AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 for 1484 Posts 10वीं से स्नातक के लिए ऐम्स में नॉन फैकल्टी स्टाफ नर्स, असिस्टेंट, स्टोर कीपर सहित 59 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके जरिए देश भर के विभिन्न एम्स और केंद्रीय संस्थानों में 1484 नॉन-फैकल्टी खाली पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्टाफ नर्स, असिस्टेंट, स्टोर कीपर सहित 59 प्रकार के विभिन्न पद शामिल है।

AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 for 1484 Posts
AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026

ऐम्स नॉन फैकल्टी ग्रुप बी और सी भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, इन पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक कि योग्यता निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के जरिए देश के एम्स नई दिल्ली, एम्स जोधपुर, एम्स भोपाल, एम्स पटना, एम्स रायपुर, एम्स ऋषिकेश, एम्स भुवनेश्वर, एम्स नागपुर, एम्स गोरखपुर, एम्स बिलासपुर, एम्स मंगलगिरी, एम्स देओघर, ESIC, ICMR, सफदरगंज अस्पताल और CNCI कोलकाता जैसे प्रमुख संस्थानों में खाली पदों को भरा जाएगा।

AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationAIIMS (Common Recruitment)
Total Posts1484
Applications OpenJune 13, 2026
Apply ModeOnline
Exam DateJuly 25-27, 2026
Selection ProcessComputer Based Test (CBT) and Skill Test
CategoryLatest AIIMS Jobs 2026
Job LocationAll India
Official WebsiteAIIMS

AIIMS CRE 5 Post Details

इस भर्ती में कुल 1484 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है जिसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी लेवल के विभिन्न रिक्त पद शामिल है। इन नॉन फैकल्टी ग्रुप का विवरण आप यहां देख सकते है, इसके अलावा भर्ती अनुसार रिक्त पदों की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें:

  • Technical & Nursing: स्टाफ नर्स (SNO/ANM), लैब टेक्नीशियन/टेक्नोलॉजिस्ट, ओटी असिस्टेंट, रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन, परफ्यूजन और डेंटल तकनीशियन।
  • Administrative & Clerical: जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस असिस्टेंट, एलडीसी (LDC), यूडीसी (UDC) और डेटा एंट्री ऑपरेटर।
  • Engineering & Technical Services: जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/AC&R), इलेक्ट्रिकियन और मैनिफोल्ड टेक्नीशियन।
  • Accessories & Miscellaneous: डाइटिशियन, स्टोर कीपर, फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल अटेंडेंट, कुक, और ड्रेसर।
AIIMS CRE 5 Notification 2026
AIIMS CRE 5 Notification 2026

AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 Important Dates

ऐम्स सीआरई 5 भर्ती के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति 13 जून को जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

EventDate
आवेदन शुरू13 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
एनओसी (NOC) जमा करने की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026
आवेदन स्टेटस जारी11 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 3 दिन पहले
परीक्षा तिथि (CBT)25 से 27 जुलाई 2026

AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 Post Wise Qualification

ऐम्स सीआरई 5 भर्ती में शामिल विभिन्न स्तरीय पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
Assistant DieticianM.Sc. (Food/Nutrition/Dietetics) + 2-3 वर्ष का अनुभव
Junior Administrative Officerग्रेजुएशन + कंप्यूटर में दक्षता
LDC / Junior Admin Asst.12वीं पास + टाइपिंग (35 wpm Eng / 30 wpm Hindi)
Junior Engineer (Civil/Elec)संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या B.E./B.Tech
Technical Asst (ENT)B.Sc. (Audiology) या डिप्लोमा + RCI पंजीकरण
Pharmacist (Grade II)D.Pharm / B.Pharm + फार्मासिस्ट पंजीकरण
Nursing Officer (Staff Nurse)B.Sc. (Nursing) या GNM + नर्सिंग काउंसिल पंजीकरण
Lab TechnicianB.Sc. (MLT) या 10वीं + DMLT + अनुभव
Stenographer / PA12वीं पास + आशुलिपिक गति (100 w.p.m.)
Hospital Attendant / MTS10वीं (Matriculation)

Application Fees

उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा, शुल्क श्रेणीवार इस प्रकार रखा गया है:

CategoryApplication Fees
General / OBC₹3000
SC / ST / EWS₹2400
PwBDFree

Note: एससी, एसटी अभ्यर्थियों की फीस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होने पर रिफंड कर दी जाएगी।

Age Limit

विभिन्न स्तरीय पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार SC, ST के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष की एवं दिव्यांगजन अभ्यर्थियों 10 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026 Selection Process

ऐम्स सीआरई 5 भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), पद अनुसार स्किल टेस्ट यदि लागू हो, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

AIIMS CRE 5 Exam Pattern 2026

  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न (बहुविकल्पीय/MCQ)
  • कुल अंक: 400
  • प्रत्येक प्रश्न: 4 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर के लिए 1 अंक की माइनस मार्किंग।
  • विषय: जीके/कंप्यूटर – 20 प्रश्न, संबंधित विषय: 80 प्रश्न

How to Apply Online for AIIMS CRE 5 New Recruitment 2026

एम्स सीआरई 5 एप्लीकेशन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

AIIMS CRE 5 Official Website
AIIMS CRE 5 Official Website
  • इसके बाद विभिन्न विकल्पों के बीच Recruitments सेक्शन में जाएं।
  • नए पेज में Common Recruitment Examination पर क्लिक करें।
Common Recruitment Examination
Common Recruitment Examination
  • भर्तियों की लंबी लिस्ट में Common Recruitment Examination – 5 (CRE-5) के सामने View Details पर क्लिक करें।
Common Recruitment Examination - 5 (CRE-5)
Common Recruitment Examination – 5 (CRE-5)
  • अब यदि आप इस पोर्टल पर पहले से रजिस्टर है तो सीधे Login to Apply पर क्लिक करके यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
AIIMS Login to Apply
AIIMS Login to Apply
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे है तो Create a New Account पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • इसके बाद लॉगिन करके संबंधित पद को सलेक्ट करें और फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए ऐम्स सीआरई 5 भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 Apply Online

AIIMS CRE 5 Official NotificationAIIMS CRE 5 Notification PDF Download
AIIMS CRE 5 Apply OnlineApply Now
Official WebsitePortal 
Daily Latest Govt Jobs UpdateJoin Our WhatsApp Channel

निष्कर्ष: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए AIIMS CRE 5 Recruitment 2026 एक बेहतरीन मौका है। सभी योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट 3 जुलाई 2026 से पहले फॉर्म सबमिट करके प्रिपरेशन स्टार्ट कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट में बताएं, ऐसी ही अन्य सरकारी भर्तियों की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा वाट्सअप चैनल जॉइन कर लें।

FAQs

क्या ऐम्स सीआरई 5 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

क्या ऐम्स सीआरई 5 एग्जाम में फीस रिफंड होगी?

केवल एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को सीबीटी एग्जाम में उपस्थित होने पर फीस वापस मिल सकती है।

ऐम्स सीआरई 5 एडमिट कार्ड कब आयेंगे?

AIIMS CRE 5 Exam के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 3 दिन पहले पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

क्या किसी भी राज्य के उम्मीदवार ऐम्स सीआरई 5 भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

हां, यह ऑल इंडिया लेवल की भर्ती है इसमें किसी भी राज्य से योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment