Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Official Notification: राजस्थान हॉस्टल वार्डन के 570 पदों पर नई भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026: राजस्थान हॉस्टल वार्डन नई भर्ती उन युवाओं के लिए साल 2026 का सबसे बड़ा अवसर है जो राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का हिस्सा बनकर अपना Career शुरू करना चाहते हैं। चयन बोर्ड द्वारा सभी 41 जिलों में बनने वाले हॉस्टलों सहित रिक्त पदों मो भरने के लिए हॉस्टल वार्डन भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Notification
Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026

RSMSSB Hostel Warden Recruitment के जरिए कुल 570 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छात्रावासों में वार्डन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। RSSB Chhatravas Form Online भरे जा रहे है, अभ्यर्थी राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में Rajasthan Hostel Warden Vacancy 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, नया एग्जाम पैटर्न, नए जिलों के अनुसार जीके अपडेट, सटीक सैलरी डिटेल्स और ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस बिल्कुल आसान भाषा में दिए गए है।

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Overview

भर्ती का नामRajasthan Hostel Warden Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
विभाग का नामसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग / अल्पसंख्यक मामलात
कुल रिक्त पद570+ (संभावित वृद्धि के साथ)
पात्रता परीक्षाCET 2025-26 (Graduation Level)
Form Start Dateसितम्बर 2026
कार्यस्थलराजस्थान
कैटेगरीRajasthan Latest Female Govt Jobs 2026

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Application Dates

Rajasthan Hostel Warden Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितम्बर-अक्टूबर 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संभवतः नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ दिन बाद ही शुरू कर दी जाएगी। अभ्यर्थी इससे पूर्व ही अपने ‘One Time Registration’ (OTR) को पूरा अपडेट करके रखें।

Read Also….10वीं पास हेतु रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21,997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, इस सावधानी के साथ फटाफट करें आवेदन

RSSB Hostel Warden Vacancy Details 2026

राजस्थान में नए प्रशासनिक ढांचे के बाद छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II के पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • Hostel Superintendent (General): 335+ पद
  • Hostel Superintendent (Minority): 235+ पद
  • कुल: 570

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान हॉस्टल वार्डन वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा के साथ ही पात्रता परीक्षा सहित सभी मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

RSMSSB Hostel Warden Qualification 2026

  • राजस्थान छात्रावास वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी शिक्षण संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • कम्प्यूटर दक्षता: साथ ही आवेदकों के पास कंप्यूटर योग्यता के तहत RSCIT, COPA, या कम्प्यूटर साइंस में से कोई भी एक उच्चतर कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • CET 2026: छात्रावास अधीक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर (CET) 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • सांस्कृतिक ज्ञान: अभ्यर्थियों को राजस्थानी बोलियों, परंपराओं और देवनागरी लिपि का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

Hostel Warden Age Limit 2026

राजस्थान हॉस्टल वार्डन भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, EWS और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में 5 से 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

राजस्थान हॉस्टल वार्डन Application Fees 2026

राजस्थान छात्रावास भर्ती में अभ्यर्थियों को केवल एक ही बार OTR यानी कि One Time Registration शुल्क का श्रेणीवार भुगतान करना होगा, यदि आपने पहले से OTR कर किसी भी भर्ती में आवेदन किया है तो ऐसे में आप इस भर्ती के लिए निःशुल्क फॉर्म जमा कर सकते हैं। श्रेणीवार OTR शुल्क कुछ इस प्रकार है:

  • सामान्य और क्रीमी लेयर OBC एवं MBC: ₹600
  • SC/ST/Non-Creamy OBC एवं MBC: ₹400
  • EWS/PwD: ₹400
  • शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Selection Process

Rajasthan Hostel Warden Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: सबसे पहले 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा होगें
  • Document Verification (DV): शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आवश्यक डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Test: जॉइनिंग से पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

RSMSSB Hostel Warden Exam Pattern & Syllabus 2026

  • Expert Note: 2026 की परीक्षा में राजस्थान का नया भूगोल संशोधित एवं नवीनतम 41 जिलों के अनुसार पूछा जाएगा। पुराने मैप के आधार पर तैयारी करना अब जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए राजस्थान के नए मैप को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई शुरू करें।
  • परीक्षा की समय अवधि: 2 घंटे
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा में शामिल विषय: सामान्य हिन्दी, गणित, कंप्यूटर और राजस्थान का करंट अफेयर्स।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • Important: राजस्थान GK में बने नवीनतम जिलों की भौगोलिक स्थिति, नए संभाग और उनकी कला संस्कृति पर विशेष जोर देते हुए पढ़ाई जारी रखें।
  • Syllabus: राजस्थान छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए आप पोर्टल से हॉस्टल वार्डन डिटेल्ड सिलेबस प्राप्त कर सकते हैं।

Hostel Warden Exam Preparation Best Smart Study Tips 2026

  • Updated Map Strategy: अपनी पढ़ाई वाली जगह पर राजस्थान का नवीनतम 41 जिलों वाला मैप लगाएं।
  • Sectional Focus: हिन्दी और गणित जैसे विषयों को ‘स्कोरिंग’ बनाएं, क्योंकि इन विषयों में पूरे पूरे अंक लाए जा सकते हैं।
  • Weekly Revision: नए तथ्यों को भूलने से बचने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार पढ़े गए टॉपिक्स का रिवीजन करें।
  • Previous Year Analysis: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से प्रश्नों की प्रकृति को समझें, लेकिन पढ़ाई का पूरा आधार हॉस्टल वार्डन न्यू सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को ही रखें।

Best Books for Hostel Warden Exam Preparation 2026

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: लक्ष्य नए 41 जिलों पर आधारित गाइड न्यू लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन।
  • हिन्दी: डॉ. राघव प्रकाश पिंक सिटी पब्लिशर्स की गाइड हिंदी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
  • गणित: रामनिवास मथुरिया या आर.एस. अग्रवाल।
  • करंट अफेयर्स: ‘मूमल’ या ‘राजस्थान सुजस’ का मासिक अंक।
  • एक बार बुक्स लेने के बाद बार बार अलग अलग किताबें ना ढूंढे बल्कि जो आपके पास है उसी को बार बार पढ़ें।

Rajasthan Hostel Warden Salary 2026

राजस्थान हॉस्टल वार्डन भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा पे-मैट्रिक्स लेवल-10 (L-10) के आधार पर बेहतरीन सैलरी पैकेज दिया जाएगा, नियुक्ति के बाद शुरुआत के 2 वर्ष तक इन्हें प्रोबेशन काल में 23,700 रूपये तक फिक्स्ड पे दिया जाएगा। वहीं प्रोबेशन के बाद बेसिक पे 33,800 रूपये से 1,06,700 रूपये तक दिया जायेगा। इन कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी HRA + DA को मिलाकर लगभग 48,000 रूपये से 52,200 रूपये तक रहेगी।

How to Apply for Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026

राजस्थान की हॉस्टल वार्डन सरकारी नौकरी में फॉर्म भरने के लिए आप यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को फॉलो कर सकते हैं और आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SSO Rajasthan पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से Login करें।
  • डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में विजिट करें।
  • अब Ongoing Recruitment अनुभाग में RSSB Hostel Warden Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पर को सलेक्ट कर अपना CET एप्लीकेशन आईडी नंबर दर्ज करें, इसके बाद आपकी अधिकांश जानकारी ऑटो-फिल हो जाएगी।
  • अगले चरण में आप लाइव फोटो और हस्ताक्षर को जेपीजी फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंतिम चरण में दर्ज की गई जानकारी को सावधानीपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।

Rajasthan Hostel Warden Recruitment 2026 Apply Online

Hostel Warden NotificationUpdate Soon
Hostel Warden Apply OnlineUpdate Soon
Official Website RSSB

निष्कर्ष: Rajasthan Hostel Warden Bharti 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो राजकीय छात्रावासों में Govt Job पाना चाहते हैं। नए जिलों के अपडेटेड सिलेबस और अनुशासित तैयारी के साथ आप आसानी से वार्डन भर्ती में अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। याद रखें, समय से शुरू की गई तैयारी ही आपको भीड़ से अलग बनाएगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी वर्तमान आधिकारिक अपडेट्स और पिछले भर्ती नियमों के आधार पर उपलब्ध कराई गई है। अंतिम विवरण हेतु RSMSSB द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन ही मान्य होगा। फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।

RSMSSB Hostel Warden Recruitment 2026 – FAQ,s

क्या बिना CET ग्रेजुएशन के आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस भर्ती की पहली और अनिवार्य शर्त ही CET उत्तीर्ण होना है।

क्या इस भर्ती परीक्षा में राजस्थान के नए जिलों से सवाल आएंगे?

जी हां, Rajasthan Hostel Warden Exam 2026 का पूरा सिलेबस नए 41 जिलों और नए संभागों के प्रशासनिक ढांचे के आधार पर बदला जाएगा।

राजस्थान हॉस्टल वार्डन 2026 में कब निकलेगी?

विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के अनुसार लगभग 570 से अधिक पदों पर RSSB Warden Vacancy सितम्बर या अक्टूबर तक निकाली जा सकती है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment