Punjab National Bank New Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 पदों पर LBO सीधी भर्ती, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर Punjab National Bank New Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। इस वैकेंसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपका सिलेक्शन होने पर आपको आपके ही राज्य में पोस्टिंग मिलेगी।

Punjab National Bank New Recruitment 2026 LBO Notification Release Apply Online
Punjab National Bank New Recruitment 2026

बैंकिंग सेक्टर में 1 साल का अनुभव रखने वाले ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। PNB LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते है।

Punjab National Bank New Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनपंजाब नेशनल बैंक (PNB)
पद का नामलोकल बैंक ऑफिसर (LBO) – JMGS-I
कुल पद संख्या545
आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथिअगस्त / सितंबर 2026 (संभावित)
जॉब लोकेशनराज्यवार
कैटेगरीPNB Local Bank Officer Recruitment 2026
ऑफिशियल वेबसाइटPNB Portal

PNB LBO Application Fees

  • SC / ST / PwBD वर्ग: ₹59/- केवल पोस्टेज चार्ज
  • अन्य सभी Gen/OBC/EWS वर्ग: ₹1180/- फीस + GST चार्ज
  • पेमेंट मोड: फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
PNB LBO Notification
PNB LBO Notification

PNB Local Bank Officer Vacancy Details

पंजाब नेशनल बैंक नई भर्ती के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 545 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें अलग-अलग राज्यों के विभिन्न रिक्त पद शामिल है:

क्र.सं.राज्य का नामअनिवार्य स्थानीय भाषा ज्ञानकुल पद
1महाराष्ट्रमराठी67
2तेलंगानातेलुगु41
3त्रिपुराबंगाली / कोकबोरोक18
4जम्मू और कश्मीरउर्दू / डोगरी / कश्मीरी9
5मेघालयगारो / खासी8
6मणिपुरमणिपुरी / मैतेई6
7तमिलनाडुतमिल51
8मिजोरममीजो5
 9गुजरातगुजराती77
 10कर्नाटककन्नड़78
11असमअसमी / बोडो85
 12पश्चिमबंगाल बंगाली80
 13नागालैंडअंग्रेजी5
 14सिक्किमनेपाली / सिक्किमी5
 15आंध्र प्रदेशतेलुगु4
 16अरुणाचल प्रदेशअंग्रेजी4
 17लद्दाखउर्दू / पुरगी / भोटी2
कुल पद संख्या545

Note: उम्मीदवार केवल किसी एक राज्य के लिए ही अप्लाई कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट राज्यवार बनेगी और चयन के बाद 9 साल की सर्विस या Scale-IV प्रमोशन तक किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर नहीं होगा। जिस राज्य के लिए आवेदन करना चाहते है वहां की लोकल भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

Punjab National Bank New Recruitment 2026 Last Date

पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी किया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 जुलाई 2026 से
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 09 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन एग्जाम डेट: अगस्त या सितंबर 2026
  • एडमिट कार्ड जारी: एग्जाम से हफ्ते भर पहले

PNB LBO Age Limit

पीएनबी एलबीओ भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30
  • आयु में छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD वर्ग को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

PNB LBO Educational Qualification & Experience 2026

  • शैक्षणिक योग्यता: Punjab National Bank New Recruitment 2026 में लोकल बैंक ऑफिसर पद का फॉर्म भरने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
  • अनुभव: किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या RRB में क्लर्क या ऑफिसर कैडर में कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है, अनुभव की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • लोकल भाषा ज्ञान: जिस राज्य से आवेदन कर रहे है वहां की स्थानीय भाषा को बोलने, लिखने और पढ़ने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

Note: अगर आप अब भी स्नातक में अध्ययनरत है तो आपके स्नातक का रिजल्ट 09 अगस्त 2026 से पहले पहले कभी भी जारी हो चुका हो। तक घोषित होना जरूरी है।

Punjab National Bank LBO Selection Process

पंजाब नेशनल बैंक नई भर्ती के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा होगी।
  2. स्क्रीनिंग/DV: शार्टलिस्ट उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किए जाएंगे।
  3. लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LLPT): यदि 10वीं/12वीं में आपने स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो आपको यह टेस्ट पास करना होगा।
  4. इंटरव्यू: फाइनल फेज में 50 अंकों का पर्सनल इंटरव्यू होगा।

Punjab National Bank LBO Exam Pattern 2026

  • पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर एग्जाम ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा।
  • लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों से 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को पूरे 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिया जाएगा।

विषयवार निर्धारित अंकों का वेटेज निम्नानुसार है:

विषयप्रश्नअंकसमय
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड252535 मिनट
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन252535 मिनट
अंग्रेजी भाषा252525 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड252535 मिनट
जनरल / बैंकिंग अवेयरनेस505050 मिनट
कुल150150180 मिनट
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (एक-चौथाई) अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।‌
  • PNB LBO Syllabus PDF Download करने के ऑफिशियल वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

PNB LBO Salary 2026

पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 48,480 रूपये से अधिकतम 85,920 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

अतिरिक्त लाभ के अंतर्गत बेसिक सैलरी के साथ DA, HRA, सीसीए, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे। सर्विस बॉन्ड की बात करें, तो जॉइनिंग के समय आपको 3 साल के लिए 2,00,000/- रूपये का इंडेमनिटी बॉन्ड भरना होगा।

Read Also…राजस्थान निर्भया सेना भर्ती के 705 पदो पर विज्ञप्ति जारी, यहां से करें आवेदन

How to Apply Punjab National Bank New Vacancy 2026

PNB LBO Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर थ्री लाइन मेनू में जाकर Recruitments सेक्शन में विजिट करें।
  • इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Punjab National Bank Local Bank Officer Recruitment 2026 के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
PNB LBO Recruitment
PNB LBO Recruitment
  • अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, यहां पर “Click Here For New Registration” पर क्लिक करें।
PNB Click Here For New Registration
PNB Click Here For New Registration
  • आवश्यक जानकारी सही सही भरते हुए ओटीपी वेरिफाई करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक में कार्य अनुभव की पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र स्कैन करके निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधित डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

PNB LBO Vacancy 2026 Apply Online

PNB Local Bank Officer NotificationPNB LBO Notification PDF Download
PNB LBO Apply Online PNB Local Bank Officer Apply Now
Official WebsitePNB Official Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: बैंक में ऑफिसर बनने और अपने ही राज्य में रहकर सरकारी नौकरी करने के लिए l Punjab National Bank New Recruitment 2026 एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यदि आप बैंकिंग अनुभव की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो लास्ट डेट 9 अगस्त 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर सबमिट कर दें।

इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट बॉक्स में पूछें, इस जानकारी को अपने दोस्तों और नौकरी की आवश्यकता वाले सभी अभ्यर्थियों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Punjab National Bank Bharti 2026 FAQs

PNB LBO Recruitment 2026 के लिए कौन से बैंक का अनुभव मान्य है?

केवल शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों या आरबीआई लिस्टेड रीजनल रूरल बैंकों (RRB) का ही क्लर्क/ऑफिसर अनुभव मान्य होगा, को-ऑपरेटिव बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों का अनुभव स्वीकार्य नहीं होगा।

क्या PNB Local Bank Officer भर्ती में फाइनल ईयर वाले फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, आवेदन करने की लास्ट डेट 9 अगस्त 2026 तक आपकी ग्रेजुएशन डिग्री का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी होना अनिवार्य है।

PNB New Recruitment 2026 की परीक्षा में पासिंग मार्क्स क्या हैं?

PNB LBO Exam 2026 के प्रत्येक सेक्शन में पास होना अनिवार्य है, सामान्य/EWS के लिए सेक्शनल कट-ऑफ 40% और आरक्षित वर्गों के लिए 35% निर्धारित है।

Punjab National Bank LBO Form भरने के लिए ग्रेजुएशन में कितने मार्क्स चाहिए?

मार्क्स को लेकर कोई न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित नहीं है, आप किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में केवल पासिंग मार्क्स के साथ ग्रेजुएट उतीर्ण हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।

क्या PNB LBO Vacancy में 10वीं/12वीं में लोकल भाषा न पढ़ने वालों को छूट मिलेगी?

नहीं, अगर आपने स्कूल में लोकल भाषा नहीं पढ़ी है, तो आपको बैंक द्वारा आयोजित लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LLPT) अनिवार्य रूप से पास करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment