Rajasthan Free Computer Course 2026: राजस्थान की सभी महिलाओं के लिए 3 फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता निदेशालय (WCD) द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना 2026 के अंतर्गत राज्य की सभी मूल निवासी महिलाओं और बालिकाओं के लिए Rajasthan Free Computer Course 2026 योजना शुरू की गई है। इस फ्री कंप्यूटर कोर्स स्कीम के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। कोई भी योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इस योजना का संचालन राज्य की नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 100% फ्री RS-CIT Computer Course, RS-CFA (GST/Tally) और RS-CSEP यानी स्पोकन इंग्लिश व पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स शामिल हैं।

Rajasthan Free Computer Course 2026 Apply Now
Rajasthan Free Computer Course

न्यूनतम 16 से 45 वर्ष तक की कोई भी महिला अभ्यर्थी अपने जन आधार नंबर से ओटीपी वेरिफाई करके अप्लाई कर सकती है। इस फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं से 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों एवं विधवा, तलाकशुदा, हिंसा पीड़ित विभागीय वरीयता के आधार पर किया जाएगा। इस आर्टिकल में RSCIT Computer Course सहित सभी कोर्स के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Rajasthan Free Computer Course 2026 Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना
संबंधित विभागमहिला अधिकारिता निदेशालय, राजस्थान सरकार
प्रशिक्षण संस्थाराजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL)
लाभार्थीराजस्थान की मूल निवासी महिलाएं एवं बालिकाएं
उपलब्ध कोर्सRS-CIT, RS-CFA और RS-CSEP
आवेदन मोडऑनलाइन
प्रशिक्षण शुल्कनिःशुल्क (100% फ्री)
योजना सेवा शुल्कनिःशुल्क
आवेदन की लास्ट डेट25 अगस्त 2026
कैटेगरीRajasthan Free RSCIT Course 2026

Rajasthan Free Computer Course 2026 Last Date

राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना के लिए आधिकारिक अधिसूचना 1 अगस्त को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 25 अगस्त 2026

Free Computer Course योग्यता, आयु सीमा और अवधि

कोर्स प्रशिक्षण का विषययोग्यताआयु सीमा (1 जन 2026 तक)प्रशिक्षण अवधि
RS-CITआधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण10वीं पास16 से 40 वर्ष132 घंटे अथवा 3 माह
RS-CFAGST एवं Tally आधारित वित्तीय लेखांकन12वीं पास16 से 40 वर्ष100 घंटे (2 घंटे/दिन, 5 दिन/सप्ताह)
RS-CSEPस्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट12वीं पास16 से 45 वर्ष130 घंटे (2 घंटे/दिन, 5 दिन/सप्ताह)

Note: उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को पूरी हो चुकी आयु के आधार पर की जाएगी।

कौनसा कंप्यूटर कोर्स आपके लिए सबसे बेस्ट है?

तीनों कोर्स का उद्देश्य अलग अलग है। इसलिए केवल परिचित नाम देखकर RS-CIT का चयन करने के बजाय अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरत को ध्यान में रखते हुए सही कोर्स सलेक्ट करना जरूरी है:

  1. RS-CIT: यदि आप कक्षा 10वीं पास हैं और आधारभूत कंप्यूटर कार्य, MS Office एवं डिजिटल सेवाएं सीखना चाहती हैं, तो RSCIT Computer Course सलेक्ट करें, यह कोर्स अधिकतम भर्तियों में आवेदन के लिए भी काम आता है।
  2. RS-CFA: यदि आप 12वीं पास हैं और GST, Tally प्राइम तथा वित्तीय लेखांकन यानी Financial Accounting सीखकर रोजगार पाना चाहती हैं तो RSCFA Free Computer Course आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
  3. RS-CSEP: यदि आप कक्षा 12वीं पास हैं और अपनी अंग्रेजी बोलने की स्किल तथा पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर काम करना चाहती हैं, तो ऐसी स्थिति में आप केवल RSCSEP Free Computer Course पर ध्यान दें।

Note: आवेदन पोर्टल पर कंप्यूटर कोर्स चुनने के बाद उसी के अनुसार आपकी योग्यता और आयु की स्वतः जांच की जाएगी।

फ्री कंप्यूटर कोर्स में आवेदन के लिए आवश्यक शर्तें

आवेदन करने से पहले निम्नलिखित पात्रताओं एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें:

  • यह कंप्यूटर कोर्स की फ्री योजना केवल महिलाओं और बालिकाओं के लिए है।
  • आवेदक के पास सक्रिय जन आधार नंबर होना अति आवश्यक है।
  • जन आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर भी चालू होना चाहिए, क्योंकि OTP इसी नंबर पर आएगा।
  • जन आधार में आवेदक का नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत डिटेल्स सही होनी चाहिए।
  • आवेदक को चुने गए संबंधित कोर्स की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें पूरी करनी होंगी।
  • RS-CIT के लिए: ईमेल आईडी वैकल्पिक है।
  • RS-CFA और RS-CSEP के लिए: ईमेल आईडी देना अनिवार्य है।
  • आवेदन में एक अन्य चालू मोबाइल नंबर भी देना आवश्यक है।
  • जन आधार से प्राप्त व्यक्तिगत डिटेल्स को आवेदन पोर्टल पर बदला नहीं जा सकता। यदि कोई जानकारी गलत है तो आवेदन से पहले जन आधार में सुधार करवा लें।

Read Also…बिना CET बिजली विभाग में LDC के 765 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 25 अगस्त तक

Rajasthan Free Computer Course 2026 Selection Process

केवल फॉर्म जमा करने से कंप्यूटर कोर्स फ्री ट्रेनिंग के लिए सिलेक्शन पक्का नहीं होगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर विभागीय नियमों के अनुसार वरीयता सूची तैयार की जाएगी। जिसकी प्राथमिकता में मुख्य रूप से निम्न श्रेणियों को शामिल किया जाएगा:

  • विधवा, तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला
  • हिंसा से पीड़ित महिला
  • सरकारी विद्यालय से संबंधित कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं
  • स्नातक पास छात्राएं
  • सरकारी विद्यालय से संबंधित कक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राएं
  • 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र की अभ्यर्थी
  • RS-CIT के लिए: 10वीं पास साथिन एवं स्नातक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

वरीयता श्रेणियों के बाद बची हुई सीटों के लिए:

  • RS-CIT: 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • RS-CFA और RS-CSEP: 12वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • प्राप्तांक समान होने पर अधिक आयु वाली आवेदक को वरीयता दी जाएगी।
  • आरक्षण: कुल सीटों में से 18 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति (SC) तथा 14 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
  • चयनित आवेदकों को मोबाइल नंबर/ईमेल पर संदर्भ संख्या और आवंटित IT नॉलेज सेंटर (ITGK) की जानकारी SMS द्वारा भेजी जाएगी।

Read Also…राजस्थान में 11000 पदों पर बिना परीक्षा अटल प्रेरक सीधी भर्ती, योग्यता केवल 12वीं पास

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स और सेलेक्टेड कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स अनिवार्य है:

  • जन आधार नंबर
  • जनाधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • RS-CIT के लिए: 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र
  • RS-CFA/RS-CSEP के लिए: आयु वेरिफिकेशन के लिए 10वीं का प्रमाण-पत्र और न्यूनतम योग्यता के लिए 12वीं की मार्कशीट।
  • स्नातक मार्कशीट (यदि स्नातक वरीयता का लाभ लेना हो)।
  • आवेदक के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।
  • विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र।
  • तलाकशुदा होने पर तलाक प्रमाणपत्र
  • परित्यक्ता होने पर निर्धारित प्रारूप का शपथ-पत्र
  • हिंसा पीड़ित महिला के लिए FIR, घरेलू घटना रिपोर्ट या प्रकरण से संबंधित दस्तावेज
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या साथिन के रूप में पहचान संबंधी दस्तावेज (यदि लागू हो)
  • फाइल साइज निर्देश: हस्ताक्षर की फाइल का आकार 3 KB से 50 KB तथा अन्य डॉक्यूमेंट्स का आकार 50 KB से 200 KB के बीच होना आवश्यक है।

How to Apply Rajasthan Free Computer Course 2026

RSCIT Free Computer Course Online Form भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल myrkcl.com/wcdnew पर जाएं।
  • Start New Application/Retrieve” विकल्प में अपना जन आधार नंबर दर्ज करके Get Details पर क्लिक करें।
Start New Application
Start New Application
  • जन आधार से जुड़े सदस्यों की लिस्ट में से संबंधित महिला अथवा बालिका का चयन करें जिसके लिए आवेदन करना है।
  • पंजीकृत मोबाइल पर आए 6 अंकों के OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार RS-CIT, RS-CFA अथवा RS-CSEP में से किसी एक कोर्स को सलेक्ट करें।
  • जिला, तहसील और उपलब्ध IT ज्ञान केंद्रों की प्राथमिकता चुनें एवं दर्ज करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण और शैक्षणिक योग्यता विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • हस्ताक्षर एवं सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • Preview पर क्लिक करके दर्ज की गई पूरी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें फिर “Final Lock & Submit” पर क्लिक करें।
  • फॉर्म जमा होने के बाद प्राप्त Application ID को भविष्य में उपयोग के लिए लिख कर रख लें या फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Free Computer Course Training, Exam & Certificate

उपस्थिति अनिवार्य: चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित IT ज्ञान केंद्र पर बायोमेट्रिक माध्यम से प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करनी जरूरी है।
न्यूनतम उपस्थिति नियम: परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 65% बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति पर आवेदक को अयोग्य माना जाएगा।

Courses, Exams & Certificate Providing Institutions

  • RS-CIT परीक्षा का आयोजन और प्रमाण-पत्र वितरण वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा किया जाएगा।
  • RS-CFA परीक्षा Tally Solutions द्वारा तथा प्रमाण-पत्र RKCL और Tally Solutions द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाता है।
  • RS-CSEP परीक्षा एवं प्रमाण-पत्र वितरण RKCL द्वारा दिया जाएगा।

फ्री कंप्यूटर कोर्स में आवेदन से पहले सावधानी

  • कोर्स चुनने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित आयु सीमा की जांच अवश्य करें।
  • शैक्षणिक योग्यता अंक ठीक उसी प्रकार भरें जैसे मूल मार्कशीट में लिखते होते हैं।
  • अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी से पूरी तरह मेल खाने चाहिए, गलत जानकारी पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • सेकंड चॉइस का IT ज्ञान केंद्र उपलब्ध न होने की स्थिति में “No Preference” चुना जा सकता है।
  • Final Lock करने से पहले Preview को ध्यान से चेक करें, क्योंकि सबमिट के बाद करेक्शन संभव नहीं होगा।
  • SMS से प्राप्त Application ID को चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अपने पास सुरक्षित रखें।

Rajasthan Free Computer Course 2026 Apply Online

RS-CIT / RS-CFA / RS-CSEP Free Course DetailsRS-CIT / RS-CFA / RS-CSEP Check
Free Computer Course Apply संबंधी दिशा निर्देशApply Process Guidelines
RS-CIT आधिकारिक दिशा-निर्देशRSCIT Free Computer Course Guidelines
RS-CFA आधिकारिक दिशा-निर्देशRSCFA Free Computer Course Guidelines
RS-CSEP आधिकारिक दिशा-निर्देश RS-CSEP Free Computer Course Guidelines
Official Website MYRKCL Portal
 Daily Latest Update Join Telegram Channel

निष्कर्ष: राज्य सरकार की मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना Rajasthan Free Computer Course 2026 महिलाओं को डिजिटल, वित्तीय और व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि आप अपनी योग्यता के अनुसार सही कंप्यूटर कोर्स चुनकर आवेदन करती हैं, तो यह Free Computer Course Training आपके करियर और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा। सभी पात्र महिला अभ्यर्थियों को 25 अगस्त 2026 से पहले ही पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा।

Rajasthan Free Computer Course FAQs

क्या राजस्थान फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना में आवेदन या प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क देना होगा?

नहीं, यह योजना पूरी तरह से निःशुल्क है। इसके लिए महिलाओं से कोई ट्यूशन या आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

फ्री कंप्यूटर कोर्स एग्जाम के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति का क्या नियम है?

अभ्यर्थी की आवंटित IT ज्ञान केंद्र पर न्यूनतम 65% बायोमेट्रिक उपस्थिति होना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

क्या बिना जन आधार कार्ड के इस योजना में आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से जन आधार प्रमाणीकरण और OTP वेरिफिकेशन पर आधारित है, इसलिए जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

क्या एक महिला एक ही समय में 2 या तीनों कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकती है?

नहीं, एक महिला अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार तीनों कंप्यूटर कोर्स में से किसी एक ही कोर्स के लिए आवेदन कर सकती है।

राजस्थान फ्री RS-CIT, RS-CFA और RS-CSEP कोर्स में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

फीमेल फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना में फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment