (Out of 300)
UR30%60 अंक90 अंक
OBC25%50 अंक75 अंक
EWS25%50 अंक75 अंक
SC20%40 अंक60 अंक
ST20%40 अंक60 अंक
PwBD/पूर्व सैनिक20%40 अंक60 अंक

Note: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना केवल एक पात्रता शर्त है। Paper-2 मुख्य परीक्षा और फाइनल रूप से शॉर्टलिस्ट होने के लिए आपको आयोग द्वारा रिक्त पदों के आधार पर निर्धारित की जाने वाली कट-ऑफ मार्क्स को पार करना होगा। इसके लिए आप नीचे दिया गया अब तक का एसएससी जेई प्रीवियस ईयर कट ऑफ ट्रेंड देख सकते है।

SSC JE Syllabus 2026 In Hindi

एसएससी जेई नया सिलेबस में सब्जेक्ट वाइज टॉपिक विवरण आप यहां देख सकते है:

General Intelligence & Reasoning

  • Analogy
  • Visual Memory
  • Space Visualization
  • Coding-Decoding
  • Problem Solving, Series आदि।

General Awareness

  • करेंट अफेयर्स
  • भारतीय इतिहास
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान।

Civil Engineering

  • Building Materials
  • Surveying
  • Estimating
  • Soil Mechanics
  • Hydraulics
  • RCC Design
  • Steel Design
  • Irrigation
  • Transportation Engineering

Electrical Engineering

  • Basic Concepts
  • Circuit Law
  • AC Fundamentals
  • Electrical Machines
  • Generation & Transmission
  • Switchgear & Protection
  • Basic Electronics

Mechanical Engineering

  • Theory of Machines
  • Engineering Mechanics
  • Strength of Materials
  • Thermal Engineering
  • Fluid Mechanics & Machinery Manufacturing Technology etc.

SSC JE Previous Years Cut-off Trend 2020 – 2024 Analysis

एसएससी जेई प्रीवियस ईयर कट ऑफ 2020 से 2024 तक के पिछले पांच वर्ष प्रश्न-पत्रों के लेवल और नॉर्मलाइजेशन के आधार पर SSC JE Paper-1 के लिए प्राप्त न्यूनतम और अधिकतम कट-ऑफ का ट्रेड-वार व कैटेगरी-वार विवरण नीचे दिया गया है:

1 Civil Engineering Cut-off Range Paper-1 2020-2024

CategoryLowest Cut-offHighest Cut-off
UR107.50 (वर्ष 2022)123.50 (वर्ष 2020)
OBC92.50 (वर्ष 2021)116.50 (वर्ष 2023)
EWS89.00 (वर्ष 2022)110.00 (वर्ष 2023)
SC86.25 (वर्ष 2022)103.50 (वर्ष 2020)
ST86.00 (वर्ष 2022)102.00 (वर्ष 2020)

2 Electrical/Mechanical Engineering Cut-off Range Paper-1 2020-2024

CategoryLowest Cut-offHighest Cut-off
UR123.50 (वर्ष 2022)141.50 (वर्ष 2020)
OBC115.00 (वर्ष 2022)137.00 (वर्ष 2023)
EWS110.00 (वर्ष 2022)132.50 (वर्ष 2023)
SC101.50 (वर्ष 2022)123.00 (वर्ष 2020)
ST97.00 (वर्ष 2022)115.50 (वर्ष 2020)

Note: एसएससी इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर और मैकेनिकल में सीटों की संख्या सिविल पदों की बजाए कम होती है, इसलिए इसकी कट-ऑफ भी हमेशा अधिक रहती है। पेपर 2 में 1 अंक की भारी नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए एक्यूरेसी पर विशेष ध्यान दें।

Required Documents for SSC JE Vacancy 2026

एसएससी जेई ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस (कोई एक)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • B.E./B.Tech/Diploma का पासिंग सर्टिफिकेट और ऑल सेमेस्टर मार्कशीट
  • वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (यदि केवल डिप्लोमा के आधार पर आवेदन कर रहे हों)
  • जाति प्रमाणपत्र (OBC-NCL/EWS/SC/ST के लिए)
  • पासपोर्ट साइज लाइव फोटो (वेबकैम द्वारा)
  • डिजिटल सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

SSC JE Salary

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को नौकरी जॉइन करते ही बेहतरीन सैलरी पैकेज और केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी भत्ते दिए जाते हैं:

  • पे मैट्रिक्स लेवल: Pay Level-6
  • न्यूनतम से अधिकतम सैलरी: ₹35,400 से ₹1,12,400
  • बेसिक शुरुआती सैलरी: ₹35,400

शुरुआती कुल इन-हैंड सैलरी:

  • X Class Cities (जैसे दिल्ली, मुंबई): ₹62,000 – ₹67,000 प्रतिमाह
  • Y Class Cities (टियर-2 शहर): ₹55,000 – ₹60,000 प्रतिमाह
  • Z Class Cities (अन्य शहर): ₹50,000 – ₹54,000 प्रतिमाह
  • अतिरिक्त सरकारी लाभ: DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं और पेंशन स्कीम का लाभ।

How To Apply for SSC JE Vacancy 2026

SSC JE Online Form भरने के लिए आप यहां दिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

Stage 1: New Registration

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Quick Links सेक्शन में Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।
SSC Quick Links Apply
SSC Quick Links Apply
  • अब Junior Engineer Exam 2026 के सामने Apply पर क्लिक करें।
Junior Engineer Exam 2026 Apply
Junior Engineer Exam 2026 Apply
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड हूबहू दर्ज करके पोर्टल में Login करें।
  • यदि पहली बार आवेदन कर रहें है तो New User? Register Now पर क्लिक करें।
New User Register Now
New User Register Now
  • अब पंजीकरण फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर सहित व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके मजबूत पासवर्ड बनाएं।
  • अगले चरण में बेसिक, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मांगी गई जानकारी दर्ज करके भरी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
  • अंत में ओटीपी वेरिफाई करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को कंप्लीट करके फॉर्म को Submit कर दें।

Stage 2: Login & Apply Online

  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करके ‘Apply‘ सेक्शन में Junior Engineer Examination, 2026 के सामने Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और डिपार्टमेंट प्रेफरेंस चुनें।
  • सिस्टम के जरिए अपनी Live Photo कैप्चर करें और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन पेमेंट मोड का भुगतान करके सबमिट करने से पहले फॉर्म का Preview चेक करें।
  • अब Final Submit पर क्लिक करके एसएससी जेई भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

SSC JE Detailed Notification SSC JE Notification PDF Download
SSC JE Apply OnlineSSC JE Apply Now
Official WebsiteSSC Official Portal
Daily Latest Govt Jobs NewsJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: SSC JE Vacancy 2026 देशभर के सभी डिप्लोमा और डिग्री धारक इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार के टॉप डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है। यह भर्ती 1,748 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। केवल BRO विभाग के पदों के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें ऊंचाई, सीना इत्यादि माप किया जाएगा, BRO विभाग के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए एसएससी जूनियर इंजीनियर प्रीवियस ईयर कट-ऑफ (2020-2024) को बेंचमार्क बनाएं और मॉक टेस्ट के माध्यम से स्पीड व एक्यूरेसी पर काम करें।

अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए लास्ट डेट 22 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म अवश्य जमा कर दें।

SSC JE Bharti 2026 FAQs

SSC JE Recruitment 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 रात 11:00 बजे तक की रखी गई है।

एसएससी जेई को कितनी सैलरी मिलती है?

SSC JE Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने न्यूनतम 35,400 से अधिकतम 1,12,400 रूपये तक सैलरी मिलती है।

SSC JE Paper-2 में कैलकुलेटर यूज करने की परमिशन होती है या नहीं?

एसएससी जेई पेपर-2 (CBE) में कंप्यूटर स्क्रीन पर ऑन-स्क्रीन Virtual Scientific Calculator उपलब्ध कराया जाता है।

SSC JE BRO Vacancy में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

BRO में JE पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, इसमें उम्मीदवारों का फिजिकल व मेडिकल टेस्ट भी होगा।

क्या बिना किसी वर्क एक्सपीरियंस के B.Tech/B.E. वाले अप्लाई कर सकते हैं?

हां, B.Tech और B.E. डिग्री धारक अभ्यर्थी बिना किसी कार्य अनुभव के सीधे SSC Junior Engineer Direct Recruitment के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment