Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Full Notification Update: राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड के 900 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2026 का आयोजन किया जा रहा है, इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के कुल 900 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Full Notification Update
Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026

यह रिक्त पद राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए भरे जाएंगे। यदि आप भी स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं और अनिवार्य शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा धारक हैं, तो राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार राजस्थान के 41 नए जिलों के गठन के बाद पद संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Overview

Recruitment BodyRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB)
Post NamePhysical Training Instructor (PTI) Grade-III
Total Vacancies900 Posts {Expected}
Form Start DateJune Last Week 2026
Mode Of ApplyOnline
Job LocationRajasthan
CategoryRSMSSB Latest Govt Jobs 2026
Official WebsiteRSMSSB

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Important Dates

राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए चयन बोर्ड द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन मई या जून 2026 तक जारी किया जा सकता है, जिसके अनुसार आवेदन की संभावित तारीखें कुछ इस प्रकार है:

EventDates
PTI Official Notification ReleaseJune Last Week 2026 {Expected}
PTI Online Application StartJune Last Week 2026
Application Last DateJuly 2026
PTI Exam Date 13 Sep 2026

राजस्थान पीटीआई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 पद संख्या विवरण

राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2026 के कुल 1990 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसमें राज्य के Non-TSP और TSP क्षेत्रों के आधार पर श्रेणीवार पद संख्या निर्धारित की जा रही है।

DepartmentNon-TSPTSPTotal Posts (Tentative)
माध्यमिक शिक्षा590
संस्कृत शिक्षा310
Total900

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान पीटीआई भर्ती में किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आवेदकों को इसके लिए शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवारों को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

Rajasthan PTI 3rd Grade Qualification 2026

  • राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • साथ ही आवेदकों के पास राजस्थान सरकार और NCTE के नियमानुसार शारीरिक शिक्षा में स्नातक (B.P.Ed.) या D.P.Ed. डिप्लोमा अथवा C.P.Ed. सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Rajasthan PTI 3rd Grade Age Limit 2026

राजस्थान पीटीआई भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार राज्य के OBC, SC, ST, EWS और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan PTI 3rd Grade Application Fees 2026

राजस्थान में लागू ‘One Time Registration’ (OTR) प्रणाली के अंतर्गत आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज अलग अलग रखा गया है, जो निम्नानुसार है:

CategoryApplication Fees
सामान्य/OBC & MBC Creamy Layer₹600
OBC & MBC Non-Creamy Layer₹400
SC/ST/EWS₹400
दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी₹400

Note: यदि आपने पहले कभी OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो आपको अब कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान पीटीआई भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें स्पोर्ट्स को विशेष वेटेज दिया जाएगा।

  • Written Exam (कुल 460 अंक): वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो पेपर होंगे।
  • Sports Bonus Points (40 अंक): जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट होने पर।
  • Document Verification: शैक्षणिक एवं खेल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन।
  • Final Merit List: लिखित परीक्षा + खेल में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

Rajasthan PTI 3rd Grade Exam Pattern And Syllabus 2026

  • राजस्थान पीटीआई एग्जाम का आयोजन दो पेपर के लिए किया जाएगा।
  • दोनों ही पेपर में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • दोनों ही पेपर में गलत उत्तर पर एवं गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की Negative Marking की जाएगी।
  • पीटीआई का पहला पेपर कुल 200 अंकों का होगा।
  • इस पेपर में राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान नए 41 जिलों के आधार पर, करंट अफेयर्स, विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान और शिक्षा मनोविज्ञान विषय शामिल है।
  • वहीं दूसरा पेपर 260 अंकों का होगा।
  • इस पेपर में फिजिकल एजुकेशन का सामान्य ज्ञान, खेल सिद्धांत, खेल मनोविज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, प्राथमिक उपचार और योग संबंधित विषय शामिल है।

Read Also….राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 5835 पदों पर नई भर्ती

राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

  • राज्य के नए मैप का अध्ययन: राजस्थान GK के लिए नए 41 जिलों की सीमाओं और विशेषताओं से अपडेट रहें।
  • नियमित फिजिकल प्रैक्टिस: पीटीआई बनने के लिए केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि खेल की बारीकियों का व्यावहारिक ज्ञान होना भी उतना जरूरी है।
  • पुराने PTI पेपर्स का विश्लेषण: 2018 और 2022 की पीटीआई भर्ती के प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करें।
  • नोट्स बनाएं: शिक्षा मनोविज्ञान और फिजिकल एजुकेशन के जटिल सूत्रों के पढ़ाई के साथ साथ शॉर्ट नोट्स भी बनाएं।
  • रिवीजन: पढ़े हुए टॉपिक्स का समय समय पर रिवीजन करते रहें।

Rajasthan PTI 3rd Grade Exam Ke Liye Best Books 2026

  • Rajasthan GK: ‘सिखवाल’ या ‘लक्ष्य’ 41 जिलों वाली अपडेटेड एडिशन के साथ।
  • Physical Education: डॉ. श्याम नारायण सिंह की पुस्तक या ‘उपकार प्रकाशन’ की पीटीआई गाइड।
  • Psychology: धीर सिंह धाभाई या वंदना जादौन की बुक्स।

Rajasthan PTI 3rd Grade Salary Structure 2026

राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल 10 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • Probation Period: प्रोबेशन के दौरान अभ्यर्थियों को शुरुआती दो वर्ष तक 23,700 रूपये तक फिक्स मासिक सैलरी दी जाएगी।
  • After Probation: प्रोबेशन काल खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार लगभग 52,600 से 55,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें महंगाई भत्ता, किराया भत्ता और मकान भत्ता सहित विभिन्न भत्ते भी शामिल है।

How To Apply Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026

राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान के SSO ऑफिशियल Portal पर जाकर एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए Login करें।
Rajasthan PTI Grade 3rd Apply Online Login
Rajasthan PTI Grade 3rd Apply Online Login
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Ongoing Recruitment सेक्शन में जाकर ‘RSSB PTI 3rd Grade Recruitment 2026’ के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले OTR प्रॉसेस को पूरा नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी के साथ इसे पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लाइव फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके फॉर्म को “Submit” कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 Apply Online

RSMSSB PTI 3rd Grade NotificationComing Soon
RSMSSB PTI 3rd Grade Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteRSSB

निष्कर्ष: Rajasthan PTI 3rd Grade Bharti 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कुल 900 पदों कि यह भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा मौका है। सही रणनीति और अपडेटेड सिलेबस के साथ आप PTI Exam में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी वर्तमान लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले भर्ती नियमों पर आधारित है। आधिकारिक सूचना चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी विज्ञापन के साथ ही मान्य होगी। कृपया समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

Rajasthan PTI Grade 3rd Recruitment 2026 FAQ’s

राजस्थान जीके के लिए क्या नए जिलों का अध्ययन करना होगा?

हां, 2026 की परीक्षा में राजस्थान का भूगोल और प्रशासनिक ढांचा नए 41 नए जिलों के आधार पर ही पूछा जाएगा।

संस्कृत शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे?

सामान्यतः कर्मचारी चयन बोर्ड एक ही नोटिफिकेशन जारी करता है जिसमें प्राथमिकता (Preference) भरनी होती है, लेकिन सटीक जानकारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएगी।

Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2026 में खेल प्रमाणपत्र के कितने बोनस अंक दिए जाते हैं?

अभ्यर्थी को उसके खेल स्तर के आधार पर अधिकतम 40 अंक बोनस के रूप में दिए जा सकते हैं, जो मेरिट बनाने में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं।

क्या पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2026 के लिए CET जरूरी है?

नहीं, राजस्थान पीटीआई भर्ती को CET (समान पात्रता परीक्षा) के दायरे से बाहर रखा गया है।

थर्ड ग्रेड पीटीआई की सैलरी कितनी है?

राजस्थान में थर्ड ग्रेड पीटीआई (PTI – Physical Training Instructor) की सैलरी पे-मैट्रिक्स लेवल-10 और 3600 ग्रेड पे के तहत तय की जाती है।

राजस्थान में पीटीआई की वैकेंसी कब आएगी?

राजस्थान में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के 900 से 1,100 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। भर्ती नियमों में स्पष्टीकरण के कारण इसके विज्ञापन में देरी हुई है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment