Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Notification Release: राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 जुलाई को जारी कर दिया है। अगर आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए सबसे पहला और जरूरी स्टेप है। आप इसके लिए 04 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक एसएसओ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Notification Release
Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026

​बोर्ड द्वारा सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक कराने की आधिकारिक सूचना 18 जून 2026 को जारी की जा चुकी है। बता दें कि पिछली बार का CET 2024 का स्कोर कार्ड 11 फरवरी 2026 को एक्सपायर हो चुका था, इसलिए अगर आप पिछली बार सीईटी में शामिल हुए थे, तो भी आपको इस बार फ्रेश आवेदन करना होगा। रही बात कॉम्पिटिशन की, तो पिछली बार सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए लगभग 11.64 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा था। वहीं इस बार भी सरकारी नौकरियों के क्रेज को देखते हुए 12 से 14 लाख के बीच आवेदन आने की पूरी उम्मीद है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Overview

Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB)
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) – Graduate Level 2026
Article NameRajasthan CET Graduation Level Exam 2026
Exam LevelState Level (Graduation Standard)
Score Card Validity3 Year 
Mode of ApplyOnline (via SSO Portal)
CET Form Start Date04 July 2026
CET Exam Date1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक
Negative Marking1/3 Mark
CategoryRajasthan CET Notification 2026
Official WebsiteRSMSSB

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Form Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 जुलाई को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 जुलाई से आमंत्रित किए गए है। आवेदन की अंतिम तारीख 02 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

CET Graduation Level 2026 Exam की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, साथ ही CET New Syllabus भी जारी हो चुका है।

Rajasthan CET Graduation Level Notification 2026 Release
Rajasthan CET Graduation Level Notification 2026

ध्यान रहे कि इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है और प्रश्न पत्र का स्तर भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, इसलिए कड़ी मेहनत आवश्यक है। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम डेट चयन बोर्ड द्वारा 18 जून 2026 को ऑफिशियल तरीके से जारी कर दी गई है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 में कौन कौनसी भर्तियां शामिल है

​राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा के जरिए आप इन 12 अलग-अलग विभागों में विभिन्न 12 भर्तियों के फॉर्म भरने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे:

Rajasthan CET Graduate Level Exam 2026 में शामिल 12 भर्तियां

क्रम संख्याभर्ती का नाम विभाग का नाम
1RPSC Platoon Commanderराजस्थान होम गार्ड अधीनस्थ सेवा विभाग
2RSMSSB Patwariराजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा विभाग
3RSSB ​Patwariराजस्थान राजस्व भू-अभिलेख सेवा विभाग
4RSSB Hostel Superintendent Grade-IIराजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा
5​RPSC Sub-Jailorराजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा विभाग
6RSSB Mahila Paryavekshakराजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा विभाग
7RSSB Tehsil Revenue Accountantराजस्थान राजस्व लेखा अधीनस्थ विभाग
8RSSB Female Supervisorराजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा विभाग
9RSSB Junior Accountant​राजस्थान अधीनस्थ लेखा विभाग
10​RSSB Gram Vikas Adhikariराजस्थान पंचायती राज विभाग
11RSMSSB Junior Accountantराजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड
12RSSB ​Hostel Superintendent (पुरुष/महिला) Grade-IIराजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सेवा विभाग

Note: ​CET सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है, इसमें बैठने या पास होने का मतलब पक्की सरकारी नौकरी नहीं है, इसके बाद आपको संबंधित विभाग की मुख्य भर्ती परीक्षा भी देनी होगी और उसे अधिकतम अंकों से पास भी करना होगा।

सीईटी एग्जाम में जो आप स्कोर लाएंगे, उसकी वैलिडिटी रिजल्ट आने के दिन से अगले 3 साल तक रहेगी।

Read Also…राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जुलाई तक

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Eligibility Criteria, Qualification & Age Limit

बोर्ड द्वारा पात्रता के नियमों को अब काफी स्पष्ट कर दिया गया है ताकि केवल सरकारी नौकरी के लिए सीरियस अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा तक पहुंच सकें। इसे आप दो मुख्य बिंदुओं से समझ सकते हैं:

Rajasthan CET Graduation Level Exam Qualification 2026

अभ्यर्थी के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। यहां एक राहत की बात यह है कि जो छात्र अपने स्नातक के अंतिम वर्ष (Final Year) में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते मुख्य भर्ती परीक्षा की तारीख तक ग्रेजुएट का रिजल्ट जारी हो चुका हो।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Age Limit 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और महिला वर्ग को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु में 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Application Fees 

राजस्थान सरकार की “One-Time Registration – OTR” प्रणाली के तहत एप्लीकेशन फीस श्रेणीवार कुछ इस प्रकार रखी गई है:

CategoryApplication Fees
जनरल, ओबीसी एवं MBC क्रीमी लेयरRs.600/-
ओबीसी एवं MBC नॉन क्रीमी लेयरRs.400/-
EWS / SC / ST / दिव्यांगजनRs.400/-

Note: यदि आपने पहले ही OTR शुल्क का भुगतान कर दिया है, तो आपको पुनः फीस देने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Selection Process

राजस्थान सीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन श्रेणी वार प्राप्त पासिंग मार्क्स के आधार पर किया जाएगा, ताकि इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीईटी में शामिल भर्तियों के लिए आवेदन कर सके।

  • CET लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको 300 अंकों की कॉमन लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
  • स्कोर कार्ड: परीक्षा के बाद आपका ‘नॉर्मलाइज्ड स्कोर‘ जारी किया जाएगा जो सीईटी में शामिल अपकमिंग वेकेंसीज के लिए निर्धारित 3 Yrs वैलेडिटी टाइम तक मान्य होगा।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern And Syllabus 2026

CET एग्जाम का सिलेबस काफी व्यापक है, जिसे एक तरह से ‘Mini-RAS’ कहना गलत नहीं होगा।

  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ/MCQs
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 300
  • प्रत्येक सही प्रश्न के लिए: 2 अंक
  • परीक्षा की समय अवधि: 180 मिनट यानी कि 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: इस बार 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

CET परीक्षा में शामिल विषय:

  • राजस्थान का नया भूगोल 41 जिलों के आधार पर, इतिहास
  • कला-संस्कृति
  • भारतीय संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • रीजनिंग
  • गणित
  • हिंदी
  • इंग्लिश
  • कंप्यूटर।

Read Also….राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, यहां से करें डाउनलोड

RSSB CET Graduation Level Exam Smart Study Tips 2026

  • अपडेटेड राजस्थान जीके: राजस्थान के 41 जिलों के गठन के बाद अब भूगोल और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े नए आंकड़ों और नक्शों के साथ ही अपनी तैयारी शुरू करें। पुराने डेटा से सवाल गलत होने की संभावना बढ़ गई है।
  • विषयवार वेटेज समझें: राजस्थान जीके और हिंदी जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ बनाएं क्योंकि इनका वेटेज स्कोर बढ़ाने में सबसे अधिक रहता है।
  • पिछले साल के पेपर्स (PYQs): पुराने सीईटी पेपर्स को सॉल्व करने से आपको एग्जामिनर के माइंडसेट और प्रश्नों की गहराई का सटीक अंदाजा होगा। विशेषकर RSMSSB के ट्रिकी सवालों को अच्छे से समझें।
  • करेंट अफेयर्स: पिछले 6 से 12 महीनों के राजस्थान बजट, आर्थिक समीक्षा और फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष फोकस करें।

RSMSSB CET Graduation Level Exam Best Books 2026

  • Rajasthan GK: राजस्थान लक्ष्य 2026 एडिशन या पैनोरमा की बुक, RBSE/NCERT Books।
  • Hindi: डॉ. राघव प्रकाश की ‘सामान्य हिंदी’ यह हर अभ्यर्थी की पहली पसंद होती है।
  • Mathematics & Reasoning: आर.एस. अग्रवाल या रामनिवास मथुरिया की बुक।
  • सामान्य अंग्रेजी: लुसेंट या बी.के. रस्तोगी की ‘General English’।
  • कंप्यूटर: RSCIT की आधिकारिक Textbook या Exam Brainstorming।

Rajasthan CET Exam Qualifying Marks 2026 Category Wise

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स का क्राइटेरिया कड़ाई से लागू कर दिया गया है:

CategoryPassing Marks
General/OBC/EWSकम से कम 40% अंक यानी कि 300 में से 120 अंक
SC/STकम से कम 35% यानी कि 300 में से कम से कम 105 अंक

How To Apply for Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026

CET Online Form भरना बहुत आसान है, जिसे आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए घर बैठे भी जमा कर सकते हैं:

Rajasthan Recruitment Official Portal Visit
Rajasthan Recruitment Official Portal
  • पोर्टल के होमपेज पर Login ऑप्शन पर क्लिक करके एसएसओ आईडी और पासवर्ड से एसएसओ पोर्टल पर Login करें।
Login to the SSO Portal
Login to the SSO Portal
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में विजिट करके ‘Ongoing Recruitment‘ में जाएं।
SSO Portal Ongoing Recruitment
SSO Portal Ongoing Recruitment
  • एक्टिव भर्तियों की सूची में Rajasthan Common Eligibility Test (Graduate Level) Exam 2026 के सामने ‘Apply‘ पर क्लिक करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क सहित बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
  • निर्धारित पासपोर्ट साइज में फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में यदि अभी तक OTR फीस का भुगतान नहीं किया है तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Apply Online

CET Graduate Level Exam Date NoticeRSMSSB CET Exam Date Notice Download
RSMSSB CET Notification Download Cet Notification Pdf
RSMSSB CET Apply Online CET Apply Online
Official WebsiteRSSB
Daily Latest Jobs Exam UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: अगर आप राजस्थान में अपनी सरकारी नौकरी पक्की करना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए। तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते अपना Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 ऑनलाइन फॉर्म फिल कर दीजिए। सीईटी ग्रेजुएट लेवल नोटिफिकेशन को एक बार खुद भी अच्छे से पढ़ लें, ताकि कोई भी छोटी मोटी गलती न हो। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और प्रतिदिन लेटेस्ट जॉब्स न्यूज के लिए हमारा टेलीग्राम या व्हाट्सएप ज्वॉइन कर लें।

Read Also…राजस्थान सीईटी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB CET Graduation Level Exam 2026 – FAQ’s

CET एग्जाम को क्रैक करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?

सीईटी के लिए अब तक पासिंग मार्क्स 40% रखे गए थे, एवं आगे भी 40% ही रखे गए है लेकिन इस बार माइनस मार्किंग नियम एड कर दिया गया है।

क्या सीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

इस बार 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

राजस्थान सीईटी 2026 का स्कोर कार्ड कितने साल तक वैध है?

अब सीईटी स्कोर कार्ड रिजल्ट जारी होने की तारीख से अगले 3 साल तक वैध रहेगा, जबकि पहले यह वैधता एक साल की थी।

क्या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी सीईटी 2026 एग्जाम दे सकते हैं?

हाँ, स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र ‘Appearing’ श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते सीईटी में शामिल किसी भी मुख्य भर्ती की पात्रता तिथि तक उनकी डिग्री पूर्ण हो जानी चाहिए।

राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 2026 कब होगी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा स्नातक स्तर के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET) का आयोजन 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

सीईटी में कौन कौनसी नौकरी दी जाती है?

Common Eligibility Test (CET) एक पात्रता परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद विभिन्न विभागों की ‘ग्रुप बी‘ और ‘ग्रुप सी‘ गैर-तकनीकी सरकारी नौकरियों की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है।

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या है 2026?

योग्य और इच्छुक स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 2 अगस्त 2026 तक कभी भी अप्लाई कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment