CG Assistant Teacher Bharti 2026 Apply Now: सरकारी स्कूलों में निकली 2292 पदों पर सहायक शिक्षक सीधी भर्ती, आवेदन 21 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) ने राज्य के विभिन्न स्कूलों के लिए CG Assistant Teacher Bharti 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 2,292 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। सरकारी स्कूल टीचर भर्ती (LSAT26) में आवेदन के लिए लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।

CG Assistant Teacher Bharti 2026 Apply Now
CG Assistant Teacher Bharti 2026

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन मौका है जिन्होंने 12वीं कक्षा के साथ डी.ई.एल.एड. (D.El.Ed.) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास कर ली है। इस आर्टिकल में आपको सीजी असिस्टेंट टीचर वैकेंसी से जुड़ी सभी जरूरी बातें जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, फॉर्म डेट, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

CG Assistant Teacher Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB / CG व्यापम)
विभागलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
पद का नामसहायक शिक्षक (ई एवं टी-संवर्ग)
कुल पद2,292 पद (795 ई-संवर्ग + 1497 टी-संवर्ग)
आवेदन मोडऑनलाइन
लास्ट डेट21 अगस्त 2026
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़
कैटेगरीसीजी टीचर भर्ती 2026

CG Assistant Teacher Bharti 2026 Last Date

सीजी असिस्टेंट टीचर वैकेंसी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 जुलाई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • सुधार विंडो: 22 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
  • एडमिट कार्ड जारी: 05 अक्टूबर 2026
  • सीजी असिस्टेंट टीचर एग्जाम डेट: 11 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक)
CG Assistant Teacher Notification
CG Assistant Teacher Notification

CG Assistant Teacher Vacancy Details

छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूल टीचर भर्ती का आयोजन कुल 2,292 पदों को भरने के लिए किया जा रहा जा रहा है, जिसका जिलेवार और संवर्गवार वितरण नीचे दिया गया है:

  • सहायक शिक्षक ई-संवर्ग (तृतीय श्रेणी – वेतन मैट्रिक्स लेवल-06): 795 पद
  • सहायक शिक्षक टी-संवर्ग (तृतीय श्रेणी – वेतन मैट्रिक्स लेवल-06): 1,497 पद
    कुल पद: 2,292

Read Also….आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 अगस्त तक

CG Assistant Teacher Qualification 2026

  • छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूल टीचर भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में 2 वर्षीय D.El.Ed. डिप्लोमा अथवा 4 वर्षीय स्नातक B.El.Ed. डिग्री या स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • TET अनिवार्य: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नियमों के अंतर्गत प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास होना आवश्यक है।

Age Limit

सीजी असिस्टेंट टीचर वैकेंसी के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

जिसके अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी एससी, एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Application Fees

छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूल टीचर भर्ती में आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से करना होगा:

  • General: Rs.350/-
  • OBC: Rs.250/-
  • SC/ST/Divyang: Rs.200/-

Note: छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में Refund कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

Read Also….भारतीय स्टेट बैंक में निकली 1538 पदों पर क्लर्क सीधी भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक

CG Assistant Teacher Selection Process 2026

सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा: उम्मीदवारों का चयन करने के लिए 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा ली जाएगी। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
CG Assistant Teacher Exam Pattern 2026
CG Assistant Teacher Exam Pattern 2026

CG Assistant Teacher Salary

CG Assistant Teacher Recruitment 2026 के लिए सफलतापूर्वक चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ शासन के 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-06 के आधार पर न्यूनतम 35,400 से 42,000 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Read Also… वनमित्र भर्ती का 80000 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

How to Apply for CG Assistant Teacher Bharti 2026

CG Assistant Teacher Online Form भरने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर थ्री लाइन पर क्लिक करके Online Application पर क्लिक करें।
CGSSB Online Application
CGSSB Online Application
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर “लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक शिक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26)” पर क्लिक करें।
LSAT26
LSAT26
  • इसके बाद Online Application Form पर क्लिक करें।
Online Application Form
Online Application Form
  • यदि आप पहले से इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से Login कर लें।
CGSSB Login
CGSSB Login
  • यदि आप पहली बार इस पोर्टल से अप्लाई कर रहे है तो Creat New Profile पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ नया पंजीकरण पूरा करें।
  • प्रोफाइल लॉगिन करने के बाद CG Assistant Teacher Recruitment 2026 के Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी सावधानीपूर्वक सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

CG LSAT26 Useful Links

CG LSAT26 Notification CG LSAT26 Notification PDF Download
CG Assistant Teacher SyllabusCG Assistant Teacher Syllabus PDF Download
CG Assistant Teacher Apply Online CG Assistant Teacher Apply Now
Official Website CG Teacher Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए CG Assistant Teacher Bharti 2026 का एक शानदार मौका है। लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर लें और अपनी पढ़ाई शुरू कर दें। आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी मुख्य अधिसूचना को एक बार ध्यानपूर्वक चेक कर लें।

CG Assistant Teacher Vacancy 2026 FAQs

CG Assistant Teacher Bharti 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 सायं 5:00 बजे तक है।

क्या परीक्षा शुल्क वापस मिलता है?

हां, केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होते हैं, उनका शुल्क उनके बैंक खाते में वापस लौटा दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एग्जाम कब है?

लिखित परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

सीजी असिस्टेंट टीचर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment