Delhi High Court Vacancy 2026 Advt Release Now: दिल्ली हाई कोर्ट में SPA और PA के 150 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली उच्च न्यायालय में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और PA के 150 पदों पर Delhi High Court Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 33 पद शामिल है। इन पदों के लिए आवेदन पत्र 15 सितंबर 2026 से मांगे गए है।

Delhi High Court Vacancy 2026 Advt Release Now
Delhi High Court Vacancy

आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और आपकी इंग्लिश टाइपिंग व शॉर्टहैंड अच्छी है, तो आप इसके लिए तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Delhi High Court Vacancy 2026 Overview

Recruiting OrganizationHigh Court of Delhi (New Delhi)
Post NameSenior Personal Assistant (SPA) & Personal Assistant (PA)
Total Vacancies150 Posts (SPA – 117, PA – 33)
Notification Date02 September 2026
Application ModeOnline
Job LocationNew Delhi, Delhi
CategoryDelhi High Court Latest Jobs

Delhi High Court Vacancy 2026 Last Date

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति 2 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है, आवेदन इन तारीखों पर आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन शुरु: 15 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
  • आवेदन की लास्ट डेट: 05 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 05 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन: 12 को सुबह 11:00 बजे से 14 अक्टूबर 2026 को रात 11:00 बजे तक
  • एग्जाम डेट: ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द घोषित होगी
Delhi High Court SPA & PA Notification
Delhi High Court SPA & PA Notification

Vacancy Details

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती का आयोजन कुल 150 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट के लिए 33 पद निर्धारित किए गए है।

पद का नामUREWSOBC-NCLSCSTकुल पद
Senior Personal Assistant (SPA)1643321412117
Personal Assistant (PA)050016070533
Total Vacancies2143482117150

Note: दिव्यांगजनों के लिए SPA में 07 और PA में 03 पद आरक्षित किए गए हैं।

Delhi High Court Vacancy 2026 Qualification

05 अक्टूबर 2026 से पहले पहले तक आपके पास पद अनुसार निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

Senior Personal Assistant (SPA)

  • दिल्ली हाई कोर्ट सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर पर इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड कम से कम 110 w.p.m. होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड कम से कम 40 w.p.m. होना आवश्यक है।
  • साथ ही कंप्यूटर की बेसिक और वर्किंग नॉलेज भी होनी चाहिए।

Personal Assistant (PA)

  • दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से स्नातक उतीर्ण होने चाहिए।
  • कंप्यूटर पर इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड कम से कम 100 w.p.m. होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड कम से कम 40 w.p.m. होनी चाहिए।
  • साथ ही आपको कंप्यूटर चलाने का ठीक-ठाक ज्ञान भी होना चाहिए, जैसे कि कंप्यूटर चालू करना, बंद करना, एवं कंप्यूटर की सामान्य जानकारी इत्यादि।

Delhi High Court Vacancy Age Limit

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।

आपका जन्म 02 जनवरी 1994 से 01 जनवरी 2008 के बीच का होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

जबकि ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, सरकारी नियम अनुसार एससी, एसटी को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं केवल दिल्ली के OBC नॉन क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को 3 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

जनरल और EWS दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 10 वर्ष की, ओबीसी दिव्यांग उम्मीदवारों को 13 वर्ष की एससी, एसटी दिव्यांग उम्मीदवारों को 15 वर्ष की एवं एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को भी नियम अनुसार ऊपरी आयु में नियम अनुसार विशेष छूट मिलेगी।

Delhi High Court Bharti Application Fees

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करना होगा:

  • General/OBC-NCL/EWS: ₹1500/-
  • SC/ST/PwBD: ₹1300/-
  • Form Correction Fee: पहली बार सुधार करने पर ₹200 और दूसरी बार सुधार करने पर ₹500 लगेंगे।

Read Also….अनुप्रति योजना में फ्री कोचिंग के साथ सरकार देगी सालाना ₹40,000 तक रूम रेंट

Delhi High Court Vacancy 2026 Selection Process

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  1. Stage-I Typing Test: कंप्यूटर पर 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है, यह टेस्ट क्वालिफाई नेचर का है, इसे सिर्फ पास करना जरूरी है।
  2. Stage-II Shorthand Test: 5 मिनट का डिक्टेशन (SPA: 110 wpm, PA: 100 wpm) और 45 मिनट में कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन होगा, जिसमें अधिकतम 5% गलतियां माफ होगी।
  3. Stage-III Descriptive Exam: दोनों चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों की लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा, पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  4. Stage-IV Interview: तीनो महत्वपूर्ण चरणों के बाद 15 अंकों का इंटरव्यू होगा।
  5. Stage-V DV & Medical Test: अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट स्टेज-II, स्टेज-III और स्टेज-IV में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

Delhi High Court Exam Pattern 2026 In Hindi

Delhi High Court Assistant Vacancy 2026 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होगा, जिसके लिए निर्धारित परीक्षा आप यहां देख सकते है:

  1. Stage-I: 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा, यह टेस्ट केवल पास करना जरूरी है, इसमें प्राप्त अंकों को फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा।
  2. Stage-II: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए 120 अंकों का और पर्सनल असिस्टेंट के लिए 110 अंकों का टेस्ट होगा। इसके लिए आपको 2 मौके मिलेंगे, जिसमें बेहतर स्कोर होगा, वही माना जाएगा।
  3. Stage-III Descriptive Paper: 100 अंकों का पेपर लिया जाएगा। 100 अंकों की इस लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी को 50% और रिजर्व्ड कैटेगरी को 45% नंबर लाना जरूरी है।
  4. Stage-IV Interview: इंटरव्यू कुल 15 अंकों का होगा।

Delhi High Court Syllabus 2026 in Hindi

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती तीसरे चरण में डिस्क्रिप्टिव रिटन एग्जाम होगा, जिसके लिए सिलेबस इस प्रकार रहेगा:

  • Essay Writing: 250 शब्दों का निबंध लिखना होगा, जिसके लिए अधिकतम 40 अंक निर्धारित किए गए है।
  • Letter Writing: 15 अंकों का पत्र लेखन होगा।
  • Grammar & Comprehension: व्याकरण और समझ के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए है।

Translation:

  • हिंदी से इंग्लिश: 10 अंक
  • इंग्लिश से हिंदी: 10 अंक

Required Documents for Delhi High Court Vacancy 2026

दिल्ली हाई कोर्ट असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS)
  • OBC सर्टिफिकेट केवल दिल्ली सरकार का मान्य होगा (जो 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 के बीच का बना हो)।
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो (3.5 cm x 4.5 cm, जिसमें कम से कम 75% चेहरा साफ दिखे)
  • लाइव फोटो (फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल कैमरे से ली जाएगी)
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (50-200 KB)
  • सिग्नेचर की स्कैन कॉपी (50-150 KB)
  • एक वैलिड आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड में से कोई एक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Delhi High Court SPA & PA Salary

Delhi High Court SPA & PA Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7th पे कमीशन के अनुसार शानदार वेतन एवं सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे:

  1. सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): न्यूनतम ₹47,600 से अधिकतम ₹1,51,100 प्रतिमाह (Level 8)
  2. पर्सनल असिस्टेंट (PA): न्यूनतम ₹44,900 से अधिकतम ₹1,42,400 प्रतिमाह

इस मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA – दिल्ली मेट्रो शहर के अनुसार), परिवहन भत्ता (TA) और CGHS मेडिकल सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे शुरुआती ग्रॉस (In-Hand) सैलरी इससे काफी अधिक होती है।

How To Apply for Delhi High Court Vacancy 2026

Delhi High Court SPA and PA Online Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • सबसे पहले उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
  • Public Notice > Recruitment वाले सेक्शन को खोलें।
Delhi High Court Public Notice Recruitment
Delhi High Court Public Notice Recruitment
  • इसके बाद Job Openings ऑप्शन पर क्लिक करें।
Job Openings
Job Openings
  • विभिन्न भर्तियों की लिस्ट में Vacancy Notice of SPA and PA (Open) Exam – 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
Vacancy Notice of SPA and PA (Open) Exam - 2026
Vacancy Notice of SPA and PA (Open) Exam – 2026
  • नए पेज में Click Here for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा करें।
  • यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड हूबहू दर्ज करके पोर्टल में Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

Delhi High Court SPA and PA Notification Delhi High Court SPA and PA Notification PDF Download
Delhi High Court SPA and PA Apply OnlineDelhi High Court SPA and PA Apply Now (Active 15 Sep)
Official WebsiteDelhi High Court Portal
New Govt Jobs UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Channel

निष्कर्ष: अगर आप हाई कोर्ट की जॉब की तैयारी कर रहे हैं और शॉर्टहैंड जानते हैं, तो दिल्ली हाई कोर्ट की यह Delhi High Court Vacancy 2026 आपके लिए गोल्डन ऑपरट्युनिटी है। आवेदन की लास्ट डेट 05 अक्टूबर 2026 का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म समय पर भर दें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें एवं इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें।

Delhi High Court Bharti 2026 FAQs

Delhi High Court Vacancy 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

उच्च न्यायालय सहायक भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट के लिए टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्पीड कितनी चाहिए?

PA के लिए इंग्लिश शॉर्टहैंड 100 wpm और टाइपिंग 40 wpm होना जरूरी है।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को आरक्षण मिलेगा?

नहीं, आरक्षण का लाभ केवल दिल्ली के OBC, SC, ST और EWS उम्मीदवारों को ही मिलेगा, दूसरे राज्यों के उम्मीदवार सिर्फ जनरल कैटेगरी से आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment