Haryana CET Group D Online Form 2026 Direct Link: 10वीं पास के लिए हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करे आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए ग्रुप डी पदों पर भर्ती का आधिकारिक Advt. No. 05/2026 जारी कर दिया है, जिसके तहत Haryana CET Group D Online Form 2026 की प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो चुकी है। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक सीधी भर्ती है, जिसमें बिना किसी इंटरव्यू के पूरी तरह से 100 अंकों की ऑफलाइन ओएमआर परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन होगा।

Haryana CET Group D Online Form 2026 Notification Release
Haryana CET Group D Online Form 2026

इस बार सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों को हटाकर चयन प्रक्रिया को पूरी तरह से आसान बनाया गया है। चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 16,900 रूपये 53,500 रूपये का वेतनमान दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 03 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर HSSC CET Group D Registration पूरा कर सकते हैं।

Haryana CET Group D Online Form 2026 Overview

भर्ती बोर्ड का नामहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)
विज्ञापन संख्या05/2026
पद का नामग्रुप डी (Group D Posts)
कुल पदों की संख्याविभिन्न विभागों के अनुसार
परीक्षा का नामकॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET Group D)
वेतनमान₹16,900 – ₹53,500 (लेवल-1) + सरकारी भत्ते
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास
कैटेगरीहरियाणा CET एग्जाम 2026
आधिकारिक वेबसाइटHSSC GOV IN

Haryana CET Group D Online Form 2026 Form Dates

HSSC द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 18 जून को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • विज्ञापन प्रकाशन तिथि: 18 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 19 जून 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 06 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • फॉर्म में सुधार/एडिट की अवधि: 07 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026
  • संभावित परीक्षा तिथि: अगस्त/सितंबर 2026

Note: BCA/BCB और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2026 या उसके बाद और लास्ट डेट से पहले के बने होने चाहिए। DSC/OSC उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट 13 नवंबर 2024 के बाद के होने अनिवार्य हैं।

Haryana CET Group D Notification 2026
Haryana CET Group D Notification 2026

Application Fees

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 1/2025 के लिए आवेदन किया था, उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। नए आवेदकों के लिए शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

कैटेगरीएप्लीकेशन फीस
जनरल (Male)₹500 (PPP/Aadhaar Card देने पर)
जनरल (Male)₹1000 (बिना Aadhaar/PPP के)
SC/ST/OBC/EWS एवं महिला आवेदक₹250 (PPP/Aadhaar Card देने पर)
ST/ST/OBC/EWS एवं महिला अभ्यर्थी₹500 (बिना Aadhaar/PPP के)
दिव्यांग एवं पूर्व सैनिक (ESM)₹250 (आधार के साथ)

Vacancy Details

हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप डी के खाली पदों को इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। आयोग द्वारा पदों का विस्तृत एवं कैटेगरी वाइज HSSC Group D Vacancy 2026 Total Posts आधिकारिक पोर्टल पर अलग से अधिसूचित किया जा रहा है।

इस भर्ती के तहत सफाई कर्मचारी, चौकीदार और स्वीपर को छोड़कर अन्य सभी प्रशासनिक ग्रुप डी पदों जैसे फील्ड अटेंडेंट, माली, चपरासी आदि पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल-1 16,900 रूपये से 53,500 रूपये तक और स्वीकृत सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

Age Limit

उम्मीदवारों की उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, सरकारी नियम अनुसार अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

Qualification For Haryana CET Group D Online Form 2026

हरियाणा CET ग्रुप D ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

कक्षा 10वीं लेवल तक एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत का पढ़ा होना आवश्यक है।

Haryana CET Group D Online Form 2026 Selection Process

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके किया जाएगा।

HSSB CET Exam Pattern 

लिखित परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट आधारित होगी। इस परीक्षा के लिए निर्धारित पैटर्न और विषयवार अंक विवरण इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • परीक्षा अवधि: 1 घंटा 45 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं कटेंगे, हालांकि प्रश्न खाली छोड़ने पर 5वां विकल्प भरना अनिवार्य है, ऐसा ना करने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

HSSB CET Syllabus

सिलेबस में पार्ट A से 75% सवाल पूछे जाएंगे, जबकि पार्ट बी में 25% सवाल ऊंचे जाएंगे, हरियाणा सीईटी के लिए निर्धारित सिलेबस पैटर्न इस प्रकार है:

पार्ट A 75% वेटेज – 10वीं लेवल:

  • सामान्य जागरूकता: 15 प्रश्न (भारत और पड़ोसी देश, इतिहास, राजनीति, संविधान और खेल)
  • तर्कशक्ति – 15 प्रश्न (कोडिंग-डिकोडिंग, सादृश्यता, रक्त संबंध और सीरीज)
  • मात्रात्मक योग्यता – 15 प्रश्न (संख्या प्रणाली, सरलीकरण, लाभ-हानि, प्रतिशत और औसत)
  • अंग्रेजी और हिंदी – 20 प्रश्न (व्याकरण, मुहावरे, विलोम/पर्यायवाची शब्द और वाक्य सुधार)

पार्ट B 25% वेटेज – 25 प्रश्न

  • हरियाणा का इतिहास, करंट अफेयर्स, भूगोल, कल्याणकारी योजनाएं और संस्कृति।

HSSC CET Online Form Documents 2026

CET ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP) या आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • नवीनतम जाति प्रमाणपत्र
  • हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
  • सफेद बैकग्राउंड वाली लेटेस्ट फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also….दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड अभियंता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 14 अगस्त तक

How to Apply for Haryana CET Group D Bharti 2026

हरियाणा सीईटी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले HSSC की आधिकारिक ऑफिशियल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
HSSC Official Website
HSSC Official Website
  • होमपेज पर जाकर अपने परिवार पहचान पत्र (PPP) या आधार कार्ड नंबर से पंजीकरण करें।
HSSC CET Registration
HSSC CET Registration
  • पुराने उम्मीदवार अपने पिछले रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पोर्टल पर Login करें।
HSSC CET Login
HSSC CET Login
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी आवश्यकता अनुसार ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।

Important Links

HSSB CET Notification PDF Download
HSSB CET Apply OnlineApply Now
Official Website HSSC Portal
More Govt JobsJoin Our WhatsApp Channel

निष्कर्ष: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी भर्ती 10वीं पास के लिए एक बेहतरीन मौका है, जिसमें बिना किसी इंटरव्यू के योग्य अभ्यर्थियों को प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस पात्रता परीक्षा से जुड़े आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट करके बताएं।

HSSB CET Notification 2026 FAQs

क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी हरियाणा सीईटी एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी के तहत अप्लाई करना होगा।

सीईटी परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना है?

मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, बेल्ट, पर्स, धात्विक आभूषण और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री ले जाना पूरी तरह से मना है।

क्या गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन गोले खाली छोड़ने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक जरूरी हैं?

जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50% अंक और अन्य सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए न्यूनतम 40% अंक लिखित परीक्षा में लाना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment