Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के 993 पदों पर विज्ञप्ति जारी, ऐसे करें आवेदन

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026: बिहार के उन ऊर्जावान युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है जो पुलिस बल में शामिल होकर तकनीक के साथ करियर बनाना चाहते हैं। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 खाली पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। पुलिस सिपाही विज्ञापन संख्या 02/2026 पोर्टल पर 1 मार्च 2026 को जारी किया गया है। यह भर्ती सामान्य सिपाही पदों से थोड़ी अलग और खास है क्योंकि यह विशेष रूप से केवल विज्ञान (Science) संकाय के अभ्यर्थियों के लिए निकाली गई है।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Notification Release
Bihar Police Constable Operator Bharti 2026

अक्सर देखा गया है कि अभ्यर्थी केवल नोटिफिकेशन देखकर फॉर्म भर देते हैं, लेकिन इस Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 में सफलता पाने के लिए इसकी तकनीकी बारीकियों और ‘PCM’ (Physics, Chemistry, Maths) के सिलेबस को समझना जरूरी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। बिहार सिपाही भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Overview

Recruitment OrganizationCentral Selection Board (CSBC)
Post NameConstable Operator
Vacancies993
Apply ModeOnline
Last Date31 March 2026
Job LocationBihar
Category12th Pass Govt Jobs 2026
SalaryPay-Level 3 (₹21,700 – ₹69,100
Official WebsiteCSBC

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Last Date

बिहार पुलिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 मार्च 2026 को जारी किया गया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 1 मार्च से शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जमा कर दें।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Last Date

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती का आयोजन कुल 993 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के लिए 35% यानी कि लगभग 338 पद आरक्षित रखे गए है। इस भर्ती में कैटेगरी वाइज निर्धारित पद संख्या कुछ इस प्रकार है:

कैटेगरीपद संख्या
जनरल408 पद
ईडब्ल्यूएस99 पद
अनुसूचित जाति157 पद
अनुसूचित जनजाति10 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग175 पद
पिछड़ा वर्ग113 पद
पिछड़े वर्गों की महिला31 पद
कुल993

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Eligibility Criteria

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, लेकिन आवेदक भारत के मूल नागरिक होने चाहिए। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के तहत अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है।

Bihar Police Constable Operator Qualification 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। जिसमें भौतिकी (Physics), रसायन (Chemistry) और गणित (Maths) विषय अनिवार्य है। आर्ट्स या कॉमर्स के कोई भी अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

Bihar Police Constable Operator Age Limit 2026

बिहार पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु श्रेणीवार तय की गई है। उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 से 01 अगस्त 2021 को आधार मानते हुए की जाएगी।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

CategoryUpper Age Limit
जनरल (पुरुष/महिला)25 वर्ष
BC/EBC (पुरुष)27 वर्ष
BC/EBC (महिला)28 वर्ष
SC/ST (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)30 वर्ष

Bihar Police Constable Operator Application Fees 2026

बिहार पुलिस भर्ती के नियम अनुसार सभी कैटेगरी के महिला हो या पुरुष उम्मीदवार सभी को फॉर्म भरने के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Selection Process

बिहार पुलिस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Physical Test
  • Document Verification
  • Medical Test

Bihar Police Constable Operator Exam Pattern & Syllabus 2026 2026

  1. बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एग्जाम वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।
  2. इस परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का टाइम मिलेगा।
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा की समय अवधि: 2 घंटे

विषयवार वेटेज :

सब्जेक्टप्रश्नअंक
Physics (विद्युत धारा, प्रकाशिकी, चुंबकत्व)2525
Chemistry (कार्बनिक रसायन, आवर्त सारणी)2525
GK & Current Affairs (बिहार विशेष, राष्ट्रीय घटनाक्रम)2525
Maths (कैलकुलस, प्रायिकता, बीजगणित)2525
Total100100

Bihar Police Constable Operator Physical Test 2026 Details

फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों की हाइट, चेस्ट, वजन माप के साथ ही दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी गतिविधियां कराई जाएगी।

Height:

  • सामान्य/BC पुरुष– 165 सेमी
  • EBC/SC/ST पुरुष- 160 सेमी
  • सभी वर्ग की महिलाएं– 155 सेमी।
  • वजन (महिलाओं के लिए): न्यूनतम 48 किग्रा अनिवार्य है।

बिहार पुलिस Proficiency Test (PET):

दौड़:

  • पुरुष– 1.6 किमी दौड़ पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला– 1 किमी लंबी दौड़ 6 मिनट में महिला उम्मीदवारों को पूरी करनी होगी।

 

ऊंची कूद:

  • पुरुष– 3 फीट 6 इंच
  • महिला– 2 फीट 6 इंच।

Bihar Police Exam ki Tyari Kaise Kre 2026

  • सिलेबस को समझे: 11वीं और 12वीं की NCERT साइंस की किताबों को अपनी तैयारी का आधार बनाएं।
  • शॉर्ट नोट्स: भौतिकी और गणित के फॉर्मूलों की एक अलग डायरी बनाएं।
  • करंट अफेयर्स: कम से कम पिछले 12 महीनों की प्रमुख घटनाओं, विशेषकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें।
  • रिवीजन: पढ़ाई के साथ साथ पढ़े हुए टॉपिक्स को बार बार पढ़कर रिवीजन अवश्य करें।

Read Also….10वीं पास के लिए फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 897 पदों पर विज्ञप्ति जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

Bihar Police Exam Ki तैयारी के लिए Best Books 2026

यदि आप कम समय में सिलेबस को कवर करके अच्छी तैयारी करना चाहते है तो विषयवार एक सही बुक का चुनाव करना आपकी सफलता में चार चांद लगा सकता है:

  • Physics/Maths: NCERT (Class 11 & 12) + RS Aggarwal।
  • General Knowledge: लुसेंट (Lucent) और स्पीडी (Speedy) बिहार स्पेशल।
  • Practice Sets: प्लेटफॉर्म (Rukmini) या किरण पब्लिकेशन के प्रैक्टिस पेपर्स।

Bihar Police Operator Salary Structure 2026

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा पे-लेवल 3 के आधार पर 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही DA, HRA और Medical सहित विभिन्न भत्तों को मिलाकर शुरुआती वेतन लगभग 32,000 रूपये से 35,400 रूपये तक दिया जाएगा।

How to Apply for Bihar Police Constable Operator Bharti 2026

Bihar Police Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Bihar Police‘ सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या 02/2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी जाने वाली सम्पूर्ण जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में फॉर्म के उपयोग के लिए इसका अलग से प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 Apply Online

Bihar Police Constable Notification PDFNotification
Bihar Police Constable Apply OnlineApply Now
Official WebsiteCSBC

निष्कर्ष: Bihar Police Constable Operator Bharti 2026 विज्ञान वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए खाकी वर्दी पहनने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। जहां सामान्य कांस्टेबल भर्ती में फिजिकल के अंक मेरिट बनाते हैं, वहीं इस भर्ती में आपकी ‘Intelligence’ और ‘लिखित परीक्षा’ की पकड़ आपकी सफलता तय करेगी। ऐसे में आप आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 से पहले फॉर्म जमा करके अपनी तैयारी आज ही शुरू कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फुल नोटिफिकेशन (Advt. 02/2026) को ध्यानपूर्वक पूरा अवश्य पढ़ें।

CSBC Police Constable Operator Recruitment 2026 – FAQs

बिहार पुलिस एग्जाम का लेवल कैसा होगा और क्या नेगेटिव मार्किंग है?

एग्जाम का लेवल बिहार बोर्ड के 12वीं विज्ञान संकाय के समान होगा। वर्तमान में इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

क्या आवेदन शुल्क में श्रेणियों के आधार पर कोई विशेष छूट दी गई है?

नोटिफिकेशन के अनुसार, Bihar Police Vacancy के लिए सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क समान रूप से ₹100/- निर्धारित किया गया है।

अगर मेरे पास 12वीं में विज्ञान के साथ जीव विज्ञान (Biology) था, तो क्या मैं फॉर्म भर सकता हूं?

जी नहीं, ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार भौतिकी, रसायन और गणित (Maths) विषयों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

क्या बिहार पुलिस प्रचालक भर्ती में फिजिकल के नंबर मेरिट में जुड़ते हैं?

नहीं, बिहार पुलिस सिपाही (Operator) पद के लिए Merit List केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। फिजिकल टेस्ट सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment