Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Notification Release: राजस्थान उच्च न्यायालय में स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य के उच्च न्यायालय ने 17 जुलाई 2026 को Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और स्टेनोग्राफर ग्रेड III के विभिन्न रिक्त पद शामिल है। राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनो भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है।

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Notification Release Apply Online
Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026

यदि आप हाई कोर्ट स्टेनो बनना चाहते है तो लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म सबमिट कर सकते है। बता दें कि उच्च न्यायालय स्टेनो वैकेंसी के लिए 12वीं पास और कंप्यूटर सर्टिफिकेट जैसे RSCIT, COPA वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते है। सिलेक्शन के बाद इस नौकरी में आपको परिवीक्षा काल के दो वर्ष तक 23,700 रूपये सैलरी मिलेगी, जो बाद में पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 के आधार पर बढ़कर 33,800 से अधिकतम 1,06,700 रूपये तक हो जाएगी।

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था का नामराजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर
पद का नामआशुलिपिक (Stenographer) ग्रेड-II/III
कुल पद संख्या163
विज्ञापन संख्या1032/2026
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू22 जुलाई 2026 से
परीक्षा तिथिसितंबर 2026 (संभावित)
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीRajasthan High Court Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटHCRAJ Portal

HCRAJ Steno आवेदन शुल्क

राजस्थान उच्च न्यायालय आशुलिपिक ग्रेड II और III भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान नेट-बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:

  • सामान्य/ओबीसी (क्रीमीलेयर)/अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 750 रूपये
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर)/ईडब्ल्यूएस (EWS): 600 रूपये
  • SC/ST/दिव्यांगजन/भूतपूर्व सैनिक: 450 रूपये
HCRAJ Steno Notification
HCRAJ Steno Notification

HCRAJ Stenographer Grade II & III Vacancy Details

Rajasthan High Court Steno Bharti 2026 जिला न्यायालयों में आशुलिपिक ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों स्थायी लोक अदालतों सहित में आशुलिपिक ग्रेड-II (हिंदी) के कुल मिलाकर 163 पदों के लिए निकाली गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित की जा रही HCRAJ Steno Vacancy के अंतर्गत आशुलिपिक ग्रेड-III और ग्रेड-II के कुल 163 पदो पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों और क्षेत्रों के अनुसार शामिल पद संख्या इस प्रकार है:

पद का नामक्षेत्रकुल पद
आशुलिपिक ग्रेड-III (हिन्दी)गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)130
आशुलिपिक ग्रेड-III (हिन्दी)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)11
आशुलिपिक ग्रेड-III (अंग्रेजी)गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)09
आशुलिपिक ग्रेड-III (अंग्रेजी)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)04
आशुलिपिक ग्रेड-II (हिन्दी)गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)07
आशुलिपिक ग्रेड-II (हिन्दी)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)02
कुल योग163

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Form Date

राजस्थान उच्च न्यायालय आशुलिपिक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 17 जुलाई को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 22 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 10 अगस्त 2026
  • शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 10 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि: सितंबर 2026 (संभावित)

आयु सीमा

आशुलिपिक भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

सरकार के नियमो के अनुसार आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC, EWS और सभी श्रेणी की महिलाओं को ऊपरी आयु में अधिकतम 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी गई है।

Disqualification Rules

  • यदि अभ्यर्थी की शादी के समय दहेज लिया गया है, तो वह अयोग्य होगा।
  • जिस अभ्यर्थी की 01 जून 2002 या उसके बाद दो से अधिक संतानें हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Qualification

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो ग्रेड II और III भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।

कंप्यूटर योग्यता (इनमें से कोई एक होना अनिवार्य है):

  • DOEACC वर्तमान में NIELIT द्वारा संचालित ‘O’ या उच्च स्तर का कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स।
  • COPA (Computer Operator & Programming Assistant) या DPCS (Data Preparation & Computer Software) का सर्टिफिकेट।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा।
  • किसी पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा संचालित राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (RS-CIT) का सर्टिफिकेट।
  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में कंप्यूटर साइंस एक वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा हो।

भाषा का ज्ञान

आवेदकों को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए तथा राजस्थानी बोलियों का भी कार्यसाधक ज्ञान होना आवश्यक है।

Note: राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो भर्ती हिंदी, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड व दक्षता परीक्षा, इंटरव्यू में शार्टलिस्ट अभ्यर्थी DV के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाते समय ध्यान रखें कि इसे देने वाले दो व्यक्ति आपके संबंधी नहीं होने चाहिए और न ही उस विद्यालय/कॉलेज के कर्मचारी होने चाहिए जहां से आपने पढ़ाई की है।

Selection Process

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 के लिए आपका चयन हिंदी, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड व दक्षता परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद एक इंटरव्यू होगा, जिसका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आप अपनी लिखी हुई सामग्री को स्पष्ट रूप से पढ़ सकते हैं या नहीं। अंत में शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की मेरिट जारी कर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और जिला प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

  • हिंदी, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट
  • कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड व दक्षता परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

Rajasthan High Court Steno Exam Pattern

  • शॉर्टहैंड टेस्ट (100 मार्क्स): अपनी पोस्ट के हिसाब से इंग्लिश (80 wpm) या हिन्दी (70 wpm) में से एक सलेक्ट करना होगा, 6 मिनट का डिक्टेशन होगा जिसे आपको 50 मिनट में उसे टाइप करना है।
  • कंप्यूटर टेस्ट (100 मार्क्स): ये सबके लिए कंपलसरी है। इसमें स्पीड और एफिशिएंसी के 50-50 मार्क्स के दो पेपर होंगे।
  • पासिंग क्राइटेरिया: हर टेस्ट में पास होने के लिए जनरल, OBC, MBC, EWS कैटेगरी को 22.5 मार्क्स और SC/ST/PwBD को 20 मार्क्स लाने होंगे।
    Note: शॉर्टहैंड में 5% की एरर लिमिट है, उससे ज्यादा गलतियां हुईं तो आपकी स्पीड और मार्क्स पर सीधा इम्पैक्ट पड़ेगा।

Rajasthan High Court Steno Salary

Rajasthan High Court Steno Bharti 2026 के तहत स्टेनो ग्रेड II और स्टेनो ग्रेड III के लिए चयनित उमीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान दो वर्ष तक 23,700 रूपये फिक्स सैलरी मिलेगी।

प्रोबेशन काल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इन्हें पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 के आधार पर न्यूनतम 33,800 रूपये से अधिकतम 1,06,700 रूपये तक मासिक वेतनमान मिलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न भत्ते शामिल होंगे।

Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

How to Apply HCRAJ Steno Grade II & III Recruitment 2026

HCRAJ Steno Online Form भरने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Latest Update पर क्लिक करके Recruitment पर क्लिक करें।
HCRAJ Latest Update Recruitment
HCRAJ Latest Update Recruitment
  • इसके बाद फिर से Recruitment पर क्लिक करें।
HCRAJ Recruitment
HCRAJ Recruitment
  • अगले चरण में Stenographer for District Court and DLSAs 2026 पर क्लिक करें।
Stenographer for District Court and DLSAs 2026
Stenographer for District Court and DLSAs 2026
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर Online Application Process पर क्लिक करके Click for New Registration पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए पंजीकरण पूरा करें।
  • अब Already Registered User पर क्लिक करके पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 Apply Online

Stenographer NotificationHCRAJ Steno Notification PDF Download
Stenographer Apply OnlineHCRAJ Steno Apply Online, Direct Apply Link
Official WebsiteHCRAJ Portal
Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: उच्च न्यायालय में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक 12वीं के साथ RSCIT कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों के लिए Rajasthan High Court Steno Vacancy 2026 एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। समय रहते आवेदन करके अभी से अपनी स्टेनोग्राफी की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है कमेंट बॉक्स में पूछें।

Read Also…राजस्थान हाई कोर्ट में एलडीसी भर्ती

HCRAJ Bharti 2026 FAQs

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

उच्च न्यायालय आशुलिपिक भर्ती में विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए क्या नियम हैं?

इनके लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है और उन्हें नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो एग्जाम सेंटर कहां आएगा?

उच्च न्यायालय की स्टेनो भर्ती परीक्षा जयपुर में होने की संभावना है, इसके अलावा परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी प्रवेश-पत्र (Admit Card) पर दी जाएगी।

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनो फॉर्म में गलती होने पर क्या करें?

फॉर्म में गलत जानकारी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है, इसलिए फाइनल सबमिट से पहले जानकारी अच्छे से चेक कर लें क्योंकि बाद में कोई करेक्शन नहीं होगा।

उच्च न्यायालय आशुलिपिक भर्ती में फॉर्म भरते समय फोटो कैसी अपलोड करें?

फोटो लेटेस्ट पासपोर्ट साइज और रंगीन होनी चाहिए और उस पर नीचे फोटो खींचने की तारीख व नाम स्पष्ट रूप से लिख होना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment