RUHS Medical Officer Bharti 2026 Notification Release: चिकित्सा अधिकारी के 600 पदों पर सीधी भर्ती, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है, इस RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 13 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी है, जिसके जरिए राज्य में कुल 600 पदों पर मेडिकल अधिकारियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से आमंत्रित किए गए है।

RUHS Medical Officer Bharti 2026 Notification Release
RUHS Medical Officer Bharti 2026

आपके पास RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती में आवेदन के लिए लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 तक का समय है। यदि आप राजस्थान में सरकारी डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो यह सरकारी नौकरी आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। इस लेख में RUHS Medical Officer Vacancy 2026 के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, प्रीवियस ईयर कट ऑफ और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

RUHS Medical Officer Bharti 2026 Overview

Recruitment AuthorityRajasthan University of Health Sciences (RUHS), Jaipur
DepartmentDirectorate of Medical Health & Family Welfare, Govt. of Rajasthan
Post NameMedical Officer (Medical)
Total Vacancies600
Job LocationRajasthan
Form Start Date14 Sep 2026
Apply ModeOnline
CategoryRUHS Recruitment 2026

RUHS MO Vacancy Details

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती का आयोजन कुल 600 पदों के लिए किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद शामिल है:

  • General: 216 पद
  • EWS: 60 पद
  • OBC: 126 पद
  • MBC: 30 पद
  • SC: 96 पद
  • ST: 72 पद
    कुल पद: 600

RUHS Medical Officer Bharti 2026 Form Date

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 14 सितंबर 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 13 अक्टूबर 2026
RUHS MO Notification
RUHS MO Notification

RUHS Medical Officer Bharti 2026 Qualification

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी जरूरी है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपके पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान या विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • RMC रजिस्ट्रेशन: आपके पास राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) का परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है।
  • Note: यदि आवेदन के समय आपके पास स्थायी RMC रजिस्ट्रेशन का प्रमाणपत्र नहीं है, तो परीक्षा से पहले या निर्धारित समय के भीतर इसे प्राप्त करना जरूरी होगा।
  • भाषा एवं संस्कृति: देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

RUHS Medical Officer Age Limit

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

राजस्थान राज्य के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और MBC आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है। राज्य से बाहर के उम्मीदवारों को आयु में छूट नहीं मिलेगी, इन्हें जनरल केटेगरी में माना जाएगा।

RUHS Medical Officer Application Fees

RUHS MO Online Form भरने के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹5000/- + बैंक चार्ज
  • राजस्थान के मूल निवासी SC/ST/OBC उम्मीदवार: ₹2500/- + बैंक चार्ज

Read Also…10वीं पास के लिए आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट की सीधी भर्ती, सैलरी ₹56,900 प्रतिमाह

RUHS Medical Officer Bharti 2026 Selection Process

आरयूएचएस चिकित्सा अधिकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इन मुख्य चरणों में किया जाएगा:

  • ऑनलाइन एग्जाम (CBT)
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

RUHS Medical Officer Exam Pattern 2026

RUHS Medical Officer Exam की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा अधिकारी भर्ती का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा का प्रकार: यह परीक्षा बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • कुल प्रश्न: विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल अंक: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, वहीं पूरा पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
  • परीक्षा अवधि: पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: एग्जाम में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं कि जाएगी, यही उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है।
  • RUHS Syllabus: RUHS Medical Officer Syllabus का स्तर एमबीबीएस (MBBS) सिलेबस के विभिन्न विषयों पर आधारित होगा।

RUHS Medical Officer Previous Cut Off

पिछली भर्तियों के आधिकारिक परिणामों के आधार पर श्रेणी-वार कट-ऑफ का जो ट्रेंड देखा गया है, वह आपकी तैयारी को एक सही मोड़ देने में मदद करेगा:

CategoryCut-Off MaleCut-Off Female
UR / General7272
OBC6868
EWS6562
SC6161
ST5858
MBC6054

RUHS Medical Officer Salary

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय भर्ती में मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के नियमों के तहत पे मैट्रिक्स लेवल 14 और ग्रेड पे ₹5400 सहित 39,300 रूपये शुरुआती फिक्स सैलरी मिलेगी।

इसमें 17,400 रुपये प्रतिमाह चिकित्सा परिचर्या भत्ता जोड़कर, कुल मिलाकर 56,700 रूपये मासिक सैलरी दी जाएगी।

Read Also…बिना परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में मेडिकल ऑफिसर के 282 पदो पर सीधी भर्ती, आवेदन 8 सितम्बर तक

RUHS MO Required Documents

RUHS MO Vacancy में आवेदन और काउंसलिंग/DV के समय आपके पास यह डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • वैध फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक।
  • राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) या एनएमसी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • एमबीबीएस डिग्री और सभी प्रोफेशनल वर्षों की मार्कशीट
  • इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाणपत्र (EWS/SC/ST/OBC/MBC)
  • मूल निवास प्रमाणपत्र (Bonafide Certificate)
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How To Apply for RUHS Medical Officer Vacancy 2026

RUHS MO Bharti में आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

STEP-1: Basic Registration

  • सबसे पहले RUHS की आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “Medical Officer Direct Recruitment Examination 2026” पर क्लिक करें।
Medical Officer Login Register
Medical Officer Login Register
  • अब नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पात्रता मानदंड सहित सम्पूर्ण जानकारी अच्छे से चेक कर लें।
  • इसके बाद आपको “Register” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • पंजीकरण फॉर्म में आवश्यक जानकारी जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और RMC डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
RUHS Medical Officer Register
RUHS Medical Officer Register
  • ओटीपी वेरिफाई करके दर्ज की गई जानकारी को चेक करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
RUHS Medical Officer Form
RUHS Medical Officer Form

STEP-2: Application Form

  • रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर “Medical Officer Direct Recruitment Examination 2026“ पर क्लिक करें।
Medical Officer Login
Medical Officer Login
  • अगले स्टेप में लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें और Save & Next पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Document Upload and Payment” पर क्लिक करके अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करते हुए Submit पर क्लिक कर दें।
RUHS Document Upload and Payment
RUHS Document Upload and Payment

STEP-3: Payment Details

  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पेमेंट पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको शुल्क भुगतान करने का ऑप्शन मिलेगा। आप इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
  • भुगतान होने के बाद Payment Confirmation के साथ अपने आवेदन फॉर्म पर वापस आ जाएंगे।
  • इस पेज पर आपके फॉर्म और भुगतान की पूरी डिटेल मिल जाएगी।
  • इसके अलावा फॉर्म जमा होने का कन्फर्मेशन आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेज दिया जाएगा। यदि ईमेल न मिले, तो पोर्टल पर फिर से लॉगिन
  • करके “Application Status” चेक करें, अगर वहां “Payment Success” लिखा है, तो इसका मतलब है कि पेमेंट हो चुका है और आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
  • अपनी केटेगरी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके और फॉर्म को Final Submit कर दें।
RUHS Medical Officer Print Out
RUHS Medical Officer Print Out
  • भविष्य में फॉर्म की जरूरत के लिए सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Note: पासवर्ड की सुरक्षा

पासवर्ड भूलने या उसके गलत इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के लिए RUHS जिम्मेदार नहीं होगा। अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखना आपकी खुद की जिम्मेदारी है। पासवर्ड शेयर करने से उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे आप भर्ती प्रक्रिया से बाहर भी हो सकते हैं।

Read Also…एसबीआई बैंक क्लर्क नई भर्ती के 9766 पदों पर आवेदन शुरू, आवेदन 31 अगस्त तक

महत्वपूर्ण निर्देश

  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से ही करना होगा।
  • पेमेंट होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और यह सुनिश्चित कर लें कि उस पर बैंक ट्रांजेक्शन आईडी लिखी हुई है।
  • RUHS Medical Officer Bharti 2026 आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर RUHS भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस फॉर्म की प्रिंटेड कॉपी, मूल डॉक्यूमेंट्स के साथ सिलेक्शन के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के समय जरूरत पड़ने पर मांगी जाएगी।

Important Links

RUHS Medical Officer NotificationRUHS Medical Officer Notification PDF Download
RUHS Medical Officer Apply Online RUHS Medical Officer Apply Now
Official WebsiteRUHS RAJ Portal
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: RUHS Medical Officer Bharti 2026 मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपरट्युनिटी है। 600 पदों पर निकली चिकित्सा अधिकारी भर्ती में नेगेटिव मार्किंग न होने के कारण सही एग्जाम टाइम मैनेजमेंट और अच्छी तैयारी आपकी सफलता की संभावना बढ़ा देती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है कमेंट में पूछें एवं इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

RUHS Medical Officer Recruitment 2026 FAQs

आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री और राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) का स्थायी पंजीकरण होना अनिवार्य है।

RUHS Medical Officer Bharti 2026 के लिए फॉर्म कब स्टार्ट होंगे?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू की जा रही है।

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदकों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, साथ ही नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट मिलेगी।

RUHS मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 में आवेदन मिलाया डेट क्या है?

RUHS Medical Officer Vacancy में फॉर्म भरने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

क्या RUHS Medical Officer Exam में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

नहीं, चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर के लिए भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं कि जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment