Rajasthan Police Bharti 2026 की राह देख रहे राजस्थान के लाखों युवाओं के लिए बहुत बड़ी ब्रेकिंग न्यूज एवं खुशखबरी है। दरअसल 12 जनवरी 2026 को राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 में 1 लाख नई भर्तियों की घोषणा की गई है, जिसके लिए 1 लाख सरकारी भर्ती कैलेंडर’ भी जारी कर दिया गया है। इस बार Rajasthan Police Vacancy 2026 का आयोजन कुल 6000 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है।

यह राजस्थान पुलिस नई वैकेंसी उन सभी 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जो खाकी वर्दी पहनकर समाज में मान-सम्मान के साथ सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस बार Rajasthan Police New Vacancy केवल एक भर्ती नहीं है, बल्कि नए 41 जिलों के गठन के बाद पुलिस प्रशासन को मजबूत करने की एक बड़ी मुहिम है।
Rajasthan Police Recruitment 2026 के तहत कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। अगर आप भी Govt Job का सपना देख रहे हैं, तो अपनी Police Exam Prepration को बिल्कुल भी ढील न दें। इस आर्टिकल में हमने राजस्थान पुलिस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप उपलब्ध कराया है ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े।
Highlight For Rajasthan Police Bharti 2026
| भर्ती विभाग का नाम | Police Department, Rajasthan |
| भर्ती का नाम | Rajasthan Police Bharti 2026 |
| कुल पद संख्या | 6000 |
| पदों के नाम | Constable GD, Driver, Telecom |
| आवेदन शुरू | Oct 2026 से {Expected} |
| पुलिस एग्जाम डेट | Coming Soon |
| Apply Mode | ऑनलाइन |
| कैटेगरी | 12th Pass Latest Govt Jobs 2026 |
राजस्थान पुलिस में विभिन्न स्तरीय पद एवं इनके सामान्य कर्तव्य 2026
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सलेक्शन के बाद अभ्यर्थियों को पद अनुसार अलग-अलग कार्य दिया जाएगा, जिसे आप कुछ इस प्रकार समझ सकते है:
- पुलिस कांस्टेबल (GD): नए जिलों के थानों में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनरल ड्यूटी पर रखा जाएगा।
- पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर): पुलिस विभाग के वाहनों को सुरक्षित और जिम्मेदारी से चलाने का कार्य करना होगा।
- कांस्टेबल (दूरसंचार): लेटेस्ट वायरलेस सिस्टम और कम्युनिकेशन टूल्स को हैंडल करने का कार्य करना होगा।
- कांस्टेबल (बैंड): विशेष राजकीय समारोहों और परेड में बैंड वादन करना।
Rajasthan Police Bharti 2026 – राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती कब निकलेगी?
Rajasthan Police Vacancy 2026 के लिए जारी सरकारी कैलेंडर के अनुसार ऑफिशियल नोटिफिकेशन फरवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है, आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू हो सकती है। जबकि Rajasthan Police Exam 2026 में जून से जुलाई के बीच कराया जा सकता है।
- फुल नोटिफिकेशन जारी: Oct 2026 (संभावित)
- आवेदन शुरू: Oct 2026 से
- अंतिम तिथि: जल्द ही
- परीक्षा तिथि: जल्द ही
Rajasthan Police Bharti 2026 Eligibility Criteria, Qualification, Age Limit
Rajasthan Police Bharti 2026 में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी है कि आपने CET 12वीं लेवल का एग्जाम दिया हो। इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना आवश्यक है, जो कुछ इस प्रकार है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती शैक्षणिक योग्यता
- जिला पुलिस/इंटेलिजेंस: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- पुलिस दूरसंचार: 12वीं साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स और मैथ/कंप्यूटर) से पास होना जरूरी है।
राजस्थान पुलिस भर्ती आयु सीमा
Rajasthan Police Constable Bharti 2026 के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम और ऊपरी आयु सीमा 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में 3 से 10 वर्ष तक की एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी।
Rajasthan Police Selection Process
Rajasthan Police Constable Recruitment 2026 में आवेदकों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- फिजिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल Standard और Efficiency टेस्ट के तहत ऊंचाई, वजन और दौड़ के लिए बुलाया जाएगा।
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स की चेकिंग के लिए बुलाया जाएगा।
- मेडिकल टेस्ट: अंत में जॉइनिंग से पहले फिजिकल फिटनेस के लिए मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
Rajasthan Police Exam Pattern 2026
- पुलिस कांस्टेबल एग्जाम ऑफलाइन होगा, जिसमें कुल 150 सवाल का पेपर होगा।
- प्रत्येक सही सवाल के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक दिया जाएगा।
- पुलिस विभाग द्वारा पेपर हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
| Subjects | Question | Marks |
| रीजनिंग और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान | 60 | 60 |
| इंडिया GK, जनरल साइंस और करंट अफेयर्स | 35 | 35 |
| महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध और कानून | 10 | 10 |
| राजस्थान का पूरा इतिहास, भूगोल व कला | 45 | 45 |
| कुल प्रश्न/अंक | 150 | 150 |
Note: बिना राजस्थान पुलिस सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझे अंधाधुंध रटने पर ध्यान देने की बजाय, सबसे पहले आप ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर Rajasthan Police Previous Year Papers प्राप्त करें। पेपर हल करने से आपको महत्व्पूर्ण टॉपिक अपने आप ही समझ आने लगेंगे।
Rajasthan Police Syllabus 2026 In Hindi
- पुलिस की नई वैकेंसी के लिए नया Rajasthan Police Constable Syllabus 2026 फुल नोटिफिकेशन के साथ जारी किया जाएगा। इस बार 41 नए जिलों के गठन के बाद राजस्थान के भूगोल और प्रशासनिक ढांचे में काफी बदलाव हुआ है, इसलिए आप करेंट अफेयर्स और लेटेस्ट राजस्थान जीके पढ़ना शुरू करें।
- रीजनिंग विषय के लिए रोजाना प्रैक्टिस करें।
- पुलिस एग्जाम में कंप्यूटर नॉलेज के लिए इंटरनेट, MS ऑफिस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़े लेटेस्ट डिजिटल नॉलेज से अपडेटेड रहें।
- चूंकि पुलिस एग्जाम में अलग-अलग विषय शामिल हैं, इसलिए लंबी तैयारी ही आपको अंतिम सफलता के करीब ले जाएगी।
Rajasthan Police Constable Physical Test Latest Details
| मापदंड | पुरुष अभ्यर्थी | महिला अभ्यर्थी |
| हाइट | 168 सेमी | 152 सेमी |
| सीना | 81-86 सेमी | लागू नहीं |
| वजन | लागू नहीं | कम से कम 47.5 किलो |
| दौड़ | 5 किमी (25 मिनट) | 5 किमी (35 मिनट) |
एक्सपर्ट अनुसार तैयारी के लिए Police Constable Best Books 2026
- राजस्थान GK: ‘Lakshya Books’ या ‘Sikhwal Books’ का 2026 वाला अपडेटेड एडिशन।
- रीजनिंग: Ramniwas Mathuria Reasoning Book.
- कंप्यूटर: Daksh Publication Computer Book यानी लेटेस्ट अपडेटेड गाइड।
- करेंट अफेयर्स: Moomal Current Affairs Book या Chronology (लास्ट 6 महीने)।
Rajasthan Police Constable Smart Study Tips 2026 पहली बार में परीक्षा कैसे निकालें?
- राजस्थान का नया मैप (मानचित्र) पढ़ें: पुराने राजस्थान के बजाय नए 41 जिलों के मैप को शॉर्ट ट्रिक से याद करें।
- शॉर्ट नोट्स: खुद के हाथ से बनाए नोट्स अंतिम समय में रिवीजन के लिए वरदान साबित होंगे।
- मॉक टेस्ट: हफ्ते में कम से कम 2 ऑनलाइन टेस्ट देकर अपनी कमियों को पहचानें।
- निरंतरता: रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की पढ़ाई का प्रयास करें।
Rajasthan Police Constable Salary / Pay Scale
राजस्थान पुलिस भर्ती 2026 में सिलेक्शन के बाद शुरू के 2 साल प्रोबेशन पीरियड रहेगा, जिसमें 14,600 रूपये का फिक्स वेतन मिलेगा। इसके बाद पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के आधार पर लगभग 32,000 रूपये प्रति माह सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे।
Read Also……राजस्थान पुलिस एसआई नई भर्ती, जानें फॉर्म भरने की तारीखें
Application Fees
Rajasthan Police Bharti 2026 में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार अलग अलग रखा गया है जो इस प्रकार है:
- सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर): 600 रूपये
- SC/ST/EWS/OBC (नॉन-क्रीमी): 400 रूपये
- Note: एक बार OTR पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद बार-बार फीस नहीं देनी होगी।
How to Apply for Rajasthan Police Bharti 2026
Rajasthan Police Bharti का फॉर्म भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान SSO Portal पर विजिट करें।
- अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें, आप यहां से नई एसएसओ आईडी भी बना सकते हैं।
- होमपेज पर Recruitment Stack 2 ऑप्शन को चुनें।
- Rajasthan Police Recruitment 2026 के सामने आप Apply Now पर क्लिक करें।
- OTR & CET: OTR पूरा करें और अपना CET एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरें।
- फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित साइज में अपलोड करें।
- फीस भुगतान के बाद फाइनल सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
Rajasthan Police Bharti 2026 Apply Online
| Police Constable Full Notification PDF | Notification Soon |
| Police Constable Apply Online | SSO Rajasthan Login |
| Official Website | police.rajasthan.gov.in |
| More Jobs Update | Join Telegram |
निष्कर्ष: Rajasthan Police Bharti 2026 राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सबसे शानदार मौका है। 12 जनवरी 2026 के कैलेंडर ने साफ कर दिया है कि समय कम है। अगर आप आज से ही Smart Study शुरू कर देते हैं, तो सफलता निश्चित है। क्या आप सिलेबस के बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं? हमें कमेंट में बताएं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी 12 जनवरी 2026 को जारी सरकारी भर्ती कैलेंडर पर आधारित है। कृपया अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर डेली लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें। भर्ती का समय पुरानी या नई CET के आधार पर बदल सकता है।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2026 – FAQs
राजस्थान पुलिस भर्ती 2026 में कब निकलेगी?
लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन Oct के अंतिम सप्ताह या Nov 2026 में जारी होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2026 में कब होगा?
कैलेंडर के अनुसार परीक्षा जून से जुलाई 2027 के मध्य हो सकती है।
क्या बिना CET के भर्ती में शामिल हो सकते हैं?
नहीं, CET (12वीं स्तर) का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सबसे बेस्ट बुक्स कौन सी हैं?
राजस्थान GK के लिए ‘लक्ष्य’ और रीजनिंग के लिए ‘मथुरिया’ गाइड सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं।
राजस्थान पुलिस फिजिकल में दौड़ के अलावा क्या-क्या होता है?
PST और PET फिजिकल में दौड़ के साथ आपकी हाइट, पुरुषों के लिए सीने का माप और महिलाओं के लिए वजन मापा जाता है।
क्या राजस्थान पुलिस में सीना फुलाना जरूरी है?
हां, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बिना सीना फुलाए कम से कम 81 सेमी और सीना फुलाने के बाद 86 सेमी यानी न्यूनतम 5 सेमी का सीना फुलाना अनिवार्य है।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ड्राइविंग लाइसेंस कब चाहिए?
इसमें सामान्य ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के लिए लाइसेंस जरूरी नहीं है, यह सिर्फ ‘कांस्टेबल ड्राइवर’ पद के लिए अनिवार्य है, जिसके लिए आवेदन तिथि तक एक साल पुराना लाइसेंस होना जरूरी है।
पुलिस भर्ती के मेडिकल टेस्ट में किन चीजों की जांच होती है?
मुख्य रूप से आंखों की दृष्टि (6/6), कलर ब्लाइंडनेस, घुटनों का मिलना, फ्लैट फुट, हर्निया और कान-नाक-गले की सामान्य शारीरिक जांच की जाती है।
पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए कितने अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है?
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से कुल पदों की संख्या के मुकाबले 5 गुना अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाता है।
राजस्थान पुलिस की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
राजस्थान पुलिस में एक कांस्टेबल का मासिक वेतन (इन-हैंड) औसतन ₹14,600 से ₹32,000 के बीच होता है, यह राशि मूल वेतन और भत्तों पर निर्भर करती है।
5 साल बाद पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना होगा?
एक पुलिस कांस्टेबल का 5 साल बाद वेतन राज्य और पदोन्नति पर निर्भर करता है, जो अनुमानतः ₹35,400 से ₹45,100 प्रति माह के बीच होता है। भत्तों, वेतन आयोग की वृद्धि और प्रमोशन के कारण यह राशि समय के साथ बढ़ती है।
राजस्थान पुलिस की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?
राजस्थान पुलिस में ड्यूटी के घंटे आमतौर पर 8 से 12 घंटे के होते हैं, हालाँकि कानूनन पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर माना जाता है और आपातकालीन स्थितियों या त्योहारों के दौरान कार्य का समय बढ़ सकता है।
राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है?
राजस्थान पुलिस में विभिन्न पदों के लिए ट्रेनिंग की अवधि अलग-अलग होती है। पुलिस कांस्टेबल की ट्रेनिंग 36 सप्ताह(9 महीने) की होती है। वहीं SI की ट्रेनिंग 52 सप्ताह (1 साल) तक चलती है।
पुलिस में सबसे छोटा पद किसका होता है?
पुलिस विभाग में सबसे छोटा पद कांस्टेबल का होता है।
राजस्थान पुलिस के 2026 में फॉर्म कब भरे जाएंगे?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 6000 से अधिक पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जल्द ही शुरू हो सकते है।