कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पोर्टल पर Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026 जारी कर दिया गया है, इस परीक्षा में राज्य के 12 विभागों की पटवारी, प्लाटून कमांडर, महिला सुपरवाइजर, ग्राम विकास अधिकारी सहित 12 भर्तियां शामिल है। सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 150 सवाल पूछे जाएंगे।

इस बार सबसे बड़ा बदलाव नेगेटिव मार्किंग और स्कोर कार्ड वैधता को लेकर किया गया है साथ ही सिलेबस में कुछ नए टॉपिक भी एड किए गए है। पहले सीईटी में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से पासिंग मार्क्स प्राप्त करना आसान था लेकिन अब 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग के साथ 40% अंक केवल कड़ी मेहनत से प्राप्त किए जा सकते है।
Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026 Overview
| परीक्षा संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| एग्जाम का नाम | राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 1 से 3 दिसंबर 2026 |
| पासिंग मार्क्स | 40% |
| नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| सीईटी स्नातक में शामिल कुल भर्तियां | 12 |
| कैटेगरी | राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026 |
Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern 2026
सीईटी एग्जाम प्रिपरेशन स्टार्ट करने से पहले परीक्षा पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है, जो इस प्रकार है:
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
- परीक्षा अवधि: 3 घंटे
- अतिरिक्त समय: पांचवां विकल्प भरने और चेक करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक प्रति गलत उत्तर पर
- 5 ऑप्शन: A, B, C, D, E
- अयोग्यता शर्त: 10% से अधिक प्रश्नों के गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- पासिंग मार्क्स: जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणियों को 40% एवं SC और ST श्रेणियों को 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- परीक्षा के मुख्य विषय: सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में भारत और राजस्थान का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तार्किक विवेचन, गणित, कंप्यूटर और हिंदी एवं अंग्रेजी व्याकरण विषय शामिल है।
Read Also….राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जुलाई तक

राजस्थान CET Graduation Level Syllabus में इस बार नया क्या है?
चयन बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए 2026 में होनी वाली सीईटी परीक्षा में कुछ नए और कड़े नियम लागू किए हैं, जो इस प्रकार है:
- 5th Option (E): अब प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प होंगे, यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं जानते या नहीं देना चाहते हैं, तो आपको 5वां विकल्प (E) का गोला भरना अनिवार्य है।
- Disqualification का नियम: याद रखें यदि आप 10% से अधिक प्रश्नों के गोले खाली छोड़ते हैं, तो आपको सामान्य पात्रता परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- नए Subject: राजस्थान सीईटी ग्रैजुएशन लेवल सिलेबस 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी और प्राथमिक चिकित्सा (CPR) जैसे आधुनिक नए विषय भी जोड़े गए हैं, जो भविष्य की तकनीक और सुरक्षा के प्रति अभ्यर्थियों की जागरूकता बढ़ाएंगे।
- नागरिक कर्तव्य नया टॉपिक: ‘राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022’ को भी सीईटी में शामिल किया गया है ताकि उम्मीदवार अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बन सके।
Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026 In Hindi
RSSB द्वारा जारी आधिकारिक सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस के अनुसार सब्जेक्ट वाइज सिलेबस इस प्रकार है:
CET Subject-Wise Detailed Syllabus
सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस भारत और राजस्थान का इतिहास:
- भारतीय इतिहास की प्रमुख घटनाएं
- 19वीं-20वीं सदी के सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन।
- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अलग-अलग चरण और घटनाएं
- स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
राजस्थान का योगदान – - 1857 की क्रांति
- किसान और जनजाति आंदोलन
- प्रजामंडल आंदोलन
- राजनीतिक जनजागरण
- आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण
- नेहरू युग
- राज्यों का पुनर्गठन
- राजस्थान का एकीकरण।
सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत:
- पुरानी सभ्यताएं –
- कालीबंगा
- आहड़
- गणेश्वर
- बालाथल
- बैराठ
- राजस्थान के प्रमुख शासक
- उनका प्रशासन और राजस्व व्यवस्था
स्थापत्य कला – - किले
- स्मारक
- चित्रकलाएं
- हस्तशिल्प की खूबियां
साहित्य – - राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियां
- महत्वपूर्ण साहित्यिक कृतियां
संस्कृति – - मेले
- त्योहार
- लोक संगीत
- लोक नृत्य
- संत
- लोक देवता
भारत का भूगोल
- भौतिक बनावट –
- पर्वत
- पठार
- रेगिस्तान
- मैदान।
- जलवायु
- मानसून
- नदियां
- बांध
- झीलें
- सागर।
- वन्य जीव
- अभयारण्य
प्रमुख फसलें – गेहूं, चावल - खनिज।
- ऊर्जा संसाधन
- उद्योग
- ट्रांसपोर्ट
जनसंख्या – साक्षरता, घनत्व - आपदा प्रबंधन।
सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस राजस्थान का भूगोल:
- भूगर्भीय संरचना
- जलवायु
- नदियां
- बांध
- झीलें
- जल संरक्षण के तरीके।
- वनस्पति
- वन्य जीव
- मिट्टी
- रबी-खरीफ फसलें और खनिज (धात्विक-अधात्विक)।
- जनसंख्या
- नगरीकरण
- प्रमुख जनजातियां
- पर्यटन
- ट्रांसपोर्ट के साधन।
भारतीय राजनीतिक व्यवस्था राजस्थान के संदर्भ में
- संविधान सभा और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की भूमिका।
- संविधान की खूबियां
- मौलिक अधिकार
- नीति निदेशक तत्व
- आपातकालीन प्रावधान।
- राष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
- संसद
- सुप्रीम कोर्ट।
राष्ट्रीय आयोग – - निर्वाचन आयोग
- वित्त आयोग
- नीति आयोग
- लोकपाल
राजस्थान का शासन – - राज्यपाल
- मुख्यमंत्री
- विधानसभा
- लोकायुक्त
- पंचायती राज व्यवस्था।
भारत की अर्थव्यवस्था
- बजट
- बैंकिंग
- जीएसटी
- राष्ट्रीय आय का बेसिक ज्ञान।
- राजकोषीय और मौद्रिक नीतियां
- सब्सिडी
- लोक वितरण प्रणाली।
- कृषि
- उद्योग
- सेवा क्षेत्र
- हरित क्रांति
- श्वेत क्रांति
- नीली क्रांति
- पंचवर्षीय योजनाएं।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस:
- फसलें
- सिंचाई परियोजनाएं
- बंजर भूमि विकास।
- उद्योगों का विकास
- हस्तकला
- निर्यात।
- गरीबी
- बेरोजगारी
- सरकारी योजनाएं
- मनरेगा जैसी प्रमुख योजनाएं।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- बेसिक विज्ञान –
- भौतिक-रासायनिक परिवर्तन
- विद्युत धारा
- अम्ल-क्षार।
स्वास्थ्य – - पोषण
- रक्त समूह
- संक्रामक रोग
- फर्स्ट एड/सीपीआर।
पर्यावरण – - जैव-विविधता
- संधारणीय विकास।
टेक – - रक्षा
- अंतरिक्ष
- उपग्रह
- सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी।
तार्किक विवेचन (Reasoning) और गणित
- रीजनिंग –
- ब्लड रिलेशन
- सीरीज
- घड़ी
- कैलेंडर
- मानसिक योग्यता।
गणित: - वर्गमूल
- घनमूल
- द्विघात समीकरण
- लघुगणक।
अंकगणित – - औसत
- लाभ-हानि
- प्रतिशत
- ब्याज
- अनुपात-समानुपात
- समय-दूरी-कार्य।
ज्यामिति – - कोण
- त्रिभुज
- वृत्त
- आयत
- गोले और बेलन का क्षेत्रफल-आयतन
- त्रिकोणमिति।
सांख्यिकी – - माध्य-माध्यिका-बहुलक
- ग्राफ-चार्ट्स।
समसामयिक घटनाएं और नागरिक कर्तव्य
- राज्य का करंट अफेयर्स
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का करंट अफेयर्स
- राजनीति
- खेल
- इकोलॉजी।
- प्रसिद्ध व्यक्तित्व
- सरकारी नीतियां
- राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022
जन स्वास्थ्य सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस:
- प्राथमिक चिकित्सा
- कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन (CPR)
- नशा मुक्ति
- मानसिक फिटनेस
- सोशल मीडिया की लत से जुड़े जोखिम
कंप्यूटर का ज्ञान सीईटी स्नातक स्तर सिलेबस:
- कंप्यूटर की बेसिक जानकारी
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- इंटरनेट
- ईमेल
- मेमोरी
- इनपुट-आउटपुट डिवाइस
MS Office – - Word
- Excel
- PPT
- साइबर सिक्योरिटी
- ई-सर्विसेज
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
सामान्य हिंदी
- व्याकरण –
- संज्ञा से अव्यय तक
- संधि
- समास
- उपसर्ग-प्रत्यय।
शब्द भंडार – - विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- अनेकार्थक शब्द
- मुहावरे
- लोकोक्तियां
शुद्धिकरण – - शब्द शुद्धि
- वाक्य शुद्धि
- विराम चिह्न
कार्यालयी हिंदी: - प्रशासनिक शब्दावली
कार्यालयी पत्र – - नोटिस
- टेंडर
- प्रेस विज्ञप्ति
General English CET Syllabus:
- Grammar:
- Articles
- Tenses
- Voice
- Narration
- Prepositions
Vocabulary – - Synonyms
- Antonyms
- Idioms
- One Word Substitution
Writing – - Translation
- Comprehension
- Official Letter Writing etc.
CET Exam की तैयारी कैसे करें? आसानी से 40% लाने का स्मार्ट तरीका
अगर आप CET की तैयारी कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है, यह 5 आसान स्टेप आपको भीड़ से अलग सही डायरेक्शन में लेकर जाएंगे:
- सिलेबस को समझें: सबसे पहले पूरा सीईटी सिलेबस देखें और उन टॉपिक्स को मार्क करें जिनका वेटेज सबसे ज्यादा है, सब कुछ पढ़ने के बजाय ‘इंपॉर्टेंट’ टॉपिक्स पर फोकस करें।
- PYQs का दम: पिछली परीक्षा के CET Previous Year Paper और Questions को देखें, इससे आपको एग्जाम पैटर्न का अंदाजा हो जाएगा कि सवाल कहां से और कैसे पूछे जाते हैं।
- कम किताबें, बेहतर तैयारी: ढेर सारी किताबों के चक्कर में न पड़ें। प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए बस एक स्टैंडर्ड बुक चुनें और उसे कम से कम 3 बार रिवाइज करें।
- Mock Test से स्पीड बढ़ाएं: हफ्ते में कम से कम 2 ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें, और 3 घंटे में 150 प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें ताकि ओएमआर शीट भरने में गलती न हो।
- रिवीजन ही असली कुंजी: पढ़ना जरूरी है, लेकिन पढ़ा हुआ याद रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है, इसलिए जो भी पढ़ा उसे अगले दिन 15 मिनट में वापस रिवाइज करें।
Pro Tip: सिलेक्शन रटा मारने या बेमतलब पढ़ने से नहीं, बार-बार प्रैक्टिस करने से मिलता है।
Read Also…राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
राजस्थान CET Exam के लिए कौनसी किताबें पढ़ें
CET के लिए किताबों का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी तैयारी का बेसिक लेवल क्या है, यहां वो चुनिंदा और बेस्ट-सेलर किताबें हैं जिन्हें टॉपर्स सबसे ज्यादा रिकमेंड करते हैं:
1 गणित
- R.S. Aggarwal (Quantitative Aptitude): यह हर एग्जाम के लिए ‘बाइबल’ मानी जाती है, अगर आपके बेसिक्स थोड़े कमजोर हैं, तो यह किताब बेस्ट है।
- SSC Mathematics – Rakesh Yadav Publication: अगर आप थोड़े एडवांस लेवल के मैथ सवाल हल करना चाहते हैं, तो यह किताब ले सकते है।
2 रीजनिंग
- A Modern Approach to Verbal & Non-Verbal Reasoning (R.S. Aggarwal): इसमें लगभग हर तरह के रीजनिंग के सवाल और ट्रिक्स आसान भाषा में दी गई हैं।
- Kiran Prakashan Reasoning: अगर आप पिछले सालों के पेपर्स की प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो किरण पब्लिकेशन की बुक बहुत अच्छी होती है।
3 अंग्रेजी
- Plinth to Paramount (Neetu Singh): इंग्लिश ग्रामर के लिए इससे बेहतर और अच्छी किताब शायद ही कोई ओर होगी, यह अंग्रेजी भाषा को समझने के लिए बहुत अच्छी है।
- Objective General English (SP Bakshi): अगर आपको प्रैक्टिस के लिए ज्यादा सवाल चाहिए, तो यह वाली बुक ज्यादा बढ़िया है।
4 सामान्य ज्ञान
- Lucent’s GK: यह किताब हर एग्जाम के लिए जरूरी है, इसमें फैक्ट्स बहुत अच्छे से दिए होते हैं।
- नीली लुसेंट (Subjective): बेसिक जानकारी के लिए यह बुक चुनना अच्छा है।
- करंट अफेयर्स: किसी भी अच्छी मैगजीन जैसे- Spardha, Pratiyogita Darpan या मंथली YouTube वीडियो कंपाइलेशन का सहारा ले सकते है।
CET किताबें चुनने का स्मार्ट तरीका
- ओवरलोड न करें: एक सब्जेक्ट के लिए 10 किताबें लेने के बजाय सिर्फ 1 अच्छी किताब को 10 बार पढ़ें।
- प्रीवियस ईयर पेपर: कोई भी ऐसी किताब खरीदें जिसमें पिछले सभी CET के सॉल्व्ड पेपर्स शामिल हों जैसे- किरण या घटना चक्र।
- NCERT: अगर आप बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं, तो 6वीं से 10वीं तक की NCERT से अपना बेस मजबूत करें, उसके बाद ही ऊपर वाली स्टैंडर्ड बुक्स उठाएं।
How to Download Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026
राजस्थान सीईटी ग्रैजुएशन लेवल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Candidate Corner‘ मेनू पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन से ‘Syllabus‘ विकल्प को सलेक्ट कर लें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर CET Graduate Level Syllabus 2026 के सामने डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan CET Syllabus 2026 Important Links
| RSSB CET Graduate Level Syllabus | RSSB CET Graduate Level Syllabus PDF Download |
| Official Website | RSSB |
| More Latest Exams & Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: Rajasthan CET Graduation Level New Syllabus 2026 आपकी मेहनत और सही रणनीति का एकमात्र आधार है इसकी के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू करे। विषयवार तैयारी और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। आज ही अपने सीईटी नोट्स बनाना शुरू करें और इस परीक्षा में सबसे अच्छा स्कोर लेकर आएं, जिस पर अगले तीन वर्ष तक आपका भविष्य निर्भर करता है।
Note: यह जानकारी RSSB द्वारा जारी आधिकारिक एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देखें।
FAQs
क्या गोले खाली छोड़ने पर परीक्षा से बाहर हो जाएंगे?
हां, 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
क्या सीईटी पास करने से सरकारी नौकरी मिल जाएगी?
नहीं, यह केवल एक पात्रता परीक्षा है, सरकारी नौकरी के लिए आपको संबंधित भर्ती का फॉर्म जमा करके मुख्य परीक्षा पास करनी होगी।
सीईटी परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का नया सिलेबस क्या है 2026?
सीईटी नए सिलेबस में मुख्य रूप से राजस्थान का इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, तर्कशक्ति (Reasoning), गणित, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर का ज्ञान और समसामयिक घटनाएं शामिल हैं, साथ ही जन स्वास्थ्य, सोशल मीडिया जैसे नए टॉपिक भी जोड़े गए है।
सीईटी स्नातक स्तर नया परीक्षा पैटर्न क्या है 2026?
इस परीक्षा में 300 अंकों के कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा कब होगी 2026 में?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET Graduation Level Exam 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक तीन दिन आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
इसके लिए बोर्ड द्वारा 4 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा क्या है?
यह राजस्थान सरकार की विभिन्न स्नातक-स्तरीय 12 भर्तियों जैसे पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, ग्राम विकास अधिकारी इत्यादि के लिएआयोजित एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के लिए कितना समय मिलेगा?
उम्मीदवारों को एग्जाम में पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।
क्या CET में नेगेटिव मार्किंग होगी?
हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के अंक का 1/3 भाग काटा जाएगा।