अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के डायरेक्ट जॉब का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने इस साल के लिए Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 के तहत अप्रेंटिस के 635 पदों पर आवेदन मांगे है। पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है ऐसे में आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इस नौकरी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई एग्जाम नहीं होगा, बल्कि आपका सिलेक्शन सीधे शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा। अगर आप भी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनकर हर महीने तय स्टाइपेंड पाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले यहां दी गई पूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 Overview
| Organization Name | Punjab & Sind Bank (A Govt. of India Undertaking) |
| Post Name | Apprentice |
| Total Vacancies | 635 Posts |
| Training Duration | 12 Months (1 Year) |
| Monthly Stipend | Rs. 12,300/- per month |
| Mode of Apply | Online |
| Registration Starts | 21 May 2026 |
| Category | Latest Banking Jobs 2026 |
| Job Location | All India |
| Official Website | Punjab and Sind bank |
State Wise Vacancy Details
Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 के तहत देश भर के अलग-अलग राज्यों के लिए कुल 635 पदों को बांटा गया है। मुख्य राज्यों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है:
- उत्तर प्रदेश: 100 पद
- पंजाब: 90 पद
- हरियाणा: 50 पद
- बिहार: 40 पद
- दिल्ली (NCT): 30 पद
- राजस्थान: 30 पद
- महाराष्ट्र: 30 पद
- मध्य प्रदेश (MP): 20 पद
- गुजरात: 20 पद
- हिमाचल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल: प्रत्येक राज्य में 20 पद
- चंडीगढ़, ओडिशा: प्रत्येक राज्य में 15 पद
- झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, कर्नाटक, सिक्किम: प्रत्येक राज्य में 10 पद
- असम, अरुणाचल, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा: प्रत्येक राज्य में 05 पद
एक जरूरी नियम: फॉर्म भरते समय ध्यान रखें कि आप पूरे देश में से केवल किसी एक ही राज्य और उसके किसी एक ही पसंदीदा जिले के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
Important Dates
पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 21 मई 2026 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 मई 2026 से
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 06 जून 2026 (फीस भी इसी तारीख तक जमा होगी)
- मेरिट लिस्ट कब आएगी: इसकी घोषणा जल्द ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 Eligibility Criteria
पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बैंक द्वारा निर्धारित की गई इन आसान पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:
Educational Qualification
- आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से रेगुलर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है।
- जिन लोगों ने पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर ली है, वे इस अप्रेंटिसशिप के लिए फॉर्म नहीं भर सकते है।
- अगर आपके पास 1 साल या इससे भी ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है या पहले कहीं से अप्रेंटिस की है, तो भी आप आवेदन के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।
- ग्रेजुएशन पास करने के अधिकतम 5 साल के भीतर ही आप इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- लोकल भाषा का ज्ञान: आप जिस राज्य से फॉर्म भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को लिखना, पढ़ना और बोलना अच्छी तरह से आना चाहिए।
- आपकी 8वीं, 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट में वह भाषा एक सब्जेक्ट के रूप में भी होनी चाहिए।
Read Also….SBI में युवाओं के लिए 7150 पदों पर ₹15,000 महीना सैलरी वाली नौकरी, आवेदन 8 जून तक
Age Limit
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 01 मई 2026 के आधार पर 20 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
वहीं सरकारी नियम अनुसार SC और ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC नॉन-क्रीमी लेयर को 3 वर्ष की एवं PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
Application Fees
पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:
- General, OBC, EWS: Rs.200/- (टैक्स और गेटवे चार्ज अलग से लगेगा)
- SC, ST, PwBD: Rs.100/- (टैक्स और गेटवे चार्ज अलग से लगेगा)
पंजाब एंड सिंद बैंक भर्ती Selection Process
Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, क्योंकि आवेदकों का चयन सीधे शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
Punjab and Sind Bank Apprentice Stipend & Policy 2026
पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती केवल 12 महीने का एक प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसके नियम कुछ इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:
- हर महीने का स्टाइपेंड: 1 वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान आपको हर महीने 12,300 रूपये का फिक्स स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा कोई दूसरा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
- काम का समय: ड्यूटी का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहेगा। किसी से भी ओवरटाइम काम नहीं कराया जाएगा।
- छुट्टियों का नियम: हर अप्रेंटिस को प्रति माह केवल 1 कैजुअल लीव (CL) मिलेगी, जिसे आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- याद रखने वाली बात: यह कोई पक्की सरकारी नौकरी नहीं है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद आप बैंक में परमानेंट नौकरी का दावा नहीं कर सकते है।
How To Apply पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती
अगर आप पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस नौकरी के लिए योग्य हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल या NATS EDUCATION PORTAL पर जाएं।

- होमपेज पर Student कैटेगरी के अंतर्गत आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आप पंजाब एंड सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- बैंक के मुख्यपेज पर “Recruitment” सेक्शन को ढूंढकर पर क्लिक करें।

- अब Punjab and Sind Bank Apprentice Recruitment 2026 के सामने Apply Online पर क्लिक करें।

- पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी नई पासपोर्ट साइज फोटो, लाइव वेबकैम फोटो, सिग्नेचर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस भरें और फॉर्म को Submit करके उसका एक प्रिंटआउट अपने पास संभालकर रख लें।
Important Links
| Punjab and Sind Apprentice Notification PDF Download | Apprentice Notification PDF Download |
| Punjab and Sind Apprentice Apply Online | Apply Now |
| Bank Official Website | Bank Portal |
| Daily Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: बिना किसी परीक्षा के सीधे बैंकिंग सेक्टर का अनुभव पाने का ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। अगर आप भी इसमें इंटरेस्टेड हैं, तो लास्ट टाइम टेक्निकल प्रॉब्लम से बचने के लिए 6 जून 2026 से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें। इसके अलावा Punjab and Sind Bank Vacancy 2026 के लिए आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट बॉक्स में पूछें।
Disclaimer: यह जानकारी पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा जारी किए गए पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस भर्ती ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले बैंक की ऑफिशियल साइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़ें।