Rajasthan Govt Jobs Waiting List Rules: राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक ऐतिहासिक आदेश जारी किया गया है। अब सरकारी नौकरी में जॉइनिंग के बाद 1 साल के अंदर इस्तीफा, मृत्यु या बर्खास्तगी से खाली हुए पदों को नई भर्ती में शामिल करने के बजाय सीधे कैटेगरी वाइज Waiting List से भरा जाएगा।

शासन सचिव अर्चना सिंह द्वारा 4 जून 2026 को जारी किए गए आधिकारिक परिपत्र से हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार के इस कदम से न केवल भर्तियों में लगने वाला समय बचेगा, बल्कि बार-बार होने वाली परीक्षाओं के खर्च से सरकार को भी राहत मिलेगी।
Rajasthan Govt Jobs Waiting List Rules 2026 Overview
| विभाग का नाम | कार्मिक (क-2) विभाग, राजस्थान सरकार |
| आदेश जारी होने की तारीख | 04 जून 2026 |
| मुख्य सब्जेक्ट | जॉइनिंग के बाद खाली पदों को वेटिंग लिस्ट से भरना |
| Waitin List समय सीमा | ओरिजिनल लिस्ट भेजने की तारीख से 1 वर्ष के भीतर |
| कैटेगरी | Sarkari Naukri Waiting List Latest News |
राजस्थान सरकारी नौकरी वेटिंग लिस्ट कार्मिक विभाग का नया आदेश
राजस्थान में अब तक नियम था कि यदि कोई अभ्यर्थी सरकारी नौकरी जॉइन कर लेता था, तो भर्ती प्रक्रिया पूरी मान ली जाती थी। उसके बाद इस्तीफे से खाली हुए पदों को नई वैकेंसी माना जाता था। लेकिन Rajasthan Govt Jobs Waiting List के नए नियमों के अनुसार अब नियुक्ति के 1 साल के भीतर पद खाली होने पर रिजर्व लिस्ट के युवाओं को मौका दिया जाएगा। यह नया फैसला कार्मिक विभाग द्वारा पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में तेजी और युवाओं को मिलेंगे समुचित अवसर
इस नए नियम से विभागों में प्रशासनिक कार्य प्रभावित नहीं होंगे और रिक्त पदों को शीघ्रता से भरा जा सकेगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) और आरपीएससी (RPSC) की RPSC and RSSB Upcomimg Vacancies में यह Govt Jobs Waiting List Rules तुरंत लागू कर दिया गया है।
Read Also…राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया RSSB एग्जाम कैलेंडर जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड
पुराने मामलों पर क्या होगा असर?
सरकार ने आदेश में साफ किया है कि यह रूल्स भविष्य की नियुक्तियों और वर्तमान में जारी प्रक्रियाओं पर लागू होगा। जो मामले या विवाद 4 जून 2026 को लागू हुए नए आदेश से पहले ही पूरी तरह सुलझ चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं खोला जाएगा।
Govt Jobs Important Links
| Official Order Notice Download | Official Order |
| Official Website | Department of Personnel, Govt of Rajasthan |
| Daily Govt Jobs Alert | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: राजस्थान सरकार का Rajasthan Govt Jobs Waiting List Rules का नीतिगत बदलाव युवाओं के हक में एक बहुत अच्छा कदम है, जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति आएगी। नए राजस्थान गवर्नमेंट जॉब्स वेटिंग लिस्ट रूल्स के लागू होने से योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।