Rajasthan Patwari Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्व विभाग में पटवारी के खाली पदों के लिए नई Rajasthan Patwari Recruitment 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश में 2150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Patwari Online Form जमा कर सकते हैं।

यदि आप भी राजस्थान में एक प्रशासनिक और सम्मानित करियर बनाना चाहते हैं, तो पटवारी नई वैकेंसी आपके लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी होने वाली इस आरएसएसबी पटवारी भर्ती के लिए राज्य के महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकेंगे। इस लेख में RSSB Patwari Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। पटवारी अपकमिंग वैकेंसी की सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Overview
| Exam Conducting Body | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur (RSSB / RSMSSB) |
| Post Name | Patwari (पटवारी) |
| Advertisement No. | 2026/Advertisement |
| Vacancies | 2150 Posts |
| Mode Of Apply | Online |
| Form Start Date | Nov 2026 |
| Category | State Government Job (Rajasthan Patwari Sarkari Nokri 2026) |
| Job Location | Rajasthan |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Important Dates
नई RSMSSB Patwari Bharti के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जा सकते है जिसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नवंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।
- Notification Release Date: नवंबर/दिसंबर 2026 (संभावित)
- Online Application Start Date: दिसंबर 2026 (संभावित)
- Last Date to Apply Online: जनवरी 2027 तक संभव
- Rajasthan Patwari Exam Date 2026: बोर्ड के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार यथासमय सूचित की जाएगी
राजस्थान पटवारी भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स
इस बार RSMSSB Patwari Vacancy के अंतर्गत कुल 2150 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area) के लिए श्रेणी अनुसार अलग अलग पद निर्धारित किए गए है। श्रेणीवार और क्षेत्रवार पदों की सटीक जानकारी बोर्ड द्वारा विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।
राजस्थान पटवारी के प्रमुख कार्य और जिम्मेदारियां
ग्रामीण राजस्थान के प्रशासन में पटवारी की भूमिका किसी ‘Digital Data Bank‘ से कम नहीं होती है। एक पटवारी न केवल सरकारी रिकॉर्ड का रक्षक होता है, बल्कि जमीन और किसान के बीच की सबसे पहली प्रशासनिक कड़ी भी होता है। पटवारी के मुख्य कार्यों को आप यहां देख सकते हैं:
- राजस्व रिकॉर्ड का मेंटिनेंस: हल्का क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कृषि भूमि का खसरा, खतौनी और जमाबंदी (RoR) तैयार करना और उन्हें समय-समय पर डिजिटल अपडेट करना।
- नामांतरण (Mutation) रिपोर्टिंग: भूमि के स्वामित्व में होने वाले बदलावों जैसे खरीद-बिक्री या विरासत की जांच कर नियमानुसार नामांतरण के लिए संबंधित तहसीलदार को रिपोर्ट सौंपना।
- फसल निरीक्षण (गिरदावरी): फसलों की बुआई का भौतिक वेरिफिकेशन करना, यह डेटा ही फसल खराब होने पर मुआवजे और कृषि सांख्यिकी के निर्धारण का मुख्य आधार बनता है।
- भूमि पैमाइश और सीमांकन: जमीन से जुड़े आपसी सीमा विवादों को हल करने के लिए मौके पर जाकर पैमाइश करना और तकनीकी रिपोर्ट तैयार करना।
- प्राकृतिक आपदाओं का सर्वे: बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि जैसी स्थितियों में फसलों के नुकसान का आकलन करना और प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर सरकार को भेजना।
- राजस्व वसूली में सहायता: सरकारी आदेशानुसार भूमि लगान या अन्य देय राशियों की वसूली की प्रक्रिया में राजस्व विभाग को जमीनी स्तर पर मदद करना।
- प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन: आय, जाति, मूल निवास और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों के लिए स्थानीय स्तर पर डॉक्यूमेंट्स की सत्यता की जांच कर रिपोर्ट लगाना।
- अतिक्रमण पर निगरानी: सरकारी जमीन और चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण को रोकना और इसके बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित करना।
- सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन: राज्य और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और पात्र लाभार्थियों की पहचान करने में प्रशासनिक सहयोग देना।
Note: पटवारी द्वारा की गई रिपोर्ट अंतिम निर्णय नहीं होती, बल्कि यह एक आधारभूत दस्तावेज होती है जिसे सक्षम अधिकारी जैसे तहसीलदार द्वारा प्रमाणित किए जाने के बाद ही कानूनी मान्यता प्राप्त होती है।
RSMSSB Patwari Bharti 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक स्तरीय CET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का भी पालन करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का भी ज्ञान होना आवश्यक है।
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Qualification
RSSB Upcoming Vacancy 2026-27 के नियमों के अनुसार अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही आवेदकों के पास RSCIT या संबंधित कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Rajasthan Patwari Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है वहीं ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
Rajasthan Patwari Sarkari Nokri 2026 Application Fees
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा।
| Category | Application Fees |
| सामान्य वर्ग / ओबीसी और MBC (क्रीमीलेयर) | ₹600/- |
| ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / दिव्यांगजन: | ₹400/- |
- NOTE: यदि आपने पहले ही राजस्थान SSO पोर्टल पर One Time Registration (OTR) शुल्क का भुगतान कर दिया है, तो आपको दोबारा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Selection Process
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Exam
- Document Verification
- Medical Test
Rajasthan Patwari Salary 2026
राजस्थान में पटवारी सरकारी नौकरी के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-5 (Pay Matrix Level L-5) के आधार पर आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन पीरियड के शुरुआती 2 वर्ष तक चयनित उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार 14,600 से 20,800 रूपये तक Fixed Remuneration दिया जाएगा।
वहीं प्रोबेशन के बाद उम्मीदवारों को पूरी सैलरी दी जाएगी, साथ ही मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी दिए जायेंगें, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी लगभग 29,200 रूपये से अधिकतम 92,300 रूपये तक प्रतिमाह तक पहुंच सकती है।
Read Also -बिना CET राजस्थान वनरक्षक भर्ती के 483 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता केवल 10वीं पास
How To Apply for Rajasthan Patwari Recruitment 2026
RSSB Patwari Online Application Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Apply Online सेक्शन में जाएं।

- अपनी SSO ID व पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें।

- यदि आपके पास पुरानी एसएसओ आईडी नहीं है, तो ‘Registration‘ पर क्लिक करके नई एसएसओ ID बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ अनुभाग में जाएं।

- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर Ongoing Recruitment सेक्शन में “Rajasthan Patwari Direct Recruitment 2026” के सामने ‘Apply Now‘ पर क्लिक करें।
- यदि आपका One Time Registration (OTR) नहीं हुआ है, तो पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर OTR प्रोफाइल पूरी करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी के तहत अपना पूरा नाम नाम, पता, जेंडर, कैटेगरी, माता पिता का नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि को ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, स्पष्ट साफ हस्ताक्षर को निर्धारित साइज और JPEG फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- यदि OTR के तहत आपने फीस का भुगतान पहले नहीं किया है, तो अपनी श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- दर्ज की गई जानकारी को चेक करके फॉर्म को Final Submit कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 Apply Online
| RSMSSB Patwari Notification PDF Download | Coming Soon |
| RSSB Patwari Apply Online | Coming Soon |
| Official Website | RSSB |
| Daily Govt & Privat Jobs News | Join Telegram Channel |
Rajasthan Patwari Recruitment 2026 FAQs
राजस्थान पटवारी नई भर्ती 2026 में कब निकलेगी?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लगभग 2150 पदों पर Patwari New Vacancy का आधिकारिक नोटिफिकेशन नवंबर या दिसंबर तक जारी किया जा सकता है।
क्या राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है?
भारत का कोई भी नागरिक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिनके पास राजस्थान का वैध मूल निवास प्रमाण पत्र है।
राजस्थान पटवारी की Salary कितनी होती है?
राजस्थान पटवारी का पद पे-मैट्रिक्स लेवल-5 (L-5) के अंतर्गत आता है। प्रोबेशन पीरियड के बाद सभी वेतन भत्ते (DA, HRA) मिलाकर इसकी शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 29,200 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 92,300 रूपये प्रति माह तक हो सकती है।
राजस्थान पटवारी का प्रमोशन कितने साल में होता है?
राजस्थान में पटवारी का पहला प्रमोशन आमतौर 9 से 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने के बाद होता है।