Rajasthan REET Recruitment 2026 Official Notification: राजस्थान रीट लेवल 1 और लेवल 2 पात्रता परीक्षा का लंबा इंतजार खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो भाई अब सीरियस होने का टाइम आ गया है। क्योंकि राज्य के लाखों युवाओं के लिए Rajasthan REET Recruitment 2026 पात्रता परीक्षा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER) जल्द ही रीट भर्ती 2026 का पिटारा खोलने वाला है। यह भर्ती आपके लिए वह गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जिसका इंतजार आप पिछले कई महीनों से कर रहे थे।

Rajasthan REET Recruitment 2026
Rajasthan REET Recruitment 2026

इस बार राजस्थान रीट लेवल 1 और लेवल 2 भर्ती 2026 में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। चाहे आप पहली बार रीट एग्जाम में बैठ रहे हों या पिछली बार कुछ नंबरों से रह गए हों, यह आर्टिकल आपकी हर टेंशन दूर कर देगा। हमने यहां पर REET Vacancy 2026 से जुड़ी एकदम सटीक और लेटेस्ट जानकारी शेयर की है, ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े। Rajasthan REET Teacher Eligibility Test 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, REET Notification कब आएगा, रीट नया एग्जाम कब होगा और रीट स्कोर कार्ड वैलेडिटी कितनी है, यह सभी डिटेल्स यहां पर A to Z पूरी डिटेल्स इस आर्टिकल में दी गई है।

Table of Contents

REET Bharti 2026 Highlights

भर्ती का नामRajasthan REET Recruitment 2026
भर्ती बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (अजमेर)
पदों का नामथर्ड ग्रेड टीचर L- 1 और L- 2 (प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक)
New REET में पदों की संख्या 30,000 पद {Expected}
आवेदन मोडऑनलाइन
एग्जाम कहां होगाराजस्थान में अलग अलग जिलों में
कैटेगरीRajasthan REET Vacancy 2026
ऑफिशियल वेबसाइटrajeduboard.rajasthan

Rajasthan REET 2026 Form Date रीट भर्ती कब निकलेगी

किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसमें आवेदन करने और एग्जाम होने की तारीखों का अंदाजा होना जरूरी है। REET Notification 2026 को लेकर जो ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं, उनके हिसाब से रीट के लिए आवेदन और एग्जाम्स की डेट्स कुछ इस प्रकार हैं:

REET 2026 नोटिफिकेशन कब आएगाNov/Dec 2026 तक {Expected}
REET Level I & II Online Form शुरूनोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिनों के भीतर
फॉर्म भरने की लास्ट डेटComing Soon
REET Exam Date 2026Coming Soon

Rajasthan REET 2026 Application Fees

राजस्थान रीट ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से नहीं बल्कि पद अनुसार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो कुछ इस प्रकार है:

Paper Application Fees
Single Paper (REET Level 1 या 2)Rs.550/-
Both Papers (REET L-1 And L-2 both)Rs.750/-
शुल्क भुगतान का तरीकापात्रता परीक्षा शुल्क भुगतान अभ्यर्थी घर बैठे डेबिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।

Rajasthan REET Recruitment 2026 Education Qualification

राजस्थान रीट पात्रता परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को प्राइमरी टीचर अथवा अपर प्राइमरी टीचर पद अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जो कि रीट लेवल अनुसार आप यहां देख सकते है:

  • REET Level 1 Primary Teacher Recruitment (कक्षा 1 से 5): अभ्यर्थी इस लेवल का फॉर्म लगाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं बोर्ड में पास होने चाहिए, साथ ही इनके पास प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय बीएसटीसी/डीएलएड या इसके समकक्ष कोई अन्य डिप्लोमा होना चाहिए।
  • REET Level 1 Upper Primary Teacher Recruitment (कक्षा 6 से 8): आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज से ग्रेजुएशन में पास होने चाहिए, साथ ही इनके पास 2 वर्षीय B.Ed कोर्स की डिग्री होना अनिवार्य है।

Read Also….फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 33566 पदों पर भर्ती, योग्यता पद अनुसार

Rajasthan REET 2026 Age Limit

रीट एग्जाम की सबसे अच्छी बात ये है कि पात्रता परीक्षा के लिए कोई अपर एज लिमिट नहीं रखी गई है। बस आपकी उम्र कम से कम 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। राजस्थान के रिजर्व्ड कैटेगरी के भाई-बहनों को सरकारी नियमों के हिसाब से ऊपरी आयु में छूट भी मिलेगी।

रीट भर्ती कब निकलेगी

Rajasthan REET Recruitment 2026 Selection Process

पात्रता परीक्षा का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को टीचर बनने तक की जर्नी में मुख्य दो चरणों को पार करना होगा, जिसमें सबसे पहले REET Exam 2026-27 की पात्रता परीक्षा को पास करना होगा, इसके बाद रीट मुख्य परीक्षा को पास करने पर ही सरकारी टीचर बनने का मौका मिलेगा, मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स के साथ रीट पात्रता परीक्षा पास करनी होगी:

  1. REET Pre Exam 2026 (Only पात्रता परीक्षा): सबसे पहले आपको यह पात्रता एग्जाम पास करना होगा, जो कि दिसंबर अंत से जनवरी 2027 तक के लगभग आयोजित कराया जा सकता है।
  2. REET Mains Exam 2027: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास होने के बाद आपको रीट मेन एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा, इस एग्जाम में अधिकतम अंक प्राप्त करने पर ही आपका टीचर भर्ती में फाइनल सिलेक्शन होगा।
  3. Document Verification: रीट मैंस के बाद फाइनल शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फाइनली सलेक्टेड युवाओं को जॉइनिंग मिल जाएगी।

Rajasthan REET Exam Pattern & Syllabus 2026

आपका रीट एग्जाम कुल 150 नंबर का होगा, जिसमें 150 ही सवाल पूछे जाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि इस एग्जाम में कोई ‘Negative Marking’ नहीं है, ऐसे में आप निश्चिंत होकर पूरे सवाल अटेंप्ट कर सकते हैं। आपको पेपर करने के लिए पूरे 2 घंटे 30 मिनट का टाइम मिलेगा।

रीट प्री एग्जाम सिलेबस में बाल विकास, चुनी गई भाषा और आपके सब्जेक्ट से जुड़े टॉपिक शामिल है। अभी से रीट एग्जाम प्रिपरेशन के लिए आप शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से REET Level 1 Syllabus और REET Level 2 Syllabus आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अच्छे अंकों से पास होने के लिए आजकल के एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखते हुए रटने की बजाय समझते हुए पढ़ें।

Read Also….राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड के 900 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

Rajasthan REET Certificate Validity 2026 (सर्टिफिकेट की वैलिडिटी)

एक बार मेहनत करो और लाइफटाइम मजे, राजस्थान सरकार द्वारा अब रीट सर्टिफिकेट की वैलिडिटी आजीवन (Lifetime) कर दी गई है। यानी अगर आपने एक बार अपनी कैटेगरी के हिसाब से पासिंग मार्क्स या इससे अधिक मार्क्स हासिल कर लिए, तो वो रीट सर्टिफिकेट आपके हमेशा काम आएगा और आप आने वाली प्रत्येक राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए Eligible हो जाएंगे।

REET Category-wise Passing Marks 2026

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2026 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी अनुसार कम से कम इतने परसेंट नंबर लाने अनिवार्य है, तभी वह मुख्य रीट परीक्षा में बैठ सकेंगे:

General60% (150 में से 90 नंबर)
OBC, SC, ST, EWS55% (150 में से 82.5 नंबर)
Widow, Ex-Serviceman50% (150 में से 75 नंबर)
PwD (दिव्यांग)40% ( 150 में से 60 नंबर)

How to Apply Rajasthan REET Recruitment 2026 Easy Step-by-Step Guide

Rajasthan REET Bharti 2026 Online Form जमा करना बहुत आसान है, इसके लिए आप शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर जाकर यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना रीट लेवल 1 और लेवल 2 फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना है।
  • पोर्टल पर जाने के बाद होमपेज पर आपको REET Level I & II Online Form 2026 अथवा REET 2026 Apply Online में से कोई एक ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब रीट लेवल 1 या रीट लेवल 2 में से आप जिसका फॉर्म भरना चाहते हैं उसे सलेक्ट करो।
  • आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक एकदम सही सही अपना पूरा नाम, पता, माता पिता का नाम, कैटेगरी, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और मेल आईडी भरकर Next ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना चालान काटकर रीट लेवल 1 और लेवल 2 के अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • अब चालान नंबर दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक योग्यता सहित पूरी डिटेल्स भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो और साइन को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आपको भरी गई डिटेल्स को फॉर्म जमा करने से पहले एक बार ध्यानपूर्वक चेक कर लेना है फिर Final Submit पर क्लिक करना है।
  • फॉर्म सबमिट करके इसका एक प्रिंटआउट अवश्य निकालकर रख लें जो बाद में एडमिट कार्ड के लिए और सिलेक्शन के समय काम आएगा।

Read Also….बिना CET राजस्थान पशु परिचर के 3000 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

REET Govt Exam Prepration & Smart Study Tips 2026

REET Exam Crack करने के लिए अब सिर्फ पढ़ने से काम नहीं चलेगा, आपको कुछ Smart Study Tips अपनाने होंगे:

  • Best REET Books: मार्केट की फालतू किताबों के बजाय राजस्थान बोर्ड (RBSE) की पुरानी किताबों पर अधिक फोकस करें, क्योंकि आजकल पेपर यहीं से बनाए जा रहे हैं।
  • राजस्थान रीट सिलेबस को समझें: अंधाधुंध कुछ भी पढ़ने और रटने की बजाय सबसे पहले रीट लेवल 1 और लेवल 2 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझें, या इसका एक प्रिंट निकलवा कर अपनी स्टडी टेबल के सामने चिपका लें, ताकि आपको हमेशा याद रहेगा कि क्या पढ़ना है क्या छोड़ना है।
  • डेली प्रैक्टिस: पिछले साल के पेपर्स और रीट प्रीवियस ईयर पेपर्स को जितना हो सके ईमानदारी से सॉल्व करें, इससे आपको एग्जाम का असली लेवल पता चलेगा।
  • रीट टेस्ट सीरीज: एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट के लिए और कमजोर विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ऑफलाइन या फिर कोई ऑनलाइन टेस्ट सीरीज अवश्य ज्वॉइन करें।
  • रिवीजन: जब भी तैयारी शुरू करें तो कुछ लिमिटेड फिक्स बुक सलेक्ट कर लें और बार बार उन्हीं को पढ़ें, क्योंकि बीच बीच में बुक्स बदलने से आप पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
  • करेंट अफेयर्स: बुक्स की पढ़ाई के साथ ही डेली करेंट अफेयर्स भी अवश्य देखें।

Rajasthan REET Recruitment 2026 Apply Online

BSER REET Notification PDF Nov/Dec 2026 
BSER REET Apply Online Coming Soon
Official Website Rajeduboard
Latest JobsNokriCourse

निष्कर्ष – साथियों Rajasthan REET Recruitment 2026 आपके पास खुद को साबित करने का सबसे बड़ा मौका है। यह रीट भर्ती न केवल एक जॉब है, बल्कि आपकी मेहनत का इनाम है। हमने पूरी कोशिश की है कि आपको इस एग्जाम से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर आसान भाषा में समझा सकें। अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि सही टाइम पर लिया गया फैसला ही आपको भीड़ से अलग बनाएगा। आप रीट लेवल 1 एग्जाम या रीट लेवल 2 एग्जाम में से किसकी तैयारी कर रहे हैं? हमें कमेंट में बताएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पिछले नोटिफिकेशन्स और लेटेस्ट न्यूज रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने पर कुछ बदलाव हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in अवश्य देखते रहें।

Rajasthan REET Recruitment 2026 – FAQs

REET 2026 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

हमें पूरी उम्मीद है कि Nov/Dec 2026 तक बोर्ड द्वारा REET Notification 2026 जारी किया जा सकता है।

क्या राजस्थान के बाहर वाले भी रीट एग्जाम दे सकते हैं?

हां, बिल्कुल! दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी रीट का फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी में गिना जाएगा।

क्या इस बार राजस्थान रीट प्री एग्जाम सिलेबस में कोई बड़ा बदलाव होगा?

अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है। ऐसे में आप पुराने रीट सिलेबस के हिसाब से REET Exam की Prepration जारी रख सकते हैं।

राजस्थान रीट लेवल 1 के लिए कौन-कौन फॉर्म भर सकता है?

जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 12वीं पास कर ली है और साथ में 2 साल का बीएसटीसी (BSTC) या इसके समकक्ष डिप्लोमा किया है, वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

रीट पात्रता परीक्षा कब होगी 2027 में?

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2027 की तारीख अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रीट पात्रता परीक्षा अप्रैल या मई 2027 तक आयोजित होने की संभावना हैं।

रीट प्री पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

रीट (REET) प्री पात्रता परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। इसे पास करने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 60% यानी 90 नंबर और आरक्षित OBC, SC, ST, EWS श्रेणियों को 55% यानी 82 नंबर लाने अनिवार्य हैं।

रीट प्री में नेगेटिव मार्किंग कितनी होती है?

REET प्री पात्रता परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं और उसे खाली छोड़ देते हैं, तो अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

रीत में L1 और L2 क्या है?

REET Pre Exam राज्य स्तरीय परीक्षा है जो दो स्तरों के लिए आयोजित की जाती है, अर्थात् Level I और Level II, Level 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के लिए है और Level 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए है। 

रीट की तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़ें?

रीट की तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन तरीका यह है कि आप NCERT/RBSE प्रामाणिक किताबों के साथ-साथ किसी एक अच्छी पब्लिकेशन की गाइड या नोट्स पढ़ें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment