Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, अपने ही गांव या वार्ड में सरकारी सिस्टम से जुड़ने और हर महीने अच्छी कमाई करने का यह एक शानदार मौका है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के अलग अलग जिलों में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए राशन डीलर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जिलेवार शुरू की गई है।

सबसे अच्छी बात यह है कि Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। आवेदकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अगर आप भी अपने घर पर रहकर एक परमानेंट काम की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान |
| कुल पद संख्या | 20,000+ (जिलेवार रिक्तियां) |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (जिला रसद कार्यालय द्वारा) |
| आवेदन की तारीखें | जिलेवार अलग अलग |
| जॉब लोकेशन | जिलेवार |
| कैटेगरी | 12th Pass Latest Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | food.rajasthan.gov.in |
राशन डीलर को मिलने वाला कमीशन और कमाई
कई लोगों को लगता है कि राशन डीलर को सरकार द्वारा फिक्स सैलरी मिलती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक राशन डीलर की कमाई पूरी तरह राशन वितरण के कमीशन पर निर्भर करती है।
- कमिशन का नया रेट: राजस्थान सरकार के नए नियमों के तहत अब राशन डीलरों को ₹150.70 प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया जाता है।
- अनुमानित मंथली इनकम: दुकान पर जितने ज्यादा राशन कार्ड होंगे, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ेगी। आमतौर पर एक डीलर हर महीने ₹20,800 से लेकर ₹32,900 तक की शुद्ध बचत आसानी से कर लेता है।
राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर सर्टिफिकेट
- इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होना आवश्यक है। उच्च डिग्री वाले उम्मीदवारों को इस नौकरी के लिए चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके साथ ही, डिजिटल राशन वितरण के कारण आपके पास RSCIT कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
स्थानीय निवासी होने की पात्रता शर्त
आवेदक उसी क्षेत्र का रहने वाला होना चाहिए जहां की उचित मूल्य की दुकान खाली है:
- शहरी क्षेत्र के लिए: उम्मीदवार का उसी वार्ड का निवासी होना जरूरी है, जिस शहरी क्षेत्र से आवेदन कर रहा है।
- ग्रामीण क्षेत्र के लिए: उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत के किसी भी गांव का निवासी होना चाहिए, जहां से फॉर्म भरा जा रहा है।
आयु सीमा और उम्र में छूट
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना आपके जिले के नोटिफिकेशन में दी गई फॉर्म भरने की लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी।
वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, MBC और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 Form Date
खाद्य विभाग के आदेशानुसार Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरने की कोई एक फिक्स डेट तय नहीं की गई है क्योंकि सभी जिलों के लिए नोटिफिकेशन अलग अलग समय पर जारी कर आवेदन जिलेवार आमंत्रित किए जा रहे है।
इसी वजह से हर जिले के रसद कार्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तारीखों पर नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं।
जिले का नाम आवेदन की तारीखें
| Salumbar | 1 May to 3 June 2026 at 5:00 PM |
| – | – |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सरकार की तरफ से कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। हालांकि, जब आप जिला रसद कार्यालय से ऑफलाइन फॉर्म लेने जाएंगे, तो आपको फॉर्म के लिए ₹100 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर (IPO) जमा कराना होगा।
Read Also – एयरपोर्ट पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, सैलरी ₹34,000 महीना, फटाफट यहां से करें आवेदन
Rajasthan Ration Dealer भर्ती चयन प्रक्रिया 2026
उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से बिना लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू के होगा:
- Merit List: फॉर्म जमा होने के बाद 12वीं के अंकों के आधार पर जिला स्तर पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। Higher Education वालों को एक्स्ट्रा वेटेज मिल सकता है।
- Document Verification: मेरिट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अपने असली दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- Committee का Approval: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट पर अपनी मुहर लगाएगी।
राजस्थान राशन डीलर वैकेंसी 2026 में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे है इसलिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:
- सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि आपके ब्लॉक या वार्ड में दुकान खाली है या नहीं।
- इसके बाद अपने जिला रसद कार्यालय (DSO) में जाएं और ₹100 का पोस्टल ऑर्डर देकर ऑफिशियल एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी स्पष्ट और साफ अक्षरों में भरें और ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से अटेस्टेड शपथ पत्र (Affidavit) तैयार करवाएं।
- अब फॉर्म के साथ अपनी 10वीं/12वीं की मार्कशीट, RSCIT सर्टिफिकेट, मूल निवास, आधार कार्ड और राशन कार्ड इत्यादि की फोटोकॉपी अटैच करें।
- निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करके अपनी फोटो चिपकाते हुए भरे गए इस फॉर्म को आखिरी तारीख से पहले अपने जिला रसद कार्यालय (DSO) में खुद जाकर जमा कराएं और वहां से अपनी फॉर्म की जमा रसीद जरूर लें।
Ration Dealer Vacancy Important Links
| Ration Dealer District Wise | Notification |
| Official Website | food.rajasthan |
निष्कर्ष: Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 बिना परीक्षा अपने ही क्षेत्र में सरकारी काम शुरू करने का सबसे बेहतरीन मौका है। अगर आप कक्षा 12वीं पास हैं तो तुरंत अपने जिला रसद कार्यालय से संपर्क कर आखिरी तारीख से पहले फॉर्म जरूर भरें।