BGSSL Vacancy 2026 Advt No BGSSL/HR/REC/2026/01 Release: बिना परीक्षा बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड में 2,049 12वीं से पोस्ट ग्रेजुएट पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की सहयोगी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड (BGSSL) ने BGSSL Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विभिन्न स्तरीय कुल 2,049 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है, जिसमें कांटेक्ट सेंटर ऑपरेशन्स एजेंट, MIS एग्जीक्यूटिव, क्वालिटी एनालिस्ट और डायलर ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पद शामिल है।

BGSSL Vacancy 2026 Advt No BGSSLHRREC202601 Release
BGSSL Vacancy 2026

बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 सितंबर 2026 से आमंत्रित किए गए है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 तक पोर्टल पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि BGSSL Various Posts Recruitment 2026 में किसी भी पद के लिए आपको कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BGSSL Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था का नामबड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड (BGSSL)
कुल पद संख्या2,049 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू01 सितंबर 2026
जॉब लोकेशनगांधीनगर (गिफ्ट सिटी), वडोदरा एवं ऑल इंडिया
कैटेगरीबैंकिंग जॉब्स 2026

BGSSL Vacancy 2026 Last Date

बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 1 सितंबर को जारी कर 30 दिनों में विभिन्न अलग अलग पदों के लिए एक साथ आवेदन मांगे गए है:

  • आवेदन शुरू: 01 सितंबर 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 30 सितंबर 2026
  • शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट इंटरव्यू कॉल: ईमेल और SMS द्वारा सूचित किया जाएगा
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: इंटरव्यू के तुरंत बाद
  • जॉब जॉइनिंग: चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद
BGSSL Various Posts Notification
BGSSL Various Posts Notification

Application Fees

बड़ौदा ग्लोबल सर्विस लिमिटेड कंपनी द्वारा सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निशुल्क रखी है, ऐसे में आप आरक्षित या अनारक्षित किसी भी श्रेणी से हो, आप बिल्कुल निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है।

  • General/OBC/EWS: ₹0/-
  • SC/ST/PwBD: ₹0/-

BGSSL Vacancy Details

BGSSL ने विभिन्न विभागों में कुल 2,049 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें निम्नलिखित अलग अलग रिक्त पद शामिल है:

  1. Contact Center Operations – Agent
  2. MIS Executive
  3. Quality Analyst – QA
  4. Executive – Dialer
  5. Talent Acquisition Specialist – HR
  6. Collection FOS Executive
  7. Digital Onboarding Specialist
  8. Aadhaar Operator
  9. State Head – FI Operations

BGSSL Various Posts Qualification

बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड भर्ती में अलग अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार रखी गई है:

  • Entry Level/Agent Posts: BGSSL एंट्री लेवल एजेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास या किसी भी विषय में स्नातक (B.A, B.Com, B.Sc में से कोई भी) उतीर्ण होना चाहिए।
  • Technical & Analyst Posts: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से अभ्यर्थी B.Com, BBA, BCA, B.Tech या कंप्यूटर नॉलेज के साथ ग्रेजुएशन उतीर्ण होने चाहिए।
  • Management/HR Posts: किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से उम्मीदवार ने MBA या PGDM (Human Resources / Finance में) उतीर्ण की हो।
  • Special Qualification: आधार ऑपरेटर पदों के लिए NSCIT सर्टिफिकेट और कलेक्शन ऑपरेशन्स के लिए DRA (Debt Recovery Agent) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

Note: पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में पात्रता मानदंडों को अवश्य चेक करें।

BGSSL Work Experience

बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड भर्ती में फ्रेशर्स एवं अनुभवी दोनों ही आवेदन कर सकते है, पद अनुसार अनुभव मानदंड इस प्रकार है:

  • Freshers: कांटेक्ट सेंटर एजेंट, आधार ऑपरेटर और ऑनबोर्डिंग पदों के लिए उम्मीदवार बिना किसी अनुभव के भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Experienced: वरिष्ठ पद जैसे MIS, QA, HR, State Head इत्यादि के लिए बैंकिंग, आईटी या कलेक्शंस में 1 से 7 वर्ष तक का आवश्यकता अनुसार कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

Age Limit

BGSSL Vacancy 2026 में एंट्री-लेवल पद जैसे कि एजेंट एवं ऑपरेटर इत्यादि के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है एवं कुछ पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 21 वर्ष रखी गई है।

वहीं वरिष्ठ व प्रबंधकीय भूमिकाओं के अनुसार ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार 30 से 38 वर्ष तक रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

BGSSL Vacancy 2026 Selection Process

बड़ौदा ग्लोबल सर्विस लिमिटेड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के पद शैक्षणिक योग्यता, इंटरव्यू , डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा:

  1. Resume Shortlisting: आपके CV और योग्यता के आधार पर प्रोफाइल शॉर्टलिस्ट की जाएगी।
  2. Interview: शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का व्यक्तिगत या ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा।
  3. Document Verification: इंटरव्यू पास करने पर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी।
  4. Medical Test: सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Career Guide: यह ध्यान रखना जरूरी है कि BGSSL बैंक ऑफ बड़ौदा की सपोर्ट/सर्विस कंपनी है। यह सीधी सरकारी बैंक क्लर्क/पीओ जॉब नहीं, बल्कि बैंकिंग सपोर्ट ऑपरेशन्स रोल है। कांटेक्ट सेंटर एजेंट और ऑनबोर्डिंग पदों के इंटरव्यू में अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स, बोलचाल की भाषा और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि सिलेक्शन का मुख्य आधार यही है।

BGSSL Various Staff Salary Structure

उद्योग के मानकों और कंपनी के पे-स्केल के आधार पर पद अनुसार संभावित इन-हैंड सैलरी आप यहां देख सकते है:

Post NameMonthly Salary (In-Hand)Annual Package (CTC)
कांटेक्ट सेंटर एजेंट (Apprentice)₹13,500 – ₹22,000₹1.62 लाख – ₹2.64 लाख
डिजिटल ऑनबोर्डिंग / आधार ऑपरेटर₹15,000 – ₹25,000₹1.80 लाख – ₹3.00 लाख
कलेक्शन FOS एग्जीक्यूटिव₹18,000 – ₹28,000 + इंसेंटिव₹2.16 लाख – ₹3.36 लाख
MIS / डायलर एग्जीक्यूटिव₹25,000 – ₹40,000₹3.00 लाख – ₹4.80 लाख
क्वालिटी एनालिस्ट (QA)₹28,000 – ₹45,000₹3.36 लाख – ₹5.40 लाख
HR/टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट₹35,000 – ₹60,000₹4.20 लाख – ₹7.20 लाख
स्टेट हेड (FI Operations)₹42,000 – ₹68,000₹5.00 लाख – ₹8.00 लाख

BGSSL Post Wise Documents Required

BGSSL Online Form भरने के लिए पद अनुसार आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • अपडेटेड CV/रिज्यूमे
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड (कोई एक)
  • शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन)
  • कार्य अनुभव पत्र एवं पे-स्लिप (यदि लागू हो)
  • स्पेशल सर्टिफिकेट (DRA/NSCIT सर्टिफिकेट, यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाणपत्र (OBC/SC/ST)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

Read Also….देश के 28 ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट, पीओ सहित 13,706 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 21 सितंबर तक

How to Apply BGSSL Vacancy 2026

BGSSL Recruitment 2026 के लिए पद अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही आसान है, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके चुटकियों में खुद से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप BGSSL की ऑफिशियल वेबसाइट bgss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर थ्री लाइन MENU पर क्लिक करना है।
BGSSL Official Website
BGSSL Official Website
  • इसके बाद आपको विभिन्न विकल्पों के बीच ‘Careers‘ सेक्शन में विजिट करना है।
BGSSL Careers
BGSSL Careers
  • इतना करते ही जितने भी पदो के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है उनकी लिस्ट आपको यहां मिल जाएगी।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है सबसे पहले उसका नोटिफिकेशन डाउनलोड करके संबंधित पद की पात्रता को अच्छे से चेक करें।
  • इसके बाद आपको संबंधित पद के लिए Apply Now पर क्लिक करना है।
BGSSL Apply Now
BGSSL Apply Now
  • आवेदन फॉर्म का नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा, इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं बेसिक सहित मांगी गई जानकारी को सही सही भरें।
BGSSL FORM
BGSSL FORM
  • अब आपको संबंधित अपडेटेड CV/Resume PDF फॉर्मेट में 3MB से कम की साइज में स्कैन करके अपलोड करना है।
  • भरी गई जानकारी को चेक करके Submit पर क्लिक कर देना है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ईमेल के माध्यम से आवेदन

  • आप अपना अपडेटेड नया रिज्यूमे सीधे आधिकारिक ईमेल पर भी भेज सकते हैं।
  • अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे सीधे कंपनी की आधिकारिक ईमेल आईडी recruitment@bgss.in पर भी भेज सकते हैं।
  • ईमेल भेजते समय सब्जेक्ट लाइन (Subject) में “Application for the post of [पद का नाम]” जरूर लिखें।
  • कोई फीस नहीं है, इसलिए BGSSL Vacancy 2026 फॉर्म जमा करके स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

BGSSL Various Posts Notification BGSSL Various Posts Notification PDF Download
BGSSL Various Posts Apply Online BGSSL Various Posts Apply Now
Official WebsiteCareer Portal / Apply Online
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: बैंक ऑफ बड़ौदा की सहयोगी संस्था BGSSL में 2,049 पदों पर निकली BGSSL Vacancy 2026 के लिए फ्रेशर्स और अनुभवी कोई भी अभ्यर्थी पद अनुसार योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।यदि आप 12वीं से स्नातक या स्नातकोत्तर योग्यता रखते है तो बैंकिंग ऑपरेशन्स में करियर बनाने के लिए यह जॉब्स बेस्ट ऑपर्च्युनिटी है।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए लिखा गया है। पात्रता मानदंड ल, सैलरी सहित विभिन्न तथ्यों को पद अनुसार आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करके क्रॉस चेक अवश्य करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट bgss.in पर जाकर जारी नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

BGSSL Bharti 2026 FAQs

BGSSL भर्ती 2026 कुल कितने पदों पर निकाली गई है?

इस भर्ती का आयोजन विभिन्न स्तरीय कुल 2,049 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा हैं।

BGSSL भर्ती में जॉब लोकेशन कहां-कहां होगी?

इस नौकरी में मुख्य जॉब लोकेशंस गांधीनगर गिफ्ट सिटी, वडोदरा और भारत के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में रहेगी।

क्या इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई फीस देनी होगी?

नहीं, BGSSL Vacancy 2026 में किसी भी पद के लिए आपको कोई आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है।

BGSSL Bharti 2026 में आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment