Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 and Exam Pattern Release: राजस्थान सीईटी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 जून को जारी कर दिया है। इसी के साथ Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 और सीईटी नया एग्जाम पैटर्न भी जारी कर दिया गया है। अगर आप भी इस साल सीईटी परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो सीईटी के नए सिलेबस को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। इस बार पुराने एग्जाम पैटर्न के भरोसे बिल्कुल ना रहें क्योंकि इस एग्जाम में अब बहुत से नए नियम जोड़ दिए गए है।

Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 and Exam Pattern Release
Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026

जहां पहले सीईटी एग्जाम कुल 300 अंकों का होता था वहीं अब इसे बदलकर 240 अंकों का कर दिया गया है, पूर्व में CET में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने से 40% अंक लाना बहुत आसान होता था परंतु अब गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग लागू कर दी गई है।
पेपर हल करने के लिए अब तीन घंटे की जगह 2 घंटे 30 मिनट का समय ही मिलेगा। इसलिए आपको इस बार बहुत ही संभलकर प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

ओएमआर शीट में इस बार 5 विकल्प A, B, C, D, E मिलेंगे, जिसमें सवाल न आने पर ‘E’ विकल्प को भरना अनिवार्य है। यह सीईटी स्कोर कार्ड आपके अगले तीन साल का भविष्य तय करेंगे, यदि आप परीक्षा में सफल हो जाए तो तीन साल तक निकलने वाली परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे अन्यथा तीन साल के लिए सरकारी परीक्षाओं की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

Rajasthan CET New Syllabus 2026 Overview

परीक्षा का नामराजस्थान समान पात्रता परीक्षा सीनियर सैकण्डरी स्तर 2026
परीक्षा आयोजकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
सीईटी 12th लेवल एग्जाम में शामिल कुल भर्तियां14 भर्तियां
सीईटी 12th लेवल नया सिलेबस जारी23 जून 2026
कुल प्रश्नों की संख्या120 प्रश्न
कुल अंक240 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट + 10 मिनट अतिरिक्त ओएमआर चेकिंग के लिए
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक
कैटेगरीराजस्थान सीईटी नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2026
ऑफिशियल वेबसाइटRSSB Portal

Rajasthan CET 12th Level New Exam Pattern 2026 in Hindi

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का नया एग्जाम इस प्रकार है:

  1. परीक्षा का प्रकार: सभी प्रश्न बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  2. कुल प्रश्न: सीईटी लिखित परीक्षा इस बार कुल 120 प्रश्न की होगी।
  3. कुल अंक: प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा, जबकि पेपर कुल 240 अंकों का होगा।
  4. नेगेटिव मार्किंग: सीईटी एग्जाम में इस बार का सबसे बड़ा बदलाव नेगेटिव मार्किंग का लागू होना है, गलत करने और किसी भी अनुत्तरित प्रश्न के सभी गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
  5. 5वां ऑप्शन (E) नियम: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो आपको अनुत्तरित ‘E’ ऑप्शन का गोला नीले बॉल पेन से गहरा करना होगा। यदि आप पांचों में से कोई भी गोला नहीं भरते हैं, तो 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  6. 10% पर अयोग्यता: अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी यहीं मात खा जाते है, यदि आप 10% से ज्यादा ऐसे सवाल जिनका उत्तर आपको नहीं आता है उन्हें अनुत्तरित गोले भरे बिना बिल्कुल खाली छोड़ देते है तो आप पास होकर भी सीधे परीक्षा से अयोग्य (Disqualified) हो जाएंगे।
Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 and Exam Pattern In Hindi
Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 and Exam Pattern In Hindi

Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 in Hindi

चयन बोर्ड द्वारा 23 जून को जारी Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 की सब्जेक्ट वाइज डिटेल्ड जानकारी यहां स्टेप बाय स्टेप दी गई है जिसके आधार पर आप अपने एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते है:

1. सीईटी नया सिलेबस राजस्थान का इतिहास, कला और संस्कृति

इतिहास

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं
  • पुरातात्विक स्थल
  • प्रमुख शासक और उनकी उपलब्धियां
  • 1857 का क्रांतिकारी विद्रोह
  • किसान व जनजाति आंदोलन
  • प्रजामंडल आंदोलन
  • राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।

कला और संस्कृति

  • स्थापत्य कला
  • चित्रकला
  • लोक संगीत
  • वाद्य यंत्र
  • लोक नृत्य
  • लोक नाट्य
  • प्रमुख धार्मिक पंथ
  • लोक देवता
  • वेशभूषा
  • आभूषण
  • मेले
  • त्योहार
  • रीति-रिवाज
  • भाषा
  • बोलियां
  • साहित्य।

2. भारत और राजस्थान का भूगोल सीईटी नया सिलेबस

भारत का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप – पर्वत, पठार, मरुस्थल, मैदान
  • नदियां
  • बांध
  • झीलें
  • सागर
  • वन्य जीव
  • अभयारण्य
  • आपदा प्रबंधन
  • जलवायु परिवर्तन।

राजस्थान का भूगोल

  • भौतिक स्वरूप
  • जलवायु
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • मृदा
  • प्राकृतिक संसाधन – खनिज, वन, जल, पशु संपदा
  • वन्य जीव संरक्षण
  • जनसंख्या वितरण
  • वृद्धि
  • घनत्व
  • साक्षरता
  • लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियां
  • पर्यटन।

3. राजनीतिक व्यवस्था और अर्थव्यवस्था सीईटी नया सिलेबस

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • संविधान की प्रकृति
  • प्रस्तावना
  • मौलिक अधिकार
  • नीति निदेशक तत्व
  • राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • संसद
  • उच्चतम न्यायालय
  • निर्वाचन आयोग।

राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था

  • राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री
  • विधानसभा
  • उच्च न्यायालय
  • RPSC
  • राज्य निर्वाचन
  • सूचना व मानवाधिकार आयोग
  • मुख्य सचिव
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय स्व-शासन
  • पंचायती राज।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • कृषि
  • उद्योग
  • खनिज
  • बजट की अवधारणा
  • हस्तशिल्प
  • बेरोजगारी
  • सूखा व अकाल
  • कल्याणकारी योजनाएं
  • मनरेगा (MGNREGA)
  • विकसित भारत रोजगार
  • आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G)।

4. दैनिक विज्ञान (Everyday Science) सीईटी नया सिलेबस

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन ऑक्सीकरण-अपचयन
  • उत्प्रेरक
  • धातु अधातु
  • कार्बन के अपररूप
  • हाइड्रोकार्बन
  • सीएनजी
  • बहुलक
  • साबुन अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन
  • लेंस
  • दृष्टि दोष निवारण
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी
  • भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम।
  • आनुवांशिकी – मेंडल के नियम
  • गुणसूत्र
  • न्यूक्लिक अम्ल
  • पारिस्थितिकी तंत्र
  • जैव प्रौद्योगिकी
  • पौधों व जंतुओं का आर्थिक महत्व
  • रक्त समूह
  • रक्ताधान
  • Rh कारक और मानव रोग।

5. तार्किक विवेचन, गणित और कंप्यूटर सीईटी नया सिलेबस

तार्किक विवेचन व मानसिक योग्यता

  • रक्त संबंध
  • संख्या व अक्षर श्रेणी
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सिटिंग अरेंजमेंट।

गणित

  • LCM-HCF
  • औसत
  • लाभ-हानि
  • प्रतिशत
  • साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात-समानुपात
  • समय-चाल-दूरी
  • कार्य-समय
  • क्षेत्रमिति – त्रिभुज, वृत्त, आयत, गोला, बेलन, घन, शंकु का क्षेत्रफल व आयतन
  • आंकड़ों का चित्रण।

कंप्यूटर नॉलेज

  • कंप्यूटर की विशेषताएं
  • मेमोरी – RAM, ROM
  • फाइल सिस्टम
  • इनपुट डिवाइस
  • आउटपुट डिवाइस
  • MS Office – Word, Excel, PowerPoint की जानकारी।

6. सीईटी नया सिलेबस हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान व जन स्वास्थ्य

सामान्य हिन्दी

  • संधि
  • समास
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • पर्यायवाची
  • विलोम शब्द
  • शब्द/वाक्य शुद्धि
  • मुहावरे
  • लोकोक्तियां
  • कार्यालयी पत्र।

General English

  • Tenses
  • Voice
  • Narration
  • Articles
  • Prepositions
  • Translation
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One-word substitution
  • Comprehension
  • Letter writing.

जन स्वास्थ्य और समसामयिक

  • प्राथमिक चिकित्सा (First Aid)
  • CPR की बुनियादी बातें
  • नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से बचाव
  • युवाओं की फिटनेस
  • सोशल मीडिया की लत के जोखिम
  • राष्ट्रीय व राज्य स्तर की करंट अफेयर्स।

Note: यहां दिए गए सिलेबस को पढ़ने के अलावा यदि आप इस जानकारी को सेव करना चाहते है तो इसके लिए कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 जून को जारी किए गए Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 PDF Download की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है। साथ ही सीईटी में आवेदन के लिए भी ऑफिशियल पोर्टल का सीधा लिंक दिया गया है।

राजस्थान CET एग्जाम 2026 के नए नियम और ध्यान रखने वाली खास बातें

इस बार चयन बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए बहुत ही कड़े बदलाव लागू किए हैं। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के अंतर्गत यदि कोई भी अभ्यर्थी नकल या अनुचित साधनों के साथ पाया जाता है, तो उसे 2 वर्ष तक के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा एवं उचित सजा एवं आर्थिक दंड भी दिया जाएगा।

ओएमआर शीट में 5वें विकल्प को भरने के लिए परीक्षा के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसका उपयोग बहुत सावधानी से करें। इस बार के एग्जाम पैटर्न एवं सब्जेक्ट में बहुत बदलाव किया गया है जिसे पूरी तरह से ध्यान में रख कर अभी से सीईटी एग्जाम प्रिपरेशन स्टार्ट कर दें।

राजस्थान CET 2026 एग्जाम पास करना है तो जरूर जान लें ये 4 बड़े बदलाव

राजस्थान CET 2026 में कुछ अहम नए बदलाव किए गए हैं, जो सीधे आपकी परीक्षा तैयारी के तरीके को ही बदल देंगे। आइए जानते हैं ये जरूरी अपडेट्स:

  1. CET Negative Marking: अब परीक्षा में रिस्क लेना आपको बहुत भारी पड़ सकता है, क्योंकि अब प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे जैसे 3 नंबर के सवाल पर गलत जवाब देने पर सीधा 1 नंबर कटेगा। इसलिए अब तुक्के मारने की पुरानी आदत छोड़ें और सिर्फ कड़ी मेहनत और तैयारी पर ध्यान दें।
  2. सीईटी स्कोर कार्ड 3 साल की वैलिडिटी: बार-बार प्री-एग्जाम देने की टेंशन अब पूरी तरह खत्म हो गई है, आपका CET स्कोर कार्ड अब 3 साल तक काम करेगा, इससे आपको अपनी मेन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी अच्छा समय मिल जाएगाज़ लेकिन अगर आप सीईटी पास नहीं कर पाए तो अगले 3 साल के लिए सीईटी में शामिल भर्तियों से बाहर हो जाएंगे, इनमें फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
  3. जन स्वास्थ्य’ (Public Health) का नया टॉपिक: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस में अब रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों के टॉपिक को भी जोड़ा गया है। इसमें फर्स्ट एड (CPR), नशे के नुकसान, दिमागी सेहत और सबसे ज्यादा ट्रेंडी सोशल मीडिया की लत जैसे टॉपिक शामिल हैं, इन्हें रटने के बजाय अपनी असल जिंदगी से जोड़कर समझें, क्योंकि ये आपके लिए सरकारी नौकरी और असल जीवन दोनों में काम आएंगे।
  4. प्रशासनिक और नागरिक जिम्मेदारी: करंट अफेयर्स में ‘नागरिक कर्तव्य’ और ‘नकल रोकने के कानून’ जैसे नए सब्जेक्ट शामिल किए गए हैं। बोर्ड ऐसे लोग चाहता है जो सरकारी कामकाज की ईमानदारी को समझें, इन टॉपिक्स को रटने के बजाय एक जिम्मेदार नागरिक बनकर इनकी सही और साफ समझ को विकसित करें।

Note: कुलमिलाकर इस बार का सीईटी एग्जाम आपके अगले तीन साल का भविष्य तय करेगा, आपको माइनस मार्किंग के साथ कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तभी आप सीईटी 12वीं लेवल में शामिल 14 भर्तियों के फॉर्म भर पाएंगे, तो इसे हल्के में बिल्कुल ना लें।

Rajasthan CET Exam Ke Liye Best Books 2026

बेहतर तैयारी के लिए आप निम्नलिखित भरोसेमंद बुक्स की मदद ले सकते है और एक बार किसी बुक से पढ़ाई शुरू करने के बाद अलग अलग बहुत सारी किताबें ना खरीदें ना बदलें इससे आप पढ़ाई करने की जगह दबाव में आकर भटक जाएंगे:

  • राजस्थान जीके (इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल): लक्ष्य या सुगम पब्लिकेशन और कक्षा 6 से 12 तक की राजस्थान अध्ययन की पुस्तकें।
  • गणित और रीजनिंग: आर. एस. अग्रवाल (मैथ्स) और रामनिवास मथुरिया (रीजनिंग)।
  • दैनिक विज्ञान व कंप्यूटर: लुसेंट पब्लिकेशन (विज्ञान) और आरएससीआईटी (RS-CIT) की प्रामाणिक बुक।
  • हिन्दी व अंग्रेजी: राघव प्रकाश (सामान्य हिन्दी) और के. पी. ठाकुर या लुसेंट (इंग्लिश ग्रामर)।

सफलता का सूत्र: एक बार जिस सब्जेक्ट के लिए जो किताब पढ़ें उसी का बार बार रिवीजन आपको परीक्षा में सफलता दिला सकता है।

Rajasthan CET 12th Level Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026

  • CET पात्रता परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे पहले Rajasthan 12th Level New Syllabus 2026 के सभी टॉपिक्स का एक मजबूत टाइम-टेबल बनाएं।
  • चूंकि इस बार नेगेटिव मार्किंग 1/3 अंक की लागू की गई है, इसलिए केवल रट्टा मारने के बजाय कॉन्सेप्ट को समझने पर ज्यादा ध्यान दें।
  • साप्ताहिक रूप से मॉक टेस्ट हल करें और ओएमआर शीट में 5वें विकल्प (E) को भरने की प्रैक्टिस घर पर ही करें ताकि मुख्य परीक्षा के दौरान समय का सही प्रबंधन हो सके और परीक्षा में अयोग्यता से बचा जा सके।
  • हर हफ्ते पढ़े गाए टॉपिक्स का रिवीजन अवश्य करें ताकि चीजों को लंबे समय तक बेहतर तरीके से याद रखा जा सके।

Rajasthan CET Passing Marks 2026

राजस्थान सीईटी परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणी अनुसार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, अब मुख्य भर्ती परीक्षाओं जैसे एलडीसी, कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम सेवक, जिलेदार, VDO एग्जाम्स में शामिल होने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार कम से कम 35% से 40% अंक लाना अनिवार्य है।

कैटेगरी-वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स आप नीचे दी गई इस टेबल में देख सकते है:

कैटेगरीन्यूनतम पासिंग प्रतिशत आवश्यक न्यूनतम अंक (कुल 240 में से)
जनरल /अन्य राज्य के अभ्यर्थी40% 96 अंक
ओबीसी /ईडब्ल्यूएस /एमबीसी40% 96 अंक
एससी /एसटी35% 84 अंक
दिव्यांगजन (PwD)35% 84 अंक

Note: इस न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने पर ही आप सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम में शामिल सरकारी नौकरियों की मुख्य परीक्षा का फॉर्म भर सकेंगे।

Rajasthan CET Score Card Validity 2026

राजस्थान सरकार के नए नियमों के अनुसार अब CET स्कोर कार्ड की वैधता (Validity) को 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि 2026 में आयोजित होने वाली सीईटी 12वीं और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का स्कोर कार्ड सीईटी रिजल्ट जारी होने की तारीख से अगले 3 साल तक मान्य रहेगा। इस अवधि में निकलने वाली मुख्य भर्तियों के लिए छात्र उसी स्कोर कार्ड से फॉर्म भर सकेंगे।

Read Also…राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जुलाई तक

How to Download Rajasthan CET 12th Level New Syllabus and Exam Pattern 2026

Rajasthan CET Syllabus 2026 PDF Download करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके चुटकियों में सिलेबस अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें।
  • होमपेज खुलने के बाद यहां दिए गए “Candidate Corner” के अनुभाग में जाएं।
RSSB RSSB Candidate Corner Syllabus Syllabus
RSSB RSSB Candidate Corner Syllabus Syllabus
  • कैंडिडेट कॉर्नर के अंदर आपको “Syllabus” का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब खुली हुई लिस्ट में अपनी जरूरत के अनुसार “RSSB CET Graduation Level Syllabus 2026” या “Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026” के सामने दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही सीईटी न्यू सिलेबस पीडीएफ आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कभी भी ओपन करके देख सकते हैं इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते है।

RSSB CET 12th Level New Syllabus 2026 PDF Download Links

RSMSSB CET 12th Level Syllabus And Exam PatternCET New Syllabus and Exam Pattern PDF Download
CET 12th Level Apply OnlineCET Apply Online
Official WebsiteRSSB Official Portal
Daily Govt Exams & Govt Jobs UpdateJoin Our Telegram Channel & WhatsApp Channel

निष्कर्ष: Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 में इस बार हुए बड़े बदलावों को ध्यान में रखकर की गई नियमित तैयारी ही आपको पासिंग मार्क्स से ऊपर स्कोर दिला सकती है। क्या आपने सीईटी 12वीं लेवल नए एग्जाम पैटर्न के अनुसार तैयारी शुरू कर दी है? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं और इस आर्टिकल को अपने साथी अभ्यर्थियों के साथ जरूर शेयर करें।

Read Also….राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट और सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम डेट जारी, यहां देखें परीक्षा की तारीखें

Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 FAQs

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा में PwBD अपने लिए लेखक (Scribe) कैसे प्राप्त करे?

दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुतलेखक या क्षतिपूरक समय का लाभ लेने के लिए परीक्षा की तारीख से कम से कम दो दिन पहले अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ चयन बोर्ड कार्यालय में इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जाकर संपर्क करना होगा।

राजस्थान सीईटी स्कोर कार्ड 2026 की वैलेडिटी कितने साल की है?

चयन बोर्ड के नए नियम अनुसार Rajasthan CET Score Card Validity अब एक साल की जगह 3 साल कर दिया गया है।

Rajasthan CET 12th Level New Syllabus 2026 के अनुसार पासिंग मार्क्स क्या है?

इस बार नेगेटिव मार्किंग के साथ जनरल, ओबीसी, EWS कैटेगरी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 40% और राज्य के SC, ST अभ्यर्थियों को 35% अंक प्राप्त करने होंगें।

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी भर्ती 2026 में आवेदन कर सकते है?

हां, किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी के अंतर्गत सीईटी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।

सीईटी एग्जाम में Current Affairs में क्या पढ़ना होगा?

करंट अफेयर्स में राष्ट्रीय व राज्य स्तर की घटनाओं के साथ-साथ अभ्यर्थियों को नागरिक कर्तव्य जैसे मूल कर्तव्य व नैतिक मूल्य और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के मुख्य प्रावधानों को अच्छे से पढ़ना होगा।

राजस्थान सीईटी एग्जाम में OMR शीट चेक करने और 5वां ऑप्शन भरने के लिए कितना टाइम मिलेगा?

CET Exam का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को यह कन्फर्म करने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा कि उन्होंने प्रत्येक प्रश्न का कोई एक गोला भर दिया है या नहीं।

क्या राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस में जन स्वास्थ्य का कोई नया टॉपिक जुड़ा है?

हां, Rajasthan CET New Syllabus 2026 12th Level में बोर्ड ने जन स्वास्थ्य के तहत प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर की बुनियादी बातें, सोशल मीडिया की लत के स्वास्थ्य जोखिम और युवाओं की फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक जोड़े है।

Cet 12th लेवल में कौन कौनसी जॉब होती है?

राजस्थान सीईटी (CET 12th Level) एक पात्रता परीक्षा है, इसे पास करने के बाद आप 12वीं पास स्तर की विभिन्न सरकारी नौकरियों जैसे वनपाल (Forester), लिपिक ग्रेड-II (LDC), छात्रावास अधीक्षक (Hostel Superintendent), जमादार ग्रेड-II, कनिष्ठ सहायक और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकते है।

CET में कितने नंबर चाहिए पास होने के लिए?

CET Exam में पास होने के लिए  सामान्य वर्ग को न्यूनतम 40% और आरक्षित (SC/ST/OBC) वर्ग को 35% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

क्या मैं 1 महीने में सीईटी क्लियर कर सकता हूं?

सीईटी पर आपका मुख्य ध्यान होना चाहिए, यदि आप एक महीने तक अपना पूरा समय सीईटी की तैयारी में लगाते हैं, तो 1 महीने में इसकी तैयारी करना संभव है । आपको जितना सिलेबस कवर करना है, उसके लिए आपको उतना ही समय समर्पित करना होगा।

मैं कितनी बार सीईटी का प्रयास कर सकता हूं?

आप जब भी सीईटी का एग्जाम हो उसमें बैठ सकते है, जब तक कि आप अधिकतम आयु सीमा पार नहीं कर जाते, इसके लिए कोई सीमा नहीं है।

बिना तैयारी के सीईटी कैसे पास करें?

बिना तैयारी के CET पास करने के लिए पिछले साल के पेपर देखें और केवल उन्हीं सवालों को हल करें जिनके बारे में आप पक्के तौर पर जानते हैं। रीजनिंग और लॉजिक वाले आसान प्रश्नों पर ध्यान देकर और तुक्का मारने से बचकर ही आप बेहतर स्कोर कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment