WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 Notification Release: कोलफील्ड्स में माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन के 444 पदो पर भर्ती के आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोयला मंत्रालय के अंतर्गत वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 के लिए शॉर्ट नोटिस 30 जून को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कोलफील्ड्स में कुल 444 पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी, जिसमें माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन के विभिन्न पद शामिल है।

WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 Notification Release  Apply Online
WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026

देश के माइनिंग और इंजीनियरिंग फील्ड में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेस्ट करियर ऑप्शन है। इस आर्टिकल में कोलफील्ड्स माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन भर्ती के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 Overview

भर्ती संस्थावेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL)
पदों का नाममाइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर (Advt No. 2026/69)
कुल पद संख्या444
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू
20 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे से
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीWCL लेटेस्ट सरकारी 2026
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटWCL Portal

पद संख्या विवरण

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा कुल 444 पद पर WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें भर्ती अनुसार निम्नलिखित पद शामिल है:

  • Mining Sirdar: 220
  • Assistant Foreman/Electrical Supervisor: 224
  • Total Posts: 444
WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Notification
WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Notification

आवेदन शुल्क

वर्तमान में आवेदन शुल्क की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, पिछली Coal India Recruitment Updates के अनुसार निर्धारित शुल्क विवरण इस प्रकार है:

  • UR/OBC/EWS: ₹1180/- (Fee: ₹1000/- + ₹180/- GST)
     
  • SC/ST/ESM/Departmental: Nil
     
  • Mode of Payment: Online

WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 Form Date

WCL माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 30 जून को जारी कर दिया गया है:

  • शॉर्ट नोटिस जारी: 30 जून 2026
  • फुल नोटिफिकेशन जारी: 16 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 20 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे से
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अगस्त 2026, रात 11:55 बजे तक
  • एग्जाम डेट (CBT): विभाग द्वारा आवेदन प्रक्रिया के बाद जल्द ही अलग से जारी की जाएगी

WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman Salary

डब्ल्यूसीएल माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को कोल इंडिया लिमिटेड के नियम अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। असिस्टेंट फोरमैन और Mining Sirdar Salary Details की बात करें तो इसके लिए प्रारंभिक मूल वेतन 47,330 रूपये प्रतिमाह होता है।

इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA) और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman Vacancy 2026 नोटिफिकेशन के अंतर्गत पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

WCL Mining Sirdar, T&S Grade-C

  • इन पदो पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास DGMS द्वारा जारी ‘माइनिंग सरदार सक्षमता प्रमाण पत्र’ (Certificate of Competency), गैस टेस्टिंग सर्टिफिकेट और फर्स्ट-एड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • साथ ही अंडरग्राउंड माइंस में काम करने का कम से कम 3 साल का अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

Assistant Foreman Trainee/Electrical Supervisor, T&S Grade-C

  • इसके लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही माइंस (खदानों) के लिए वैध इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) भर्ती में विभिन्न पदों के लिए उम्र की गणना 10 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।

वहीं अनारक्षित (UR) और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार OBC नॉन-क्रीमी लेयर को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की छूट और SC तथा ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

PwBD (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 10 वर्ष की और OBC उम्मीदवारों को 13 वर्ष छूट मिलेगी। वहीं PwBD के तहत SC/ST उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट मिलेगी।

भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को रक्षा सेवा की अवधि के साथ 3 से 8 वर्ष तक की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 50 वर्ष तक मान्य है। कोल इंडिया के विभागीय कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु की कोई बाध्यता नहीं है।

चयन प्रक्रिया

WCL Recruitment मे माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. CBT Test: सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी।
  2. Document Verification: एग्जाम में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्रों की चेकिंग की जाएगी।
  3. Medical Fitness: कोल इंडिया के मानकों के अनुसार फाइनल सिलेक्शन से पहले उम्मीदवारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

Read Also… 10वीं पास के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के 8840 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman Exam Pattern

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) भर्ती परीक्षा का विस्तृत परीक्षा पैटर्न निम्नानुसार है:

  • WCL माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन परीक्षा ‘कंप्यूटर आधारित टेस्ट’ (CBT) के रूप में ऑनलाइन होगी।
  • यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • प्रश्न पत्र को दो मुख्य भागों में बांटा गया है, जिसमें भाग-1 में 20 प्रश्न ‘सामान्य योग्यता’ (General Aptitude) से पूछे जाएंगे।
  • वहीं भाग-2 में आपके संबंधित विषय (Technical) से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा, यदि हिंदी और अंग्रेजी संस्करण के बीच कोई अंतर या अस्पष्टता होती है, तो अंग्रेजी संस्करण ही अंतिम रूप से मान्य रहेगा।

WCL Mining Sirdar & Assistant Foreman Qualifying Marks

परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी अनुसार निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

CategoryMinimum Passing Marks
UR & EWS50 अंक
OBC (NCL)45 अंक
SC/ST40 अंक

How to Apply WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026

Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप WCL की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
WCL Official Website
WCL Official Website
  • पोर्टल के होमपेज पर ‘Career‘ सेक्शन ढूंढकर उसमें Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
WCL Recruitment
WCL Recruitment
  • इसके बाद WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके फॉर्म में आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • सिग्नेचर, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख दें।

Important Links

WCL MS & AF Short Notice WCL MS & AF Short Notice Download
WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman NotificationWCL MS & AF Full Notification PDF Download
WCL MS & AF Apply OnlineWCL MS & AF/Surveyor Apply Online
Official Websitewesterncoal portal
Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 तकनीकी रूप से कुशल उम्मीदवारों के लिए एक गोल्डन करियर ऑपर्च्युनिटी है। प्रतिदिन लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए इस पेज को आप अभी बुकमार्क कर लें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए WCL Mining Sirdar and Assistant Foreman Notification के आधार पर लिखा गया है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जारी माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें, क्योंकि हम किसी भी प्रकार की गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

WCL Mining Sirdar Assistant Foreman Bharti 2026 FAQs

क्या कोलफील्ड्स सरदार भर्ती के लिए अनुभव जरूरी है?

जी हां, माइनिंग सरदार और असिस्टेंट फोरमैन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ DGMS द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र (Certificate) भी अनिवार्य है।

क्या मैं अपने मोबाइल से माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन भर्ती में आवेदन कर सकता हूं?

हां, आप WCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लेकिन फॉर्म भरते समय डेस्कटॉप या लैपटॉप का उपयोग करना अधिक सुरक्षित रहता है।

कोलफील्ड्स माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन एग्जाम कैसे होगा?

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) ऑनलाइन होगी, जो आमतौर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होती है।

माइनिंग सरदार कैसे बने?

माइनिंग सरदार बनने के लिए आपको 10वीं पास करने के बाद माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा और DGMS द्वारा जारी माइनिंग सरदार/ओवरमैन सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment