Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Notification Release: राजस्थान राशन डीलर भर्ती का जिलेवार नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, अपने ही गांव या वार्ड में सरकारी सिस्टम से जुड़ने और हर महीने अच्छी कमाई करने का यह एक शानदार मौका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राज्य के अलग अलग जिलों में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए राशन डीलर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जिलेवार शुरू की गई है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Notification Release
Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026

सबसे अच्छी बात यह है कि Rajasthan Ration Dealer Vacancy 2026 में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। आवेदकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अगर आप भी अपने घर पर रहकर एक परमानेंट काम की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान
कुल पद संख्या20,001 (जिलेवार रिक्तियां)
आवेदन मोडऑफलाइन (जिला रसद कार्यालय द्वारा)
आवेदन की तारीखेंजिलेवार अलग अलग
जॉब लोकेशनजिलेवार
कैटेगरी12th Pass Latest Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटfood.rajasthan.gov.in

राशन डीलर को मिलने वाला कमीशन और कमाई

कई लोगों को लगता है कि राशन डीलर को सरकार द्वारा फिक्स सैलरी मिलती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक राशन डीलर की कमाई पूरी तरह राशन वितरण के कमीशन पर निर्भर करती है।

  • कमिशन का नया रेट: राजस्थान सरकार के नए नियमों के तहत अब राशन डीलरों को ₹150.70 प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया जाता है।
  • अनुमानित मंथली इनकम: दुकान पर जितने ज्यादा राशन कार्ड होंगे, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ेगी। आमतौर पर एक डीलर हर महीने ₹20,800 से लेकर ₹32,900 तक की शुद्ध बचत आसानी से कर लेता है।

 शैक्षणिक योग्यता और कंप्यूटर सर्टिफिकेट

  • Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 में फॉर्म भरने के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होना आवश्यक है। उच्च डिग्री वाले उम्मीदवारों को इस नौकरी के लिए चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इसके साथ ही, डिजिटल राशन वितरण के कारण आपके पास RSCIT कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

स्थानीय निवासी होने की पात्रता शर्त

आवेदक उसी क्षेत्र का रहने वाला होना चाहिए जहां की उचित मूल्य की दुकान खाली है:

  • शहरी क्षेत्र के लिए: उम्मीदवार का उसी वार्ड का निवासी होना जरूरी है, जिस शहरी क्षेत्र से आवेदन कर रहा है।
  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए: उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत के किसी भी गांव का निवासी होना चाहिए, जहां से फॉर्म भरा जा रहा है।

आयु सीमा और उम्र में छूट

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना आपके जिले के नोटिफिकेशन में दी गई फॉर्म भरने की लास्ट डेट के आधार पर की जाएगी। वहीं, सरकारी नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, MBC और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 Form Date

खाद्य विभाग के आदेशानुसार Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरने की कोई एक फिक्स डेट तय नहीं की गई है क्योंकि सभी जिलों के लिए नोटिफिकेशन अलग अलग समय पर जारी कर आवेदन जिलेवार आमंत्रित किए जा रहे है। इसी वजह से हर जिले के रसद कार्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तारीखों पर नोटिफिकेशन जारी कर रहे हैं।

जिले का नाम आवेदन की तारीखें

District NameForm Date
Jaipur Ration Dealer Notification, Notification 21 Oct to 30 Oct 2026 at 5:00 PM
Udaipur Ration Dealer Notification PDF Download, 2nd Notification17 अगस्त से 30 सितंबर 2026

आवेदन शुल्क

राशन डीलर भर्ती के लिए सरकार की तरफ से कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। हालांकि, जब आप जिला रसद कार्यालय से ऑफलाइन फॉर्म लेने जाएंगे, तो आपको फॉर्म के लिए ₹100 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर (IPO) जमा कराना होगा।

 Selection Process 

उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से बिना लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू के होगा:

  • Merit List: फॉर्म जमा होने के बाद 12वीं के अंकों के आधार पर जिला स्तर पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। Higher Education वालों को एक्स्ट्रा वेटेज मिल सकता है।
  • Document Verification: मेरिट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अपने असली दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • Committee का Approval: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट पर अपनी मुहर लगाएगी।

राजस्थान में राशन डीलर के क्या-क्या काम होते हैं?

राजस्थान में राशन डीलर, जिसे हम अपनी भाषा में ‘सस्ते गल्ले की दुकान’ अथवा सरकारी दुकान वाला भी कहते हैं, सरकार और हम आम लोगों के बीच का सबसे जरूरी आदमी है। अगर आप जानना चाहते हैं कि ये लोग असल में क्या-क्या करते हैं, तो ये कोई भारी-भरकम सरकारी कागजी काम नहीं, बल्कि जनता की मदद का एक सिस्टम है। इसे ऐसे समझिए:

  1. अनाज सही हाथों तक पहुंचाना सबसे बड़ा काम: राशन डीलर का पहला काम यही है कि सरकार से जो गेहूं, चीनी या बाकी राशन आया है, वो हर उस परिवार को मिले जो इसका हकदार है। ये सिर्फ दुकान खोलकर बैठने का काम नहीं है, बल्कि पूरी जिम्मेदारी है कि एक भी पात्र परिवार राशन से वंचित न रहे।
  2. पोश मशीन (मशीन से अंगूठा लगवाना): अब जमाना बदल गया है, पहले की तरह कागजों पर दस्तखत का खेल खत्म हो गया है। अब राशन लेने के लिए दुकान पर रखी मशीन पर अपना अंगूठा या फिंगरप्रिंट लगाना पड़ता है। डीलर का काम होता है कि वो इस मशीन को सही से चलाए और बिना किसी पचड़े के आपकी पहचान वेरिफाई करके राशन दे।
  3. दुकान का हिसाब-किताब (पारदर्शिता): डीलर को अपनी दुकान पर बोर्ड लगाना होता है, उस पर साफ-साफ लिखा होता है कि इस महीने कितना राशन आया है और किसे कितना मिलना है। अगर आप दुकान पर जाएंगे, तो आप वहां बोर्ड देखकर खुद भी हिसाब लगा सकते हैं कि क्या सब कुछ सही चल रहा है या नहीं।
  4. सरकारी योजनाओं की सही जानकारी देना: अक्सर हमें पता नहीं होता कि राशन कार्ड में नया नाम कैसे जुड़ेगा या आधार कार्ड (e-KYC) कैसे लिंक होगा, ये सब छोटी-बड़ी तकनीकी जानकारी डीलर ही देता है। अगर कोई नया नियम आता है, तो वो गांव या वार्ड के लोगों को समय पर बताता है ताकि किसी का राशन बंद न हो।
  5. समस्याओं को सुलझाना: कभी मशीन में दिक्कत आ गई, कभी सर्वर डाउन हो गया, तो लोग परेशान होते हैं। ऐसे में डीलर का काम है कि वो घबराए नहीं और विभाग से बात करके उस समस्या को जल्दी से जल्दी ठीक करे।
  6. एक बात हमेशा ध्यान रखें: राशन डीलर आपका हक दिलाने में मदद करने के लिए है। अगर वो अपने काम में आना-कानी करे या राशन कम-ज्यादा दे, तो आप चुप न रहें। आप अपने नजदीकी ‘रसद विभाग’ में जाकर बात कर सकते हैं। राशन आपका हक है, और उसे सही तरीके से पाना आपका अधिकार भी है।

Read Also…10वीं पास के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के 8,000+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

राजस्थान राशन डीलर वैकेंसी 2026 में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भरे जा रहे है इसलिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं:

  • सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि आपके ब्लॉक या वार्ड में दुकान खाली है या नहीं।
Rajasthan Ration Dealer Official Website
Rajasthan Ration Dealer Official Website
  • इसके बाद अपने जिला रसद कार्यालय (DSO) में जाएं और ₹100 का पोस्टल ऑर्डर देकर ऑफिशियल एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी स्पष्ट और साफ अक्षरों में भरें और ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटरी से अटेस्टेड शपथ पत्र (Affidavit) तैयार करवाएं।
  • अब फॉर्म के साथ अपनी 10वीं/12वीं की मार्कशीट, RSCIT सर्टिफिकेट, मूल निवास, आधार कार्ड और राशन कार्ड इत्यादि की फोटोकॉपी अटैच करें।
  • निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करके अपनी फोटो चिपकाते हुए भरे गए इस फॉर्म को आखिरी तारीख से पहले अपने जिला रसद कार्यालय (DSO) में खुद जाकर जमा कराएं और वहां से अपनी फॉर्म की जमा रसीद जरूर लें।

 Ration Dealer Vacancy Important Links

Ration Dealer District Wise Notificationजिलेवार नोटिफिकेशन पीडीएफ ऊपर दिए गए है
Official Website food.rajasthan
Daily Latest Govt Jobs AlertsJoin Telegram Channel

FAQs

क्या राशन डीलर भर्ती में महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं?

जी हां, योग्यता पूरी करने वाली कोई भी इच्छुक महिलाएं Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भर सकती हैं।

डीलर की सैलरी कितनी होती है?

भारत में ‘डीलर’ का कोई निश्चित वेतन नहीं होता, उनकी कमाई कमीशन और मुनाफे पर निर्भर करती है। वहीं राशन डीलर की औसत आय ₹20,800 से ₹32,900 प्रति माह होती है।

राशन डीलर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

राशन डीलर बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45/60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।

क्या फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकते है?

नहीं, इसके लिए आपको अपने जिले के जिला रसद कार्यालय (DSO Office) में जाना होगा, और वहां से 100 रूपये देकर ऑफलाइन फॉर्म लेना होगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment