MP Jail Prahari Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं पास हेतु जेल प्रहरी भर्ती का 659 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी लेकर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB) द्वारा राज्य के कारागार विभाग के लिए MP Jail Prahari Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए जेल प्रहरी के कुल 659 खाली पदों को भरा जाएगा।

MP Jail Prahari Recruitment 2026 Notification Release
MP Jail Prahari Recruitment 2026

सरकारी वर्दी का सपना देखने वाले कक्षा 10वीं पास स्टूडेंट्स के लिए करियर बनाने का यह शानदार मौका है। एमपी जेल प्रहरी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 28 फरवरी को जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर Jail Prahari Online Form जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया भी 28 फरवरी से शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश Jail Warden Recruitment के लिए पात्रता, लिखित परीक्षा, सिलेबस, फिजिकल टेस्ट डिटेल्स, नॉर्मलाइजेशन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

MP Jail Prahari Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationMP Employees Selection Board (MPESB)
Post Nameजेल प्रहरी
Total Vacancies659
Apply ModeOnline (Official MP Online Portal)
Form Start Date28 Feb 2026
Selection ProcessWritten Exam (CBT) + Physical Test (PET/PST)
Job LocationMadhya Pradesh (MP)
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Official WebsiteESB

जेल वार्डन/प्रहरी के मुख्य कार्य क्या होते है?

कारागार विभाग में जेल प्रहरी कर्मचारियों का कार्य पूरी तरह से जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखने वाला होता है। इन कर्मचारियों का प्राथमिक कार्य जेल के भीतर सुरक्षा चक्र को बनाए रखना और कैदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का होता है।

कैदियों की सुबह-शाम गिनती करना, जेल की बैरकों की सुरक्षा जांच (Searching) करना, मुलाकातियों का प्रबंधन और जेल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाना इनके मुख्य कार्य एवं दायित्व होते हैं। यह पद समाज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का एक अति महत्वपूर्ण अंग होता है।

MP Jail Prahari Recruitment 2026 Form Date

मप्र जेल प्रहरी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 फरवरी 2026 को जारी हुआ है, वहीं ऑनलाइन आवेदन पत्र भी 28 फरवरी 2026 से ही आमंत्रित किए गए है। योग्य उम्मीदवार फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 मार्च 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction) के लिए अभ्यर्थियों को 19 मार्च 2026 तक का समय दिया गया है। एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार अंतिम समय में सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

ActivityDates
Notification Release Date28 Feb 2026
Application Start Date28 Feb 2026
Last Date14 March 2026
Application Correction Last Date19 March 2026

MP Jail Prahari Recruitment 2026 Post Details

आधिकारिक जेल प्रहरी विज्ञापन के अनुसार मंडल द्वारा कुल 1581 पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसमें विभिन्न विभागों के अलग अलग पद और पद संख्या शामिल है।

पद का नामपद संख्या
वन रक्षक728
जेल प्रहरी659
क्षेत्र रक्षक169
सहायक जेल अधीक्षक25

Eligibility Criteria for MP Jail Prahari Recruitment 2026

आवेदक भारत का मूल नागरिक होना चाहिए, मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों के पास राज्य के रोजगार कार्यालय का ‘जीवित पंजीयन’ यानी कि Live Registration होना आवश्यक है। सबसे अच्छी बात यह है कि दूसरे राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार भी Jail Prahari Bharti के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को ‘अनारक्षित’ श्रेणी में गिना जाएगा।

MP Jail Prahari Educational Qualification 2026

एमपी जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए। वहीं
दसवीं पास उम्मीदवार राज्य में निकली अन्य भर्तियां जैसे वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक पदों के लिए भी आवेदन कर सकते है। इसके अलावा सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

MP Jail Prahari Age Limit 2026

MP Jail Warden Vacancy के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा श्रेणीवार तय की गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

CategoryUpper Age Limit
जनरल कैटेगरी (पुरुष)33 वर्ष
OBC/SC/ST/दिव्यांग/महिलाएं38 वर्ष (5 वर्ष की विशेष छूट)

MP Jail Prahari Application Fees 2026

एमपी जेल प्रहरी भर्ती में अनारक्षित श्रेणी और अन्य राज्य के सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि केवल MP के मूल निवासी SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अतिरिक्त चार्ज के रूप में 60 रूपये पोर्टल चार्ज कियोस्क के माध्यम से अथवा 20 रूपये रजिस्टर्ड यूजर के रूप में देने होंगे।

Selection Process for MP Jail Prahari Recruitment 2026

एमपी जेल प्रहरी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT): यह कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा कई अलग अलग पालियों में होने के कारण इसमें नॉर्मलाइजेशन भी होगा।
  • Physical Test: इस टेस्ट में शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल है। चयन केवल लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा; फिजिकल टेस्ट केवल ‘क्वालीफाइंग’ प्रकृति का है।
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन & मेडिकल टेस्ट: फाइनल मेरिट लिस्ट डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद तैयार की जाएगी।

Read Also…राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

MP Jail Prahari Exam Pattern & Syllabus 2026

  • जेल प्रहरी परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट ही यही है।
  • परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान (एमपी जीके, भूगोल, इतिहास और समसामयिकी)2020
सामान्य विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी)2020
सामान्य हिंदी (व्याकरण, लोकोक्तियां और शब्दावली)2020
सामान्य गणित (लाभ-हानि, प्रतिशत, औसत 10वीं स्तर के)2020
सामान्य अंग्रेजी (Basic Grammar, Tense, Vocab.)2020
कुल100100

MP Jail Prahari Physical Test 2026 Details

जेल प्रहरी फिजिकल टेस्ट में शारीरिक मानक परीक्षण के तहत ऊंचाई, वजन और सीने का माप होगा। जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत दौड़ और गोला फेंक जैसी गतिविधियां कराई जाएगी।

Height:

  • पुरुष– 165 सेमी
  • महिला– 158 सेमी।

800 मीटर दौड़:

  • पुरुष उम्मीदवारों को 800 मीटर की यह दौड़ 2 मिनट 50 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • जबकि महिला अभ्यर्थियों को यही दौड़ 4 मिनट में पूरी करनी होगी।

गोला फेंक:

  • पुरुष उम्मीदवारों को 7.26 किलो का गोला 20 फीट तक देखना होगा।
  • वहीं महिला उम्मीदवारों को 4 किलो का गोला 16 फीट तक फेंकना होगा, जिसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को 3 तीन अवसर दिए जाएंगे।

Jail Prahari Exam ki Tyari Ke Liye Smart Study Tips 2026

  • MP Jail Prahari Exam 2026 में सफलता के लिए पुराने पेपर्स (PYQs) को हल करना सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझने में सबसे ज्यादा हेल्प करेगा।
  • हिंदी और गणित जैसे विषयों में आप पूरे अंक ला सकते हैं, इसलिए इन पर विशेष मेहनत करें। विज्ञान के लिए NCERT की कक्षा 9वीं और 10वीं की किताबों का सहारा लें।
  • अंतिम 15 दिनों में केवल मॉक टेस्ट और रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें।

Jail Prahari Exam Best Study Books 2026

  • MP GK: पुणेकर या महावीर पब्लिकेशन।
  • Hindi: लुसेंट (Lucent) की सामान्य हिंदी।
  • गणित: आर.एस. अग्रवाल या शारदा पब्लिकेशन।
  • सामान्य विज्ञान: लुसेंट या NCERT सार संग्रह।

MP Jail Prahari Salary Structure 2026

मध्यप्रदेश जेल प्रहरी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नानुसार मासिक वेतन दिया जाएगा:

  • जेल प्रहरी/वन रक्षक: ₹19,500 – ₹62,000 (लेवल-4)।
  • सहायक जेल अधीक्षक: ₹36,200 – ₹1,14,800 (लेवल-9)।
  • नोट: मध्य प्रदेश शासन के नए नियमों के अनुसार शुरुआती वर्षों में स्टायपेंड के रूप में वेतन दिया जाएगा।

How to Apply MP Jail Prahari Recruitment 2026 Online

MP ESB Jail Prahari Bharti में आवेदन के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MP ESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Candidate Profile‘ सेक्शन में जाकर आवश्यक जानकारी के साथ वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • MP Jail Prahari Vacancy 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को स्टेप बाय स्टेप ध्यानपूर्वक भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा पत्र और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणीवार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म को जमा करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल कर रख लें।

MP Jail Prahari Recruitment 2026 Apply Online

Jail Prahari Notification PDF Prahari Notification
MP Jail Prahari Apply OnlineApply Now
Official WebsiteMPESB

निष्कर्ष: MP Jail Prahari Recruitment 2026 मध्य प्रदेश के साथ ही सभी राज्यों के उन अभ्यर्थियों के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। 10वीं पास योग्यता और सम्मानजनक सैलरी इस नौकरी को बेहद अट्रैक्टिव बनाता है। सही रणनीति, निरंतर अभ्यास और फिजिकल फिटनेस के साथ आप निश्चित ही इस एग्जाम में सफल हो सकते हैं। क्या आप MP Jail Prahari Syllabus को लेकर विस्तृत जानकारी चाहते है तो हमें कमेंट करके अपनी राय बताएं।

एमपी जेल वार्डन भर्ती 2026 – FAQ,s

नॉर्मलाइजेशन (Normalization) क्या है?

चूंकि एग्जाम कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्ट में होता है, इसलिए पेपर के कठिन लेवल को संतुलित करने के लिए इस फॉर्मूले का उपयोग किया जाता है।

रोजगार पंजीयन क्यों अनिवार्य है?

MP सरकार के नियमों के अनुसार, राज्य की नौकरियों के लिए स्थानीय रोजगार कार्यालय का ‘जीवित’ रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी आरक्षण का लाभ ले सकते हैं?

नहीं, आरक्षण का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। बाहरी उम्मीदवार जनरल’ कैटेगरी में गिने जाएंगे।

क्या MP Jail Prahari Exam में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए भी कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment