RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 Notification Latest Update: राजस्थान जलदाय विभाग में 3000 पदों पर सपोर्ट इंजीनियर की नई भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के जलदाय विभाग में RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 को लेकर चयन बोर्ड के मुख्य सचिव द्वारा घोषणा कर दी गई है, यह भर्ती पहले 16 जुलाई 2025 को 1050 पदों पर निकाली गई थी। जिसे बाद में प्रशासनिक कारणों के चलते 28 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया था।

RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 Notification Apply Online for 3000 Posts
RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026

लेकिन अब कर्मचारी चयन बोर्ड के मुख्य सचिव द्वारा 6 जून 2026 की बैठक में Rajasthan PHED Support Engineer Bharti 2026 को 3000 पदों पर नए सिरे से आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिसकी न्यूज 7 जून के दैनिक भास्कर न्यूज पेपर में दी गई है। PHED सरकारी नौकरी के इच्छुक इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स यहां पर आवेदन की नई तारीखें, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी चेक कर सकते है।

RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 Overview

Recruitment BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Total Posts3000
DepartmentPublic Health Engineering Department (PHED)
Apply ModeOnline
Job LocationRajasthan
CategoryRSSB Latest Recruitment 2026
Official WebsitePortal

RSSB PHED Vacancy Application Fees

अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस (OTR) का भुगतान करना होगा। लेकिन यदि आपने पहले बोर्ड की किसी भी भर्ती में आवेदन करके OTR शुल्क जमा कर दिया है तो अब आप निःशुल्क फॉर्म अप्लाई कर सकते है, बोर्ड द्वारा निर्धारित ओटीआर शुल्क इस प्रकार है:

  • General /OBC & MBC Creamy Layer: Rs.600/-
  • OBC & MBC Non Creamy Layer: Rs.400/-
  • SC/ST/EWS/PwD: Rs.400

जलदाय विभाग सपोर्ट इंजीनियर पद संख्या विवरण

राजस्थान में पीएचईडी सपोर्ट इंजीनियर की भर्ती वर्ष 2025 में कुल 1050 पदों निकाली गई थी, इस भर्ती के रद्द होने के बाद, अब RSSB PHED Support Engineer Vacancy का आयोजन कुल 3000 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और IT, MCA विशेषज्ञ जैसे विभिन्न पद शामिल है।

RSSB PHED Support Engineer Bharti Old Short Notice
RSSB PHED Support Engineer Bharti Old Short Notice

Note: पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें।

RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 Form Date

इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस 16 जुलाई 2025 को जारी किया गया था, वहीं प्रासंगिक कारणों के चलते 28 अक्टूबर 2025 को यह भर्ती रद्द कर दी गई थी। अब चयन बोर्ड के मुख्य सचिव द्वारा हाल में हुई बोर्ड मीटिंग में 6 जून 2026 को सपोर्ट इंजीनियर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द से जल जारी करने की घोषणा की गई है:

  • पिछली भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी: 16 जुलाई 2025
  • पिछली भर्ती रद्द: 28 अक्टूबर 2025 को
  • नई भर्ती की घोषणा: 6 जून 2026 को
  • नया नोटिफिकेशन जारी: जल्द ही RSSB आधिकारिक कैलेंडर में अपडेट किए जाएंगे।
RSSB PHED Support Engineer New Vacancy Latest News
RSSB PHED Support Engineer New Vacancy Latest News

Note: आवेदन की तारीखें बोर्ड द्वारा नई सूचना या नोटिस जारी करने पर तुरंत यहां अपडेट कर दी जाएगी।

PHED Support Engineer Age Limit

Rajasthan Jalday Vibhag Support Engineer Vacancy के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी, आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में सरकारी नियम अनुसार छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 Qualification

इस भर्ती के विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड Civil या Mech या Elect या Chemistry में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
IT एक्सपर्ट्स पदों के लिए CS/IT में इंजीनियरिंग डिग्री या MCA उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

RSSB PHED Support Engineer Selection Process 2026

राजस्थान पीएचईडी सपोर्ट इंजीनियर भर्ती में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

RSSB PHED Support Engineer Exam Pattern

  • यह परीक्षा चयन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी मोड में कराई जा सकती है।
  • परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगें।
  • गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे एवं 5वां विकल्प भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
PartSubjectQuestionsMarks
Part Aराजस्थान का सामान्य ज्ञान: इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल4040
Part Bसंबंधित इंजीनियरिंग विषय: सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल8080
कुल प्रश्न/अंक120120
  • उत्तीर्ण होने के लिए आपको कम से कम 40% अंक प्राप्त करने अनिवार्य है।
  • नोट: RSSB PHED Support Engineer Exam Date की आधिकारिक घोषणा बोर्ड द्वारा आवेदन की तारीखें के साथ वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।

सपोर्ट इंजीनियर भर्ती किसके लिए है?

यह भर्ती उन सभी Technical Engineering Students के लिए बेस्ट ऑपर्च्युनिटी है जिन्होंने राजस्थान या मान्यता प्राप्त संस्थानों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और Rajasthan PHED Vacancy का इंतजार कर रहे थे

Rajasthan PHED Support Engineer Salary

यह एक संविदा भर्ती है ऐसे में संवाद नियमों के अंतर्गत आईटी एक्सपर्ट को 13,150 रूपए मंथली सैलरी मिलेगी, जबकि अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को 16,900 रूपये मासिक सैलरी दी जाएगी।

How to Apply for RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026

राजस्थान पीएचईडी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • राजस्थान के कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
RSSB Official Website
RSSB Official Website
  • होमपेज पर Apply Online सेक्शन में जाकर SSO ID और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
PHED Apply Online and Login
PHED Apply Online and Login
  • इसके बाद ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में जाएं।
SSO Recruitment Portal
SSO Recruitment Portal
  • Ongoing Recruitment अनुभाग में RSSB Support Engineer Contractual Direct Recruitment 2026 के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब योग्यता अनुसार पोस्ट सिलेक्ट करके फॉर्म में आवश्यक डिटेल्स भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क OTR के तहत यदि आपके लिए लागू है तो उसका भुगतान करें।
  • Preview में डिटेल्स को अच्छे से चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य में उपयोग के लिए संभालकर रखें।

Read Also….राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया RSSB एग्जाम कैलेंडर जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

RSSB PHED Support Engineer Exam के लिए बेस्ट बुक्स

आप सपोर्ट इंजीनियर संविदा सीधी भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए पार्ट A और पार्ट B के लिए यह बुक्स पढ़ सकते है:

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: लक्ष्य गाइड या पैनोरमा गाइड।
  • संबंधित ट्रेड सब्जेक्ट: अपने ट्रेड की स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग बुक्स।
  • Practice: पिछले वर्षों के RSSB पुराने प्रश्न पत्रों को डाउनलोड करके उन्हें हल करें।

RSSB PHED Important Apply Links

PHED Support Engineer Short Notice (Old)Notice Download
RSSB Support Engineer Recruitment Cancellation NoticeCheck Notice
RSSB PHED Support Engineer Notification PDF DownloadComing Soon
RSMSSB Support Engineer Apply OnlineComing Soon
Official PortalRSSB
Daily RSSB & RPSC and State Wise Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: RSSB PHED Support Engineer Bharti 2026 में नए सिरे से अब 3000 पदों पर शुरू होने जा रही है। इसलिए यदि इंजीनियरिंग फील्ड में नौकरी आपका सपना है तो आज से ही अपनी प्रिपरेशन स्टार्ट कर दें और यदि तैयारी कर रहे है तो आगे के लिए इसे जारी रखें।

Disclaimer: राजस्थान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 3000 सपोर्ट इंजीनियर के खाली पदों पर नई भर्ती की घोषणा कर दी गई है, जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इस आर्टिकल का उद्देश्य इच्छुक अभ्यर्थियों को केवल सूचनात्मक जानकारी प्रदान करना है। किसी भी क्वेरी के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार मानें।

FAQs

पुरानी 1050 पदों वाली सपोर्ट इंजीनियर भर्ती का क्या हुआ?

पुरानी भर्ती को कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते विभाग द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को रद्द कर दिया गया था।

राजस्थान PHED सपोर्ट इंजीनियर नई भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

नई वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जुलाई या अगस्त 2026 में जारी होने की पूरी उम्मीद है।

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी राजस्थान PHED सपोर्ट इंजीनियर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, क्योंकि यह एक संविदा आधारित भर्ती है इसके लिए केवल राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते है।

सपोर्ट इंजीनियर एग्जाम हिंदी में होगा या इंग्लिश में?

यह भर्ती परीक्षा द्विभाषी होगी, यानी कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं आएगा।

क्या जलदाय विभाग सपोर्ट इंजीनियर नई भर्ती के लिए आवेदन फिर से करना होगा?

3000 पदों की राजस्थान पीएचईडी सपोर्ट इंजीनियर भर्ती बिल्कुल नई प्रक्रिया है, इसके लिए पहले आवेदन आमंत्रित नहीं किए गए थे, इसलिए योग्य अभ्यर्थी अब अपना फॉर्म जमा कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment