CERSAI Recruitment 2026 Notification Release: IT और लीगल, HR और ऑपरेशंस विभागों में निकली सरकारी भर्तियां, आवेदन 20 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया (CERSAI) ने विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर CERSAI Recruitment 2026 निकाली है जिसके लिए पोर्टल पर आधिकारिक नोटिफिकेशन 20 जून को जारी हो चुका है। CERSAI भर्ती के जरिए IT, लीगल, HR और ऑपरेशंस जैसे विभागों में विभिन्न स्तरीय 16 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

CERSAI Recruitment 2026 Notification Release
CERSAI Recruitment 2026

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह CERSAI Various Recruitment आपके लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 तक फॉर्म सबमिट कर सकते है। CERSAI Vacancy 2026 में अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए करियर बनाने का बहुत अच्छा मौका है। इसके लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

CERSAI Recruitment 2026 Overview

InstituteCERSAI (A Government of India Enterprise)
Recruitment TypePermanent
Total Posts16
Application ModeOnline
Job LocationNew Delhi
CategoryDelhi Latest Govt Jobs 2026
Official Websitecersai portal

CERSAI Recruitment 2026 Last Date

CERSAI भर्ती के लिए 20 जून को नोटिफिकेशन जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • Commencement of online registration of application: 21 June 2026
  • Closure of registration of application: 20 July 2026
  • Closure for editing application details: 20 July 2026
  • Last date for printing your application: 04 August 2026
  • Online Fee Payment: 21/06/2026 to 20 July 2026

पद संख्या विवरण

सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया भर्ती के जरिए कुल 16 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें IT, लीगल, ऑपरेशंस, अकाउंट्स और HR सहित विभिन्न विभागों के रिक्त पद शामिल है।

पद का नामपद संख्या पद का नामपद संख्या
उप महाप्रबंधक – ऑपरेशंस (DGM – Operations)01वरिष्ठ प्रबंधक – लीगल (Senior Manager – Legal)01
सहायक महाप्रबंधक – IT (AGM – IT)01प्रबंधक – लीगल (Manager – Legal)01
सहायक महाप्रबंधक – लीगल (AGM – Legal)01प्रबंधक – ऑपरेशंस (Manager – Operations)01
मुख्य प्रबंधक – IT (Chief Manager – IT)01प्रबंधक – HR (Manager – HR)01
मुख्य प्रबंधक – ऑपरेशंस (Chief Manager – Operations)01प्रबंधक – IT (Manager – IT)01
वरिष्ठ प्रबंधक – IT (Senior Manager – IT)01वरिष्ठ प्रबंधक – अकाउंट्स (Senior Manager – Accounts)01
सहायक प्रबंधक – IT (Assistant Manager – IT)01सहायक प्रबंधक – PA to MD (Asst. Manager – PA to MD)01
सहायक प्रबंधक अकाउंट्स (Assistant Manager Accounts)01सहायक प्रबंधक – ऑपरेशंस (Assistant Manager – Operations)01

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/OBC/EWS कैटेगरी: 1000 रूपये
  • SC/ST/PwBDs कैटेगरी: 500 रूपये (लिखित परीक्षा में उपस्थित होने पर यह राशि रिफंड हो जाएगी)

शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान

CERSAI Vacancy 2026 में विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता के साथ ही प्रासंगिक क्षेत्र में कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है, प्रत्येक पद के लिए निर्धारित पात्रता और एनुअल CERSAI Various Posts Salary (CTC) की डिटेल आप इस टेबल में देख सकते है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआवश्यक अनुभव वेतन (CTC)
उप महाप्रबंधक – ऑपरेशंस (DGM – Operations)संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन13 वर्ष24 लाख/वर्ष
सहायक महाप्रबंधक – IT (AGM – IT)IT/कंप्यूटर साइंस में बी.टेक/एमसीए10 वर्ष21 लाख/वर्ष
सहायक महाप्रबंधक – लीगल (AGM – Legal)एलएलबी (LLB)10 वर्ष21 लाख/वर्ष
मुख्य प्रबंधक – IT (Chief Manager – IT)IT/कंप्यूटर साइंस में बी.टेक/एमसीए08 वर्ष18 लाख/वर्ष
मुख्य प्रबंधक – ऑपरेशंस (Chief Manager – Operations)पोस्ट-ग्रेजुएशन/एमबीए08 वर्ष18 लाख/वर्ष
वरिष्ठ प्रबंधक – IT (Senior Manager – IT)IT/कंप्यूटर साइंस में बी.टेक/एमसीए06 वर्ष15 लाख/वर्ष
Senior Manager – Legalएलएलबी (LLB)06 वर्ष15 लाख/वर्ष
Senior Manager – Accountsसीए (CA)/आईसीडब्ल्यूए (ICWA)06 वर्ष15 लाख/वर्ष
Manager – ITIT/कंप्यूटर साइंस में बी.टेक/एमसीए04 वर्ष12 लाख/वर्ष
Manager – Legalएलएलबी (LLB)04 वर्ष12 लाख/वर्ष
Manager – Operationsपोस्ट-ग्रेजुएशन/एमबीए04 वर्ष12 लाख/वर्ष
Manager – HRएमबीए (HR)04 वर्ष12 लाख/वर्ष
Asst. Manager – ITबी.टेक/एमसीए/बीएससी (IT)03 वर्ष09 लाख/वर्ष
Asst. Manager – Accountsबी.कॉम/एम.कॉम03 वर्ष09 लाख/वर्ष
Asst. Manager – Operationsस्नातक (Any Stream)03 वर्ष09 लाख/वर्ष
Asst. Manager – PA to MDस्नातक (Any Stream)03 वर्ष09 लाख/वर्ष

Disclaimer: केवल शिक्षण, इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप को अनुभव में शामिल नहीं किया जाएगा।

CERSAI Various Posts Salary (CTC)
CERSAI Various Posts Salary (CTC)

आयु सीमा

उम्र की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी, आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

वहीं अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार 35 वर्ष, 40 वर्ष और 45 वर्ष तक अलग अलग रखी गई है जिसकी विस्तृत जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते है।

चयन प्रक्रिया

CERSAI Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, पद कोड 16 के लिए स्पेशल स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Read Also…दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड अभियंता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 14 अगस्त तक

CERSAI Various Posts Exam Pattern 2026

  • CERSAI लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
  • यह परीक्षा कुल 150 प्रश्न की होगी, जिसके लिए 175 अंक निर्धारित किए गए है।
  • परीक्षा सिलेबस में न्यूमेरिकल एबिलिटी, एप्टीट्यूड, जीके, प्रोफेशनल नॉलेज और इंग्लिश विषय शामिल है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • ऑनलाइन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

How to Apply CERSAI Recruitment 2026

CERSAI Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

CERSAI Official Website
CERSAI Official Website
  • होमपेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करके नए पेज में Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
Click Here for New Registration
Click Here for New Registration
  • सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके योग्यता अनुसार संबंधित पद सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक डिटेल्स ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
  • आवेदन के बाद CERSAI एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड संबंधित अपडेट्स के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Important Links

CERSAI Notification PDF CERSAI Notification PDF Download
CERSAI Apply OnlineApply Now
Official WebsiteCERSAI Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: CERSAI Recruitment 2026 अनुभवी प्रोफेशनल के लिए सरकारी फील्ड में करियर बनाने का बेस्ट ऑप्शन है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

FAQs

क्या CERSAI भर्ती 2026 में फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, सभी पदों के लिए कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

क्या एक से अधिक पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं?

परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण, उम्मीदवारों को केवल एक पद के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

आवेदन शुल्क रिफंड कैसे होगा?

केवल SC, ST और PwBDs वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में वास्तविक उपस्थिति के बाद फीस रिफंड की जाएगी।

क्या इंग्लिश विषय क्वालीफाइंग नेचर का है?

हां, इसमें आपको केवल 50% अंक लाना अनिवार्य है।

क्या परीक्षा ऑनलाइन होगी?

हां, लिखित परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

CERSAI भर्ती 2026 के लिए लास्ट डेट क्या है?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment