RSSB Exam Date 2026 Schedule Release: कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किए 6 भर्तियों के नोटिफिकेशन, यहां देखें परीक्षा की तारीखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB Exam Date 2026 Schedule: यदि आप राजस्थान में वनपाल, कंप्यूटर टीचर या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए RSSB Exams को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी हो चुका है, दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा RSSB Upcoming Vacancies 2026 के अंतर्गत 6 सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी गई है।

RSSB Exam Date 2026 Schedule Release
RSSB Exam Date 2026 Schedule

चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक एग्जाम नोटिस के अनुसार ये सभी परीक्षाएं जून 2026 से शुरू हो जाएगी, जो सितंबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की जाएगी। इस बार राज्य सरकार और चयन बोर्ड इन परीक्षाओं को पूरी तरह से सही समय पर, निष्पक्ष और बिना किसी समस्या के पूरा कराने के लिए बहुत गंभीर हैं।

RSSB परीक्षाओं के आयोजन में किसी भी तरह की रुकावट या तारीखों का टकराव न हो, इसके लिए बोर्ड ने पहले से ही सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस बार कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कौन सी परीक्षा किस दिन तय की गई है और कौन कौनसी परीक्षाओं की तारीखें घोषित हुई है।

RSMSSB Exam Date 2026 Schedule Latest News

चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए RSSB Exam Date Notice के अनुसार विभिन्न विभागों की 6 सीधी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल 21 May 2026 को जारी किया गया है जो इस प्रकार है:

S. No.Name of ExamDate of Exam
1.वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा–202628 जून 2026 (रविवार)
2.लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा–202605 जुलाई 2026 (रविवार)
3.पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा–202624 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
4.वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा–202522 अगस्त 2026 (शनिवार)
5.बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा–202523 अगस्त 2026 (रविवार)
6.शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) सीधी भर्ती परीक्षा–202513 सितंबर 2026 (रविवार)

विशेष सूचना: ये सभी सीधी भर्तियां काफी बड़े स्तर की हैं, जिनका आयोजन राजस्थान के 38 जिलों में किया जा रहा है। बोर्ड के अनुसार इन परीक्षाओं में 4 से 6 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

आरएसएसबी एग्जाम डेट के टकराव को रोकने के लिए बोर्ड की खास पहल

चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने बोला है कि राज्य सरकार परीक्षाओं को बिना किसी देरी के और पारदर्शी तरीके से सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए RSSB New Exam Schedule बोर्ड के पुराने कैलेंडर से पहले ही तैयार करके समय-समय पर जारी किया गया है।

ताकि उम्मीदवारों को एक ही दिन दो अलग-अलग परीक्षाओं की दुविधा न झेलनी पड़े, बोर्ड ने उच्च एवं तकनीकी एजुकेशन डिपार्टमेंट के अलावा मुख्य सचिव सहित राज्य के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे राजस्थान विश्वविद्यालय, कोटा यूनिवर्सिटी, MDSU Ajmer, JNVU जोधपुर और अन्य बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्थाओं को पत्र भेज दिए है। उनसे निवेदन किया गया है कि वे अपनी परीक्षाओं का कार्यक्रम तय करते समय इन 6 तारीखों को छोड़ दें, ताकि कोई भी परीक्षा आपस में न टकराए।

RSSB New Exam Schedule Latest News
RSSB New Exam Schedule Latest News

उम्मीदवारों के लिए विशेष सलाह

बोर्ड की इस साफ घोषणा के बाद अब उम्मीदवारों को अपनी प्रिपरेशन का रिवीजन शुरू कर देना चाहिए। सबसे पहली परीक्षा जून के महीने में वनपाल भर्ती की होगी और उसके तुरंत बाद जुलाई की शुरुआत में ही लिपिक ग्रेड-II (क्लर्क) की परीक्षा कराई जाएगी। समय बहुत कीमती है, इसलिए बिना ध्यान भटकाए आधिकारिक एग्जाम सिलेबस के आधार पर अपनी पढ़ाई जारी रखें।

Read Also….राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया RSSB एग्जाम कैलेंडर जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

RSSB Exam Date 2026 Schedule Important Links

RSSB Exam Date Notice Notice
Official Website RSSB
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: चयन बोर्ड द्वारा समय रहते राजस्थान वनपाल, महिला सुपरवाइजर, कंप्यूटर अनुदेशक सहित विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें जारी करने से लाखों अभ्यर्थियों को अपना रिवीजन करना सा समय मिल चुका है।

सरकार और प्रशासन का यह कदम परीक्षाओं को बिना किसी रुकावट के पूरा कराने के लिए बहुत ही सराहनीय है। आप RSSB Exam Date 2026 Schedule से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट में अपने सवाल पूछे।

RSSB Exam Date Schedule 2026 FAQs

वनपाल सीधी परीक्षा 2026 में कब है?

RSSB Vanpal Exam रविवार 28 जून 2026 को कराया जाएगा।

राजस्थान लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक परीक्षा कब होगी?

Clerk Grade-II and Junior Assistant की संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा कब है?

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी।

क्या RSSB Exam Date 2026 के इस शेड्यूल के बाद इन तारीखों में कोई बदलाव हो सकता है?

बोर्ड ने इन तारीखों को पूरी तरह से फाइनल करके नोटिस जारी किया है और अन्य सभी शिक्षण संस्थानों व परीक्षा एजेंसियों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान अपनी कोई अन्य परीक्षा न रखें ताकि परीक्षाओं की तारीखों में कोई टकराव न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment