Rajasthan 4th Grade New Vacancy 2027: क्या इस बार भी बिना CET होगी 10वीं पास चतुर्थ श्रेणी नई भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों की स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थी लंबे समय से Rajasthan 4th Grade New Vacancy का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्वीकृत एवं रिक्त पदों के आंकड़ों के आधार पर आगामी समय में नई भर्ती की संभावनाएं जताई जा रही हैं। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी।

Rajasthan 4th Grade New Vacancy 2027 Non CET
Rajasthan 4th Grade New Vacancy

विभागीय नियमों के अनुसार इस वैकेंसी को आगे भी नॉन-सीईटी श्रेणी में रखे जाने की उम्मीद है। अभी तक बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन और पदों की सटीक संख्या को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस लेख में चतुर्थ श्रेणी भर्ती की संभावित पद संख्या, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और भर्ती नियमों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है, ताकि आधिकारिक अपडेट आते ही आप अपनी तैयारी शुरू कर सकें।

Rajasthan 4th Grade New Vacancy 2027 Overview

Exam Conducting AuthorityRajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB)
Name of PostFourth Class Employee (Class IV / Group D)
Total Vacancies24,743 (Expected)
Mode Of ApplyOnline
Form Start DateNotify Soon
Job LocationRajasthan
CET ApplicabilityNon-CET (No CET Required)
CategoryRajasthan Job Alerts 2026/RSSB Updates
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Important Dates

Rajasthan 4th Grade New Vacancy राज्य के सरकारी विभागों और विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाली पड़े पदों की स्थिति को देखते हुए कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जल्द ही प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर तारीखों की घोषणा कर सकता है। आवेदन की संभावित समय सीमा इस प्रकार है:

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख: To Be Announced
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी
  • आवेदन की अंतिम तारीख: आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से 30 दिन तक (अनुमानित)
  • परीक्षा की तारीखें: बोर्ड द्वारा आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी होने पर स्पष्ट की जाएगी

पद विवरण एवं स्वीकृत पदों की स्थिति

पूर्व में निकाली गई भर्ती के बाद भी राज्य के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों, विद्यालयों और चिकित्सा संस्थानों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों एवं बजटीय स्वीकृतियों के आधार पर संभावित पद इस प्रकार है:

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area): लगभग 21,500 पद (अनुमानित)
  • अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area): लगभग 3,243 पद (अनुमानित)

श्रेणीवार एवं विभागवार पदों की वास्तविक और अंतिम संख्या केवल कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में ही निर्धारित होगी।

Educational Qualification

  • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • इस पद के लिए किसी भी प्रकार के कंप्यूटर डिप्लोमा (RS-CIT), आईटीआई या उच्च डिग्री की कोई जरूरत है।
  • दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी जनरल कैटेगरी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते है।

Age Limit

अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, EWS एवं महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी सेवा नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Read Also -बिना CET राजस्थान वनरक्षक भर्ती के 483 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता केवल 10वीं पास

Application Fees & OTR Rule

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीधी भर्तियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस (OTR) प्रणाली लागू की गई है। ऐसे में वो अभ्यर्थी जिन्होंने पहले से SSO पर OTR पूरा कर शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें फिर से कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं ऐसे अभ्यर्थी जो पहली बार एसएसओ पर रजिस्ट्रेशन करके अप्लाई करेंगे उन्हें श्रेणी अनुसार निम्नलिखित शुल्क देना होगा:

  • जनरल/ओबीसी (क्रिमीलेयर): ₹600/-
  • ओबीसी (नॉन-क्रिमीलेयर)/EWS/ एससी/एसटी: ₹400/-
  • दिव्यांगजन (PwD): ₹400/-
  • एप्लीकेशन करेक्शन चार्ज: ₹300/- (यदि अंतिम सबमिशन के बाद फॉर्म में गलती सुधार करना हो)

हमारी विशेष सलाह

SSO पोर्टल पर OTR करते समय अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट में दर्ज नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि का मिलान ही दर्ज करें। यदि जनाधार या अन्य डॉक्युमेंट्स में स्पेलिंग अलग है तो OTR से पहले उसे सही करवा लें, अन्यथा बाद में करेक्शन करने में काफी समय और पैसे खराब होते है।

Selection Process

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और सामान्य चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Examination

4th Grade Exam Pattern & Syllabus

परीक्षा का स्तर माध्यमिक कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित रखा जाएगा।

तैयारी के लिए फोर्थ ग्रेड का संक्षिप्त एग्जाम पैटर्न और सिलेबस नीचे दिया गया है:

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 200 अंक
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर काटा जाएगा)
विषय प्रश्नों की संख्याकुल अंक
राजस्थान का सामान्य ज्ञान (GK) 70 –
सामान्य हिंदी20–
सामान्य अंग्रेजी15–
सामान्य गणित15–
कुल120 प्रश्न200 अंक

RSSB 4th Grade Salary

राजस्थान के 7वें वेतन आयोग प्रावधानों के अनुसार चयनित कर्मचारियों को पे-मैट्रिक्स लेवल 1 के आधार पर शुरुआती 2 वर्ष तक 18,700 रूपये फिक्स सैलरी दी जाएगी।

वहीं प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) व अन्य नियमानुसार देय भत्ते मिलाकर अधिकतम 56,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के काम क्या होते है

सरकारी कार्यालयों के दैनिक प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मुख्य भूमिकाएं निम्नानुसार रहती हैं:

  • पत्रावली संचालन: डाक व फाइलों को कार्यालय के एक अनुभाग से दूसरे अनुभाग तक सुरक्षित पहुंचाना।
  • शाखा सहायता: अनुभाग अधिकारियों व प्रशासनिक कर्मचारियों को दैनिक कार्यालयी कार्यों में सहयोग देना।
  • आगंतुक सहायता: कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को संबंधित शाखा या काउंटर तक पहुंचने में मार्गदर्शित करना।
  • विभाग अनुसार कुछ अन्य कार्य जैसे साफ सफाई झाड़ू पोछे, खाना बनाना इत्यादि कार्य भी दिए जा सकते है।

How to Apply Rajasthan 4th Grade New Vacancy

विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं, एसएसओ पोर्टल से आवेदन प्रक्रिया सभी भर्तियों के लिए हर बार एक जैसी ही होती है, जो इस प्रकार है:

  • राजस्थान SSO के आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में Login करें।
Login SSO
Login SSO
  • लॉगिन करने के बाद Citizen Apps की सूची में से “Recruitment Portal” आइकन पर क्लिक करें।
Rajasthan Recruitment Official Portal
Rajasthan Recruitment Official Portal
  • अब नए पेज में Ongoing Recruitment अनुभाग में Direct Recruitment of Class IV Employees के सामने ‘Apply Now‘ बटन पर क्लिक करें।
  • OTR प्रॉसेस पूरा करते हुए अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी को वेरिफाई करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड एवं हस्ताक्षर निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अब Preview पर क्लिक करके सभी जानकारियों को अच्छे से चेक कर लें।
  • अंत में Final Submit पर क्लिक करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

निष्कर्ष: Rajasthan 4th Grade New Vacancy उन सभी 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा मौका है जो बिना सीईटी के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे किसी अनधिकृत खबर या अफवाह पर विश्वास करने के बजाय राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आधिकारिक विज्ञापन एवं लेटेस्ट अपडेट्स को ही अंतिम आधार मानें और अपनी तैयारी RBSE की पाठ्यपुस्तकों के अनुसार जारी रखें।

Information from Official Sources & Disclaimer

  • सूचना का आधार: यह सामग्री केवल शैक्षणिक व सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए दी गई है। इसमें दी गई तारीखें एवं पदों की संख्या राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के पूर्व सेवा नियमों, विभागीय स्वीकृतियों एवं आधिकारिक प्रेस-नोट के अध्ययन पर आधारित एक अनुमानित विवरण हैं।
  • अस्वीकरण: भर्ती से संबंधित किसी भी नियम, पात्रता, पदों की संख्या एवं आवेदन की तारीखों में परिवर्तन का पूरा अधिकार संबंधित विभाग व चयन बोर्ड के पास सुरक्षित है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी होने वाले आधिकारिक विज्ञापन का अवलोकन अवश्य करें।
Class IV NotificationNotify Soon
4th Grade Apply OnlineNotify Soon
Official WebsiteRSMSSB Official Site
Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Channel

FAQs

क्या राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए CET पास होना अनिवार्य है?

नहीं, यह भर्ती राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) के नियमों के अधीन नहीं है। बिना CET वाले अभ्यर्थी भी Rajasthan 4th Grade New Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan 4th Grade New Vacancy में चयन का मुख्य आधार क्या है?

इस नौकरी के लिए अंतिम चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

यदि SSO ID में OTR पहले से पूरा है, तो क्या फिर से फीस देनी होगी?

नहीं, यदि आपने राजस्थान SSO पोर्टल पर एक बार OTR फीस का भुगतान कर दिया है, तो आपको इस भर्ती के लिए कोई अलग से आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

क्या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में RS-CIT या किसी कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता है?

नहीं, अधीनस्थ नियमों के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए केवल कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, किसी कंप्यूटर सर्टिफिकेट की कोई आवश्यकता नहीं है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment