MSC Bank Vacancy 2026 Notification Release: महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSC Bank) द्वारा जूनियर ऑफिसर, एसोसिएट्स, टाइपिस्ट और ड्राइवर के खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र के बैंकिंग फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार MSC Bank Vacancy 2026 के लिए पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

MSC Bank Vacancy 2026 Notification Release
MSC Bank Vacancy 2026

महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक भर्ती के लिए केवल राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न स्तरीय कुल 139 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास लास्ट डेट 1 जुलाई 2026 तक का समय है। MSC बैंक भर्ती के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

MSC Bank Vacancy 2026 Highlight

भर्ती संस्था का नाममहाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSC Bank)
कुल पद संख्या139 पद
पदों के नामजूनियर ऑफिसर, एसोसिएट्स, टाइपिस्ट और ड्राइवर
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 जून 2026 से
आवेदन मोडकेवल ऑनलाइन
नौकरी का स्थानमहाराष्ट्र (बैंक की नीति के अनुसार स्थानांतरण कभी भी महाराष्ट्र में किसी भी शाखा/कार्यालय में हो सकता है)
कैटेगरीMaharashtra Latest Banking Jobs 2026
Official WebsitePortal

MSC बैंक भर्ती के लिए Application Fees

आवेदन शुल्क पद अनुसार रखा गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा:

  • ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: Rs.1,770/- (GST सहित)
  • ट्रेनी एसोसिएट: Rs.1,180/- (GST सहित)
  • ट्रेनी टाइपिस्ट: Rs.1,180/- (GST सहित)
  • ट्रेनी ड्राइवर: Rs.1,180/- (GST सहित)

महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक भर्ती Post Details

  • ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: 49 पद
  • ट्रेनी एसोसिएट: 81 पद
  • ट्रेनी टाइपिस्ट (एसोसिएट ग्रेड): 04 पद
  • ट्रेनी ड्राइवर (ड्राइवर ग्रेड): 05 पद
  • कुल: 139 पद

MSC Bank Vacancy 2026 Form Date

महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 11 जून को जारी हो चुका है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 1 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 1 जुलाई 2026

MSC Bank Vacancy Age Limit

महाराष्ट्र सहकारी बैंक भर्ती में विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार तय की गई है:

  • जूनियर ऑफिसर: 23 से 35 वर्ष
  • ट्रेनी एसोसिएट: 21 से 32 वर्ष
  • ट्रेनी टाइपिस्ट: 21 से 28 वर्ष
  • ट्रेनी ड्राइवर: 18 से 30 वर्ष
  • Note: उम्र की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

MSC Bank Vacancy 2026 Qualification

  • MSC Bank Junior Officer: इस पोस्ट के लिए अभ्यर्थी किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही कक्षा 10वीं में मराठी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी हो।
  • MSC बैंक Trainee Associate: किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते है, इसके साथ ही कक्षा 10वीं में मराठी एक विषय के रूप में पढ़ा हो।
  • MSC Bank Trainee Typist: स्नातक डिग्री के साथ मराठी में 30 wpm टाइपिंग स्पीड और अंग्रेजी में 40 wpm टाइपिंग स्पीड का सरकारी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • MSC Trainee Driver: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं पास और वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

MSC Bank Recruitment 2026 Selection Process

महाराष्ट्र राज्य की सहकारी बैंक में विभिन्न पदों को भरने के लिए निकली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, पर्सनल इंटरव्यू, पद अनुसार स्किल टेस्ट एवं ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

MSC Bank Exam Pattern

  • यह परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
  • जिसमें मुख्य रूप से रीजनिंग, अंग्रेजी, बैंकिंग अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय शामिल है।यह एग्जाम कुल 160 प्रश्न का होगा, जिसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Read Also….पंजाब नेशनल बैंक चपरासी के 8000 पदों पर बंपर वैकेंसी, चयन बिना परीक्षा

MSC Bank Staff Salary

महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो इस प्रकार है:

  1. ट्रेनी जूनियर ऑफिसर: ट्रेनिंग के दौरान 30,000 रूपये प्रतिमाह एवं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 52,100 प्रतिमाह।
  2. ट्रेनी एसोसिएट: ट्रेनिंग के दौरान 25,000 रूपये एवं ट्रेनिंग के बाद 34,400 रूपये प्रतिमाह।
  3. ट्रेनी टाइपिस्ट: ट्रेनिंग के दौरान 25,000 रूपये एवं इसके बाद 34,400 रूपये प्रतिमाह।
  4. ट्रेनी ड्राइवर: ट्रेनिंग के दौरान 22,000 और ट्रेनिंग सफल होने के बाद 27,700 प्रतिमाह।

How to Apply for MSC Bank Vacancy 2026

MSC Bank Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले कॉपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “APPLY ONLINE” ऑप्शन पर क्लिक करें।
MSC Bank Online Form
MSC Bank Online Form
  • इसके बाद New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
MSC Bank New Registration
MSC Bank New Registration
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से Login करके योग्यता अनुसार संबंधित पद के सामने Apply पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी सही सही एवं सावधानीपूर्वक भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर व बाएं हाथ के अंगूठे के निशान को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट एवं साइज में अपलोड करें।
  • आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • Handwritten Declaration: इसके बाद एक प्लेन और सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से यह घोषणा आपको अपने हाथ से लिख कर इसे स्कैन करके अपलोड करनी होगी: “I, (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.
  • पोस्ट वाइज ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Important Apply Links

MSC Bank Staff NotificationMSC Bank Staff Notification PDF Download
MSC Bank Staff Apply OnlineApply Now
Official Websitemsc.bank.in
Daily Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: MSC Bank Vacancy 2026 उन सभी उम्मीदवारों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है जो महाराष्ट्र के बैंकिंग सेक्टर में परमानेंट बैंकिंग जॉब पाना चाहते हैं। पद अनुसार मानदंडों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी आज ही शुरू कर दें और 1 जुलाई 2026 से पहले फॉर्म सबमिट कर दें। साथ ही किसी भी प्रकार के बाहरी प्रभाव या दलालों से दूर रहें, क्योंकि बैंक ऐसी गतिविधियों को नियमों एवं बैंकिंग गाइडलाइंस का उल्लंघन मानता है।

FAQs

क्या महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट जरूरी है?

हां, इस भर्ती के लिए महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

क्या ऑनलाइन आवेदन के समय हाथ से लिखी घोषणा अपलोड करनी जरूरी है?

हां, ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए विशिष्ट प्रारूप के अनुसार हस्तलिखित घोषणा अपलोड करना अनिवार्य है।

ट्रेनिंग अवधि कितने समय की होगी?

सभी पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद 6 महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।

क्या एग्जाम सेंटर महाराष्ट्र के बाहर आएंगे ?

नहीं, MSC Bank Recruitment 2026 के लिए एग्जाम सेंटर मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर जैसे महाराष्ट्र के शहरों में ही होंगे।

क्या मैं एक से अधिक पदों के लिए फॉर्म भर सकता हूं?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही पोस्ट के लिए Apply कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment