RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026: राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड के 1026 पदों पर वैकेंसी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में पुस्तकालय अध्यक्ष सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग में खाली पड़े लाइब्रेरियन के पदों को भरने के लिए 1026 पदों पर RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Upcoming Vacancy
RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026

आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RPSC Lectureship Online Form जमा कर सकते हैं। अगर आप लाइब्रेरी साइंस में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। Rajasthan Librarian 2nd Grade Vacancy 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और सैलरी के साथ ही आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Overview

Recruitment CommissionRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Post NameLibrarian Grade-II
Total Vacancies1026 (Tentative)
Apply ModeOnline
Form Start DateAugust 2026 (Tentative)
Job LocationRajasthan
CategoryRPSC Latest Recruitment 2026
Official WebsiteRPSC

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Important Dates

ताजा खबरों एवं लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड भर्ती के लिए संभावित तारीखें कुछ इस प्रकार है:

EventDates
Librarian Notification ReleaseAugust 2026 (संभावित)
Application Start DateComing Soon
Apply Last DateComing Soon
Tentative Date Of ExaminationComing Soon

राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड भर्ती 2026 में पद संख्या विवरण

RPSC Librarian Recruitment 2026 में खाली पड़े संभावित 1026 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली जा रही है, जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी लगभग 819 पद और संस्कृत शिक्षा विभाग के 207 पद शामिल है। राज्य के नॉन-टीएसपी और टीएसपी दोनों क्षेत्रों के लिए कैटेगरी वाइज पद संख्या की डिटेल्ड जानकारी जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ जारी की जाएगी।

RPSC Librarian 2nd Grade Latest News
RPSC Librarian 2nd Grade Latest News

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Qualification

लाइब्रेरियन 2nd ग्रेड भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों के पास लाइब्रेरी साइंस में B.Lib.Sc डिग्री या D.Lib.Sc डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अतिरिक्त योग्यता के तहत अभ्यर्थियों को राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का नॉलेज होना चाहिए।

Rajasthan Librarian 2nd Grade Bharti 2026 Age Limit

लाइब्रेरियन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु में 18 वर्ष होनी आवश्यक है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में न्यूनतम 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Librarian 2nd Grade Application Fees 2026

राजस्थान में RSSB भर्तियों के साथ ही RPSC की भी सभी भर्तियों के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) शुल्क लागू किया गया है, ऐसे में अभ्यर्थियों को एक बार शुल्क देने के बाद किसी भी भर्ती में फॉर्म भरने के लिए कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। कैटेगरी अनुसार निर्धारित OTR शुल्क कुछ इस प्रकार है:

CategoryApplication Fees
जनरल, क्रीमी लेयर OBC एवं MBC और अन्य राज्य के अभ्यर्थी₹600/-
नॉन क्रीमी लेयर OBC एवं MBC/EWS₹400/-
SC/ST/दिव्यांग₹400/-

Note: यदि आप पहले ही OTR फीस भर चुके हैं, तो आपको दोबारा फीस देने की कोई जरूरत नहीं है।

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Selection Process

आरपीएससी लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

RPSC Librarian 2nd Grade Exam Pattern And Syllabus 2026

  • आयोग द्वारा लाइब्रेरियन एग्जाम में दो अलग-अलग पेपर कराए जाएंगे।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है, आरक्षित वर्ग के एससी एवं एसटी अभ्यर्थियों को 35% लाना आवश्यक है।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग लागू की गई है।
  • परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें पेपर हल करने के लिए दो 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
पेपरविषयप्रश्नअंकपरीक्षा अवधि
Paper-Iराजस्थान GK, भारत/विश्व का ज्ञान, मनोविज्ञान1002002 घंटे
Paper-IIलाइब्रेरी और सूचना विज्ञान (विषय ज्ञान)1002002 घंटे

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

  • Old Librarian Papers: पिछले 5 वर्षों के RPSC Old Papers को हल करें।
  • राजस्थान का भूगोल और संस्कृति: इस पर अपना विशेष फोकस रखें क्योंकि पेपर-1 का यही विषय सबसे अधिक वेटेज वाला है।
  • Daily Practice Sets: लाइब्रेरी साइंस मुख्य विषय वाले पेपर के लिए आप नियमित रूप से ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों को जितना हो सके हल करें।

Rajasthan Librarian 2nd Grade Exam Ki Tyari ke liye best Books 2026

  • राजस्थान GK: ‘लक्ष्य’ राजस्थान या ‘सिखवाल’ पब्लिकेशन इनमें से कोई भी एक बुक आप विश्वास के साथ सलेक्ट कर सकते हैं।
  • लाइब्रेरी साइंस: मुख्य विषय के पेपर को क्लियर करने के लिए डॉ. अमित किशोर या डॉ. विनीता चौहान की पुस्तकें आपके लिए सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगी।
  • मनोविज्ञान: इस विषय के लिए धीर सिंह धाबाई सर की ‘अवनी पब्लिकेशन’ बुक आज के टाइम की रामबाण पुस्तक है।

Read Also..राजस्थान लाइब्रेरियन फर्स्ट ग्रेड के 547 पदो पर नई भर्ती

Rajasthan Librarian 2nd Grade Salary Structure 2026

राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2026 में फाइनल रूप से सलेक्टेड उम्मीदवारों को सरकार द्वारा पे-मैट्रिक्स लेवल-11 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • प्रोबेशन काल: 2 साल तक फिक्स सैलरी लगभग 26,500 रूपये हर महीने दी जाएगी।
  • स्थायी होने पर: प्रोबेशन के बाद परमानेंट होने पर DA, HRA और अन्य भत्तों के साथ 56,100 रूपये से अधिकतम 60,800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Read Also….राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 5835 पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की तारीखें

How To Apply RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026

RPSC Librarian 2nd Grade Online Form भरने के लिए उम्मीदवार यहां बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या SSO Portal पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर Login करें।
  • डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ अनुभाग में जाएं।
  • यदि आपने अभी तक OTR यानी कि One Time Registration प्रॉसेस को पूरा नहीं किया है, तो उसे आवश्यक जानकारी के साथ पूरा करें।
  • OTR के बाद ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में RPSC Librarian Second Grade Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद 2nd Grade Librarian को सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक, व्यक्तिगत और बेसिक सहित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब लाइव फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और फॉर्म को Submit करके प्रिंटआउट निकाल लें।

RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 Apply Online

RPSC Librarian 2nd Grade Notification Coming Soon
RPSC Librarian 2nd Grade Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteRPSC Official Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: RPSC Librarian 2nd Grade Recruitment 2026 उन सभी के लिए एक सुनहरा मौका है जो शिक्षा विभाग में सम्मानजनक CAREER बनाना चाहते हैं। परीक्षा में सफल होने और अपनी सीट पक्की करने के लिए बिना नोटिफिकेशन का इंतजार किए आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा यदि आप राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026 की विस्तृत जानकारी पाना चाहते है तो कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।

Disclaimer: यह जानकारी लाइब्रेरियन भर्ती के पुराने नोटिफिकेशन और ताजा विभागीय खबरों पर आधारित है, कृपया नोटिफिकेशन आने पर सभी नियमों को आधिकारिक वेबसाइट पर दोबारा ध्यानपूर्वक आवश्यक चेक कर लें।

Rajasthan Librarian 2nd Grade Bharti 2026 FAQ’s

लाइब्रेरियन भर्ती का नोटिफिकेशन किस महीने में आने की उम्मीद है?

लोक सेवा आयोग द्वारा लाइब्रेरियन भर्ती के लिए August 2026 के महीने में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है।

क्या स्नातक के अंतिम वर्ष वाले छात्र भी लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, बशर्ते उन्हें परीक्षा की तारीख तक अपनी डिग्री प्राप्त करना जरूरी है।

क्या राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड भर्ती 2026 के लिए CET अनिवार्य है?

नहीं, यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) के दायरे में बिल्कुल शामिल नहीं है।

आरपीएससी लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड भर्ती एग्जाम में कुल कितने पेपर होते हैं?

इस परीक्षा में कुल दो पेपर Paper 1 – GK और Paper 2 – संबंधित लाइब्रेरी सब्जेक्ट का होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment