Special BSTC Course 2026 Direct Admission शुरू हो चुके है। कोई भी 12वीं पास इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपके पास लास्ट डेट 24 अगस्त 2026 तक का समय है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन रिहैबिलिटेशन (NBER) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए RCI से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में बिना किसी प्रवेश परीक्षा डायरेक्ट एडमिशन किया जा रहा है, यह एडमिशन केवल 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास छात्र स्पेशल बीएसटीसी कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते है। सबसे अच्छी बात यह है कि राजस्थान के साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी स्पेशल बीएसटीसी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में राजस्थान स्पेशल बीएसटीसी कोर्स के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, फॉर्म डेट, चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
Special BSTC Course 2026 Overview
| Admission Process | NBER Online Admission 2026 |
| Course Name | Special BSTC/Special D.El.Ed Admission |
| Academic Session | 2026-27 |
| Exam Authority | National Board of Examination in Rehabilitation (NBER) |
| Affiliated Institution | Rehabilitation Council of India (RCI) |
| Major Course | D.Ed. Special Education (Certificate & Diploma) |
| Apply Mode | Online |
| Form Start Date | 05 August 2026 |
| Category | Degree Diploma Course without Entrance Exam 2026 |
Special BSTC Course 2026 Last Date
NBER द्वारा जारी एडमिशन नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एडमिशन का निर्धारित शेड्यूल इस प्रकार है:
- आधिकारिक प्रवेश नोटिफिकेशन जारी: 22 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन एवं चॉइस फिलिंग शुरू: 5 अगस्त 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 24 अगस्त 2026
- फॉर्म में करेक्शन: 21 से 23 अगस्त 2026 तक
- फर्स्ट राउंड मेरिट लिस्ट जारी: 26 अगस्त 2026
- फर्स्ट राउंड में कॉलेज रिपोर्टिंग: 29 अगस्त से 3 सितंबर 2026
- सेकंड राउंड मेरिट लिस्ट जारी: 5 सितंबर 2026
- सेकंड राउंड में कॉलेज रिपोर्टिंग: 8 से 11 सितंबर 2026
- एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट: 15 सितंबर 2026
- रेगुलर क्लासेज स्टार्ट: 18 सितंबर 2026
Note: यह एडमिशन शेड्यूल प्रोग्राम समय-सारिणी विभाग द्वारा संभावित तौर पर जारी की गई है। विभाग द्वारा किसी भी डेट को आवश्यकता अनुसार बदला जा सकता है। ऐसे में किसी भी बदलाव के लिए NBER पोर्टल की आधिकारिक सूचनाएं चेक करते रहें।

Special BSTC Course Admission 2026 Qualification
D.Ed. Special Education अथवा RCI कोर्स में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी किसी भी विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (RBSE, CBSE, HBSE, UP Board) से कक्षा 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ उतीर्ण होने चाहिए।
12वीं अपपेयरिंग छात्र: इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, किंतु काउंसलिंग/रिपोर्टिंग के समय आवश्यक न्यूनतम अंक का रिजल्ट आपको प्रस्तुत करना होगा।
Age Limit
NBER द्वारा स्पेशल बीएसटीसी एडमिशन 2026 के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
ऐसे में 12वीं पास कोई भी पात्रता पूरी करने वाले छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है।
Application Fees
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय अभ्यर्थियों को श्रेणी अनुसार निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान Net Banking या Debit Card या Credit Card अथवा UPI से ऑनलाइन करना होगा:
- जनरल: ₹500
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹350
- एससी/एसटी: ₹350
Read Also…सरकारी स्कूलों में निकली 2292 पदों पर सहायक शिक्षक सीधी भर्ती, आवेदन 21 अगस्त तक
Special BSTC Course क्या है?
राजस्थान, हरियाणा, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में इस कोर्स को आमतौर पर Special BSTC या Special D.El.Ed के नाम से जाना जाता है, जिसे आधिकारिक भाषा में D.Ed.Spl.Ed. (Diploma in Education – Special Education) भी कहा जाता है।
यह सामान्य Pre D.El.Ed / Normal BSTC से थोड़ा अलग होता है। इस कोर्स में दिव्यांग अथवा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs – CWSN) को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेंड किया जाता है। अभ्यर्थी केवल Rehabilitation Council of India (RCI) से मान्यता प्राप्त कॉलेजों व संस्थानों से ही स्पेशल बीएसटीसी डिप्लोमा कोर्स करें।
NBER की यह ऑनलाइन एडमिशन प्रॉसेस केवल D.Ed. Special Education तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से RCI से मान्यता प्राप्त विभिन्न Certificate & Diploma Level Courses में भी अभ्यर्थियों की योग्यता अनुसार डायरेक्ट एडमिशन दिया जाएगा।
क्या Special BSTC Course में प्रवेश परीक्षा होगी?
नहीं, Special BSTC 2026 के लिए कोई लिखित या प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। RCI मान्यता प्राप्त डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद NBER अभ्यर्थियों के अंकों और कॉलेज की प्राथमिकता के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ जाकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाना होगा।
Course & College Choice Filling
- अधिकतम 2 कोर्स: अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म में अपनी योग्यता अनुसार अधिकतम 2 कोर्स यानि Choice 1 और Choice 2 का चयन कर सकते हैं।
- प्राथमिकता: Choice 1 को पहली प्राथमिकता मिलेगी, Choice 1 में चुना गया कोर्स Choice 2 में फिर से नहीं दिखेगा।
- ऑल इंडिया कॉलेज ऑप्शन: अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार राजस्थान सहित देश के किसी भी राज्य का चयन कर सकते हैं।
- कॉलेज प्राथमिकता: चुने गए कोर्स के लिए पोर्टल पर उपलब्ध संस्थानों में से अधिकतम 3 कॉलेजों की पसंद (Preferences) भरी जा सकती है।
Read Also…एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के 2218 पदों पर आवेदन शुरू
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
Special BSTC Online Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर
- वैध ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर इत्यादि।
How to Apply Special BSTC Course 2026
Special BSTC Course Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले NHER आधिकारिक पोर्टल nber-rehabcouncil.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर दिए गए Admission विकल्प पर क्लिक करें।

- नया पोर्टल खुलने पर Register बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार विवरण दर्ज करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके अकाउंट वेरिफाई करें।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में पर्सनल डिटेल्स, पता विवरण और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें। पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी पसंद के अनुसार कोर्स, राज्य और 3 कॉलेजों की प्राथमिकता चुनें।
- भरे गए विवरणों को चेक करके Confirm & Register पर क्लिक करें।
- श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- जानकारी को अच्छे से चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- 10वीं की मार्कशीट से मिलान: फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार ही भरें।
- संशोधन सीमा: नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार नंबर में बाद में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
- करेक्शन विंडो: अन्य प्रविष्टियों में सुधार के लिए केवल एक बार 21 से 23 अगस्त 2026 तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
- भाषा का चयन: Learning Language और Examination Language का चयन बहुत ही सोच समझकर करें, इसे बाद में बदलाव नहीं किया जाएगा।
PwD अभ्यर्थियों के परिजनों को प्राथमिकता
आधिकारिक प्रवेश नियमावली के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी के माता-पिता या भाई-बहन केवल प्रथम रक्त संबंध / First Blood Relation दिव्यांग हैं, तो उन्हें प्रवेश में विशेष प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे:
- 50% दिव्यांगता पर: 5 अतिरिक्त अंक
- 100% दिव्यांगता पर: अधिकतम 10 अतिरिक्त अंक
- Note: इस छूट का लाभ उठाने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अधिकृत दिव्यांगता प्रमाणपत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
Special BSTC Course 2026 Important Links
| Special BSTC Course Notification | Special BSTC Course Notification |
| Special BSTC Course Apply Online | Special BSTC Course Apply Now |
| Official Website | NBER Portal |
| Daily New Updates | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए और स्पेशल एजुकेशन फील्ड में अपना करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए Special BSTC Course 2026 का एक बेहतरीन मौका है। बिना किसी प्रवेश परीक्षा के केवल 12वीं के अंकों के आधार पर सीधा प्रवेश मिलने से छात्रों को काफी राहत मिली है। यदि आप भी इसके लिए पात्र हैं, तो अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर लें।
FAQs
राजस्थान स्पेशल बीएसटीसी कोर्स 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
स्पेशल बीएसटीसी कोर्स एडमिशन के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 अगस्त 2026 है।
12वीं में कितने प्रतिशत अंक वाले छात्र स्पेशल बीएसटीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं?
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 12वीं में न्यूनतम 50% अंक होने आवश्यक हैं, वहीं आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अंकों में छूट दी गई है।
क्या स्पेशल बीएसटीसी 2026 में एडमिशन के लिए कोई परीक्षा होगी?
नहीं, इसमें किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, प्रवेश 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर मिलेगा।