AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों, केंद्रीय सरकारी अस्पतालों और भाग लेने वाले अन्य संस्थानों में ग्रुप-बी नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2218 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है।इसके लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र 24 जुलाई 2026 से आमंत्रित किए गए है। अब आपके पास आवेदन करने के लिए मात्र 13 अगस्त 2026 तक का समय बचा है। इसलिए समय रहते ऐम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दीजिए। इसके अलावा इस आर्टिकल में एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संगठन | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर (Group-B) |
| Advt No. | 103/2026 |
| कुल पद | 2218 पद |
| कुल पद | 2218 पद |
| वेतनमान | लेवल-07 ₹44,900 – ₹1,42,400 |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 24 जुलाई 2026 |
| कैटेगरी | AIIMS Jobs 2026 |
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 Last Date
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 जुलाई को जारी कर इन तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जुलाई 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 13 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- सरकारी/पीएसयू कर्मचारियों द्वारा एनओसी (NOC) जमा करने की लास्ट डेट: 18 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन एक्सेप्ट और रिजेक्ट स्टेटस रिलीज: 24 अगस्त 2026
- एग्जाम सिटी लोकेशन रिलीज: 3 सितंबर 2026
- एडमिट कार्ड रिलीज: 9 सितंबर 2026
- प्रीलिम्स एग्जाम डेट: 12 सितंबर 2026 (शनिवार)
- मैंस एग्जाम डेट: 30 सितंबर 2026 (बुधवार)
- ऐम्स नर्सिंग ऑफिसर रिजल्ट रिलीज डेट: एग्जाम के बाद यथासमय घोषित होगा
Vacancy Details
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा इस बार कुल 2218 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रेणी अनुसार निम्नलिखित रिक्त पद शामिल है:
- जनरल कैटेगरी: 899 पद
- OBC: 599 पद
- SC: 323 पद
- ST: 157 पद
- EWS: 240 पद
- कुल पद संख्या: 2218
Note: भाग लेने वाले सभी एम्स संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए 80% सीटें महिलाओं के लिए और 20% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान है।

Application Fees
AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरते समय आपको अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा:
- सामान्य/ओबीसी: ₹3000/-
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: ₹2400/-
- ईडब्ल्यूएस: ₹2400/-
- दिव्यांग अभ्यर्थी: निःशुल्क
ध्यान दें: SC/ST कैटेगरी के जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, उनका आवेदन शुल्क परीक्षा का रिजल्ट जारी होने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद Refund कर दिया जाएगा।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आयु की गणना: उम्र की गणना 13 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
Age Relaxation
सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में निम्नानुसार विशेष छूट दी जाएगी।
- SC/ST उम्मीदवार: 5 वर्ष
- OBC उम्मीदवार: 3 वर्ष
- PwBD उम्मीदवार: 10 वर्ष की छूट (अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए)
- भूतपूर्व सैनिक: नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
AIIMS Nursing Officer Qualification
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है:
Option A
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc. (Hons.) Nursing या B.Sc. Nursing की डिग्री।
या - मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से Post-Certificate अथवा Post-Basic B.Sc. Nursing की डिग्री।
- राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद में Nurse and Midwife के रूप में आपका रजिस्ट्रेशन।
Option B
- किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से GNM यानी General Nursing Midwifery का डिप्लोमा।
- साथ ही नर्सिंग काउंसिल में आपका वैलिड रजिस्ट्रेशन।
- Experience: जीएनएम डिप्लोमा धारकों के लिए न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में कम से कम 2 साल कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।
AIIMS Nursing Officer Selection Process
AIIMS NORCET 11 Recruitment में उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मैंस एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
AIIMS NORCET 11 Nursing Officer Exam Pattern 2026
- ऐम्स नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम प्रीलिम्स और मैंस दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
- दोनों ही फेज के एग्जाम ऑनलाइन (CBT) कंप्यूटर आधारित होंगे।
AIIMS Nursing Officer Prelims Exam Pattern
- प्रीलिम्स एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगा। यह पेपर केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा, इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
- पेपर हल करने के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- इसमें नर्सिंग विषय और जनरल नॉलेज व एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जिसमें से 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से और 20 प्रश्न जनरल नॉलेज व एप्टीट्यूड से आएंगे।
- याद रखें कि गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग भी की जाएगी।
- यह पेपर कुल 5 सेक्शन का होगा, प्रत्येक सेक्शन के लिए निश्चित समय दिया जाएगा।
- एक बार एक सेक्शन का समय खत्म होने पर आप पिछले सेक्शन के सवालों पर वापस नहीं जा सकेंगे।
AIIMS Nursing Officer Passing Marks
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती प्रीलिम्स एग्जाम में पास होने के लिए आपको कैटेगरी अनुसार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जो इस प्रकार है:
- UR/EWS: 50%
- OBC: 45%
- SC/ST: 40%
- PwBD: अपनी श्रेणी से 5% की अतिरिक्त छूट जैसे UR/EWS-PwBD के लिए 45%, OBC-PwBD के लिए 40%, SC/ST-PwBD के लिए 35%।
AIIMS Nursing Officer Mains Exam Pattern
- यह एग्जाम केस-स्टडी और नर्सिंग कौशल पर आधारित ऑनलाइन माध्यम से होगा।
- पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
- मुख्य परीक्षा कुल 160 अंकों की होगी, जिसमें प्रश्न भी 160 ही होंगे।
- प्रीलिम्स की तरह इस पेपर में भी गलत उत्तर पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Note: मुख्य परीक्षा के लिए कुल रिक्त पदों के 5 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए मुख्य परीक्षा में केवल पासिंग मार्क्स काम नहीं आयेंगे, बल्कि अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उमीदवारों को ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Read Also…सरकारी स्कूलों में निकली 2292 पदों पर सहायक शिक्षक सीधी भर्ती, आवेदन 21 अगस्त तक
AIIMS Nursing Officer Salary Structure
AIIMS NORCET 11 Vacancy 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे मैट्रिक्स लेवल 7 के आधार पर अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज दिया जाएगा: शानदार वेतन मिलेगा:
- पे मैट्रिक्स लेवल: लेवल-07 (पुराना ग्रेड पे: ₹4,600/-)
- शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹44,900/- प्रतिमाह
- सैलरी रेंज: न्यूनतम ₹44,900 से अधिकतम ₹1,42,400/- तक प्रतिमाह
- कुल सैलरी: बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और नर्सिंग अलाउंस मिलकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी ₹75,000 से लेकर अधिकतम ₹85,000 प्रतिमाह तक रहेगी।
How to Apply for AIIMS Nursing Officer Bharti 2026
AIIMS NORCET 11 Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं।

- इसके बाद Nursing Officer (NORCET-11) के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब जो नया पेज खुलेगा, उसमें Nursing Officer (NORCET-11) Recruitment के सामने View Details पर क्लिक करें।

- यहां से अप्लाई प्रॉसेस शुरू करने के लिए Login to Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।

- यदि आपने पहले से कभी भी इस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है तो “Create a new account” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ खुद को पोर्टल और रजिस्टर्ड करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
- लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Important Useful Links
| AIIMS Nursing Officer Notification | AIIMS Nursing Officer NORCET-11 Notification PDF Download |
| AIIMS Nursing Officer Apply Online | Nursing Officer NORCET-11 Apply Online |
| Official Website | AIIMS Portal |
| More Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: AIIMS Nursing Officer Recruitment 2026 में आवेदन के लिए कुछ ही समय शेष बचा है, इसलिए लास्ट डेट 13 अगस्त से पहले पहले अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर लें। यदि आपको जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है आप वो कमेंट में पूछ सकते है हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करेगी।
FAQ’s
AIIMS NORCET 11 Bharti 2026 की लास्ट डेट कब है?
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के कुल 2218 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 13 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में फाइनल सिलेक्शन किस परीक्षा के आधार पर होगा?
AIIMS Nursing Officer Vacancy 2026 में योग्य उम्मीदवारों का चयन केवल मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
एम्स नर्सिंग ऑफिसर मैंस एग्जाम 2026 कब है?
मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
एम्स NORCET 11 प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में कब है?
AIIMS NORCET 11 Prelims Exam का आयोजन 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा।