Rajasthan Work From Home Job 2026: राजस्थान की महिलाओं के लिए अपना करियर शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने का एक बड़ा मौका आया है। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना के तहत खाली पदों की संख्या बढ़ाकर अब 8,910 पदों पर भर्ती का अपडेटेड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको काम करने के लिए ऑफिस जाने की टेंशन नहीं लेनी है। आप अपने घर के काम संभालते हुए, अपनी सुविधा के अनुसार आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं। आधुनिक दौर में यह Mahila Work From Home Job Rajasthan का सबसे विश्वसनीय और सरकारी मंच है। इस जॉब के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।
Rajasthan Work From Home Job 2026 Overview
अगर आप भी Rajasthan Govt Jobs for Female की तलाश में हैं, तो नीचे दी गई तालिका को ध्यान से देखें:
| भर्ती का नाम | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम – जॉब वर्क योजना 2026 |
| कुल पद संख्या | 8,910 पद |
| शैक्षणिक योग्यता | साक्षर, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक (पद अनुसार) |
| सैलरी (Estimated) | ₹5,000 से ₹15,000+ प्रति माह (काम और स्किल आधारित) |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम की कोई बाध्यता नहीं) |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (बिल्कुल फ्री) |
| अंतिम तिथि | पद अनुसार (31 दिसंबर 2026 तक अलग-अलग स्लॉट में) |
| जॉब लोकेशन | घर बैठे |
| कैटेगरी | Rajasthan Work From Home Job Vacancy 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | WFH |
Rajasthan Work From Home Job 2026 Post Details And Form Dates
राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में निकली भर्तियों के लिए निर्धारित पद संख्या और पद अनुसार आवेदन की अंतिम तारीखें निम्नानुसार है:
| कार्य का प्रकार / पद का नाम | कुल पद | आवेदन की अंतिम तिथि |
| घर बैठकर सिलाई कार्य (Dizidocs Associates) | 100 | 31 जुलाई 2026 |
| सिलाई, हैंडीक्राफ्ट, अचार-पापड़ व खाद्य सामग्री कार्य | 2,500 | 31 जुलाई 2026 |
| फूड प्रोडक्ट्स (अचार, पापड़, मसाला प्रोसेसिंग) | 200 | 31 अगस्त 2026 |
| करियर काउंसलर (Career Counselor) | 500 | 30 दिसंबर 2026 |
| कारपेट वीवर्स (Hand-Knotted Weaving) | 350 | 31 मई 2026 |
| डिजिटल शॉप ऑपरेटर (संचालिका) | 150 | 30 जून 2026 |
| लाख की चूड़ियां बनाने का कार्य (Lac Bangles) | 50 | 30 जून 2026 |
| गोबर उत्पाद (अगरबत्ती एवं सजावटी मूर्तियां) | 30 | 30 जून 2026 |
| नेचुरल फिनाइल मैन्युफैक्चरिंग एवं पैकेजिंग | 30 | 30 जून 2026 |
| स्टिचिंग, डिजाइनिंग और क्राफ्टिंग कार्य | 2,500 | 31 दिसंबर 2026 |
| कुल पद संख्या | 8,910 | |
Rajasthan Work From Home Job 2026 Eligibility Criteria
- निवासी: आवेदक महिला का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- विशेष प्राथमिकता: विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग और हिंसा पीड़ित महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
- स्किल: पद अनुसार सिलाई, टाइपिंग एवं विशिष्ट प्रोडक्ट बनाने का नॉलेज होना चाहिए।
- बिना अनुभव वाले (Freshers): न्यूनतम साक्षर महिलाएं भी कुटीर उद्योग से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: पद अनुसार साक्षर, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक पास योग्यता वाले अलग अलग पदों के लिए योग्यता अनुसार कोई भी आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Work From Home Job 2026 Documents
Mukhyamantri WFH Online Form भरने के लिए आवेदकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- जन आधार कार्ड (अनिवार्य)
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक मार्कशीट (यदि लागू हो)
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- हस्ताक्षर इत्यादि।
Rajasthan Work From Home Job 2026 Selection Process
- Shortlisting: कैटेगरी अनुसार और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्रोफाइल का चयन किया जाएगा।
- Skill Verification: कुछ पदों के लिए आपके हुनर का छोटा टेस्ट या डेमो लिया जा सकता है।
- Document Verification: ऑनलाइन भरे गए डाटा का मिलान ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स से किया जाएगा।
- Work Allocation: सिलेक्शन के बाद संबंधित विभाग या कंपनी आपको घर बैठे काम सौंप देगी, जिसे आप घर बैठे अपनी सुविधानुसार पूरा कर सकते है।
Rajasthan Work From Home Job Salary 2026
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब में चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन पद अनुसार दिया जाएगा:
- Cottage Industry/Tailing: ₹5,000 – ₹9,000 (प्रति पीस या यूनिट के आधार पर)।
- Professional/Counselor: ₹10,000 – ₹15,000+ (योग्यता के आधार पर)।
- भुगतान सीधा बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा।
How to Apply Rajasthan Work From Home Job 2026
Mukhyamantri Work From Home Job Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले वर्क फ्रॉम होम जॉब के ऑफिशियल पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर योग्यता अनुसार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पद के सामने Apply Now पर क्लिक करें l

- अब एक नया पेज खुलेगा, पंजीकरण करने के लिए New Register पर क्लिक करें।

- अब अगले पेज में खाली बॉक्स पर चेक मार्क करके जनाधार के जरिए आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए ओटीपी वेरिफाई करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।

- आवश्यक जानकारी आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक भरें।
- पद अनुसार आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
Rajasthan Work From Home Job 2026 Apply Online
| Rajasthan WFH Apply Online | WFM Apply Online |
| Official Website | WFM |
| हेल्पलाइन नंबर | 181 (राजस्थान संपर्क) |
| More Jobs Updates | Join Telegram |
NOTE: यह सरकारी योजना पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी व्यक्ति को नौकरी के नाम पर पैसे न दें।
निष्कर्ष: Rajasthan Work From Home Bharti 2026 महिलाओं के लिए घर की चारदीवारी से अपना व्यापार या करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है। अपनी योग्यता के अनुसार समय रहते आवेदन जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल की सम्पूर्ण जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इस भर्ती योजना में किसी भी प्रकार की विसंगति के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। कृपया आवेदन करने से पहले मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफिशियल पोर्टल पर जारी सूचना को ही अंतिम आधार मानें और चेक करें।
Mukhya mantri Work From Home Job 2026 FAQs
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती योजना में प्रत्येक पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग अलग है जैसे सिलाई पदों के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, काउंसलर के लिए 30 दिसंबर रखी गई है।
क्या 8910 पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे?
आप अपनी स्किल के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं, लेकिन अपनी मुख्य दक्षता को पहले चुनें