MP Patwari Bharti 2026 Notification Release: MPESB पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 18 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत भू-संसाधन प्रबंधन, ग्वालियर में MP Patwari Bharti 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए के पटवारी के कुल 200 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। पटवारी भर्ती MPESB Group-2 Sub-Group-4 के तहत आयोजित की जा रही है। योग्य अभ्यर्थी MPESB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

MP Patwari Bharti 2026 Notification Release MPESB
MP Patwari Bharti 2026

अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 18 अगस्त 2026 तक का समय है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटवारी परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 से राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में किया जाएगा। पटवारी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 5,200 से 20,200 रूपये तक शुरुआती मासिक वेतन दिया जाएगा। इस आर्टिकल में मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

MP Patwari Bharti 2026 Overview

Exam Conducting AuthorityMadhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB)
Recruitment NameGroup-2 Sub-Group-4 Combined Recruitment Exam 2026
Post NamePatwari (Executive / कार्यपालिक)
DepartmentDepartment of Revenue / Land Records Management, MP
Job LocationMadhya Pradesh
Apply ModeOnline
Form Start Date04 August 2026
CategoryMPESB Recruitment 2026
Official WebsiteMPESB Portal

MP Patwari Bharti 2026 Last Date

MPESB द्वारा पटवारी भर्ती की ऑफिशियल विज्ञप्ति 4 अगस्त को जारी की जा चुकी है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 18 अगस्त 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन की लास्ट डेट: 23 अगस्त 2026
  • एग्जाम स्टार्ट डेट: 22 सितंबर 2026 (मंगलवार से प्रारंभ)
  • एग्जाम शिफ्ट: प्रथम पाली (सुबह 10:00 से 12:00 बजे) एवं द्वितीय पाली (दोपहर 03:00 से 05:00 बजे)
MP Patwari Notification
MP Patwari Notification

MPESB Patwari Vacancy Details

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती के तहत भू-संसाधन प्रबंधन, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पटवारी (कार्यपालिक) के कुल 200 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, यह पद जिला स्तरीय संवर्ग के हैं।

MP Patwari Bharti 2026 Qualification

  • MP Patwari Form 2026 भरने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • CPCT स्कोर कार्ड: पटवारी चयन परीक्षा के लिए हिन्दी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता सहित CPCT स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। यदि चयन के समय CPCT परीक्षा उत्तीर्ण नहीं है, तो चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के पश्चात 03 वर्ष की परिवीक्षाधीन अवधि के भीतर CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
  • रोजगार पंजीयन: आवेदक का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित (Active) पंजीयन होना अनिवार्य है।

Age Limit

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (अनारक्षित वर्ग): 40 वर्ष
  • अधिकतम आयु (आरक्षित वर्ग/महिलाएं/दिव्यांगजन/शासकीय सेवक): 45 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारी को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

Application Fees

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है:

  • अनारक्षित (UR) वर्ग: ₹500/-
  • केवल MP के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/ दिव्यांगजन): ₹250/-
  • पोर्टल शुल्क: MP Online कियोस्क के माध्यम से ₹60/- तथा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर से लॉग इन करने पर ₹20/- देना होगा।

MPESB Patwari Bharti Selection Process 2026

एमपी पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इन चरणों में किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (CBT): MPESB द्वारा 200 अंकों की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • कट-ऑफ मार्क: अनारक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम 50% तथा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग) के लिए 40% अंक लिखित परीक्षा में प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • मेरिट लिस्ट एवं जिला आवंटन: अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दी गई जिलों की प्राथमिकता एवं मेरिट के आधार पर MPESB द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: आवंटित जिले में गठित दस्तावेज सत्यापन समिति द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा।

Read Also….राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती का 24752 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 सितम्बर तक

MPESB Patwari Exam Pattern 2026

  • MP Patwari Exam 2026 में ऑनलाइन (CBT) माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  • यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसके लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • सबसे अच्छी बात है इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
भागविषयकुल अंक
Part Aसामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित100
Part Bसामान्य ज्ञान व अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य प्रबंधन100
कुल8 विषय200 

MP Patwari Salary

मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में चयनित पटवारी कर्मचारियों का शुरुआती वेतन ₹5,200 से ₹20,200 (ग्रेड पे ₹2,100) रहेगा।

पहले 3 वर्षों की परिवीक्षा अवधि के दौरान वेतन मध्य प्रदेश शासन के प्रचलित स्टाइपेंड नियमों के अनुसार देय होगा।

Read Also…प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी टीचर के 7299 पदों पर सीधी भर्ती

How To Apply for MP Patwari Bharti 2026

MPESB Patwari Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Online Form – Group-2 (Sub Group-4) Combined Recruitment Test 2026” लिंक पर क्लिक करें।
MPESB Patwari Portal
MPESB Patwari Portal
  • यदि पहले से प्रोफाइल नहीं बनी है, तो MP Online पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • मांगी गई सम्पूर्ण व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद मांगी गई जिलों की प्राथमिकता को चुनें।
  • आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, जाति/निवास प्रमाण पत्र इत्यादि को अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

MP Patwari NotificationMP Patwari Notification PDF Download
MP Patwari Apply OnlineMP Patwari Apply Now
Official WebsiteKiosk Portal
Daily More UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: MP Patwari Bharti 2026 मध्य प्रदेश के स्नातक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप मध्यप्रदेश राजस्व विभाग में सेवाएं देना चाहते हैं, तो लास्ट डेट 18 अगस्त 2026 का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर दें। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए MPESB Exam Pattern और Syllabus के अनुसार अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

FAQs

MP Patwari Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

पटवारी पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

MP Patwari परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी?

मध्यप्रदेश पटवारी की लिखित परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

क्या MP Patwari Form भरने के लिए CPCT तुरंत पास होना जरूरी है?

नहीं, यदि चयन के समय CPCT उत्तीर्ण नहीं है, तो नियुक्ति के बाद 3 वर्ष के भीतर उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment