SSC CHSL Vacancy 2026 Advt No HQ-C1102/5/2026-C-1 Release: 12वीं पास के लिए एसएससी LDC, JSA और DEO भर्ती के 2536 पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 सितम्बर को जारी कर दिया गया है। SSC CHSL Vacancy 2026 का आयोजन कुल 2536 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संवैधानिक निकायों के लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO/DEO) ग्रेड A के रिक्त पद शामिल है।

SSC CHSL Vacancy 2026 Advt No HQ-C110252026-C-1 Release
SSC CHSL Vacancy

किसी भी राज्य के 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी पाने का यह बहुत अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 7 सितम्बर 2026 से ही शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एसएससी के नए आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in या ‘my SSC’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। एसएससी सीएचएसएल भर्ती में आवेदन के लिए आपके पास लास्ट डेट 07 अक्टूबर 2026 को रात 11:00 बजे तक का समय है।

SSC CHSL Vacancy Online Form भरते समय होने वाली छोटी-छोटी गलतियों से बचने और पहली बार में ही फॉर्म को सही तरीके से सबमिट करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Quick Highlight

  • भर्ती आयोजक: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
  • पद संख्या: 2536 पद
  • योग्यता: 12वीं पास (विशिष्ट DEO पदों के लिए गणित के साथ साइंस)
  • आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (01 अगस्त 2026 के अनुसार)
  • आवेदन की तारीखें: 07 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

Key Points

  • नया OTR अनिवार्य: अगर आपने SSC के पुराने पोर्टल (ssc.nic.in) पर रजिस्ट्रेशन किया था, तो वह अब मान्य नहीं है। आपको नए पोर्टल (ssc.gov.in) पर नया OTR करना होगा।
  • लाइव फोटो कैप्चर: फॉर्म भरते समय कोई पुरानी फोटो अपलोड नहीं होगी। फॉर्म भरते वक्त ही वेबकैम या ‘my SSC’ मोबाइल ऐप के जरिए लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी।
  • सेक्शनल टाइमर लागू: Tier-I परीक्षा के चारों विषयों में 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर निर्धारित किया गया है।
  • शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ डेट: 07 अक्टूबर 2026 तक आपकी 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाना चाहिए।
  • आयु गणना तिथि: 01 अगस्त 2026

SSC CHSL Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामकंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा 2026
पदों के नामLDC, JSA, DEO एवं DEO Grade ‘A’
पद संख्या2536
आवेदन मोडऑनलाइन (ssc.gov.in या ‘my SSC’ App द्वारा)
ऑनलाइन आवेदन शुरू07 सितंबर 2026 से
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
आधिकारिक हेल्पलाइन18003093063
कैटेगिरीSSC Latest Jobs 2026-27

SSC CHSL Vacancy 2026 Last Date

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 सितम्बर को जारी कर आवेदन मांगे गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 07 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक
  • ऑनलाइन फीस भुगतान लास्ट डेट: 08 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक
  • ऑनलाइन करेक्शन विंडो ओपन: 14 से 16 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक
  • SSC CHSL Tier-I Exam Date (CBT): आयोग द्वारा जल्द सूचित की जाएगी
  • SSC CHSL Tier-II Exam Date (CBT): आयोग द्वारा जल्द सूचित की जाएगी
SSC CHSL Notification 2026
SSC CHSL Notification 2026

SSC CHSL Vacancy Details

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न स्तरीय कुल 2536 पदों पर बहाली की जाएगी। जिसमें LDC, DEO और JSA सहित विभिन्न पद शामिल है।

पद का नामपद संख्या
Lower Division Clerk (LDC)/Junior Secretariat Assistant (JSA)1,851
Data Entry Operator (DEO – Standard/General)552
Data Entry Operator (DEO Grade ‘A’)133
Total Vacancies2,536 पद

Note: अंतिम चयन प्रक्रिया तक पदों की संख्या में आयोग द्वारा आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जा सकता है।

SSC CHSL LDC, JSA & DEO Work Profile

एसएससी सीएचएसएल भर्ती में एलडीसी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार निम्नलिखित कार्य करना होगा:

पद का नामक्या क्या काम करना होगा?
LDC / JSAफाइलें संभालना: ऑफिस की फाइलें, कागजात और रिकॉर्ड्स को सही जगह अपडेट करके रखना।
लेटर व ड्राफ्टिंग: सरकारी लेटर्स, ई-मेल और ड्राफ्ट्स टाइप/तैयार करना।
डाक व डिस्पैच: ऑफिस में आने-जाने वाली सभी डाक की एंट्री करना और आगे भेजना।
डेली क्लर्क वर्क: ऑफिस के रोजमर्रा के नॉर्मल कंप्यूटर और पेपर वर्क को संभालना।
Data Entry Operator (DEO)डाटा एंट्री: अलग-अलग विभागों की फाइलों और डिटेल्स को कंप्यूटर सिस्टम में स्पीड से फीड करना।
रिपोर्ट्स बनाना: डेली काम की रिपोर्ट्स तैयार करके पोर्टल पर अपडेट करना।
डाटा सेफ रखना: फीड किए गए डाटा का बैकअप लेना ताकि कोई रिकॉर्ड गायब न हो।
DEO Grade ‘A’एडवांस्ड डाटा वर्क: संस्कृति या उपभोक्ता मामलों जैसे बड़े मंत्रालयों के खास और बड़े डाटा को प्रोसेस करना।
हाई स्पीड व एक्यूरेसी: बिना किसी मिस्टेक के हाई स्पीड से जरूरी डाटा सिस्टम में डालना।
डिजिटल चेकिंग: मिनिस्ट्री के ऑनलाइन पोर्टल्स पर जरूरी फाइलों की डिजिटल एंट्री और वेरिफिकेशन करना।

SSC CHSL Vacancy 2026 Educational Qualification

एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपके पास पद अनुसार 07 अक्टूबर 2026 से पहले पहले तक निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • DEO/DEO Grade ‘A’: उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC एवं संस्कृति मंत्रालय में SSC Data Entry Operator Vacancy के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित विषय के साथ साइंस स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • LDC, JSA और DEO: अन्य सभी विभागों में SSC LDC and JSA Vacancy एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से Arts, Science या Commerce सहित किसी भी स्ट्रीम में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

अपसीयरिंग स्टूडेंट्स: जो अभ्यर्थी वर्ष 2026 में अपनी 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं या दे रहे हैं, वे भी फॉर्म भर सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि उनकी मार्कशीट अथवा रिजल्ट 07 अक्टूबर 2026 या इससे पहले जारी होना आवश्यक है।

SSC CHSL Age Limit

SSC CHSL Vacancy में उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।

वहीं अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, यानी कि आवेदकों का जन्म 02 अगस्त 1999 से पहले और 01 अगस्त 2008 के बाद का नहीं होना चाहिए।

SSC CHSL Age Relaxation

सरकारी नियम अनुसार SC, ST और OBC नॉन क्रीमी लेयर एवं श्रेणीवार दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में श्रेणी अनुसार विशेष छूट दी गई है:

  • SC/ST: 5 वर्ष (अधिकतम 32 वर्ष तक)
  • OBC (NCL): 3 वर्ष (अधिकतम 30 वर्ष तक)
  • PwBD (UR): 10 वर्ष
  • PwBD (OBC): 13 वर्ष
  • PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
  • पूर्व सैनिक (ESM): सैन्य सेवा घटाने के बाद 3 वर्ष

Application Fees for SSC CHSL

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा, श्रेणी अनुसार निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:

  • General (UR)/OBC/EWS Male Candidates: ₹100/-
  • All Female Candidates: Free
  • SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen (ESM): Free
  • Form Correction Charges: यदि फॉर्म भरने में गलती हो जाती है, तो पहली बार सुधार करने पर ₹200 और दूसरी बार सुधार करने पर ₹500 का चार्ज देना होगा।

SSC CHSL Vacancy 2026 Selection Process

एसएससी सीएचएसएल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट अथवा टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • Tier-I Exam (CBT)
  • Tier-II Exam (CBT)
  • Skill Test/Typing Test (Part of Tier-II):
  • Document Verification (DV)
  • Medical Test

Read Also…28 ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट, पीओ सहित 13,706 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 21 सितंबर तक

SSC CHSL Exam Pattern 2026 In Hindi

आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल एग्जाम दो चरणों में कराया जाएगा, जिसे टियर 1 और टियर 2 के नाम से जाना जाता है, यह परीक्षाएं ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी, जिसके लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

SSC CHSL Tier-I Exam Pattern

  • Tier-I परीक्षा में कुल 100 प्रश्न की होगी।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का एवं पूरा पेपर 200 अंकों का होगा।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें प्रति सेक्शन 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर सेट रहेगा।
विषयप्रश्न संख्याकुल अंकसेक्शनल टाइम
English Language (Basic Knowledge)255015 मिनट
General Intelligence (Reasoning)255015 मिनट
Quantitative Aptitude (Basic Arithmetic)255015 मिनट
General Awareness255015 मिनट
कुल10020060 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

SSC CHSL Tier-II Exam Pattern

SSC CHSL Vacancy Tier-II परीक्षा एक ही दिन में दो सेशंस यानी सेशन-I और सेशन-II के रूप में होगी।

सेशनसेक्शनसब्जेक्टप्रश्न संख्याकुल अंकसमय सीमाविशेष विवरण
Session-I
(कुल: 2 घंटे 15 मिनट)
Section-Iगणित309030 मिनटप्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा
रीजनिंग309030 मिनट
Section-IIअंग्रेजी4012040 मिनट
सामान्य जागरूकता (GK/GA)206020 मिनट
Section-IIIकंप्यूटर ज्ञान154515 मिनटकेवल क्वालीफाइंग
Session-IISection-IVडेटा एंट्री (DEO के लिए)15 मिनटकौशल/टाइपिंग टेस्ट
टाइपिंग टेस्ट (LDC/JSA के लिए)10 मिनट35 शब्द/मिनट (अंग्रेजी) या 30 शब्द/मिनट (हिंदी)
  • नेगेटिव मार्किंग: Tier-II के Section-I, II और III में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सीधे 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी, ऐसे में तुक्केबाजी बिल्कुल ना करें।

SSC CHSL Exam Passing Marks 2026

SSC CHSL Vacancy के Tier-I और Tier-II एग्जाम में पास होने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार न्यूनतम निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करना अनिवार्य है:

CategoryMinimum Qualifying Marks in %
UR/General30%
OBC/EWS25%
SC/ST20%
PwBD/ESM20%

Note: सिर्फ पासिंग मार्क्स लाने से फाइनल सिलेक्शन नहीं होता, इसके लिए आपको केटेगरी अनुसार हाईएस्ट कट-ऑफ लिस्ट में अपनी जगह बनानी होगी।

SSC CHSL Syllabus 2026 In Hindi

एसएससी सीएचएसएल सिलेबस टियर 1 और टियर 2 के लिए अलग अलग है जिसकी संक्षिप्त जानकारी यहां टॉपिक वाइज दी गई है, डिटेल्ड सिलेबस के लिए आप आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है:

SSC CHSL Tier-I Syllabus 2026

English Language

  • Spotting Errors
  • Fill in the Blanks
  • Synonyms/Antonyms
  • Spelling Mistakes
  • Idioms & Phrases
  • One Word Substitution
  • Active/Passive Voice
  • Direct/Indirect Speech
  • Cloze Test

Reasoning

  • Semantic & Symbolic Analogy
  • Classification
  • Venn Diagrams
  • Spatial Orientation
  • Coding-Decoding
  • Paper Folding
  • Embedded Figures

Quantitative Aptitude

  • Number System
  • Percentage
  • Ratio & Proportion
  • Averages
  • Simple & Compound Interest
  • Profit & Loss
  • Time & Work
  • Algebra
  • Geometry
  • Mensuration
  • Trigonometry
  • Statistical Charts

General Awareness

  • भारत और पड़ोसी देशों का इतिहास
  • संस्कृति
  • भूगोल
  • अर्थशास्त्र
  • भारतीय संविधान
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • लेटेस्ट समसामयिक घटनाएं (Current Affairs)

SSC CHSL Tier-II Computer Syllabus

Computer Basics

  • CPU
  • इनपुट डिवाइस
  • आउटपुट डिवाइस
  • मेमोरी संगठन
  • विंडोज OS
  • कीबोर्ड शॉर्टकट्स

MS Office

  • MS Word
  • MS Excel
  • MS PowerPoint का व्यावहारिक ज्ञान

Internet & Security

  • वेब ब्राउजिंग
  • ई-मेल
  • नेटवर्किंग प्रोटोकॉल
  • साइबर सुरक्षा –
  • Viruses
  • Worms
  • Trojans etc.

SSC CHSL Previous Years Cut-Off Range Tier-I

एसएससी सीएचएसएल एग्जाम की तैयारी शुरू करने से पहले आपको पिछले कुछ वर्षों की Tier-I परीक्षा की कैटेगरी अनुसार न्यूनतम से अधिकतम कट ऑफ का अंदाजा होना जरूरी है, जो कुल 200 अंक मे से है:

CategoryCut-Off
UR/General140.00 से 158.72
OBC138.00 से 154.25
EWS118.50 से 152.10
SC111.00 से 137.46
ST105.00 से 126.79
PwBD84.00 से 121.00
पूर्व सैनिक (ESM)75.00 से 110.50

SSC CHSL LDC अथवा DEO में से कौन सी पोस्ट बेस्ट है?

आवेदन करने से पहले आपको अपनी योग्यता अनुसार बेस्ट पोस्ट सलेक्ट करना आवश्यक है, आप अपनी योग्यता अनुसार इस प्रकार सही पद चुन सकते है:

  1. डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO): अगर आपकी कंप्यूटर टाइपिंग और स्पीड दोनों ही अच्छी है और आप ज्यादा पे-स्केल यानी Pay Level-4 से 5 वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो पोस्ट प्रेफरेंस में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) को ऊपर रखें।
  2. लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/JSA: यदि आप मंत्रालयों में सामान्य प्रशासनिक कामकाज, फाइल मेंटेनेंस और सामान्य टाइपिंग स्पीड अर्थात 35 शब्द तक प्रति मिनट के साथ सहज हैं, तो LDC पोस्ट आपके लिए एक सिक्योर करियर ऑप्शन है।

SSC CHSL Required Documents

एसएससी सीएचएसएल भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • डिजिटल हस्ताक्षर (10 KB से 20 KB साइज, साफ सफेद बैकग्राउंड में)
  • वैध फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
  • जाति प्रमाणपत्र जो 6 महीने से ज्यादा पुराना ना हो (OBC-NCL, SC, ST, EWS के लिए)
  • PwBD या पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटो इत्यादि।

Read Also…एसएससी जूनियर इंजीनियर सीधी भर्ती के 1748 पदों पर आवेदन शुरू

SSC CHSL LDC, JSA & DEO Salary

एसएससी एलडीसी, JSA और DEO पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा:

  • SSC LDC/JSA Salary: ₹19,900/- से ₹63,200/- तक प्रतिमाह + विभिन्न भत्ते (Pay Level-2)
  • SSC Data Entry Operator (DEO) Salary: ₹29,200/- से ₹92,300/- तक प्रतिमाह (Pay Level- 5)
  • SSC DEO Grade ‘A’ Salary: ₹25,500/- से ₹81,100/- प्रतिमाह + भत्ते (Pay Level-4)

How To Apply Step By Step for SSC CHSL Vacancy 2026

SSC CHSL Online Form भरने के लिए आप नजदीकी ईमित्र सेंटर पर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स ले जाकर फॉर्म जमा करवा सकते है, इसके अलावा आप यहां डिटेल से दी गई स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया का पालन करते हुए खुद से घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं:

Step 1: Complete NEW One-Time Registration (OTR)

  • सबसे पहले SSC के नए ऑफिशियल पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दाईं तरफ ‘Login or Register‘ पर क्लिक करके ‘Register Now‘ पर क्लिक करें।
New User Register Now
New User Register Now
  • Personal Details: पंजीकरण के लिए सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी भरें, यदि आपके पास आधार कार्ड है तो इसकी डिटेल्स भरें। लेकिन यदि
  • आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है तो आप किसी अन्य वैध फोटो पहचान पत्र से भी OTR प्रॉसेस पूरी कर सकते हैं।
  • अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और दिन, महीने और वर्ष के साथ जन्मतिथि दर्ज करें, ध्यान रहे यह सब 10वीं की मार्कशीट के अनुसार एकदम सही होना चाहिए।
  • Contact Details: अपना मोबाइल नंबर और एक्टिव ईमेल आईडी दर्ज करके दोनों पर आए OTP को डालकर वेरिफाई करें।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन नंबर (OTR) और पासवर्ड आ जाएगा, इसे तुरंत नोट कर लें।

Step 2: Change Password & Fill In Additional Details

  • OTR नंबर और अस्थायी पासवर्ड से दोबारा पोर्टल पर Login करें।
  • सुरक्षा के लिए अपना एक नया मजबूत पासवर्ड सेट करें।
  • अपनी कैटेगरी (UR/OBC/SC/ST/EWS), राष्ट्रीयता और शरीर पर पहचान के निशान (यदि कोई हो तो) सही सही जानकारी भरें।
  • अपना स्थायी और वर्तमान पता भरें और Submit करके OTR प्रॉसेस को पूरा करें।

Step 3: SSC CHSL 2026 Application Form

  • अपनी OTR आईडी और नए पासवर्ड से एसएससी पोर्टल पर Login करें।
  • My Applications‘ सेक्शन में आपको ‘Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2026‘ दिखेगा, इसके नीचे दिए गए ‘Apply‘ बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी OTR की पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे अच्छे से चेक करके Next पर क्लिक करें।

Step 4: योग्यता, परीक्षा केंद्र और टाइपिंग मीडियम चुनें

  • अपनी 12वीं की शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी भरें, जैसे कि बोर्ड का नाम, रोल नंबर, पासिंग ईयर, प्रतिशत/CGPA इत्यादि।
  • Exam Centers: अपनी सुविधा अनुसार 3 पसंदीदा एग्जाम सेंटर्स का चयन करें, जैसे NR, CR, ER रीजन।
  • Medium of Computer Based Examination: वह भाषा चुनें जिसमें आप Tier-I का पेपर देना चाहते हैं यानी हिंदी, अंग्रेजी या अन्य क्षेत्रीय भाषा।
  • Medium of Typing Test: LDC/DEO के स्किल टेस्ट के लिए हिंदी अथवा अंग्रेजी में से कोई एक भाषा चुनें।

Step 5: लाइव फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की गाइडलाइन्स

लाइव फोटो नियम:

  • SSC CHSL Vacancy फॉर्म में अब पुरानी गैलरी वाली फोटो अपलोड नहीं होगी।
  • आप अपने कंप्यूटर के वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर कर सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर से ‘my SSC‘ आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके अपने फोन से लाइव फोटो खींच सकते हैं।
  • विशेष निर्देश: फोटो खींचते समय पीछे का बैकग्राउंड बिल्कुल प्लेन सफेद या हल्का रखें। चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो, चश्मा या टोपी बिल्कुल न पहनी हो और दोनों कान साफ दिखाई दे रहे हों।

डिजिटल सिग्नेचर नियम:

  • सफेद कागज पर काली या नीली स्याही से हस्ताक्षर करें।
  • हस्ताक्षर की साइज 10 KB से 20 KB के बीच और इमेज पूरी तरह क्लियर होनी चाहिए।

Step 6: प्रीव्यू चेक करके फीस का भुगतान करें

  • Preview‘ बटन पर क्लिक करके अपने पूरे फॉर्म को ऊपर से नीचे तक एक बार ध्यान से री-चेक करें।
  • अगर कोई गलती दिखे तो ‘Edit/Modify‘ पर क्लिक करके उसे अभी सुधार लें, सब सही होने पर Next पर क्लिक करें।
  • जिन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क लागू है वह निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम चरण में ‘Final Submit‘ बटन पर क्लिक करके भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SSC CHSL Exam 2026 ki Taiyari Kaise Kare

SSC CHSL 2026 की कम से कम समय में बेहतरीन तैयारी के लिए आप इन युनिक स्मार्ट स्टडी टिप्स को फॉलो कर सकते है:

  1. सेक्शनल टाइमर का ध्यान रखें: Tier-I में प्रत्येक सेक्शन जैसे English, Reasoning, Maths, GK के लिए 15-15 मिनट का सेक्शनल टाइमर सेट है। ऐसे में आप 15 मिनट के भीतर 25 सवाल हल करने की स्पीड अभी से बना लें।
  2. मैथ्स और रीजनिंग में शॉर्टकट अपनाएं: 1 से 30 तक के वर्ग (Squares), घन (Cubes) और पहाड़े याद रखें, अर्थमैटिक के सवालों को अनुपात (Ratio) और प्रतिशत (Percentage) के तरीकों से हल करने की प्रैक्टिस करें।
  3. इंग्लिश वोकैब और ग्रामर मजबूत करें: रोजाना 10-15 नए शब्द जैसे Synonyms/Antonyms और One-Word Substitutions याद करना शुरू करें, बेसिक ग्रामर रूल्स का लगातार अभ्यास करें।
  4. स्टैटिक GK और करंट अफेयर्स: पिछले 6 से 8 महीनों के करंट अफेयर्स और SSC के पिछले सालों में पूछे गए प्रश्नों (PYQs) का रिविजन करें।
  5. मॉक टेस्ट व टाइपिंग की साथ में तैयारी: हफ्ते में कम से कम 2-3 ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें और कंप्यूटर पर टाइपिंग का अभ्यास भी अभी से शुरू कर दें, आपकी अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट एवं हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

Important Useful Links

SSC CHSL Notification SSC CHSL Notification PDF Download
SSC CHSL Apply OnlineSSC CHSL Apply Now
Official Website SSC New Portal
Official SSC Mobile Appmy SSC App (Google Play Store)
Toll-Free Helpline18003093063
Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: सरकारी नौकरी अलर्ट और फ्री स्टडी मटेरियल सहित यदि SSC CHSL Vacancy 2026 को लेकर ऑनलाइन फॉर्म, लाइव फोटो या OTR से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें, हमारी टीम आपको तुरंत जवाब देगी। डेली लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा व्हॉट्सऐप और टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें।

SSC CHSL Recruitment 2026 FAQs

SSC CHSL Bharti 2026 में फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है?

इस भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 07 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

एसएससी DEO को कितनी सैलरी मिलती है?

SSC CHSL DEO Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 4 से 5 के आधार पर न्यूनतम ₹25,500 से अधिकतम ₹92,300 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

एसएससी एलडीसी एवं JSA का मासिक वेतन कितना है?

SSC LDC and JSA Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर न्यूनतम 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही किराया भत्ता, यात्रा भत्ता सहित विभिन्न भत्ते भी मिलेंगे।

क्या SSC की पुरानी वेबसाइट का OTR काम करेगा?

नहीं, एसएससी की पुरानी वेबसाइट का OTR अब काम नहीं करेगा, आपको एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नया OTR रजिस्ट्रेशन ही करना पड़ेगा।

SSC CHSL Vacancy 2026 के लिए उम्र की गणना किस तारीख से होगी?

आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

एसएससी CHSL फॉर्म के लिए लाइव फोटो खींचते समय किन बातों का ध्यान रखें?

लाइव फोटो खींचते समय सीधे कैमरे में देखें, चश्मा या टोपी न पहनें, चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए और बैकग्राउंड साफ होना चाहिए, सही फोटो न होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

यदि 12वीं में आर्ट्स या कॉमर्स था, तो क्या मैं SSC DEO के लिए फॉर्म भर सकता हूँ?

हां, आप सामान्य विभागों के DEO और LDC/JSA पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, केवल संस्कृति मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों जैसे खास विभागों वाले DEO पदों के लिए ही 12वीं में गणित के साथ साइंस मांगा जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment