SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के 404 पदों पर बिना परीक्षा नौकरी का सुनहरा मौका, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा खेल जगत में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया गया है। दरअसल सीमा बल द्वारा SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 के लिए 8 मई 2026 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के कुल 404 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Notification Release
SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

यदि आप भी एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले इस प्रतिष्ठित बल में शामिल होने का यह आपके पास सबसे बेहतरीन मौका है। एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के माध्यम से आप न केवल देश का गौरव बढ़ा सकते हैं, बल्कि एक सुरक्षित सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला दोनों ही भाग ले सकते हैं। यह रिक्रूटमेंट विभिन्न खेल विधाओं जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, और कुश्ती आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए निकाली गई है। यह पद ‘ग्रुप सी’ अराजपत्रित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इस आर्टिकल में SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और फील्ड ट्रायल सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Overview

OrganizationSashastra Seema Bal (SSB), Ministry of Home Affairs
Post NameConstable (General Duty) under Sports Quota-2026
Total Vacancies404 Posts (Male & Female)
Job TypeGroup ‘C’ Non-Gazetted, Combatised
Application ModeOnline Only (Offline not accepted)
Form Start Date9 May 2026
Job LocationAll India
CategoryLatest Central Govt Jobs 2026
Official WebsiteSSB

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 8 मई को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार निर्धारित की गई है:

EventDates
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि08 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि09 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि7 जून 2026

एसएसबी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

एसएसबी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 404 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें शामिल मुख्य स्पोर्ट्स कोटा के पद इस प्रकार है:

  • एथलेटिक्स: पुरुष (20 पद), महिला (22 पद)
  • हॉकी: पुरुष (17 पद), महिला (11 पद)।
  • फुटबॉल: पुरुष (11 पद), महिला (11 पद)।
  • कुश्ती (Wrestling): पुरुष (16 पद), महिला (11 पद)।
  • अन्य खेल: बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जूडो, कबड्डी, तीरंदाजी और योगसन आदि।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए, पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे:

SSB GD Sports Quota Bharti 2026 Qualification

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
खेल योग्यता (Certificate Validity): उम्मीदवार ने 01/01/2024 से आवेदन की अंतिम तिथि के बीच किसी मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिता/विश्वविद्यालय स्तर पर पदक जीता हो।

SSB GD Sports Quota Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार एससी और एसटी को ऊपरी आयु में 05 वर्ष की तथा ओबीसी वर्ग को 03 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। विशेष अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

SSB GD Sports Quota Sarkari Nokri 2026 Application Fees

एसएसबी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है:

CategoryApplication Fees
General/OBC/EWS₹100/-
SC/ST/Women₹0 (निःशुल्क)

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता, खेल योग्यता, दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल टेस्ट, फील्ड ट्रायल और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Document Verification: खेल प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच।
  • Physical Standard Test (PST): ऊंचाई और छाती का माप।
  • Marking Scheme (Certificate Marks): आपके मेडल के स्तर (Gold/Silver/Bronze) के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
  • Field Trial: संबंधित खेल में कौशल प्रदर्शन।
  • Medical Examination (DME): शारीरिक फिटनेस की पुष्टि।

SSB GD Sports Quota Physical Test 2026

एसएसबी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के तहत कांस्टेबल जीडी के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए नियम निम्नानुसार हैं:

श्रेणीपुरुष (ऊंचाई)महिला (ऊंचाई)पुरुष (Chest)
सामान्य/OBC/SC170 सेमी157 सेमी80 सेमी (+5 सेमी फुलाव)
ST उम्मीदवार162.5 सेमी150 सेमी76 सेमी (+5 सेमी फुलाव)
गोरखा/डोगरा/मराठा/पहाड़ी165 सेमी155 सेमी78 सेमी (+5 सेमी फुलाव)

SSB GD Sports Quota Salary 2026

एसएसबी जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत कांस्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत शानदार एवं आकर्षक वेतन दिया जाएगा:

  • पे लेवल: Pay Matrix Level-3 के अनुसार 21,700 से 69,100 रूपये तक मासिक सैलरी।
  • अन्य लाभ: DA, HRA, राशन मनी, वर्दी भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा।

Read Also….राजस्थान में 11000 पदों पर बिना परीक्षा अटल प्रेरक सीधी भर्ती, योग्यता केवल 12वीं पास

How To Apply for SSB GD Sports Quota Recruitment 2026

SSB Constable GD Sports Quota Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप सुरक्षा बल की ऑफिसियल वेबसाइट applyssb.com पर जाएं।
SSB Constable GD Sports Quota Online Form
SSB Constable GD Sports Quota Online Form
  • होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करते हुए अपनी प्रोफाइल बनाएं।
SSB New Registration
SSB New Registration
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • अगले चरण में अपनी खेल विधा (Game/Event) का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • 10वीं की मार्कशीट और 01/01/2024 के बाद के प्राप्त खेल प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज की फोटो को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 Apply Online

SSB Constable GD Sports Quota Notification PDF SSB Notification PDF Download
SSB Constable GD Sports Quota Apply Online SSB Apply Online
Official WebsiteSSB Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 उन खिलाड़ियों के लिए एक गोल्डन करियर ऑपर्च्युनिटी है जो देश सेवा के साथ खेलों में अपनी पहचान बनाए रखना चाहते हैं। 404 पदों पर निकली यह भर्ती आपकी मेहनत और खेल कौशल का सम्मान करती है। आवेदन की लास्ट डेट से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें एवं भविष्य के लिए सभी दस्तावेज अभी से तैयार करके रखें। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई है तो अपने दोस्तों और परिवार के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से आधिकारिक अधिसूचना No. 541/RC/SSB/CT(GD)SQ-2025/2026 पर आधारित है। पाठकों को हमारी सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इस भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स अवश्य चेक करें।

SSB GD Sports Quota Recruitment 2026 FAQ’s

क्या आवेदन के लिए कोई अनुभव प्रमाण पत्र चाहिए?

आपको केवल संबंधित खेल का ‘अचीवमेंट सर्टिफिकेट’ (मेडल या भागीदारी) अपलोड करना होगा।

चयन के लिए मेडल के अंक कैसे मिलते हैं?

अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सर्वाधिक अंक मिलते हैं, उसके बाद राष्ट्रीय स्वर्ण, रजत और फिर कांस्य पदक विजेताओं को वरीयता दी जाती है।

मेरा स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट 2023 का है, क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, नोटिफिकेशन के अनुसार खेल सर्टिफिकेट सिर्फ 01 जनवरी 2024 के बाद का होना चाहिए।

क्या इस भर्ती में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (दौड़) होती है?

स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में सामान्यतः दौड़ (PET) की जगह फील्ड ट्रायल लिया जाता है, जो संबंधित खेल कौशल पर आधारित होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment