Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 Apply Now: राजस्थान अनुप्रति योजना में फ्री कोचिंग के साथ सरकार देगी सालाना ₹40,000 तक रूम रेंट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाई जाने वाली एक बेहद लोकप्रिय कल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को UPSC, RAS, पटवारी, रीट (REET) और NEET जैसी कही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह फ्री कोचिंग दी जाती है साथ ही सालाना ₹40,000 तक रूम रेंट और खाने पीने का खर्च दिया जाता है।

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 Apply Now
Rajasthan Anuprati Coaching Yojana

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य पैसों की तंगी के कारण महंगी कोचिंग से वंचित रह जाने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग देना है ताकि वह फ्री कोचिंग करके अपने सपने को पूरा कर सके। इस योजना में कोचिंग फीस के साथ-साथ बाहर रहकर पढ़ने वाले छात्रों को सालाना अधिकतम ₹40,000 तक का आवास एवं भोजन भत्ता भी सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन भेजा जाता है।

CM Anuprati Coaching Yojana 2026-27 Overview

योजना का नामMukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2026
संचालक विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
मुख्य लाभफ्री कोचिंग + ₹40,000 सालाना रूम रेंट/हॉस्टल सहायता
निर्धारित कुल सीटें30,000 सीटें प्रतिवर्ष
वार्षिक आय सीमापरिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से कम
आवेदन मोडऑनलाइन (RajSSO पोर्टल के जरिए)
कैटेगरीFree Coaching 2026-27
आधिकारिक वेबसाइटSJE Portal

Civil Services & Administrative Exam – Coaching Duration, Amount & Eligibility

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 के अंतर्गत UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए 1 वर्ष की अवधि तक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों को ₹75,000 तक और अन्य संस्थानों को ₹50,000 की सहायता दी जाती है। इसके लिए 12वीं में प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए न्यूनतम 70% अंक और अन्य संस्थानों के लिए न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है। तथा स्नातक के अंतिम दो वर्षों में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।

परीक्षा/कोर्स का नामकोचिंग अवधिमिलने वाली सहायता राशिन्यूनतम योग्यता
UPSC सिविल सेवा परीक्षा1 वर्षनामी संस्थान ₹75,000
अन्य संस्थान ₹50,000
ग्रेजुएशन + 12वीं में 60% से 70% अंक
RPSC RAS परीक्षा1 वर्षनामी संस्थान ₹50,000
अन्य संस्थान ₹40,000
ग्रेजुएशन + 12वीं में 55% से 65% अंक
RPSC Sub-Inspector (SI)6 महीने₹20,000ग्रेजुएशन 2 वर्ष + 12वीं में 50% अंक
पुलिस कांस्टेबल परीक्षा4 महीने₹10,00010वीं/12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक

Teaching, Technical & Entrance Exam Coaching Duration, Amount & Eligibility

इस कैटेगरी के तहत तकनीकी प्रवेश परीक्षाओं और शिक्षण पाठ्यक्रमों जैसे- इंजीनियरिंग, मेडिकल, REET आदि की कोचिंग के लिए 6 महीने से 1 वर्ष तक की अवधि के लिए ₹40,000 से अधिकतम ₹70,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसके लिए 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% से 60% अंक होना अनिवार्य है।

परीक्षा/कोर्स का नामकोचिंग अवधिमिलने वाली सहायता राशिन्यूनतम योग्यता
REET (शिक्षक पात्रता परीक्षा)4 महीने₹15,000B.Ed या STC (D.El.Ed), 12वीं में न्यूनतम 50% अंक
RSSB परीक्षाएं (पटवारी, VDO, LDC, Vanpal & Others)4 महीने₹10,00012वीं या स्नातक + RSCIT अथवा कंप्यूटर डिप्लोमा, 12वीं में न्यूनतम 50% अंक
इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा (JEE/NEET)2 वर्षनामी संस्थान: ₹70,000 प्रतिवर्ष
अन्य संस्थान: ₹55,000 प्रतिवर्ष
10वीं कक्षा में न्यूनतम 60%-70% अंक
CLAT (लॉ प्रवेश परीक्षा)1 वर्षनामी संस्थान: ₹40,000 प्रतिवर्ष
अन्य संस्थान: ₹25,000 प्रतिवर्ष
10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% से 60% अंक
कॉमर्स कोर्सेस (CAFC / CSEET आदि)1 वर्ष₹25,000 से ₹40,000 प्रतिवर्ष तककॉमर्स विषय के साथ 10वीं या 12वीं में 60% अंक

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Seats Details 2026

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में वर्तमान में कुल 30,000 सीटें निर्धारित की गई हैं। शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत 15,000 सीटें थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर कुल 30,000 कर दिया गया है। इन सीटों का पूरा विवरण निम्नानुसार है:

प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के लिए निर्धारित सीटें

इन 30,000 सीटों को दो हिस्सों में बराबर बांटा गया है, जिसमें निम्नलिखित प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाएं शामिल है:

  • Competitive Exams: सरकारी नौकरियों से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC, RAS, REET, पटवारी, कांस्टेबल, एसआई, SSC, बैंकिंग क्लर्क, MT, PO सहित RPSC और RSSB की परीक्षाओं के लिए कुल 15,000 सीटें निर्धारित की गई है।
  • Entrance Exams: प्रोफेशनल कोर्सेज और प्रवेश परीक्षाओं जैसे कि इंजीनियरिंग के लिए JEE, मेडिकल के लिए NEET, क्लैट (CLAT) इत्यादि के लिए 15000 सीटें तय की गई है।

Anuprati Coaching कैटेगरी वाइज सीटों की डिटेल्स

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 के नियम अनुसार विभिन्न सामाजिक वर्गों को उनकी जनसंख्या और प्रावधानों के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं, कैटेगरी अनुसार निर्धारित सीटें इस प्रकार है:

कैटेगरीनिर्धारित सीटें
अनुसूचित जाति (SC)8,700 सीटें
अनुसूचित जनजाति (ST)6,300 सीटें
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)6,300 सीटें
आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS)3,000 सीटें
अल्पसंख्यक वर्ग (Minority)3,000 सीटें
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)1,500 सीटें
विशेष योग्यजन (Divyang)1,200 सीटें
कुल सीटें30,000

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान की फ्री कोचिंग योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ मुख्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा, जिनका विवरण यहां स्टेप बाय स्टेप दिया गया है:

  • मूल निवासी: आवेदक अनिवार्य रूप से राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • कैटेगरी: उम्मीदवार SC, ST, OBC, MBC, EWS या Minority (अल्पसंख्यक) वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी सेवा में कार्यरत माता-पिता के लिए पे-मैट्रिक्स का लेवल-11 तक निर्धारित है।
  • नियम: इस योजना का लाभ विद्यार्थी अपने पूरे शैक्षणिक जीवनकाल में केवल एक ही बार ले सकता है, दूसरी बार इस योजना का लाभ नहीं उठाया जा सकता है।
  • शैक्षणिक योग्यता: विद्यार्थी द्वारा चुनी गई प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षा के अनुसार 10वीं अथवा 12वीं कक्षा में न्यूनतम निर्धारित योग्यता अंक होना अनिवार्य हैं।
  • पूर्व लाभ का प्रतिबंध (No Prior Benefit): छात्र ने इस योजना का लाभ पहले कभी न लिया हो, क्योंकि यह योजना पूरे कोर्स की अवधि के लिए जीवन में केवल एक बार ही दी जाती है।

घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वालों के लिए रूम रेंट/आवास भत्ता

जो छात्र अपने गृह जिले या मूल स्थान से बाहर किसी अन्य शहर अथवा जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर या अजमेर सहित किसी भी अन्य जिले में जाकर कोचिंग लेते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से खाने-पीने और रहने के लिए हॉस्टल सुविधा अथवा रूम किराए के लिए ₹40,000 प्रतिवर्ष की अतिरिक्त आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते (DBT) ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती जाती है।

Selection Process & Merit List

राजस्थान सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत योग्य स्टूडेंट्स का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है:

  • मेरिट आधारित चयन: अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड मुख्यत कक्षा 10वीं और 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली जिला-स्तरीय मेरिट लिस्ट के जरिए होता है।
  • कोचिंग संस्थान आवंटन: मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अभ्यर्थी द्वारा चुने गए अधिकृत कोचिंग संस्थानों का ऑनलाइन अलॉटमेंट किया जाता है, जहां उन्हें निशुल्क एडमिशन मिलता है।

राजस्थान अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं नियम

  • नियमित उपस्थिति: कोचिंग जॉइन करने के बाद छात्र को कोचिंग क्लासों में रेगुलर न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत तक की उपस्थिति तक उपस्थित रहना अनिवार्य है। उपस्थिति कम पाए जाने पर सहायता राशि रोकी जा सकती है।
  • सत्र का प्रतिबंध: छात्र को उसी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेना अनिवार्य है जिसके लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
  • लाभ राशि: कोचिंग की लाभ राशि सीधे कोचिंग संस्थानों को भेजी जाएगी, जबकि रूम रेंट एवं खाने पीने का खर्च सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना की अन्य सुविधाएं और जरूरी गाइडलाइन

  1. डीबीटी भुगतान: फ्री कोचिंग योजना के अंतर्गत मिलने वाली कोचिंग फीस कोचिंग संस्थानों के खाते में और आवास सहायता की लाभ राशि सीधे विद्यार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  2. वेरिफिकेशन प्रॉसेस: कोचिंग संस्थानों में एडमिशन लेने के बाद छात्रों की उपस्थिति और शिक्षण कार्य की मॉनिटरिंग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समय-समय पर की जाती है।

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 Form Date

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के नए सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पोर्टल पर जारी की जा जाने की पूरी संभावना है। योग्य अभ्यर्थी अपनी एसएसओ (SSO) आईडी के माध्यम से निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • अनुप्रति फ्री कोचिंग नोटिफिकेशन जारी: अक्टूबर 2026 (संभावित)
  • अनुप्रति कोचिंग योजना फॉर्म शुरू: जल्द ही
  • सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना लास्ट डेट: जल्द ही

Anuprati Coaching Yojana Required Documents

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग स्कीम में फॉर्म भरने के लिए आपके पास अपनी पहचान, मूल निवास, श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता वेरिफाई करने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जो इस प्रकार है:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड (जाति और आय विवरण ठीक से अपडेटेड होना चाहिए)
  • एसएसओ आईडी (SSO ID)
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाणपत्र/सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी स्लिप
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट जैसे RSCIT, जिन भर्तियों में लागू हो
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो
  • बैंक डायरी
  • मोबाइल नंबर
  • वैध मेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

Read Also….राजस्थान के इन युवाओं को मिल रहा ₹10 लाख तक का ब्याज फ्री लोन, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

How to Apply Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana में ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) के माध्यम से पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

Step 1: SSO Registration

यदि आपके पास पहले से कोई एसएसओ आईडी नहीं है, तो इन चरणों का पालन करके पहले आईडी और पासवर्ड जनरेट करें:

  • सबसे पहले राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) के आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Register Here” बटन पर क्लिक करें।
SSO Registration
SSO Registration
  • अब Citizen/Udhyog पर क्लिक करके ‘Jan Aadhaar’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
SSO Citizen Udhyog Jan Aadhaar
SSO Citizen Udhyog Jan Aadhaar
  • इसके बाद अपना जन आधार नंबर दर्ज परिवार के सभी सदस्यों की लिस्ट में से अपना नाम सलेक्ट करें।
Jan Aadhaar Details Fill
Jan Aadhaar Details Fill
  • इसके बाद जनाधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • अब मांगी जा रही आवश्यक डिटेल्स भरते हुए एसएसओ आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
  • अंत में फिर से ओटीपी वेरिफाई करके प्रॉसेस को पूरा करें।
  • इसके बाद आपकी SSO ID और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।

Step 2: अनुप्रति योजना पोर्टल पर लॉगिन और फॉर्म भरना

  • अपनी SSO ID, पासवर्ड और कैप्चा डालकर पोर्टल पर Login करें।
Login SSO
Login SSO
  • डैशबोर्ड पर एप्स में जाकर ‘CM Anuprati Coaching’ वाले आइकॉन पर क्लिक करें।
CM Anuprati Coaching
CM Anuprati Coaching
  • अब Anuprati Coaching Scheme सलेक्ट करके लॉगिन टाइप में Student सलेक्ट करते हुए Proceed पर क्लिक करें।
Anuprati Yojana Apply Proceed
Anuprati Yojana Apply Proceed
  • स्क्रीन पर दिखने वाले “Ok” पॉपअप पर क्लिक करें।
CM ACY Ok Popup
CM ACY Ok Popup
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही यहां से आगे के टैब काम करेंगे, यहां पर Applicant Registration पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरते हुए OTP वेरिफाई करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • अब पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से इस योजना के सेक्शन में Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी आवश्यक जानकारी, परीक्षा का नाम और अपनी पसंद का कोचिंग संस्थान इत्यादि सही सही भरते हुए Save & Next पर क्लिक करें।

Step 3: दस्तावेज अपलोड और फाइनल सबमिशन

  • मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स यानी मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर इत्यादि को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • एक बार भरी गई जानकारी को दोबारा अच्छे से चेक कर लें और फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

Anuprati Coaching Yojana Old Notification 
Anuprati Coaching Scheme Notification PDF Download
Anuprati Coaching Yojana Notification PDF Download Coming Soon
Anuprati Coaching Yojana Apply Online Start Soon
Official WebsiteSJE Official Portal
Daily Latest UpdatesJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 आर्थिक रूप से कमजोर होनहार स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी का सपना सच करने का सबसे बेहतरीन जरिया है। अगर आप भी बिना किसी आर्थिक बाधा के बेहतरीन प्रतियोगी अथवा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो फॉर्म स्टार्ट होते ही अपना आवेदन सबमिट करें। इसके अलावा इस योजना को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 FAQs

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च-स्तरीय कोचिंग निःशुल्क उपलब्ध कराना है।

क्या कोचिंग फीस के अलावा रहने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं?

हां, यदि छात्र गृह जिले से बाहर अन्य शहर में रहकर कोचिंग करता है, तो उसे आवास और भोजन के लिए ₹40,000 प्रतिवर्ष अलग से दिए जाते हैं।

Rajasthan Anuprati Coaching Yojana 2026 में चयन कैसे होगा?

इसमें उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता जैसे कक्षा 10वीं और 12वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर जिला-स्तरीय मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

क्या राजस्थान अनुप्रति योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आवेदन केवल राजस्थान के RajSSO Portal sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री अनुप्रति फ्री कोचिंग योजना में कुल कितनी सीटें मिलती हैं?

इस स्कीम में पूरे राजस्थान के लिए हर साल लगभग 30,000 मेधावी विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग का लाभ देने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment