Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 की आधिकारिक अधिसूचना स्वायत्त शासन विभाग (LSG) द्वारा 27 जुलाई को जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत राज्य की कुल 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 खाली पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में पढ़े लिखे और अनपढ़ कोई भी आवेदन कर सकते है।

यदि आप कम पढ़े-लिखे हैं और राजस्थान में सरकारी या संविदा आधारित नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू की गई है। आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस आर्टिकल में हमने सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी आसान शब्दों में दी है।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Overview
| भर्ती का नाम | Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 |
| विभाग | स्वायत्त शासन विभाग (Local Self Government), राजस्थान |
| कुल पद संख्या | 24,752 |
| पद का नाम | सफाई कर्मचारी (Sweeper) |
| आवेदन की प्रक्रिया | Online (SSO ID के माध्यम से) |
| Form Start Date | 15 अगस्त 2026 |
| चयन का आधार | लॉटरी सिस्टम एवं प्रायोगिक परीक्षा (Trade Test) |
| Job Location | राजस्थान |
| Category | Latest Govt Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Portal |
सफाई कर्मचारी नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में अपनी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इनके मुख्य कार्यों में निम्नलिखित कर्तव्य शामिल हैं:
- नगरीय स्वच्छता: सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर रोजाना झाड़ू लगाना और साफ सफाई बनाए रखना।
- अपशिष्ट प्रबंधन: डोर-टू-डोर कचरा इक्कठा करना और कचरे का सही निस्तारण करना।
- नाली सफाई: सीवरेज और नालियों की साफ सफाई सुनिश्चित करना ताकि कहीं भी जलभराव न हो।
- स्वच्छता अभियान: नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित विशेष स्वच्छता अभियानों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाना।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Last Date
राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 27 जुलाई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:
| Event | Dates |
| Notification Release Date | 27 July 2026 |
| फॉर्म स्टार्ट होने की तारीख | 15 August 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 Oct 2026 |
| लॉटरी एवं प्रैक्टिकल टेस्ट | Coming Soon |
Note: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।

Latest Update For Exp. Certificate
राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट से एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है, जिसके लिए 6 अक्टूबर को आधिकारिक सूचना जारी कर जानकारी दी गई है।

स्वायत्त शासन विभाग (DLG) द्वारा जारी ताजा शुद्धि पत्र के अनुसार, जोधपुर हाई कोर्ट के निर्देश पर अब बिना किसी अनुभव प्रमाण पत्र के भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट न होने के कारण जो अभ्यर्थी अप्लाई नहीं कर पा रहे थे, वे अब बिना किसी रुकावट के अपना फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य सभी नियम व शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
Post Details
राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के अंतर्गत राज्य की कुल 183 नगरीय निकायों में गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र को मिलाकर कुल 24,752 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, निकायवार पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
गैर-अनुसूचित क्षेत्र – कुल पद: 24,277
- अजमेर: 290
- किशनगढ़: 81
- पुष्कर: 68
- ब्यावर: 201
- जैतारण: 64
- विजयनगर: 74
- डिडवाना: 111
- कुचामनसिटी: 141
- लाडनूं: 56
- मकराना: 237
- नांवा: 20
- परबतसर: 24
- केकड़ी: 74
- सरवाड: 32
- टोडारायसिंह: 56
- कुचेरा: 27
- मेड़ता सिटी: 71
- मूण्डवा: 36
- नागौर: 160
- जहाजपुर: 16
- शाहपुरा (भीलवाडा): 47
- देवली: 14
- मालपुरा: 80
- निवाई: 42
- टोंक: 242
- उनियारा: 14
- आसीन्द: 30
- भीलवाड़ा: 296
- गंगापुर: 41
- गुलाबपुरा: 58
- माण्डलगढ़: 24
- अलवर: 426
- खेरली: 25
- राजगढ़ (अलवर): 39
- रामगढ़ (सीकर): 109
- बांदीकुई: 101
- दौसा: 211
- लालसोट: 90
- जयपुर: 4811
- बगरू: 100
- चाकसू: 64
- चौमू: 183
- जोबनेर: 60
- किशनगढ़ रेनवाल: 73
- फुलेरा: 63
- सांभर: 64
- शाहपुरा (जयपुर): 25
- भिवाड़ी: 350
- खैरथल: 103
- तिजारा: 76
- बहरोड़: 78
- कोटपुतली: 148
- विराटनगर: 25
- बिसाउ: 72
- चिड़ावा: 130
- झुंझुनूं: 287
- मण्डावा: 71
- मुकन्दगढ़: 42
- नवलगढ़: 176
- पिलानी: 96
- सुरजगढ़: 67
- विद्याविहार: 44
- खेतड़ी: 27
- नीम का थाना: 73
- श्रीमाधोपुर: 50
- उदयपुरवाटी: 87
- फतेहपुर: 248
- खण्डेला: 30
- लक्ष्मणगढ़ (सीकर): 98
- लोसल: 84
- रिंगस: 90
- सीकर: 480
- बालोतरा: 85
- बाड़मेर: 164
- जैसलमेर: 149
- पोकरण: 67
- जोधपुर: 890
- बिलाड़ा: 65
- पिपाड़ सिटी: 89
- फलौदी: 75
- भीनमाल: 38
- जालौर: 98
- बाली: 39
- खुडाला-फालना: 63
- पाली: 287
- रानी: 37
- सादड़ी: 67
- सोजत सिटी: 95
- सुमेरपुर: 68
- तख्तगढ़: 29
- सांचौर: 85
- पिण्डवाडा: 26
- शिवगंज: 5
- सिरोही: 57
- बयाना: 75
- भरतपुर: 450
- भुसावर: 55
- नदबई: 50
- वैर: 40
- डीग: 76
- कांमा: 82
- कुम्हेर: 30
- नगर: 68
- बाड़ी: 200
- धौलपुर: 340
- राजाखेड़ा: 10
- गंगापुर सिटी: 163
- टोड़ाभीम: 51
- हिण्डौन: 328
- करौली: 230
- सवाई माधोपुर: 271
- अनुपगढ़: 78
- रायसिंहनगर: 20
- बीकानेर: 1084
- देशनोक: 49
- नोखा: 110
- श्रीडूंगरगढ़: 70
- गजसिंहपुर: 11
- केसरीसिंहपुर: 17
- श्रीविजयनगर: 5
- पदमपुर: 25
- सादुलशहर: 20
- श्रीगंगानगर: 318
- श्रीकरणपुर: 42
- सुरतगढ़: 100
- भादरा: 39
- हनुमानगढ़: 164
- नोहर: 18
- पीलीबंगा: 45
- रावतसर: 82
- संगरिया: 52
- बिदासर: 64
- छापर: 30
- चूरू: 320
- राजलदेसर: 33
- राजगढ़ (चूरू): 120
- रतनगढ़: 109
- रतननगर: 35
- सरदारशहर: 200
- सुजानगढ़: 300
- तरानगर: 50
- बग्गड: 36
- बडी सादडी: 28
- बेंगू: 28
- रावतभाटा: 10
- कपासन: 25
- निम्बाहेड़ा: 110
- आमेट: 24
- देवगढ़: 20
- नाथद्वारा: 57
- राजसमन्द: 83
- भीण्डर: 24
- फतेहनगर: 13
- कानोड़: 24
- उदयपुर: 300
- चित्तौड़गढ़: 187
- अन्ता: 53
- बांरा: 144
- छबड़ा: 52
- मांगरोल: 39
- बूंदी: 201
- इन्द्रगढ़: 26
- कापरेन: 37
- केशोरायपाटन: 27
- लाखेरी: 44
- नैनवां: 17
- अकलेरा: 31
- भवानीमण्डी: 51
- झालावाड़: 70
- झालारापाटन: 120
- पिड़ावा: 34
- कोटा: 1357
- रामगंजमण्डी: 66
- सांगोद: 29
अनुसूचित क्षेत्र – कुल पद: 475
- आबू पर्वत: 46
- आबू रोड़: 125
- सलूम्बर: 18
- प्रतापगढ़: 70
- छोटी सादडी: 25
- बांसवाड़ा: 64
- कुशलगढ़: 20
- सागवाड़ा: 35
- डूंगरपुर: 72

Eligibility & Qualification
न्यूनतम योग्यता: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, यानी कि अनपढ़ और पढ़े-लिखे कोई भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
अन्य योग्यता:
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास राज्य के किसी भी नगरीय निकाय (Municipal Body) से सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
- अनुभव प्रमाण-पत्र दिनांक 01 अगस्त 2026 के बाद और आवेदन की लास्ट डेट 28 सितम्बर 2026 से पहले का जारी होना अनिवार्य है।
Age Limit
सफाई कर्मचारी पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, EWS और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में न्यूनतम 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।
Application Fees
राजस्थान सरकार की One Time Registration (OTR) प्रॉसेस के अंतर्गत श्रेणीवार निर्धारित शुल्क कुछ इस प्रकार है:
| Category | Application Fees |
| सामान्य /क्रीमीलेयर OBC एवं MBC | Rs.600/- |
| नॉन क्रीमी लेयर OBC एवं MBC/EWS | Rs.400/- |
| SC/ST/दिव्यांग | Rs.400/- |
Note: यदि आप पहले ही OTR शुल्क दे चुके हैं, तो आपको दोबारा कोई भी भर्ती में किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
Selection Process
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा, जो सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के आधार पर निकाली जाएगी।
लॉटरी में प्राथमिकता नियम
- पहला चरण: सबसे पहले उसी नगरीय निकाय के 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों को लॉटरी में शामिल किया जाएगा।
- दूसरा चरण: पद खाली रहने पर, उसी जिले के अन्य निकायों के 1 वर्ष अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
- तीसरा चरण: इसके बाद भी पद खाली रहने पर, पूरे राजस्थान के किसी भी निकाय का 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले आवेदकों को शामिल किया जाएगा।
Documents
- आधार कार्ड
- जनाधार कार्ड
- राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (लेटेस्ट 6 महीने पुराना)
- न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई अनुभव प्रमाण पत्र (अनिवार्य)
- जन्म तिथि हेतु मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र
- दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Rajasthan Safai Karamchari Salary Structure
श्रम विभाग की आधिकारिक अधिसूचना दिनांक 13 दिसंबर 2024 के अनुसार राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 7,410 रूपये प्रतिमाह मासिक वेतन दिया जाएगा।
जनाधार अपडेट
राजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन करने के लिए जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे जुड़ा मुख्य नियम यह है कि ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आवेदक का जन आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।
इसमें परिवार के सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां बिल्कुल सही होनी चाहिए। यदि आपके जन आधार कार्ड में कोई भी गलती या कमी है, तो आवेदन करने से पहले उसे अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर तुरंत ठीक करवा लें, ताकि फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की रुकावट न आए।
How to Apply Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026
Rajasthan Safai Karamchari Online Form भरने के लिए आप इन आसान से चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप राजस्थान सफाई कर्मी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करके यूजर आईडी बनाएं।
- यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करके ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में जाएं।

- Ongoing Recruitment अनुभाग के तहत भर्तियों की सूची में Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।

- आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Apply Online
| Last Date Extend Notice | Safai Karmchari Last Date Extend Notice |
| Exp. Certificate Format | Safai Karmchari Exp. Certificate Format |
| Notification | Download Safai Karmchari Samvida Notification PDF |
| Apply Online | 4th Grade Apply Now |
| Official Website | Portal |
| Latest Govt Jobs Update | Join Telegram Channel |
FAQs
सफाई कर्मचारी भर्ती में चयन का मुख्य आधार क्या है?
मुख्य रूप से चयन लॉटरी पद्धति से होगा, जिसके बाद प्रैक्टिकल टेस्ट में पास होना भी अनिवार्य है।
क्या विवाहित महिलाओं को पिता के नाम का जाति प्रमाण पत्र चाहिए?
हां, राजस्थान के नियमों के अनुसार विवाहित महिलाओं को भी अपने पिता के नाम और पते वाला ही जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र किस संस्था का मान्य होगा?
अनुभव प्रमाण पत्र किसी भी सरकारी संस्थान, नगर निकाय या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत निजी संस्थान जैसे हॉस्पिटल, स्कूल या होटल का मान्य होगा।
राजस्थान सफाई कर्मचारी की भर्ती कब निकलेगी?
राजस्थान सफाई कर्मचारी संविदा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 27 जुलाई को जारी कर आवेदन 15 अगस्त से 28 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए है।
सफाई कर्मचारी में सिलेक्शन कैसे होगा?
सफाई कर्मचारी के रूप में सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर लॉटरी प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।