Bihar Police ASI Recruitment 2026 Notification Release: पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के बंपर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 21 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस विभाग में तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, क्योंकि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस रेडियो में सहायक अवर निरीक्षक तकनीकी यानी कि BPSSC Assistant Sub-Inspector Technical Recruitment का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए सहायक उप निरीक्षक के विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यदि आप भी तकनीकी योग्यता रखते हैं और खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे हैं, तो Bihar Police ASI Recruitment 2026 आपके करियर को एक नई उड़ान देने का बेहतरीन मौका है।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Notification
Bihar Police ASI Recruitment 2026

बिहार पुलिस एएसआई भर्ती के लिए आवेदन पत्र सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से BPSSC ASI Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में Bihar Police ASI Vacancy के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप विस्तारपूर्वक दी गई है।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Highlight

Recruitment AuthorityBihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
Post NameAssistant Sub-Inspector (Technical) / सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी)
Advt No.07/2026
Total Vacancies22 Posts
Mode Of ApplyOnline
Form Start Date21 May 2026
Job LocationBihar
Salary/Pay Scale PayLevel-5
Article Verified ByCareer & Recruitment Expert Team
CategoryLatest Govt Jobs Update 2026
Official Websitebpssc.bihar.gov.in

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Important Dates

बिहार पुलिस एएसआई तकनीकी भर्ती के लिए आयोग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 13 मई 2026 को जारी कर दिया गया है एवं निम्नलिखित तारीखों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है:

Event Dates

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 जून 2026
  • परीक्षा की तिथि: आयोग द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी

Police ASI Bharti 2026 पोस्ट डिटेल्स

सेवा आयोग द्वारा तकनीकी पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के कुल 22 पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें बिहार सरकार के नियम अनुसार अलग-अलग श्रेणियों और महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। कोटिवार रिक्त पद संख्या इस प्रकार है:

Category Total Vacanciesमहिलाओं के लिए आरक्षित पद (35% क्षैतिज आरक्षण)
गैर आरक्षित वर्ग (General)0803
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)0200
अनुसूचित जाति (SC)0301
अनुसूचित जनजाति (ST)0100
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0401
पिछड़ा वर्ग (BC)0301
पिछड़े वर्गों की महिलाएं (WBC)0100
Grand Total2206

Note: 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी के अंतर्गत माना जाएगा।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Eligibility Criteria

बिहार पुलिस एएसआई भर्ती में किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन आवेदनकर्ता भारतीय नागरिक होने चाहिए एवं फिजिकल रूप से स्वस्थ एवं फिट होने चाहिए। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

Bihar Police ASI Vacancy 2026 Qualification

यदि आप सोच रहे हैं कि इस पद के लिए केवल साधारण ग्रेजुएशन वाले अप्लाई कर सकते हैं, तो ऐसा नहीं है। यह एक तकनीकी पद है, इसके लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

Diploma Course: उम्मीदवारों के पास दिनांक 01 अगस्त 2025 तक किसी राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से निम्नलिखित विषयों में से किसी एक में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा होना अनिवार्य है, एससी एवं एसटी वर्ग को न्यूनतम अंकों में 5% की विशेष छूट दी गई है।

  • 1 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन (Electronics & Communication)
  • 2 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्यूनिकेशन (Electronics & Tele Communication)
  • 3 सूचना प्रावैधिकी (Information Technology)
  • इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (Electrical & Electronics)

Read Also –  राजस्थान में पटवारी के 2150 पदों पर नई भर्ती, यहां देखें आवेदन की तारीखें

Bihar Police Assistant Sub Inspector Bharti 2026 Age Limit

आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। बिहार राज्य के ऐसे नियमित सरकारी सेवक जिन्होंने न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। असैनिक पदों पर नियुक्ति के लिए भूतपूर्व सैनिकों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष तथा प्रतिरक्षा सेवा में बिताई गई सेवा अवधि के योग के समान रियायत मिलेगी लेकिन वास्तविक उम्र कट-ऑफ तिथि तक 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा मैट्रिक प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • अनारक्षित वर्ग: पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 37 वर्ष /महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
  • एससी /एसटी: पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष

BPSSC Police ASI Sarkari Nokri 2026 Application Fees

Bihar Police ASI Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन Net Banking, Credit/Debit Card अथवा UPI के माध्यम से करना होगा, इसके अलावा कोई अन्य Payment Mode स्वीकार्य नहीं होगा। नेट बैंकिंग या कार्ड प्रयोग करने पर बैंक चार्जेस का वहन स्वयं अभ्यर्थी को करना होगा। आयोग द्वारा सभी वर्ग के महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Selection Process

बिहार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक तकनीकी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा, उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया का प्रत्येक चरण सफलतापूर्वक पास करना होगा।

  • Written Exam: लिखित प्रतियोगिता परीक्षा मुख्य रूप से दो चरण – प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के रूप में कराई जाएगी, सबसे पहले उम्मीदवारों की छंटनी के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • Physical Test: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत PET और PST टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • Documents Verification: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा।
  • Medical Test: अंतिम चरण में अभ्यर्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

Bihar Police ASI Exam Pattern 2026

  • लिखित परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार की होगी।
  • यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। आइए इसके विस्तृत सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को इस प्रकार समझते हैं:

1st Stage: Preliminary Exam

  • प्रारंभिक परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • BPSSC ASI Prelims Syllabus: प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों (Current Affairs) से जुड़े कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसके अलावा आपके द्वारा चुने गए तकनीकी डिप्लोमा विषय समूह जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स या आईटी अथवा इलेक्ट्रिकल्स इत्यादि से पॉलिटेक्निक लेवल के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • Prelims Qualifying Marks: प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा में कुल पद संख्या के लगभग 20 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

2nd Stage: Main Exam

  • मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिसमें से पहला पेपर सामान्य भाषा ज्ञान का होगा।
  • 1st पेपर कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें 50 अंकों की सामान्य हिंदी और 50 अंकों की सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रश्नों का कठिनाई स्तर इंटरमीडिएट लेवल का होगा और इसके लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे 30 मिनट का दिया जाएगा।
  • Passing Marks: मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है, अन्यथा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • 2nd पेपर तकनीकी विषय: यह पेपर आपके चुने हुए डिप्लोमा इंजीनियरिंग विषय पर आधारित होगा। इसमें पॉलिटेक्निक लेवल के कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा का समय: पेपर हल करने के बाद उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा के इस दूसरे पेपर में अभ्यर्थियों को कम से कम 33% पासंग मार्क्स लाना अनिवार्य है। इसी पेपर में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Bihar Police ASI Syllabus 2026: Core Technical Topics

सहायक उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के तकनीकी भाग में अच्छे अंक लाने के लिए आपको पॉलिटेक्निक स्तर के इन महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस करना चाहिए:

Electronics & Communication:

  • Basic Electronics
  • Digital Electronics
  • Electronic Devices & Circuits
  • Network Theory
  • Communication Systems.
  • Information Technology (IT):
  • Computer Networks
  • Operating Systems
  • Data Structures
  • Introduction to IT
  • Cyber Security Basics.
  • Electrical & Electronics:
  • Basic Electrical Engineering
  • Electrical Machines
  • Measurements & Instrumentation
  • Analog Electronics.

Negative Marking से बचें: दोनों चरणों की लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंकों की माइनस मार्किंग लागू की गई है, इसलिए तुक्का लगाने से जितना हो सके बचें और केवल सही और सटीक उत्तर ही दें।

Bihar Police ASI Physical Test 2026 Details

बिहार पुलिस एएसआई फिजिकल टेस्ट दो चरणों में होगा, एक चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और दूसरे चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षा केवल Qualifying नेचर की होगी, इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे लेकिन सभी स्पर्धाओं में अलग-अलग पास होना जरूरी है।

Physical Standard Test (PST):

Height –

  1. सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 165 सेमी।
  2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग, SC और ST के पुरुषों के लिए – न्यूनतम 160 सेमी।
  3. सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए – न्यूनतम 155 सेमी।

Chest – केवल पुरुषों के लिए –

  • सामान्य, BC और EBC पुरुष – बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य)।
  • SC और ST पुरुष – बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी (5 सेमी का अंतर अनिवार्य)।

Weight – सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

Physical Efficiency Test (PET):

नीचे दी गई तालिका के माध्यम से आप दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक के मानकों को आसानी से समझ सकते हैं:

Eventपुरुष उम्मीदवारों के लिएमहिला उम्मीदवारों के लिए
दौड़1.6 किमी अधिकतम 7 मिनट में1 किलोमीटर अधिकतम 7 मिनट में
ऊंची कूदन्यूनतम 3 फीट 6 इंच (3 मौके)न्यूनतम 2 फीट 6 इंच (3 मौके)
लंबी कूदन्यूनतम 10 फीट (3 मौके)न्यूनतम 7 फीट (3 मौके)
गोला फेंक16 पाउंड का गोला न्यूनतम 14 फीट12 पाउंड का गोला न्यूनतम 8 फीट

विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना

आधिकारिक नोटिफिकेशन के नियम संख्या 21 के अनुसार ऐसी विवाहित महिला उम्मीदवार जो दौड़ एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय चिकित्सकीय परीक्षण में गर्भवती पाई जाती है, उन्हें मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दौड़ एवं शारीरिक दक्षता/जांच परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा इस आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को गर्भवती न होने के संबंध में एक घोषणा-पत्र भी देना होगा।

Bihar Police ASI Salary 2026

बिहार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक तकनीकी भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के आधार पर न्यूनतम 29200 रूपये से 92300 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ-साथ बिहार सरकार द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता और तकनीकी/परिवहन भत्ता जैसे अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। कुलमिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 42,100 रूपये से 46,000 रूपये तक प्रति माह तक दी जाएगी।

How To Apply Online for Bihar Police ASI Recruitment 2026

Bihar Police ASI Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।

How To Apply Online for Bihar Police ASI Recruitment 2026

  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “Bihar Police” Tab पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Advt. No.- 07/2026 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपना पूरा नाम, पता, राष्ट्रीयता, चालू मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बिहार का डोमिसाइल, आरक्षण कोटि, जेंडर और जन्म तिथि सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए पोर्टल पर Registration पूरा करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरी गई जानकारी को अच्छी तरह चेक करके आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो सफेद बैकग्राउंड एवं 15-25 KB साइज तक JPG/JPEG फॉर्मेट मे स्कैन करके अपलोड करें।
  • हिंदी व अंग्रेजी में अपने हस्ताक्षर सफेद बैकग्राउंड पर काली/नीली स्याही से स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंत में “Edit Details” बटन पर क्लिक करके पूरे फॉर्म को दोबारा ध्यानपूर्वक चेक करें और सब कुछ सही होने पर ही Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 Apply Online

BPSSC ASI Official Notification PDF DownloadNotification PDF
BPSSC ASI Apply OnlineApply Online
Official Website Hompage
Daily Govt Jobs NewsJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Bihar Police ASI Recruitment 2026 उन सभी युवाओं के लिए इंजीनियरिंग स्किल्स को देश और राज्य की सुरक्षा व सेवा में लगाने का एक बेहतरीन मौका है जो डिप्लोमा बैकग्राउंड से आते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 रखी गई है, लेकिन अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले सर्वर क्रैश और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है हमें कमेंट बॉक्स में पूछें एवं इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन संख्या-07/2026 पर आधारित है और इसे हमारे विशेषज्ञों द्वारा क्रॉस-चेक किया गया है। फिर भी अभ्यर्थियों को हमारी विशेष सलाह है कि वह ऑनलाइन फॉर्म भरने, फीस भुगतान करने या किसी भी अन्य पात्रता मानदंड की अंतिम पुष्टि के लिए केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध निर्देशों को ही अंतिम और मुख्य आधार मानें। किसी भी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि के लिए यह ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा।

Bihar Police ASI Recruitment 2026 FAQs

बिहार पुलिस एएसआई (तकनीकी) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

BPSSC ASI Bharti के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन प्रक्रिया 21 मई, 2026 से शुरू कर दी गई है।

इस भर्ती के लिए कौन-कौन से डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं?

Bihar ASI Vacancy के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेली कम्यूनिकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), और इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

क्या गर्भवती महिला अभ्यर्थी एएसआई फिजिकल टेस्ट में भाग ले सकती हैं?

बिल्कुल नहीं, आधिकारिक नोटिफिकेशन के नियम 21 के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के समय चिकित्सकीय परीक्षण में गर्भवती पाई जाने वाली महिला अभ्यर्थियों को दौड़ और शारीरिक परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस आधार पर उन्हें अयोग्य माना जाएगा।

बिहार पुलिस एएसआई तकनीकी परीक्षा का आवेदन शुल्क कितना है?

BPSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी वर्ग/कोटि के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment