IBPS Clerk Bharti 2026 Notification Release: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती CRP CSA-XVI का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IBPS Clerk Bharti 2026 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी बैंक क्लर्क के बम्पर पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी। देश के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

IBPS Clerk Bharti 2026 Notification Release for 11,403 Posts
IBPS Clerk Bharti 2026

आवेदन पत्र 1 अगस्त 2026 से आमंत्रित किए गए है, इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर IBPS Clerk Online Form जमा कर सकते हैं। बता दें कि आपको आवेदन प्रॉसेस पूरी करके के लिए सिर्फ 21 अगस्त 2026 तक का ही समय मिलेगा। यदि आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी के जरिए अपना करियर बिल्डअप करना चाहते है तो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना फॉर्म जमा करके प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें।

इस आर्टिकल में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम की तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न, पासिंग मार्क्स और सैलरी तक की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। आईबीपीएस प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। जिसके लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

IBPS Clerk Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नामकस्टमर सर्विस एसोसिएट/बैंक क्लर्क (CRP CSA-XVI)
कुल पद11,403
आवेदन शुरू01 अगस्त 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीIBPS Recruitment 2026

IBPS Clerk Application Fees

आईबीपीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान आपको ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल/OBC/EWS: ₹850
  • SC/ST/PwD/Ex-Servicemen: ₹175
IBPS Clerk Notification
IBPS Clerk Notification

IBPS Clerk Bharti 2026 Last Date

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • फुल नोटिफिकेशन जारी: 01 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026
  • प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET): सितंबर 2026
  • प्रीलिम्स एग्जाम डेट: अक्टूबर 2026
  • प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट रिलीज: नवंबर 2026
  • मैंस एग्जाम डेट: दिसंबर 2026
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट: मार्च 2027

IBPS Customer Service Associate Vacancy Details

IBPS Clerk Bharti 2026 में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कुल 11,403 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 4,740 और आरक्षित श्रेणियों के तहत ओबीसी के लिए 2,815, एससी के लिए 1,910, ईडब्ल्यूएस के लिए 996 तथा एसटी के लिए 942 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान भाग लेने वाले बैंकों द्वारा आवश्यकतानुसार इन रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

  • General: 4,740 पद
  • OBC: 2,815 पद
  • SC: 1,910 पद
  • EWS: 996 पद
  • ST: 942 पद
    कुल पद: 11,403

IBPS CSA Age Limit

कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk/CSA Qualification

  • आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • साथ ही आपको कंप्यूटर ऑपरेशन्स का बुनियादी ज्ञान भी होना चाहिए।
  • जिस राज्य से आप अप्लाई करना चाहते है, उस राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा को लिखने, पढ़ने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

IBPS Clerk Vacancy 2026 Selection Process

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आपका सिलेक्शन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा एवं परीक्षाएं ऑनलाइन होगी।

अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

IBPS Clerk Exam Pattern 2026 In Hindi

आईबीपीएस (IBPS) सीआरपी सीएसए-एक्सवीआई (CRP CSA-XVI) यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट/क्लर्क भर्ती परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के अनुसार चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें ऑनलाइन प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम शामिल है। इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता है। परीक्षा का डिटेल्ड और सही पैटर्न इस प्रकार है:

IBPS Clerk Prelims Exam Pattern In Hindi

  • यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, जिसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते हैं।
  • यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।
  • इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का एवं पूरा पेपर 100 अंकों का होगा।
  • पेपर हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।
SubjectQuestionMarksTime
English Language303020 मिनट
Numerical Ability353520 मिनट
Reasoning Ability353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

IBPS Clerk Mains Exam Pattern In Hindi

  • प्रीलिम्स पास करने वाले उमीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिखित मुख्य परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर ही बनाई जाएगी।
  • यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।
  • इस पेपर में कुल 200 अंकों के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 20 मिनट का समय मिलेगा। सभी सेक्शनों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

SubjectQuestionMarksTime
General / Financial Awareness405020 मिनट
General English404035 मिनट
Reasoning Ability & Computer Aptitude406035 मिनट
Quantitative Aptitude355030 मिनट
कुल155200120 मिनट (2 घंटे)

IBPS Clerk Exam Negative Marking 2026

  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के प्रीलिम्स और मैंस दोनों ही एग्जाम में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नियम लागू किया गया है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • केवल अंग्रेजी भाषा के सेक्शन को छोड़कर प्रीलिम्स और मैंस परीक्षाएं अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगी।
  • इसके अलावा आप अपने राज्य की स्थानीय भाषा का विकल्प भी चुन सकते हैं।
  • स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षण (LLPT): मेन्स परीक्षा के बाद जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी लिया जा सकता है, जो केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।

IBPS Clerk Salary 

आईबीपीएस कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरू इन-हैंड कुल सैलरी 30,000 से 35,000 रूपये तक प्रतिमाह दी जाती है, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ विभिन्न प्रकार के भत्ते भी शामिल होते है।

Read Also…पंजाब नेशनल बैंक में 545 पदों पर LBO सीधी भर्ती, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

How to Apply for IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Online Form भरने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, या नजदीकी ई मित्र सेंटर पर जाकर भी फॉर्म जमा करवा सकते है:

  • सर्वप्रथम आपको आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर चले जाना है।
  • होमपेज पर दिए गए ‘CRP CSA‘ लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • लॉगिन से पहले पंजीकरण के लिए Click Here for New Registration पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करते हुए अंत में रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए ओटीपी वेरिफाई करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • इसके बाद हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करें, हस्तलिखित घोषणा इस प्रकार है, जो आपको एक सिंपल कागज पर लिखनी है फिर इसकी फोटो लेकर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करनी है: “I, ___ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फाइनल Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

IBPS Clerk Bharti 2026 Apply Online

IBPS Clerk NotificationIBPS Clerk Detailed Notification PDF Download 
IBPS Clerk Apply Online IBPS Clerk Apply Now
Official Website IBPS Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: IBPS Clerk Bharti 2026 बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। समय रहते अपनी तैयारी शुरू कर दें और लास्ट डेट से पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें। अधिक जानकारी के लिए आप कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछ सकते है।

IBPS Clerk Vacancy 2026 FAQs

क्या फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी IBPS CSA Bharti 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

नहीं, ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट तक ग्रेजुएशन कंप्लीट होना आवश्यक है ऐसे में फाइनल ईयर के अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं है।

क्या अन्य राज्य से आवेदन करने पर स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है?

हां, आप किसी भी राज्य से अप्लाई कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

क्या ऑनलाइन फॉर्म में गलती होने पर करेक्शन कर सकते है?

हां, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस पूरी होने के बाद वेबसाइट पर एडिट विंडो ओपन की जाएगी।

क्या आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम में सेक्शनल टाइमिंग लागू होती है?

हां, प्रीलिम्स और मैन्स दोनों चरणों में प्रत्येक सेक्शन के लिए आपको फिक्स निर्धारित समय मिलेगा।

क्या IBPS Clerk Bharti 2026 के लिए इंटरव्यू होगा?

नहीं, इसमें सिलेक्शन के लिए आपको केवल प्रीलिम्स और मैन्स ऑनलाइन एग्जाम पास करने है, इस भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment