समाहरणालय दरभंगा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा विज्ञापन संख्या-02/2026 के तहत वृहद् आश्रय गृह और पर्यवेक्षण गृह में विभिन्न पदों पर संविदा आधारित Bihar Jila Level Vacancy 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए एजुकेटर, कुक, केयर टेकर, आर्ट टीचर, योग ट्रेनर और हेल्पर जैसे कई पदों पर सीधी नियुक्तियां की जा रही हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे शैक्षणिक योग्यता और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इस बिहार जिला स्तरीय भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 25 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन फॉर्म भेज सकते हैं। भर्ती के तहत बालगृह बालिका यूनिट के सभी पद पूरी तरह महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, इनमें सभी वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि पद अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक और डिप्लोमा तक निर्धारित की गई है।
Bihar Jila Level Vacancy 2026 Quick Overview
| विभाग का नाम | समाहरणालय दरभंगा (जिला बाल संरक्षण इकाई) |
| विज्ञापन संख्या | 02/2026 |
| कुल विंग (संस्थान) | वृहद् आश्रय गृह और पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक) |
| आवेदन का माध्यम | ऑफलाइन (केवल स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा) |
| आवेदन शुल्क | ₹0/- (सभी श्रेणियों के लिए बिल्कुल निशुल्क) |
| चयन का आधार | शैक्षणिक अंकों की मेरिट और सीधा इंटरव्यू (कोई परीक्षा नहीं) |
| कैटेगरी | बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Portal |
Application Fees
दरभंगा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा Bihar Jila Level Vacancy 2026 में जनरल (UR), ईबीसी (EBC), एससी (SC) एवं सभी वर्ग की महिला उमीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।
Vacancy Details
इस Bihar Darbhanga Bal Sanrakshan Unit Recruitment 2026 के तहत दो अलग-अलग विंग बालगृह और पर्यवेक्षण गृह में कुल 39 पदों पर निकाली गई हैं, जहां बालिका यूनिट के सभी पद केवल महिला कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व रखे गए हैं।
वृहद् आश्रय गृह, दरभंगा (बालगृह बालक एवं बालिका यूनिट 01 व 02)
- Educator (Part Time): कुल 04 पद (बालक यूनिट में 02 और बालिका यूनिट में 02)
- Art & Craft-cum-Music Teacher (Part Time): कुल 03 पद (बालक यूनिट में 02 और बालिका यूनिट में 01)
- PT Instructor-cum-Yoga Trainer (Part Time): कुल 04 पद (बालक यूनिट में 02 और बालिका यूनिट में 02)
- Care Taker-cum-Vocational Instructor: कुल 03 पद (बालक यूनिट में 02 और बालिका यूनिट में 01)
- Cook: कुल 08 पद (बालक यूनिट में 04 और बालिका यूनिट में 04)
- Helper-cum-Night Watchman: कुल 08 पद (बालक यूनिट में 04 और बालिका यूनिट में 04)
- Housekeeper: कुल 04 पद (बालक यूनिट में 02 और बालिका यूनिट में 02)
पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा
- Art & Craft-cum-Music Teacher (Part Time): 01 पद (अनारक्षित – UR)
- PT Instructor-cum-Yoga Trainer (Part Time): 01 पद (अनारक्षित – UR)
Bihar Jila Level Vacancy 2026 Form Date
बिहार जिला स्तरीय भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:
- आवेदन शुरू: 01 जुलाई 2026
- ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट: 25 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
- शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट लिस्ट और इंटरव्यू डेट: जल्द ही जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Age Limit Criteria
Darbhanga Jila Vacancy के लिए उम्मीदवारों की उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सभी वर्ग के महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
- सामान्य वर्ग (पुरुष): अधिकतम आयु 37 वर्ष
- सामान्य वर्ग (महिला): अधिकतम आयु 40 वर्ष
- EBC (पुरुष/महिला): अधिकतम आयु 40 वर्ष
- SC वर्ग (पुरुष/महिला): अधिकतम आयु 42 वर्ष
- केयर टेकर पद के लिए: अधिकतम आयु 42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव
बिहार जिला लेवल भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें निम्नानुसार हैं:
| पद का नाम | अनिवार्य योग्यता | जरूरी कार्य अनुभव |
| Educator | 12वीं पास + D.El.Ed. या B.Ed. डिग्री | किसी स्कूल/संस्थान में टीचिंग का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव। |
| Art & Craft / Music Teacher | 12वीं पास + संबंधित फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री | स्कूल या किसी वैध संस्थान में न्यूनतम 1 वर्ष का कार्य अनुभव। |
| PT Instructor / Yoga Trainer | 12वीं पास + योग/स्पोर्ट्स/फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा या डिग्री | संबंधित विंग में न्यूनतम 1 वर्ष का काम करने का अनुभव। |
| Care Taker-cum-Instructor | 10वीं (मैट्रिक) पास + वोकेशनल ट्रेड (डेटा एंट्री, कंप्यूटर, सिलाई, हैंडीक्राफ्ट आदि) सर्टिफिकेट | वोकेशनल ट्रेनर के तौर पर कम से कम 1 साल का अनुभव। |
| Cook / Helper / Housekeeper | न्यूनतम 8वीं पास | कुक के लिए 1 साल का अनुभव जरूरी, बाकी के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं है। |
अनुभव का सबसे जरूरी नियम
आपका एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट किसी केंद्र/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड एनजीओ (NGO) से ही जारी होना चाहिए, इसके साथ ही पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट या सैलरी स्लिप देना अनिवार्य है।
Selection Process & Merit Criteria
Bihar Jila Level Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के, शैक्षणिक योग्यता एवं कार्य अनुभव के आधार पर शार्टलिस्ट करके इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, पद अनुसार चयन निम्नानुसार होगा:
- टीचर और एजुकेटर पद: आपकी बेसिक शैक्षणिक योग्यता के प्रतिशत का 50% वेटेज लिया जाएगा, अगर आपके पास उसी विषय में कोई उच्चतर डिग्री जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री है, तो अधिकतम 10 अतिरिक्त बोनस अंक मिलेंगे।
- कुक, हेल्पर और हाउसकीपर पद: इन पदों के लिए कोई अंकों की गणना नहीं होगी, इनका नियोजन विशुद्ध रूप से सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Read Also…बिहार पुलिस दरोगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Salary Details & Honorarium
संविदा के आधार पर नियोजित होने वाले स्टाफ को प्रतिमाह एक फिक्स मानदेय (Honorarium) दिया जाएगा, जो पद अनुसार कुछ इस प्रकार है:
- एजुकेटर, संगीत शिक्षक, योग ट्रेनर: ₹10,000/- प्रति माह
- केयर टेकर और कुक: ₹9,930/- प्रतिमाह
- हेल्पर और हाउसकीपर: ₹7,944/- प्रतिमाह
How to Apply Offline Bihar Jila Level Vacancy 2026
Bihar Jila Level Application Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले दरभंगा जिले के ऑफिशियल पोर्टल darbhanga.nic.in पर जाकर निर्धारित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करते हुए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स सही-सही स्पष्ट शब्दों में भरें।
- इसके बाद आप अपनी लेटेस्ट फोटो अच्छे से चिपकाएं।
- अगले चरण में आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
- फॉर्म के साथ पद अनुसार आवश्यक अपने सभी सर्टिफिकेट्स, मार्कशीट्स, आधार कार्ड, जाति और निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी पर खुद साइन करके (Self-Attested) अटैच करें।
- एक बड़े लिफाफे में भरे गए इस फॉर्म डालकर लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में “विज्ञापन संख्या-02/2026“, “संस्थान का नाम (बालगृह/पर्यवेक्षण गृह)” और “पद का नाम” जिसके लिए आप आवेदन कर रहें है जरूर लिखें।
- इस तैयार लिफाफे को 25 जुलाई 2026 शाम 05:00 बजे से पहले केवल स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेज दें:
आवेदन पत्र भेजने का पता:
“सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बलभद्रपुर, डॉ० के० एन० झा के सामने, लहेरियासराय, दरभंगा, पिन-846001”
Important Links
| Darbhanga Jila Level Notification PDF | Darbhanga Jila Level Notification PDF Download |
| Darbhanga Jila Level Form Download | Form 01, Form 02, Form 03 |
| Darbhanga District Official Website | Darbhanga District Portal |
| More Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: बिना परीक्षा सरकारी सिस्टम से जुड़ने और समाज कल्याण के लिए काम करने के लिए Bihar Jila Level Vacancy 2026 एक शानदार स्थानीय मौका है। अगर आप एलिजिबल हैं, तो अंतिम समय की डाक देरी से बचने के लिए 25 जुलाई 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर स्पीड पोस्ट कर दें।
FAQs
क्या इस संविदा भर्ती के अनुभवों के आधार पर परमानेंट होने का कोई कानूनी हक मिलेगा?
बिल्कुल नहीं, विज्ञापन की शर्त संख्या 16 के अनुसार, इस संविदा नियोजन के आधार पर भविष्य में सरकारी सेवा में नियमितीकरण या परमानेंट होने का कोई भी दावा किसी भी परिस्थिति में मान्य नहीं होगा।
अगर मैं ईमेल के जरिए अपना हस्ताक्षरित फॉर्म भेज दूं, तो क्या वह स्वीकार किया जाएगा?
बिल्कुल नहीं, जिला कार्यालय के ईमेल पर भेजे गए किसी भी आवेदन फॉर्म को सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा क्योंकि इसके लिए केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से प्राप्त मूल कॉपी ही मान्य होगी।
क्या बिहार से बाहर के राज्यों के उम्मीदवार भी बिहार जिला स्तरीय भर्ती में आरक्षण का लाभ ले सकते हैं?
Bihar Jila Level Recruitment में कोई भी योग्य भारतीय नागरिक आवेदन तो कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण (Reservation) का लाभ केवल और केवल बिहार के मूल निवासी उम्मीदवारों को ही मिलेगा।
क्या इस नौकरी के दौरान मुझे अपने घर से रोजाना आने-जाने की सुविधा मिल सकती है?
नहीं, Bihar Jila Level Vacancy 2026 की एक मुख्य शर्त यह है कि चयनित होने वाले सभी कर्मियों को बालगृह या संस्थान के परिसर में ही नियमानुसार रहना अनिवार्य होगा।
अगर किसी के पास सैलरी अकाउंट का बैंक स्टेटमेंट नहीं है, तो क्या उसका अनुभव मान्य होगा?
नहीं, नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि अनुभव के प्रमाण के तौर पर सक्षम प्राधिकार के लेटरहेड के साथ साथ आखिरी 6 महीने के मानदेय भुगतान का बैंक स्टेटमेंट या आधिकारिक वेतन विवरण देना अनिवार्य है।