Rajasthan ECCE Vacancy 2026: राजस्थान में प्री-प्राइमरी टीचर के 62,000 पदों पर बंपर भर्ती, बिना REET नौकरी का सीधा मौका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप राजस्थान में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं और आपके पास NTT या ECCE का डिप्लोमा है, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत राजस्थान के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलाकर जो ‘बाल वाटिकाएं’ (Pre-Primary Schools) बनाई जा रही हैं, उनमें प्री-प्राइमरी टीचर्स की एक बहुत बड़ी Rajasthan ECCE Vacancy 2026 आयोजित होने जा रही है।

Rajasthan ECCE Vacancy 2026
Rajasthan ECCE Vacancy 2026

हाल ही में सरकारी घोषणा अपडेट्स और शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही 62,000 पदों पर ECCE Bharti का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म संभावित रूप से नवंबर 2026 में शुरू हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में REET परीक्षा पास होना जरूरी नहीं है, यानी सिर्फ 12वीं पास और ECCE डिप्लोमा के दम पर आप सीधे यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं।

Rajasthan ECCE Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामस्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार
भर्ती का नामराजस्थान प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती (ECCE / NTT)
कुल पद संख्या62,000 (विभागीय प्रस्ताव और सरकारी घोषणा के अनुसार)
REET पात्रताअनिवार्य नहीं
आवेदन मोडऑनलाइन (SSO Portal के जरिए)
आवेदन शुरूनवंबर 2026
नौकरी का स्थानराजस्थान
कैटेगरीप्री प्राइमरी सरकारी नौकरी 2026

Rajasthan ECCE Vacancy 2026 Form Date

चूंकि यह एक अपकमिंग भर्ती है जिसकी फाइल पर काम चल रहा है, इसलिए संभावित तारीखें कुछ इस तरह हो सकती हैं:

  • भर्ती का शॉर्ट नोटिस/विज्ञप्ति: नवंबर-दिसंबर 2026 (संभावित)
  • ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तारीख: नवंबर 2026 (संभावित)
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: Coming Soon
  • परीक्षा की तारीख: नोटिफिकेशन आने पर साफ होगी।

Rajasthan ECCE Vacancy Details

सोशल मीडिया और दैनिक समाचार पत्रों में चल रही खबरों के मुताबिक, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों और अन्य सरकारी विद्यालयों से जुड़ी बाल वाटिकाओं (Pre-Primary Schools), आंगनवाड़ी केंद्रों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए 62,000 से पदों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन पदो के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही कैटेगरी अनुसार TSP और Non-TSP एरिया के लिए पदों की सही संख्या ऑफिशियल नोटिफिकेशन में जारी कर दी जाएगी।

Rajasthan ECCE/NTT Bharti Application Fees

राजस्थान में अब वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम लागू है, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ओटीआर फीस दे दी है, उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। नए अभ्यर्थियों के लिए संभावित फीस इस प्रकार है:

  • जनरल कैटेगरी / ओबीसी (क्रीमी लेयर): ₹600/-
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) /ईडब्ल्यूएस: ₹400/-
  • एससी /एसटी: ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PwD): ₹400/-

ECCE Vacancy Educational Qualification

  • राजस्थान ईसीसी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है।
  • साथ ही आवेदकों के पास NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 साल का NTT (Nursery Teacher Training) या ECCE (Early Childhood Care and Education) का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • REET से राहत: सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में REET (रीट) पास होना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है।

Age Limit

उम्र की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई आवेदन की तारीखों के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • ऊपरी आयु सीमा: 40 वर्ष

राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित SC, ST, OBC और EWS के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में अधिकतम 3 से 5 साल तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan ECCE Vacancy 2026 Selection Process

Rajasthan ECCE Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: लिखित परीक्षा में चाइल्ड साइकोलॉजी, प्री-प्राइमरी एजुकेशन और राजस्थान जीके से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • Document Verification (DV): पास होने वाले अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और डिप्लोमा की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • Final Merit/Medical Test: मेडिकल चेकअप के बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ECCE Pre Parimary Teacher Salary & Pay Scale

राजस्थान में नर्सरी टीचर के पद पर फाइनल सिलेक्शन होने के बाद, शुरुआत के 2 साल आपको प्रोबेशन पीरियड (ट्रेनिंग) में रहना होगा। इस दौरान सरकार के नियमों के मुताबिक आपको हर महीने ₹18,500 से ₹23,700 के बीच एक फिक्स सैलरी मिलेगी।

जैसे ही आपके 2 साल पूरे होंगे और नौकरी पक्की (Permanent) हो जाएगी, तो आपका पे-मैट्रिक्स लेवल संभावित L-5 या L-8 लागू हो जाएगा। इसके बाद आपको पूरी बेसिक सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता (DA) और मकान किराया (HRA) जैसी सभी सरकारी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Read Also….राजस्थान में 11000 पदों पर बिना परीक्षा अटल प्रेरक सीधी भर्ती, योग्यता केवल 12वीं पास

How to Apply Rajasthan ECCE Vacancy 2026

ECCE Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान भर्ती पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर SSO ID और पासवर्ड के जरिए एसएसओ पोर्टल पर Login करें।
  • डेशबोर्ड पर दिख रहे ऐप्स में से ‘Recruitment Portal‘ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Ongoing Recruitment वाले सेक्शन में “Rajasthan ECCE / Pre-Primary Teacher Recruitment 2026” के सामने Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद संबंधित पद Nursery Teacher/ECCE सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट रंगीन फोटो, सिग्नेचर और ECCE/NTT डिप्लोमा सहित सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • अगर आपकी ओटीआर फीस बाकी है तो ऑनलाइन फीस का पेमेंट करें।
  • अंत में सम्पूर्ण जानकारी को चेक करके फॉर्म को Final Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए नर्सरी टीचर आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास संभालकर रख लें।

Important Links

Rajasthan Nursery Teacher Notification PDF Download Coming Soon
ECCE Pre Parimary Teacher Apply NowComing Soon
Official WebsiteRSSB Official Website
Daily Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: ताजा सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के मुताबिक 62,000 पदों पर प्री-प्राइमरी टिचर्स नियुक्त किए जाएंगे, जो अभ्यर्थी छोटे बच्चों को पढ़ाने का डिप्लोमा लेकर बैठे हैं, उनके लिए यह नौकरी पाने का सबसे अच्छा मौका है। बिना REET के सीधे भर्ती होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसलिए ECCE बालवाटिका भर्ती नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

क्या आपके पास 2 साल का ECCE या NTT डिप्लोमा है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर कोई सवाल हो तो भी आप पूछ सकते हैं। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई Rajasthan ECCE Vacancy 2026 की जानकारी जैसे 62,000 पद और संभावित तारीखें लेटेस्ट सोशल मीडिया खबरों और विभागीय चर्चाओं पर आधारित है। यह एक अपकमिंग प्रस्तावित वैकेंसी है, फिलहाल इसके लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम और सटीक जानकारी के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग अथवा चयन बोर्ड (RSSB) के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जारी होने का इंतजार करें एवं उसी को अंतिम स्त्रोत मानें।

Rajasthan Balvatika Bharti FAQs

क्या राजस्थान ECCE भर्ती 2026 के लिए REET एग्जाम पास होना जरूरी है?

जी नहीं, इस प्री-प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए REET परीक्षा पास होना जरूरी नहीं है, आपके पास सिर्फ 12वीं और ECCE/NTT डिप्लोमा होना चाहिए।

राजस्थान प्री-प्राइमरी टीचर को प्रोबेशन के दौरान कितनी सैलरी मिलती है?

प्रोबेशन पीरियड के दौरान प्री-प्राइमरी टीचर को फिक्स मानदेय मिलता है, जो संभावित रूप से ₹18,500 से ₹23,700 प्रति माह के बीच हो सकता है।

क्या 1 साल का NTT कोर्स करने वाले राजस्थान ECCE भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं?

राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक केवल NCTE से मान्यता प्राप्त न्यूनतम 2 साल का डिप्लोमा ECCE या NTT कोर्स ही मान्य होता है, 1 साल वाले पात्र होंगे या नहीं, यह ऑफिशियल नोटिफिकेशन आने के बाद ही साफ होगा।

राजस्थान बालवाटिका भर्ती कितने पदों पर आएगी?

राज्य की बाल वाटिकाओं के लिए लगभग 62,000 से अधिक पदों पर राजस्थान NTT भर्ती की तैयारी चल रही है।

राजस्थान बालवाटिका ECCE भर्ती 2026 में कब आएगी?

फिलहाल इस भर्ती के लिए कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सरकार की एक पुरानी घोषणा के मुताबिक 62000 पदो पर यह भर्ती नवंबर से दिसंबर 2026 तक आने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment