Airport Assistant Bharti 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए विमानन क्षेत्र में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप भी साल 2026 में बिना कोई लिखित परीक्षा दिए सीधे एयरपोर्ट की दुनिया में एंट्री करके करियर बनाना चाहते हैं? यदि हां, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। AAI Cargo Logistics & Allied Services Company Limited (AAICLAS) द्वारा Airport Assistant Bharti 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर एयरपोर्ट असिस्टेंट सिक्योरिटी के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

Airport Assistant Bharti 2026 Notification Release
Airport Assistant Bharti 2026

सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप केवल 12वीं पास हैं, तो आप इस बेहतरीन सुनहरे अवसर का फायदा उठाकर विमानन क्षेत्र में अपने करियर को एक नई उड़ान दे सकते हैं। यह भर्ती 3 साल के फिक्स टर्म कॉन्ट्रैक्ट (Fixed Term Contract) के आधार पर निकाली गई है, जिसे आगे चलकर आपकी परफॉर्मेंस और कंपनी की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। Airport Assistant Recruitment 2026 की सबसे बात यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा की टेंशन नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे पर्सनल इंटरव्यू (इंटरैक्शन) और 12वीं एवं ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

इस आर्टिकल में एयरपोर्ट असिस्टेंट वैकेंसी से जुड़ी हर वो गुप्त और जरूरी बातें भी शेयर की गई है जो आमतौर पर आपको हर कोई नहीं बताएगा जैसे कि काम की कड़वी सच्चाई, नोटिस पीरियड का कड़ा नियम और सिलेक्शन का सीक्रेट फॉर्मूला, ताकि जब आप फॉर्म भरें तो आपका सिलेक्शन 100% पक्का हो सके।

Airport Assistant Vacancy 2026 Highlight

भर्ती बोर्ड का नामAAI Cargo Logistics & Allied Services Company Ltd. (AAICLAS)
पद का नामAssistant (Security)
विज्ञापन संख्या02 OF 2026
फॉर्म स्टार्ट डेट11 June 2026
नौकरी का प्रकार3 Years Fixed Term Contract (आगे बढ़ने योग्य)
नौकरी का स्थानAll India Basis
आवेदन का माध्यमOnline only
कैटेगरी12th Pass Airport Latest Jobs 2026
ऑफिशियल वेबसाइटwww.aaiclas.aero

Airport Assistant Bharti 2026 Important Dates

AAICLAS Assistant Security Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 मई को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • Apply Online Start Date: 11 जून 2026
  • Last Date to Apply: 02 जुलाई 2026
  • Interview and Interaction Dates: आपके द्वारा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी

एयरपोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

इस वर्ष विभाग द्वारा देश के 5 बड़े शहरों के एयरपोर्ट्स पर खाली पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें AAICLAS Security Assistant Vacancy 2026 के अंतर्गत एयरपोर्ट अनुसार रिक्त पद इस प्रकार है:

  • Trichy Airport: 23 पद
  • Udaipur Airport: 12 पद
  • Tirupati Airport: 09 पद
  • Madurai Airport: 09 पद
  • Bhubaneswar Airport: 09 पद

Note: नोटिफिकेशन के अनुसार खाली पदों की यह संख्या पूरी तरह से Tentative है, जिसे कंपनी अपने काम के हिसाब से बढ़ा या घटा भी सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि नोटिफिकेशन के पॉइंट 1.14 में साफ लिखा है कि जो उम्मीदवार ऑल इंडिया बेसिस पर कहीं भी ट्रांसफर लेने और जॉब करने के लिए तैयार हैं, केवल वही इस भर्ती के लिए अप्लाई करें।

Read Also – बिना CET राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 24743 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

Airport Assistant Bharti 2026 Eligibility Criteria

अगर आप इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो पहले रुकिए और विभाग द्वारा तय किए गए सभी पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक समझ लीजिए:

Airport Assistant Vacancy 2026 Qualification

  1. 12th Pass Airport Jobs के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए।
  2. याद रखें ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपने मार्क्स को केवल न्यूमेरिक फॉर्मेट जैसे 60, 70, 80 में ही भरें। यहां CGPA ग्रेड या ग्रेडिंग सिस्टम का पॉइंट बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  3. भाषा का ज्ञान: आवेदकों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं अच्छी तरह से पढ़नी और बोलनी आनी चाहिए, या फिर आपको संबंधित राज्य अथवा क्षेत्र की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

Airport Assistant Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है। उम्र की गिनती 01 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। यदि आपके पास केंद्र सरकार के नियम अनुसार वैलिड कास्ट सर्टिफिकेट है, तो आपको ऊपरी आयु सीमा में कैटेगरी अनुसार 3 वर्ष से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Airport Assistant Nokri 2026 Application Fees

Airport Operations Jobs 2026 के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार निर्धारित किया गया है, अभ्यर्थियों को इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन Net Banking, Debit/Credit Card, UPI या वैलेट के माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fees
General और OBC कैटेगरी (पुरुष)₹500/-
SC, ST, EWS वर्ग एवं सभी वर्ग की महिला₹100/-

ध्यान देने योग्य बिंदु: इंटरनेट बैंकिंग चार्जेस और अन्य टैक्स उम्मीदवारों को अलग से देने होंगे। एक बार फीस कटने के बाद किसी भी हालत में पैसा रिफंड नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म बहुत ध्यान से भरें।

Airport Assistant Bharti 2026 Selection Process

बहुत से लोग सोच रहे हैं कि बिना परीक्षा के सिलेक्शन कैसे होगा? तो आपको बता दें कि AAICLAS Assistant Security Selection Process 2026 के अंतर्गत कंपनी एक खास प्रॉसेस को अपनाती है, जिसके अनुसार बिना लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू एवं डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Airport Assistant Salary 2026

एयरपोर्ट असिस्टेंट जॉब के लिए सिलेक्टेड भाग्यशाली उम्मीदवारों को AAICLAS Assistant Security Salary नियमों के अनुसार 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान हर साल एक निश्चित और शानदार मंथली सैलरी पैकेज दिया जाएगा:

  • First Year: ₹21,500/- प्रतिमाह
  • Second Year: ₹22,000/- प्रतिमाह
  • Third Year: ₹22,500/- प्रतिमाह

सैलरी के अलावा मिलने वाले अन्य एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

  • मेडिकल इंश्योरेंस: आपको और आपके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए कंपनी हर साल अधिकतम ₹10,000/- तक का मेडिकल इंश्योरेंस खर्च वापस करेगी।
  • ऑफिशियल टूर का पैसा: यदि आपको कंपनी के काम से किसी दूसरे स्टेशन भेजा जाता है, तो साधारण सरकारी बस या ट्रेन के स्लीपर क्लास का पूरा टिकट और खाने-ठहरने का खर्च (TA/DA) कंपनी द्वारा उठाया जाएगा।
  • सालाना छुट्टियां: आपको साल में कुल 41 छुट्टियां मिलेंगी जिसमें 18 PL, 12 HPL, 9 CL और 2 RH भी शामिल हैं और नियमानुसार ग्रेच्युटी का लाभ भी मिलेगा।

How To Apply for Airport Assistant Bharti 2026

Airport Assistant Online Form भरना बहुत ही आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करें ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में AAICLAS की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर दिख रहे “Career” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Advertisement No. 02 of 2026 का लिंक दिखेगा, उसके ठीक सामने दिए गए “Apply Now” बटन पर क्लिक कर दें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में अपना पूरा नाम, एक्टिव मोबाइल नंबर, ईमेल और 12वीं के अंकों का प्रतिशत बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और अपने सिग्नेचर की क्लियर स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अन्य आवश्यक डॉक्युमेंट्स को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी अनुसार नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले भरी गई पूरी जानकारी को री-चेक कर लें और Submission के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Airport Assistant Bharti 2026 Apply Online

Airport Assistant Notification PDF Download
Airport Assistant Apply Online
Official Website aaiclas
Telegram ChannelJoin Now

निष्कर्ष: Airport Assistant Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो कम उम्र में बिना किसी कठिन प्रतियोगिता परीक्षा के सीधे एयरपोर्ट जैसी शानदार जगह पर जॉब पाना चाहते हैं। हालांकि, फॉर्म भरने से पहले आपको कंवेयर बेल्ट से भारी सामान उठाने की शारीरिक मेहनत और नौकरी बीच में छोड़ने पर 3 महीने के सख्त नोटिस पीरियड वाली कड़वी शर्तों को भी अपने दिमाग में बिठा लेना चाहिए। यदि आप इन सभी शर्तों के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, तो 02 जुलाई 2026 से पहले अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और एविएशन इंडस्ट्री में अपना एक बेहतरीन करियर बनाएं।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल उम्मीदवारों को सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इस भर्ती से जुड़े सभी नियम, पदों की संख्या, चयन का तरीका और सैलरी में किसी भी प्रकार के तात्कालिक बदलाव का पूर्ण और अंतिम अधिकार सिर्फ और सिर्फ AAICLAS मैनेजमेंट के पास सुरक्षित है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे कोई भी फॉर्म भरने या कदम उठाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फुल नोटिफिकेशन की जांच और मिलान अवश्य कर लें।

12th Pass Airport Job 2026 FAQ’s

एयरपोर्ट असिस्टेंट जॉब में क्या क्या काम होता है?

इस नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को हवाई अड्डे पर परिचालन कार्यों में सहायता करना, यात्रियों के भारी सामान (Baggage) को कंवेयर बेल्ट और एक्स-रे मशीन से उठाना, विमान में लोड करना और उतारना इत्यादि काम करने होंगे।

क्या एयरपोर्ट असिस्टेंट नौकरी को बीच में अचानक से छोड़ा (Resign) जा सकता है?

हां, आप इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन कंपनी का नियम बहुत कड़ा है। आपको कम से कम 3 महीने का नोटिस पीरियड सर्व करना होगा। यदि आप तुरंत नौकरी छोड़ना चाहते हैं, तो आपको जेब से 3 महीने की सैलरी कंपनी में जमा करनी होगी, अन्यथा कंपनी आपको कोई भी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट या वेरिफिकेशन लेटर जारी नहीं करेगी।

क्या 12वीं पास सभी उम्मीदवार एयरपोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए पात्र हैं?

नहीं, केवल पास होना काफी नहीं है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के 12वीं में न्यूनतम 60% अंक और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको हिंदी और अंग्रेजी बोलने व पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए।

क्या 3 साल के बाद यह कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया जा सकता है या जॉब परमानेंट हो जाती है?

यह पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड नौकरी है। शुरुआती 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह परमानेंट तो नहीं होती, लेकिन यदि आपकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रहती है और एयरपोर्ट पर मैनपावर की जरूरत बनी रहती है, ऐसे में कंपनी अपने विवेक पर इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि को आगे बढ़ा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment