NFR Apprentice Vacancy 2026 Detailed Notification Release: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में 6777 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं-ITI पास फटाफट करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने आईटीआई पास युवाओं के लिए NFR Apprentice Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 16 जुलाई को जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न वर्कशॉप, डिवीजनों और यूनिट्स में कुल 6777 पदों पर अप्रेंटिस की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है।

NFR Apprentice Vacancy 2026 Detailed Notification Release
NFR Apprentice Vacancy 2026

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 20 जुलाई से आमंत्रित किए गए है। यह भर्ती उन सभी के लिए एक शानदार मौका है जो भारतीय रेलवे में अपने स्किल्स को डेवलप करना चाहते है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में प्रशिक्षु पदों के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तारपूर्वक दी गई है।

NFR Apprentice Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्थापूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR)
कुल पद संख्या6777
पद का नामअप्रेंटिस
आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनपूर्वोत्तर सीमा रेलवे
कैटेगरीNFR Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटNFR Portal

Application Fees

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) भर्ती में सामान्य (UR) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रूपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

वहीं एससी (SC), एसटी (ST), पीडब्ल्यूडी (PwBD), ईबीसी (EBC) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है।

Vacancy Details

NFR द्वारा विभिन्न यूनिट्स में कुल 6777 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें कटिहार, अलीपुरद्वार, रंगिया, लुमडिंग, तिनसुकिया, न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप, डिब्रूगढ़ वर्कशॉप और हेडक्वार्टर सहित विभिन्न यूनिट्स शामिल हैं।

प्रत्येक डिवीजन में ट्रेड और कैटेगरी के अनुसार अलग अलग स्लॉट्स आरक्षित किए गए हैं, जिसकी जानकारी आप इस टेबल में देख सकते है:

यूनिट (Unit/Division/Workshop)पद संख्या (No. of Slots)
अलीपुरद्वार (APDJ)651
कटिहार (KIR) & तिनधरिया (TDH) वर्कशॉप1103
रंगिया (RNY)750
लुमडिंग (LMG)1274
तिनसुकिया (TSK)860
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप (NBQS) & इंजीनियरिंग वर्कशॉप881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS)763
हेडक्वार्टर (HQ)/मालीगांव495
Grand Total6777

NFR Apprentice Vacancy 2026 Form Date

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 16 जुलाई को जारी किया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • नोटिफिकेशन जारी: 16 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन शुरू: 20 जुलाई 2026 (09:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 19 अगस्त 2026 (17:30 बजे तक)
NFR Apprentice Notification
NFR Apprentice Notification

Age Limit

NFR Apprentice Vacancy 2026 के लिए आयु की गणना 19 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदकों की आयु न्यूनतम 15 वर्ष से अधिकतम 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सरकारी नियम अनुसार एससी और एसटी को 5 वर्ष की एवं ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की और पीडब्ल्यूडी (PwBD) को 10 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

NFR Apprentice Qualification 2026

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।

साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी (NCVT/SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन के पदों के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों में कक्षा 12वीं उतीर्ण होना अनिवार्य है।

NFR Apprentice Selection Process

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे भर्ती में अप्रेंटिस पदो के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा।

मेरिट का मुख्य आधार मैट्रिक (10वीं) और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अधिकतम अंक होगें। मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 1.5 गुना संख्या में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also….रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का 119 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

NFR Apprentice Salary

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे भर्ती के लिए चयनित उमीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान मासिक स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में एनटीसी (NTC)/एसटीसी (STC) धारकों के लिए न्यूनतम स्टाइपेंड 9,600 रूपये प्रति माह है।

नियमों के अनुसार स्टाइपेंड की दरें समय-समय पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा संशोधित भी की जा सकती हैं।

How to Apply NFR Apprentice Bharti 2026

NFR Apprentice Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘General Info‘ सेक्शन में जाकर ‘Departments‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Personnel‘ सेक्शन में जाकर ‘Act Apprentice Notification‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब Click for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

NFR Apprentice NotificationNFR Apprentice Notification PDF Download
NFR Apprentice Apply Online Apply Online 
Official WebsiteNFR Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: NFR Apprentice Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है जो रेलवे के कार्यक्षेत्र और तकनीकी ट्रेडों में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सही यूनिट और ट्रेड के लिए लास्ट डेट 19 अगस्त 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए आप अपने सवाल कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

FAQs

क्या NFR भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, यह भर्ती पूरी तरह से मेरिट आधारित है, जो आपके कक्षा 10वीं और आईटीआई के अधिकतक अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

अगर मेरे पास आईटीआई सर्टिफिकेट नहीं है, तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, लेबोरेटरी तकनीशियन के अलावा अन्य सभी ट्रेड्स के लिए आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

क्या मैं एक साथ कई डिवीजनों के लिए आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, एक अभ्यर्थी को केवल एक ही यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड कॉम्बिनेशन चुनना होता है।

क्या ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी पक्की है?

नहीं, एक्ट अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है, हालांकि ग्रुप डी (Level-1) की भर्तियों में प्राथमिकता मिलेगी।

क्या ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी पक्की है?

नहीं, एक्ट अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे में नौकरी की कोई गारंटी नहीं है, हालांकि ग्रुप डी (Level-1) की भर्तियों में प्राथमिकता मिलेगी।

क्या मुझे आवेदन के बाद हार्ड कॉपी रेलवे को भेजने की जरूरत है?

नहीं, आपको कोई भी डॉक्यूमेंट या फॉर्म पोस्ट के माध्यम से भेजने की आवश्यकता नहीं है, सब कुछ ऑनलाइन ही सबमिट करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment