JSSC Para Teacher Bharti 2026 Notification Release: प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी टीचर के 7299 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 30 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 एवं 05/2026 के अंतर्गत JSSC Para Teacher Bharti 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए सरकारी वियालयों में प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) के कुल 7299 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

JSSC Para Teacher Bharti 2026 Notification Release
JSSC Para Teacher Bharti 2026

JSSC JTAACCE Vacancy 2026 के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपके पास लास्ट डेट 30 अगस्त 2026 तक का समय है। वहीं आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। सबसे अच्छी बात है कि झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

JSSC Para Teacher Bharti 2026 Highlight

भर्ती संगठनझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामJSSC JTAACCE Para Teacher Exam 2026
कुल पद संख्या7,299 (6,101 नियमित + 1,198 बैकलॉग)
पद का नामसहायक आचार्य (पैरा टीचर)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू31 जुलाई 2026
जॉब लोकेशनझारखंड
कैटेगरीLatest Teacher Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटJSSC Portal

Vacancy Details & Post-Wise Breakdown

झारखंड पैरा टीचर भर्ती के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 7299 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसमें रेगुलर पोस्ट 6,101 और बैकलॉग 1,198 पद शामिल है।

Application Fees

Jharkhand Teacher Recruitment में श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ₹50 से ₹100 निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

  • GEN/EBC (BC-I)/BC-II/EWS वर्ग: ₹100
  • झारखंड राज्य के SC / ST उम्मीदवार: ₹50
  • दिव्यांग उम्मीदवार: निःशुल्क
JSSC Para Teacher Notification
JSSC Para Teacher Notification

JSSC Para Teacher Bharti 2026 Last Date

झारखंड पैरा टीचर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर आयोग द्वारा निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जुलाई 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 30 अगस्त 2026 (मध्य रात्रि तक)
  • परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 01 सितंबर 2026
  • फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 03 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन: 05 से 07 सितंबर 2026 तक

JSSC JTACCE 2026 Online Application Postponed

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से ‘सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को तकनीकी कारणों से फिलहाल रोक दिया गया है।

JSSC JTACCE 2026 Online Application Postponed
JSSC JTACCE 2026 Online Application Postponed

यह आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली थी। जैसे ही सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या ठीक होगी, आयोग द्वारा नई तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी।

JSSC Para Teacher Bharti 2026 Qualification

झारखंड पैरा टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के टीचर बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

Primary Teacher Vacancy

  • कक्षा 1 से 5 के लिए: झारखंड प्राइमरी टीचर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय D.El.Ed अथवा B.Ed डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इसके अलावा झारखंड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त TET/JTET परीक्षा उत्तीर्ण होना भी आवश्यक है।

Upper Primary Teacher Vacancy

  • कक्षा 6 से 8 के लिए: अपर प्राइमरी टीचर बनने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • साथ ही D.El.Ed अथवा B.Ed एवं उच्च प्राथमिक स्तर की TET/JTET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Note: नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के अधीन न्यूनतम और लगातार 2 वर्षों की संतोषजनक सेवा देने वाले सक्रिय पारा टीचर ही आवेदन के लिए पात्र हैं।

Age Limit

झारखंड पैरा टीचर भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु जनरल एवं EWS: 35 वर्ष
  • अधिकतम आयु BC-I एवं BC-II – पुरुष: 37 वर्ष
  • अधिकतम आयु जनरल, EWS, BC-I, BC-II महिलाएं: 38 वर्ष
  • अधिकतम आयु SC/ST पुरुष एवं महिला: 40 वर्ष

Selection Process

JSSC Para Teacher Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

JSSC Para Teacher Exam Pattern In Hindi

  1. लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) के होंगे।
  2. गलत उत्तर करने की स्थिति में भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, यही आवेदकों के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है।
  3. कक्षा 1 से 5 पैरा टीचर के लिए तीन पेपर होंगे, जिनमें से पहला पेपर क्वालीफाइंग नेचर का होगा, पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • Paper-1: मातृभाषा पर आधारित होगा, यह केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, जिसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
  • Paper-2: भाषा ज्ञान पर आधारित होगा।
  • Paper-3: इस पेपर में सामान्य ज्ञान, समसामयिक, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान-गणित विषय शामिल है।

कक्षा 6 से 8 परीक्षा में कुल 4 पेपर होंगे, जिनमें पेपर अनुसार निम्नलिखित विषय शामिल है:

  • पेपर-1: मातृभाषा (क्वालिफाइंग नेचर)।
  • पेपर-2: चुने गए संबंधित भाषा विषय।
  • पेपर-3: सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक।
  • पेपर-4: वैकल्पिक विषय यानी गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या भाषा शिक्षक।

JSSC Para Teacher Salary Structure

झारखंड प्राइमरी टीचर भर्ती के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदो के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक लेवल-4 के आधार पर हर महीने न्यूनतम ₹25,500 – से ₹81,100 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

जबकि झारखंड अप्पर प्राइमरी टीचर भर्ती के तहत कक्षा 6 से 8 के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पदो पर चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक लेवल-5 के आधार पर ₹29,200 – से अधिकतम ₹92,300 तक प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

Read Also…बिना परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदो पर सीधी भर्ती, आवेदन 8 सितम्बर तक

How to Apply for JSSC School Teacher Recruitment 2026

JSSC JTAACCE Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
Online Application
Online Application
  • होमपेज पर दिए गए ‘Online Application for JTAACCE-2026‘ लिंक पर क्लिक करें।
Online Application for JTAACCE-2026
Online Application for JTAACCE-2026
  • आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अगले चरण में यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

JTAACCE Postponed NoticeDownload JSSC Para Teacher Postponed Notice
JTAACCE NotificationJSSC Para Teacher Notification PDF Download
JSSC Para Teacher Apply OnlineJTAACCE Apply Now
Official Website JSSC Portal
Daily Latest UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: JSSC Para Teacher Bharti 2026 राज्य के पैरा शिक्षकों के लिए परमानेंट सरकारी नौकरी के साथ अपना करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। झारखंड ट्रेंड टीचर भर्ती के 7,299 पदों पर योग्यता अनुसार लास्ट डेट 30 अगस्त से पहले अपना फॉर्म जमा करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें।

 JSSC Para Teacher Bharti 2026 FAQs

JSSC Para Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई से मांगे गए है, जबकि आवेदन की लास्ट डेट 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

झारखंड प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी टीचर फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

कक्षा 1 से 5 के प्राइमरी टीचर बनने के लिए 12वीं पास के साथ D.El.Ed/B.Ed और TET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि कक्षा 6 से 8 के अप्पर प्राइमरी टीचर बनने के लिए स्नातक और शिक्षण प्रशिक्षण डिग्री होना आवश्यक है।

क्या झारखंड पैरा टीचर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

नहीं, इस परीक्षा में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment