RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए बंपर पदों पर निकली राजस्थान सर्वेयर भर्ती, यहां से करें Online Apply

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी (Govt Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा वन विभाग में विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों को भरने के लिए अलग अलग भर्तियां निकाल जा रही है जिसमे RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 भी शामिल है। बोर्ड द्वारा वनपाल, वनरक्षक और सर्वेयर भर्ती के लिए संयुक्त शॉर्ट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। वहीं फुल नोटिफिकेशन अलग अलग भर्तियों के लिए अलग अलग जारी किए जा रहे है।

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Notification PDF
RSMSSB Surveyor Recruitment 2026

सर्वेयर नौकरी उन अभ्यर्थियों के लिए करियर बनाने का बेहतरीन मौका है जिन्होंने सिविल सर्वे या इंजीनियरिंग फील्ड में कोई विशेष Course या डिप्लोमा किया है। कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके अलावा स्टेप बाय स्टेप अप्लाई प्रॉसेस, पात्रता मानदंड, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क सहित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गई है।

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Highlight

भर्ती बोर्ड का नामRajasthan Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
पद का नामसर्वेयर (Surveyor)
कुल पद संख्या43
शॉर्ट नोटिस जारीJuly 17, 2025
फुल नोटिफिकेशन जारीFebruary 2026
Salary/Pay Scaleपे मैट्रिक्स लेवल-5
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरी12th Pass Job Course 2026

राजस्थान वन विभाग Surveyor के मुख्य कार्य क्या होते है

वन विभाग में एक सर्वेयर का पद तकनीकी रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सर्वेयर का मुख्य कार्य वन भूमि की सटीक पैमाइश करना और सीमाओं का निर्धारण करना होता है। वे जीपीएस (GPS) और अन्य आधुनिक मैपिंग टूल्स का उपयोग करके जंगलों का डिजिटल मैप तैयार करना होता हैं। इसके अलावा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने और पौधरोपण के लिए नई जमीनों का सर्वे करना भी इनके कार्यक्षेत्र में ही आता है।

Read Also….12वीं पास के लिए 4000+ पदों पर राजस्थान पुलिस नई वैकेंसी

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Form Date

बोर्ड द्वारा राजस्थान सर्वेयर भर्ती के लिए 17 जुलाई 2025 को संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया था, वहीं अब फुल नोटिफिकेशन फरवरी 2026 में जारी किया जाएगा। इसकेबाद निर्धारित तारीखों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा के आयोजन की सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

RSMSSB Surveyor Bharti 2026 Post Details

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राज्य के वनविभाग में सर्वेयर के लिए कुल 43 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) की अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

Read Also…रीट लेवल 1 और लेवल 2 पात्रता परीक्षा का लंबा इंतजार खत्म

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Eligibility Criteria

सर्वेयर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • राष्ट्रीयता: आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • सांस्कृतिक ज्ञान: आवेदकों को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
  • शारीरिक स्वास्थ्य: वन विभाग की इस सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होने चाहिए।

RSSB Surveyor Qualification 2026

राजस्थान सर्वेयर भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए। साथ ही आवेदकों के पास Civil Survey में ITI Certificate होना चाहिए अथवा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Civil Engineering में Diploma होना चाहिए।

RSSB Surveyor Age Limit

सर्वेयर पद के लिए आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।इसके अलावा राज्य के SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी गई है।

राजस्थान सर्वेयर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान में अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य है, जिसके तहत अभ्यर्थी केवल एक बार शुल्क देने के बाद किसी भी भर्ती के लिए बार-बार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, वन time रजिस्ट्रेशन शुल्क श्रेणीवार कुछ इस प्रकार रखा गया है जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • General/OBC एवं MBC (Creamy Layer): Rs.600/-
  • SC/ST/OBC एवं MBC (NCL): Rs.400/-
  • EWS/ESM/Divyang: Rs.400/-

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान सर्वेक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: परीक्षा में टेक्निकल और राजस्थान जीके संबंधित विषय शामिल होंगे।
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की चेकिंग के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल जांच: अंतिम चरण में नियुक्ति से पहले फिजिकल फिटनेस के लिए मेडिकल जांच की जाएगी।

RSMSSB Surveyor Monthly Salary 2026

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 में सफलतापूर्वक अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-5 (L-5) के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को फिक्स वेतन दिया जाएगा, जिसमें DA, HRA और अन्य सरकारी वेतन भत्ते भी शामिल होंगे।

RSMSSB Surveyor Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026

  • Technical Knowledge: आईटीआई और डिप्लोमा लेवल के सर्वेइंग टॉपिक्स पर विशेष ध्यान दें।
  • Rajasthan General Knowledge: भूगोल और संस्कृति के लिए मानक एवं नए जिलों के आधार पर अपडेटेड बुक्स का ही अध्ययन करें।
  • Study Notes: पढ़ाई के साथ साथ खुद के हाथ से छोटे छोटे नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन के समय पढ़े गए टॉपिक्स याद रखना आसान हो।

RSMSSB Surveyor Exam की तैयारी के लिए Best Books 2026

  • राजस्थान जीके: राजस्थान में नए जिले बनने के बाद की लेटेस्ट और अपडेटेड Hindi Granth Academy GK Book आपके लिए बेस्ट रहेगी।
  • सर्वेइंग (Technical): इसके लिए आप ITI ट्रेड थ्योरी की मानक Books का सहारा ले सकते है।
  • करेंट अफेयर्स: डेली करेंट अफेयर्स को समझने के लिए आप Rajasthan Sujas और Monthly Magazines को पढ़ सकते है।

How to Apply Step By Step RSMSSB Surveyor Vacancy 2026

राजस्थान सर्वेयर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप यहां बताए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं और घर बैठे लैपटॉप या मोबाइल से भी अप्लाई कर सकते है, आवेदन के समय कृपया बोर्ड के नए OTR रूल्स को ध्यान में रखते हुए डॉक्युमेंट्स अपलोड करें ताकि आपका आवेदन रद्द ना हो।

  • सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Recruitment Portal’ सेक्शन में जाकर आवश्यक जानकारी के साथ OTR प्रॉसेस को पूरा करें, ध्यान रहे अब आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य है।
  • पंजीकरण के बाद ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में RSSB Surveyor Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • Surveyor पद को सलेक्ट करके फॉर्म में अपनी बेसिक, व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता सहित पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें, OTR के माध्यम से आपकी अधिकांश जानकारी अपने आप भर जाएगी।
  • नवीनतम लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो या लाइव फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्युमेंट्स को Digilocker में सेव करके अपलोड करें।
  • यदि OTR शुल्क पहले जमा नहीं किया गया है, तो नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके ‘Final Submit’ पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 Apply Online

RSMSSB Surveyor Short Notification PDF
RSSB Surveyor Full Notification Update Soon
RSSB Surveyor Apply Online Apply Now {ACTIVE SOON}
Official WebsiteRSSB

निष्कर्ष: RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो Technical Field में अपना Career बनाना चाहते हैं। 43 पदों के लिए होने वाली प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए आप अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। इसके अलावा यदि आप राजस्थान सर्वेयर सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें कमेंट में बताएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल RSMSSB Surveyor Recruitment 2026 के संबंध में उपलब्ध आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन (क्रमांक प.14(173) RSSB/2025) के आधार पर तैयार किया गया है, यह नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। यहां दी गई जानकारी केवल अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। भर्ती के नियमों, पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन की तारीखों में किसी भी प्रकार का बदलाव करने का अधिकार केवल कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के पास सुरक्षित है।

हालांकि हमने जानकारी की सटीकता बनाए रखने का पूरा प्रयास किया है, लेकिन अभ्यर्थियों को हमारी विशेष सलाह है कि वे किसी भी फॉर्म को भरने से पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फुल सर्वेयर नोटिफिकेशन को अनिवार्य रूप से पढ़ें। इस लेख में दी गई किसी भी अनजाने में हुई त्रुटि या सूचना में बदलाव के लिए प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होगा। अपनी पात्रता की पुष्टि स्वयं आधिकारिक स्रोतों से करें।

Rajasthan Surveyor Recruitment 2026 – FAQ’s

क्या इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ सकती है?

बोर्ड के पास रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन करने का पूरा अधिकार होता है, जिसकी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में मिलेगी।

RSSB सर्वेयर ऑनलाइन फॉर्म कौन कौन भर सकते है?

मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास एवं साथ ही सिविल सर्वे में ITI या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

क्या राजस्थान सर्वेयर भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

फिलहाल Rajasthan Surveyor Bharti 2026 के लिए फुल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया बोर्ड अध्यक्ष की घोषणा के अनुसार फरवरी 2026 में शुरू की जाएगी।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment